Hot News

GT vs SRH: गुजरात टाइटंस ने लगाया जीत का ‘पंच’, सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से हराया

GT vs SRH: आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच स्पोर्ट्सा गया. जिसमें गुजरात टाइटंस ने 82 रनों से जीत हासिल की. यह गुजरात की लगातार पांचवीं जीत है. इस जीत के साथ गुजरात की टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है. वहीं हार के साथ सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे नंबर पर खिसक गई है.

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान शुभमन गिल 5 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद जोस बटलर भी 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

सुदर्शन-सुंदर की अर्धशतकीय पारी

तीसरे विकेट के लिए साई सुदर्शन और निशांत सिंधु ने 38 रनों की साझेदारी की. निशांत 22 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद सुदर्शन को वाशिंगटन सुंदर का साथ मिला. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की. इस दौरान सुदर्शन ने अपना अर्धशतक पूरा किया. 44 गेंदों पर 61 रनों की पारी स्पोर्ट्सकर सुदर्शन आउट हो गए. उसके बाद वाशिंगटन सुंदर भी अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौट गए. सुंदर ने 33 गेंदों पर 50 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए साकिब हुसैन ने 2, प्रफुल हिंगे ने 2, पैट कमिंस ने 1 विकेट चटकाए.

हैदराबाद की बेहद खराब शुरुआत

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही. पावरप्ले के दौरान ही सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 विकेट गंवा दिए. ट्रेविस हेड बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उसके बाद अभिषेक शर्मा 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. ईशान किशन 11 रन बनाकर चलते बने. स्मरण रविचंद्रन 9 रन बनाकर आउट हो गए.

पावरप्ले के बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला नहीं रूका. हेनरिक क्लासेन 14 और सलिल अरोरा 16 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद नीतीश रेड्डी 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. शिवांग कुमार 4 और पैट कमिंस 19 रन बनाकर चलते बने. हैदराबाद की टीम 86 रनों पर सिमट गई है. गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाडा ने 3 और जेसन होल्डर ने 3 विकेट चटकाए. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 2 विकेट अपने नाम किए.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: ‘कई साल हो गए हैं…’, हिंदुस्तानीय टीम में कमबैक को लेकर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान

The post GT vs SRH: गुजरात टाइटंस ने लगाया जीत का ‘पंच’, सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से हराया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top