Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एकेयू में नये सत्र में शुरू हो जायेगी स्कूल ऑफ एस्ट्रोनॉमी की पढ़ाई

-एकेडमिक एडवाइजरी कमेटी की बैठक में कई सुझावों पर चल रहा काम संवाददाता, पटना आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में नये सत्र से स्कूल ऑफ एस्ट्रोनॉमी की पढ़ाई शुरू हो जायेगी. नये सत्र से स्कूल ऑफ एस्ट्रोनॉमी की पढ़ाई शुरू करने को लेकर एकेडमिक एडवाइजरी कमेटी की बैठक हो गयी है. कुलपति शरद कुमार यादव की अध्यक्षता में ऑनलाइन एकेडमिक एडवाइजरी कमेटी कि बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिये गये हैं. कुलपति ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 से स्कूल ऑफ एस्ट्रोनॉमी के अंतर्गत स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू किया जाना है. इस संबंध में स्कूल ऑफ एस्ट्रोनॉमी की स्थापना से संबंधित दस्तावेज, जैसे विस्तृत परियोजना रिपोर्ट, अध्यादेश और पाठ्यक्रम विकास, वर्तमान में प्रक्रिया में हैं. एक बार ये दस्तावेज उपलब्ध हो जाने पर, उन्हें अंतिम रूप देने से पहले सभी सदस्यों को फीडबैक और सुझाव के लिए भेजा जायेगा. सदस्यों ने सुझाव दिया कि पाठ्यक्रम शुरू होने से पहले, खगोल विज्ञान के विषय विशेषज्ञ की सेवाएं ली जानी चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संबंधित कार्य समय पर निष्पादित हो सकें. इस बैठक में आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति शरद कुमार यादव, इसरो के पूर्व साइंटिफिक सेक्रेटरी डॉ वीएस हेडगे, प्रो विनय कुमार डढवाल, गोविंद राजन डीएस, राजीव गंभीर, प्रो निशिकांत ओझा के साथ अन्य सदस्य मौजूद थे. समिति की समन्वयक डॉ मनीषा प्रकाश हैं. बिहार का पहला संस्थान जहां एस्ट्रोनॉमी की होगी पढ़ाई प्रो शरद कुमार यादव ने कहा कि बिहार का पहला यूनिवर्सिटी एकेयू होगा जहां एस्ट्रोनॉमी की पढ़ाई होगी. बिहार के बच्चों में काफी प्रतिभा है. इसरो में कई वैज्ञानिक बिहार के हैं. अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में जानकारी जरूरी है. इस कोर्स को इस प्रकार डिजाइन किया जायेगा कि ताकि एस्ट्रोनॉमी की नॉलेज रखने वाले आराम से पढ़ाई कर सकते हैं. कमेटी बन गयी है. कमेटी के सुझाव के अनुसार इसी मल्टीडिसिप्लिनरी कोर्स के रूप में शुरू किया जायेगा. पिछले एक साल से इसकी तैयारी की जा रही है. डीपीआर बनाने का काम जारी है. डीपीआर के बाद एक्सपर्ट का सुझाव महत्वपूर्ण हो जाता है. सुझाव के बाद पीजी में सीट फाइनल किया जायेगा. इसके लिए काम तेज गति से हो रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एकेयू में नये सत्र में शुरू हो जायेगी स्कूल ऑफ एस्ट्रोनॉमी की पढ़ाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

यूपीएससी सीडीएस का रिजल्ट जारी, आदित्य को पहला स्थान

पटना. यूपीएससी की ओर से संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस-2) फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है. सीडीएस-2 फाइनल लिस्ट में 349 अभ्यर्थियों को जगह मिली है. इसमें आदित्य कुमार को पहला स्थान मिला है. इसके बाद निशांत कुमार, विपुल बुदानिया, तनिश गोयल, हरदीप सिंह, नवनीत भट्ट, विकास, अभय तिवारी, अंकित, ललित सिकरवार टॉप 10 में शामिल हैं. इंडियन मिलिट्री एकेडमी में 223, इंडियन नवल एकेडमी में 89 और एयरफोर्स एकेडमी में 34 पदों पर भर्ती की गयी गयी है. आपको बता दें कि यूपीएससी तीन अकादमियों के लिए क्रमशः 2,534, 900 और 613 उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास होकर इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई हुए थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post यूपीएससी सीडीएस का रिजल्ट जारी, आदित्य को पहला स्थान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीयू- विश्वविद्यालय के 18 विद्यार्थियों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट

