Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अलग-अलग बाइक दुर्घटना में तीन की मौत, दो स्थिति गंभीर

मेदिनीनगर. पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के महावीर मोड़ के पास बाइक दीवार से टकरा गयी. दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे की बतायी जाती है. सूचना मिलने पर लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजूकुमार गुप्ता घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने तीन घायलों को तत्काल एंबुलेंस से मेदिनीनगर एमसीसीएच भेजा. चिकित्सकों ने जांच करने के बाद दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे युवक की हालत नाजुक बनी हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी. अनियंत्रण होने के बाद बाइक दीवार से टकरा गयी. मृतकों में कुंदन कुमार राम व अंदीप कुमार के रूप में पहचान हुई है. जबकि अमन कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है. दोनों मृतक लेस्लीगंज के दारूडीह गांव के थे. जबकि घायल भी उसी गांव रहने वाला है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. दूसरी घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग के गम्हर बिगहा गांव के समीप दो बाइक में सीधी टक्कर हो गयी. जिसमें हुसैनाबाद के न्यू वनांचल हॉस्पिटल के संचालक 35 वर्षीय शशिरंजन मेहता उर्फ माही की घटनास्थल पर मौत हो गयी. वह सबानो तकिया गांव का रहने वाला था. सूचना मिलने के बाद हुसैनाबाद थाना पुलिस हुसैनाबाद अस्पताल में पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया. घटना शुक्रवार की देर शाम की बतायी जाती है. इस घटना के बाद मृतक के गांव का माहौल गमगीन हो गया. बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम अपने मित्र हरिनंदन मेहता से मिल कर वापस हुसैनाबाद लौट रहा था. इसी क्रम में दुर्घटना हो गयी. जबिक दूसरा बाइक सवार गुडू यादव गंभीर रूप से घायल है. वह सिकनी गांव का रहनेवाला है. घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था. प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया. आक्रोशित लोगाें ने शनिवार की सुबह पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता के नेतृत्व में जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. जाम के कारण छोटी-बड़ी गाड़ियों की कतार लग गयी. आवागमन बंद हो गया. पलामू डीसी के आश्वासन के बाद करीब 10 बजे सड़क जाम हटा ली गयी. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अलग-अलग बाइक दुर्घटना में तीन की मौत, दो स्थिति गंभीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नीचे बाजार पूजा पंडाल परिसर में होली मिलन समारोह

सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के नीचे बाजार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. होली मिलन समारोह में सैकड़ों की संख्या में स्त्री पुरुष शामिल होकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए देखे गये. नीचे बाजार पूजा पंडाल परिसर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में सामूहिक रूप से भोज का भी आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्त्री और पुरुष शामिल हुए. पूजा पंडाल परिसर में ही आयोजन समिति ने उपलब्ध कराये गुलाल भी उड़ाये गये. लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. इसके बाद यहां पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्त्रीओं की टोली ने होली की गीतों पर जबरदस्त नृत्य पेश किया. वहीं बच्चियों ने भी नृत्य प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से नीचे बाजार के युवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. कार्यक्रम स्थल पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया था. पुलिस प्रशासनिक के वरीय अधिकारी गश्ती भी कर रहे थे. मरीजो के बीच फल ब्रेड व अंग वस्त्र का वितरण होली के शुभ अवसर पर अस्पताल में मरीजों के बीच फल ब्रेड सहित अंग वस्त्र का वितरण किया गया. शहरी क्षेत्र के नीचे बाजार के युवकों की टोली होली की अहले सुबह सदर अस्पताल पहुंची. सदर अस्पताल में सबसे पहले चिकित्सकों को नाश्ता दिया गया. उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इसके बाद अस्पताल में भार्ती सभी वार्डों के सभी मरीजों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. फल ब्रेड बिस्कुट व चाय उपलब्ध कराया गया. सभी मरीजों को होली की शुभकामनाएं देते हुए जल्द स्वास्थ्य लाभ की लोगों ने कामना की. उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में नीचे बाजार के युवकों ने सराहनीय भूमिका निभायी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नीचे बाजार पूजा पंडाल परिसर में होली मिलन समारोह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होली की रात बोलेरो गाड़ी में लगायी आग