संवाददाता, पटना विप्रो एचआर सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के पद के लिए कैंपस प्लेसमेंट पटना विश्वविद्यालय में आयोजित की गयी थी. प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के 397 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 157 आवेदकों ने 20 मार्च को विप्रो एचआर सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित प्री-प्लेसमेंट वेबिनार में भाग लिया था. इसके बाद एक लिंक के माध्यम से 103 प्रतिभागियों ने प्लेसमेंट की आगे की प्रक्रिया के लिए खुद को पंजीकृत किया था. ग्रुप डिस्कशन के बाद 18 आवेदकों को साक्षात्कार के लिए चुना गया और अंत में विश्वविद्यालय के 18 विद्यार्थियों का चयन किया गया. कैंपस प्लेसमेंट में वाणिज्य महाविद्यालय की असरा फातमा, लावण्या सिन्हा, विशाल व सुकन्या कुमारी हैं. इनके अलावा विश्वविद्यालय के अन्य कॉलेजों के विद्यार्थियों का भी चयन किया गया है. इस अवसर पर पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजय कुमार सिंह व परामर्श, प्रशिक्षण एवं नियोजन कोषांग के प्रभारी प्रो (डॉ) एसबी लाल ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीयू- विश्वविद्यालय के 18 विद्यार्थियों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मदरसा बोर्ड- फौकानिया और मौलवी परीक्षा रिजल्ट इसी सप्ताह होगा जारी

संवाददाता, पटना बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को फौकानिया (10वीं) और मौलवी (12वीं) की परीक्षा का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है. मूल्यांकन कार्य के लिये राज्य में कुल सात केंद्र बनाये गये. बोर्ड की ओर से मूल्यांकन कार्य में 2200 शिक्षकों को लगाया गया था. बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक मो नूर इस्लाम ने बताया कि इस बार फौकानिया और मौलवी की परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किया जायेगा. उन्होंने बताया कि रिजल्ट तैयार कर लिया गया है. जल्द ही बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम जारी किया जायेगा. वहीं बोर्ड के पदाधिकारी रिजल्ट जारी करने को लेकर कार्यों की समीक्षा की है. निर्धारित अवधि में अपने कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मदरसा बोर्ड- फौकानिया और मौलवी परीक्षा रिजल्ट इसी सप्ताह होगा जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अप्रैल-मई की परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क पंजीयन दो अप्रैल तक

पटना. राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआइओएस) ने अप्रैल-मई में होने वाले व्यवसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम और सामुदायिक स्वास्थ्य पाठ्यक्रम की परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीयन बिना विलंब शुल्क के साथ दो अप्रैल तक किया जा सकता है. एनआइओएस ने कहा कि पंजीयन का केवल उन्हीं शिक्षार्थियों के लिए खोला गया है, जो अक्तूबर-नवंबर 2024 की परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं सके थे या इस परीक्षा को पास कर चुके हैं और अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं. एनआइओएस ने कहा है कि सभी पात्र शिक्षार्थियों के लिए प्रति विषय चार सौ रुपये शुल्क लगेगा. ऑफलाइन परीक्षा शुल्क फार्म स्वीकार नहीं किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अप्रैल-मई की परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क पंजीयन दो अप्रैल तक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