धुरकी. धुरकी थाना क्षेत्र के खाला गांव के सरिदाहा टोला के चंद्रदेव यादव ने धुरकी थाने में आवेदन देकर कहा है कि गुरुवार की रात दरवाजे पर खड़ी बोलेरो गाड़ी में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी है. इससे उनकी गाड़ी पूरी तरह से जल गयी. गाड़ी का टायर फटने की आवाज हुई, तो वे लोग घर से बाहर निकले, तो देखा कि दरवाजे पर खड़ी बोलेरो में आग लगी हुइ है. इसके बाद ग्रामीणों को उन्होंने इसकी सूचना दी. ग्रामीणों ने एकत्रित होकर पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक गाड़ी जल चुकी थी. वाहन मालिक चंद्रदेव ने धुरकी थाने में आवेदन देकर गुहार लगायी है. थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अनुसंधान कर रही है शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post होली की रात बोलेरो गाड़ी में लगायी आग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JAMSHEDPUR NEWS : श्मशान व जाहेरगाढ़ की भूमि पर नगर निगम व अंचल कार्यालय बनाने का विरोध

JAMSHEDPURNEWS : प्रस्तावित मानगो नगर निगम और अंचल कार्यालय बनाने के खिलाफ सामुदायिक विकास भवन खिकड़ीघुटू, बालीगुमा में बालीगुमा और गोड़गोड़ा ग्रामसभा की बैठक हुई. इसमें बालीगुमा श्मशान भूमि, बिदु चांदान जाहेर गाढ़ की भूमि का अतिक्रमण नहीं होने देने की बात कही गयी. इसके विरोध में सोमवार 17 मार्च को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. सामाजिक कार्यकर्ता मदन मोहन सोरेन ने कहा कि जिस जमीन को मानगो नगर निगम और अंचल कार्यालय के लिए चिह्नित किया गया है, वह आदिवासियों का श्मशान घाट है. वहीं पश्चिम दिशा में सादा पत्थर पर इष्ट देवता बिदु-चांदान की पूजा अर्चना की जाती है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ग्रामसभा को नजरअंदाज कर उनकी जमीन पर नगर निगम व अंचल कार्यालय बना रहा है. जिला प्रशासन कार्यालय निर्माण के लिए दूसरी जगह चयनित करे, अन्यथा आदिवासी समाज उग्रआंदोलन को बाध्य होगा. बैठक में माझी बाबा रमेश मुर्मू, सनातन टुडू, पप्पू सोरेन, सुरेश टुडू, सुखलाल टुडू,लुगु हांसदा, धनीराम मार्डी, ठाकुरदास मुर्मू,सरला टुडू, सलमा टुडू, मायनो सोरेन, फाल्गुनी सोरेन,मुनु बेसरा आदि उपस्थित थे. The post JAMSHEDPUR NEWS : श्मशान व जाहेरगाढ़ की भूमि पर नगर निगम व अंचल कार्यालय बनाने का विरोध appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Rain Alert: बिहार के 4 जिलों में अगले तीन घंटे होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Rain Alert : पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने लेटेस्ट पूर्वानुमान में बताया कि बिहार के चार जिलों में अगले एक से तीन घंटे के दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना जताई है. इस दौरान लोगों को सावधान रहने को भी कहा गया है. मौसम की चेतावानी इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है कि वे सतर्क और सावधान रहें. यदि खुले में हो तो शीघ्रताशीघ्र किसी पक्के मकान की शरण लें. ऊँचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में न जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें. बिहार के तीन जिलों ने अगले 48 घंटे बारिश का अलर्ट पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि 16 और 17 मार्च को मोतिहारी, बेतिया और गोपालगंज में तेज बारिश और मेघगर्जन की संभावना है. इसके चलते आसपास के जिलों में भी सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का एहसास होगा. मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. The post Bihar Rain Alert: बिहार के 4 जिलों में अगले तीन घंटे होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Crime News: चतरा में नवविवाहिता ने लगायी फांसी, पति अरेस्ट, मायकेवालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Crime News: चतरा, तसलीम-झारखंड के चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के छठ तालाब की नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. मृतका मधुलता कुमारी के पति राजेश दत्त शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मृतका के मायकेवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे. लगातार उसके साथ मारपीट की जा रही थी. आखिरकार उन्होंने उसकी जान ले ली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. किसी बात को लेकर पति-पत्नी में हुआ था विवाद पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इससे गुस्साई स्त्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजन और आसपास के लोगों ने इसकी सूचना सदर पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ वहां पहुंचे और मामले की जानकारी ली. इसके साथ ही शव को फंदे से नीचे उतार कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. दहेज हत्या का मामला दर्ज मृतका के मायकेवाले हजारीबाग जिले के झरपो गांव निवासी ने सदर थाने में आवेदन देकर पति सहित सास, ससुर और अन्य पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है. 16 जुलाई 2024 को मधुलता की शादी राजेश से हुई थी. कुछ दिनों तक ठीक-ठाक चला. इसके बाद दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था. हत्या के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटका दिया गया. घटना से मायके वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतका का पति गिरफ्तार-थाना प्रभारी थाना प्रभारी विपिन कुमार ने इस संबंध में कहा कि मायकेवालों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. इसके साथ ही मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : अजातशत्रु के बेटे उदयिन ने की थी पटालिपुत्र की स्थापना, लेकिन अन्य शासक निकले नाकाबिल The post Crime News: चतरा में नवविवाहिता ने लगायी फांसी, पति अरेस्ट, मायकेवालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JAMSHEDPUR NEWS : गोड़गोड़ा बालीगुमा में दिशोम बाहा मिलन समारोह 23 को

JAMSHEDPURNEWS : दिशोम जाहेरगाढ़गोड़गोड़ाबालीगुमा की ओर से 23 मार्च को दिशोम बाहा मिलन समारोह का आयोजन होगा. इसमें शहर समेत पूर्वी सिहभूम जिले विभिन्न जगहों से समाज के लोग बाहा नृत्य में शामिल होंगे. जानकारी रविवार को दिशोम जाहेरगाढ़ समिति के अध्यक्ष फतेहचंद टुडू ने बालीगुमा के एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि इसमें मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन एवं विशिष्ट अतिथि धाड़ दिशोम देश परगना बैजू मुर्मू और झामुमो नेता महाबीर मुर्मू रहेंगे. संवाददाता सम्मेलन में फतेहचंद टुडू, मदन मोहन सोरेन, माझी बाबा रमेश मुर्मू, माझी बाबा सोमाय सोरेन, सनातन टुडू, सुखलाल टुडू, राखाल सोरेन, दुर्गा सोरेन, रंजीत सोरेन, नवीन हांसदा, संदीप किस्कु, सुषमा बास्के, सुकमती भूमिज, सरोजिनी हांसदा, मनीषा मुर्मू आदि उपस्थित थे. बाहा नृत्य दल को किया गया है आमंत्रित सचिव मदन मोहन सोरेन ने बताया कि बाहा नृत्य के कई दलों को आमांत्रित भी किया गया है. इसमें आदिवासी खेरवालरूसिकामाडवा सोरबिला,धालभूमगढ़ और संयुक्त वन अधिकार समिति गोड़गोड़ा, बालीगुमा द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा.बाहा नृत्य के बाद लांगड़े नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा.बाहा मिलन समारोह में संताल समाज के मान्यतानुसार मानव समाज की उत्पत्ति, ऐतिहासिक घटनाएं, लुगुबुरु घंटा बाड़ी तथा कापी बुरु में पंडित रघुनाथ मुर्मू द्वारा ओलचिकी का आविष्कार आदि की झांकी आकर्षक का केंद्र बनेगा. The post JAMSHEDPUR NEWS : गोड़गोड़ा बालीगुमा में दिशोम बाहा मिलन समारोह 23 को appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Heavy Rain Alert: 16 और 17 मार्च को भारी बारिश, देश के कई इलाकों में आंधी-तूफान का अलर्ट, अगले 24 घंटों में बदलेगा मौसम

Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. आईएमडी का अनुमान है कि उत्तर पूर्व इलाके में भारी बारिश हो सकती है. कई हिस्सों में आंधी-तूफान भी चलने की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में अगले 24 घंटों में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है. इन इलाकों में 16 और 17 मार्च को जोरदार बारिश हो सकती है. इसके अलावा तेज हवा भी चलने का संभावना है. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में पूर्वी मध्य हिंदुस्तान के विभिन्न इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवा भी चलने की संभावना है. मध्य पूर्व हिंदुस्तान में हल्की से मध्यम बारिश का संभावना मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में पूर्व मध्य हिंदुस्तान खासकर उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा और कुछ कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं जोरदार बारिश की भी संभावना है. आईएमडी के मुताबिक पूर्व मध्य हिंदुस्तान में 20 से 23 मार्च के दौरान गरज चमक के साथ जोरदार बारिश हो सकती है. अगले 24 घंटों में कई इलाकों में जोरदार बारिश की संभावना उत्तर पूर्व इलाके में भारी बारिश हो सकती है. अगले 24 घंटे में पूर्वी मध्य हिंदुस्तान के विभिन्न इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में अगले 24 घंटों में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है. आईएमडी के मुताबिक पूर्वी मध्य हिंदुस्तान में 20 से 23 मार्च के दौरान गरज चमक के साथ जोरदार बारिश हो सकती है. दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? आईएमडी के मुताबिक बीते दिनों दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी. दिल्ली के आसमान में बादलों का डेरा अब भी जमा हुआ है. इस कारण मौसम सुहावना बना हुआ है. हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है.  17 और 18 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चल सकती है. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी :क्या चाहता है हिंदुस्तान का मुसलमान ? क्यों शिक्षा के क्षेत्र में वह अब भी है सबसे निचले पायदान पर संपत्ति पर आदिवासी स्त्रीओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ यूपी में दो से तीन दिन हो सकती है बारिश  आईएमडी के मुताबिक यूपी में अगले दो से तीन दिन में कई इलाकों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 16 और 17 मार्च को यूपी के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. इस दौरान गरज चमक बिजली कड़कने की भी संभावना है. यूपी के झांसी, जालौन, कानपुर, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, बदायूं, गौतमबुद्ध नगर समेत कई और इलाकों में अगले दो से तीन दिन बारिश ही संभावना है. बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है. झारखंड के कई इलाकों में हो सकती है बारिश झारखंड के इलाकों में तेज गर्मी पड़ रही है. सात जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया और कुछ जिलों में गर्म हवाएं चलने के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में शनिवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक है. इस बीच मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि 19 मार्च से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में 19 और 20 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है. जबकि 21 और 22 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी बीते 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी हुई जबकि राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रह सकता है. विभाग के मुताबिक मंगलवार को छोड़कर शुक्रवार तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा. राज्य के शिमला, कांगड़ा, सुंदरनगर और कुल्लू के भुंतर में बारिश हुई है. विभाग ने कहा कि चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों में 17 से 21 मार्च तक बारिश होने का अनुमान है. The post Heavy Rain Alert: 16 और 17 मार्च को भारी बारिश, देश के कई इलाकों में आंधी-तूफान का अलर्ट, अगले 24 घंटों में बदलेगा मौसम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारत-पाकिस्तान में कौन सी टीम है बेस्ट, PM मोदी का जवाब सुन झूम उठेगा हर भारतीय का दिल