11वीं में इस बार 17.50 लाख सीटों पर होगा एडमिशन

-शैक्षणिक संस्थान 29 तक संकायवार सीटों पर दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति संवाददाता, पटना राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में (शैक्षणिक सत्र 2025-27) कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने संस्थानों के साथ स्ट्रीम वाइज सीटों का विवरण जारी कर दिया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर में एडमिशन को लेकर तैयारी मैट्रिक रिजल्ट से पहले ही शुरू कर दी है. समिति ने इंटर स्तर की शिक्षा प्रदान करने वाले राज्य के सभी प्रशासनी, गैर प्रशासनी उच्च माध्यमिक विद्यालय की सूची ओएफएसएस वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. इस बार 10006 शिक्षण संस्थानों की सूची संकायवार सीटों के साथ जारी की गयी है. समिति ने कहा है कि सीटों से संबंधित अगर कोई बदलाव है तो संस्थान 29 मार्च शाम पांच बजे तक आपत्ति इमेल पर भेज सकते हैं. इसकी सूचना भी वेबसाइट पर दी गयी है. इस बार डिग्री कॉलेजों में इंटर में एडमिशन नहीं होना है. इसके कारण समिति ने इस बार डिग्री कॉलेजों को इस सूची से हटा दिया गया है. सीटों की संख्या से संबंधित सूची ओएफएसएस वेबसाइट www.ofssbihar.in पर अपलोड है. इंटर में एडमिशन के लिए कुल 10006 शिक्षण संस्थान इस बार शामिल हो रहे हैं. इसमें 17.50 लाख से अधिक सीटों पर एडमिशन होगा. 10 अप्रैल के बाद ही शुरू हो जायेगी एडमिशन की प्रक्रिया: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 11वीं में एडमिशन प्रक्रिया 10 अप्रैल के बाद शुरू की जायेगी. विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन 20 से 25 अप्रैल तक कर सकेंगे. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कहा है कि सामान्य आवेदन पत्र वसामान्य सूची पत्र समिति के वेबसाइट www.ofssbihar.org पर उपलब्ध रहेगी. केवल उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षा प्रदान करने वाली मान्यता प्राप्त सभी प्रशासनी व गैर प्रशासनी इंटर स्तरीय शिक्षण संस्थानों में नामांकन के लिए ओएफएसएस के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जायेगा. ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा. डिग्री महाविद्यालयों के लिये नहीं रहेगा विकल्प शिक्षा विभाग के निर्णय के अनुसार राज्य के डिग्री महाविद्यालयों में इंटर स्तरीय पढ़ाई की व्यवस्था समाप्त कर दी गयी है. इसलिए राज्य के डिग्री महाविद्यालयों का विकल्प इंटरमीडिएट सत्र 2025-27 में नहीं रहेगा. विद्यार्थी ओएफएसएस के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भरते समय एक विकल्प चुनने के पश्चात वही सारे विकल्प अंतिम विकल्प माना जायेगा तथा नामांकन प्रक्रिया के दौरान उन्हें बदला नहीं जायेगा. आवेदन शुल्क 350 रुपये निर्धारित है. आवेदन शुल्क जमा नहीं होने पर आवेदन प्रपत्र अस्वीकृत कर दिया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 11वीं में इस बार 17.50 लाख सीटों पर होगा एडमिशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा का मूल्यांकन सात से

धनबाद. मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन सात अप्रैल से होना है. जिला स्तर पर इसकी तैयारी चल रही है. सेंटर चयनित किया गया है, जहां कॉपियों की जांच होगी. झारखंड अधिविद्य परिषद रांची की ओर से डीइओ को जरूरी निर्देश जारी किया गया है. पांच अप्रैल को परिषद कार्यालय के प्रेक्षागृह में मूल्यांकन केंद्र निदेशकों की कार्यशाला होनी है. इसमें मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के सफल आयोजन पर विचार विमर्श किया जाना है. इस दौरान मूल्यांकन कार्य से संबंधित गोपनीय सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी. जारी किये गये जरूरी दिशा निर्देश जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराये गये सुरक्षा बल, लाठी बल एवं सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति एवं उनके कार्यकलाप की मॉनिटरिंग की जाये. इसका ध्यान रखना है कि सुरक्षा बल के कर्मी बिना अनुमति मूल्यांकन केंद्रों में प्रवेश नहीं करे. मूल्यांकन केंद्रों पर पर्याप्त रौशनी, पंखा आदि की व्यवस्था होनी चाहिए. बाहरी व्यक्ति का प्रवेश नहीं हो मूल्यांकन केंद्र में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश निषेध होगा, केंद्र परिसर में किसी भी व्यक्ति या कर्मी को मोबाइल फोन के उपयोग की अनुमति नहीं होगी. परीक्षक के रूप में योगदान नहीं करने वाले शिक्षक की सूची तैयार कर अविलंब परिषद एवं डीइओ को उपलब्ध करानी है. सीसीटीवी कैमरा से होगी निगरानी केंद्र में मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी की निगरानी में करायी जानी है. पूरे मूल्यांकन केंद्र में सीसीटीवी लगा हो एवं वह चालू स्थिति में होनी चाहिए. परीक्षक को जलपान, भोजन आदि कार्य मूल्यांकन केंद्र पर ही करना है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा का मूल्यांकन सात से appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: नगर निगम की सात दुकानें होंगी सील, छह सदस्यीय टीम गठित

धनबाद. नगर निगम की सात दुकानों को सील किया जायेगा. तीन-तीन नोटिस के बाद भी दुकान का बकाया किराया नहीं देने पर नगर आयुक्त ने 31 मार्च को दुकानों को सील करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. नगर प्रबंधक रजनीश लाल के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम गठित की गयी है. नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने बताया कि धनबाद नगर निगम अंतर्गत हीरापुर हटिया, पुराना बाजार, हरि गोपाल मजूमदार रोड हावड़ा मोटर के दुकानदारों द्वारा कई वर्षों से किराये का भुगतान नहीं किया जा रहा है. सात दुकानदारों को तीन-तीन नोटिस देने के बाद भी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है. नगर प्रबंधक रजनीश लाल के नेतृत्व में फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार, कर संग्रहक कृष्ण कांत सिंह, राम कुमार शर्मा, राजीव माथुर व मनोज कुमार सिंह की टीम बनायी गयी है. टीम को 31 मार्च को दुकानों को सील करने का निर्देश दिया गया है. इनकी दुकानें होंगी सील बकाया किराया मकसूद आलम (पुराना बाजार) 16632 रु मो मोईज (पुराना बाजार) 42000 रु सुमन कुमार भगत (पुराना बाजार) 40000 रु परशुराम सिंह (पुराना बाजार) 32340 रु मोस्मात सारो (पुराना बाजार) 63000 रु राजेश कु साव( हीरापुर हटिया) 76800 रु संजय साव (हीरापुर हटिया) 23040 रु डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: नगर निगम की सात दुकानें होंगी सील, छह सदस्यीय टीम गठित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीयू छात्रसंघ चुनाव : आज साइंस कॉलेज में होगा प्रेसिडेंशियल डिबेट

प्रेसिडेंशियल डिबेट के साथ ही शाम से थम जायेगा चुनाव प्रचार संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर शुक्रवार को पटना साइंस कॉलेज में दोपहर दो बजे प्रेसिडेंशियल डिबेट आयोजित की जायेगी. प्रेसिडेंशियल डिबेट में अध्यक्ष पद के सभी आठ उम्मीदवार अपने चुनावी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगे. डिबेट में प्रत्येक अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को सात से आठ मिनट का समय दिया जायेगा.डिबेट के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर विश्वविद्यालय की ओर से स्थानीय थाना और जिला प्रशासन से भी मदद मांगी गयी है. डिबेट में किसी तरह का हंगामा या फिर झगड़ा न हो इसके लिए पीयू प्रशासन की ओर से भी अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को जिम्मेदारी दी गयी है. प्रेसिडेंशियल डिबेट के साथ ही शुक्रवार शाम से चुनाव प्रचार थम जायेगा. स्त्री कॉलेजों वे हॉस्टल में शाम पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार-प्रासर थम जायेगा. छात्र संघ चुनाव 29 मार्च को आयोजित की जायेगी. चुनाव के मद्देनजर विभिन्न कंस्टीट्यूएंसी पर बैलेट बॉक्स पहुंचाना शुरू कर दिया गया है. शुक्रवार से ही चुनाव ड्यूटी में लगे शिक्षकों को बैलेट-बॉक्स खोलने बंद करने के साथ ही सीलिंग को लेकर भी ट्रेनिंग दी जायेगी. चीफ इलेक्शन ऑफिसर रजनीश कुमार ने बताया कि बैलेट पेपर की छपाई भी अंतिम चरण में है. उन्होंने बताया कि सेंट्रल पैनल के अलग-अलग पांच पदों के लिए अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर होंगे. जिस रंग का बैलेट पेपर होगा, उसी रंग का बैलेट बॉक्स पर पेपर लगा होगा. बैलेट पेपर लाल, हरा, ब्लू, सफेद और पीला रंग का होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीयू छात्रसंघ चुनाव : आज साइंस कॉलेज में होगा प्रेसिडेंशियल डिबेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jehanabad : 40वीं नेशनल जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का डीएम ने किया उद्घाटन

जहानाबाद नगर. 46वां नेशनल जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का आगाज जहानाबाद के गांधी मैदान में गुरुवार को हुआ. 26 से 30 मार्च तक चलने वाले नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय एवं पुलिस कप्तान अरविंद प्रताप सिंह ने किया. इनके साथ हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रीतपाल सिंह सलूजा उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि रहे. हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में बिहार राज्य एवं जिला हैंडबॉल संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में देश के 28 राज्य से आए टीमों ने मार्च पास्ट में शामिल हो अतिथियों को सलामी दी. देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी, तकनीकी पदाधिकारी एवं हैंडबॉल संघ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान ने बिहार प्रशासन के स्पोर्ट्स नीति एवं कार्यक्रम की चर्चा विस्तार से की, जिसमें बिहार में लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन, बिहार के खिलाड़ियों को छात्रवृति से लेकर नौकरी तक मिल रही सुविधा की बात कही. उन्होंने नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता के आयोजन में भरपूर प्रशासनिक सहयोग देने की बात बिहार हैंडबॉल संघ एवं आयोजन समिति को दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jehanabad : 40वीं नेशनल जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का डीएम ने किया उद्घाटन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top