Champions Trophy 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेट के मैदान पर हिंदुस्तान-पाकिस्तान की जंग पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और पड़ोसी देश के खिलाफ हिंदुस्तान के रिकॉर्ड को बेहतर बताया है. विराट कोहली के शतक की बदौलत हिंदुस्तान ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप चरण में पाकिस्तान पर छह विकेट से जीत दर्ज की और अंत में टूर्नामेंट का विजेता बना. आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास में चिर-प्रतिद्वंद्वी ने हिंदुस्तान पर केवल दो जीत दर्ज की हैं, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में और 2021 टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण में. परिणाम बता देते हैं कि बेहतर कौन है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन पॉडकास्ट पर कहा, मुझे लगता है कि स्पोर्ट्सों में पूरी दुनिया को ऊर्जा देने की शक्ति है. स्पोर्ट्स की भावना विभिन्न देशों के लोगों को एक साथ लाती है. इसलिए मैं कभी नहीं चाहूंगा कि स्पोर्ट्सों को बदनाम किया जाए. मेरा मानना ​​है कि स्पोर्ट्स मानव विकास में एक प्रमुख भूमिका निभाते हैं. वे केवल स्पोर्ट्स नहीं हैं, वे लोगों को गहरे स्तर पर जोड़ते हैं. अब इस सवाल पर आते हैं कि कौन बेहतर है और कौन नहीं. जब स्पोर्ट्स की तकनीक की बात आती है, तो मैं कोई विशेषज्ञ नहीं हूं. केवल जो इसमें विशेषज्ञ हैं, वे ही इसका निर्णाय ले सकते हैं. वे ही तय कर सकते हैं कि कौन सी टीम सर्वश्रेष्ठ है और कौन से खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ हैं.’ A wonderful conversation with @lexfridman, covering a wide range of subjects. Do watch! https://t.co/G9pKE2RJqh — Narendra Modi (@narendramodi) March 16, 2025 पीएम मोदी ने टीम इंडिया को बताया बेहतरीन पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘कभी-कभी, परिणाम खुद ही सब कुछ बता देते हैं. अभी कुछ दिन पहले, हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ और परिणाम से पता चला कि कौन सी टीम बेहतर थी. इसी से हमें पता चला कि कौन बेहतर है.’ पीएम मोदी के कार्यकाल में स्पोर्ट्सों को बहुत बढ़ावा मिला है और देश एक स्पोर्ट्स राष्ट्र बनने की कोशिश कर रहा है, जिसमें हिंदुस्तान द्वारा 2036 ओलंपिक की मेजबानी करना भी शामिल है. उनसे यह भी पूछा गया कि उन्हें अब तक का सबसे महान फुटबॉल खिलाड़ी कौन लगता है और प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना के दो खिलाड़ियों, डिएगो माराडोना और लियोनेल मेसी का नाम लिया, जिन्हें स्पोर्ट्स के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कहा जाता है. इन दो फुटबॉलरों के फैन हैं पीएम नरेंद्र मोदी पीएम मोदी ने कहा, ‘यह बिल्कुल सच है कि हिंदुस्तान के कई क्षेत्रों में फुटबॉल संस्कृति बहुत मजबूत है. हमारी स्त्री फुटबॉल टीम वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और हमारी पुरुष टीम वास्तव में अच्छी प्रगति कर रही है. अगर हम अतीत की बात करें, तो 1980 के दशक में एक नाम जो हमेशा सबसे अलग रहा, वह था डिएगो माराडोना. उस पीढ़ी के लिए, उन्हें एक सच्चे नायक के रूप में देखा जाता था और अगर आप आज की पीढ़ी से पूछें तो वे तुरंत लियोनेल मेस्सी का नाम लेंगे.’ ये भी पढ़ें… समलैंगिक विवाह और शिशु, WPL में धमाल मचाने वाली नैट साइवर ब्रंट की जिंदगी है निराली एक ओवर में बने 39 रन, श्रीलंका के दिग्गज ने जड़े 6 छक्के, दहल गया अफगानिस्तान, Video कीवी तो नहीं, लेकिन खिलाड़ी जरूर उड़ते हैं, अब न्यूजीलैंड के इस होनहार ने लिया हवाई कैच, Video The post हिंदुस्तान-पाकिस्तान में कौन सी टीम है बेस्ट, PM मोदी का जवाब सुन झूम उठेगा हर हिंदुस्तानीय का दिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: हजारीबाग के बड़कागांव में आठ बकरियां जिंदा जलीं, छह लाख की संपत्ति जल कर राख

Fire In Barkagaon: बड़कागांव (हजारीबाग), संजय सागर-हजारीबाग जिले के बड़कागांव मध्य पंचायत स्थित कुम्हार मोहल्ले में दो मचान, टेंट हाउस एवं दो शौचालयों में आग लग जाने से आठ बकरियां जिंदा जल गयीं. अगलगी में लगभग 6 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गयी. यह घटना होली के दिन दोपहर 2 बजे हुई. ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने के बाद अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और शेष आग बुझायी गयी. मचान पेरू प्रजापति का था, जबकि उनके दो पुत्र पिंटू प्रजापति और विवेक प्रजापति का टेंट हाउस था. जिंदा जल गयीं बकरियां घटना के संबंध में पेरू प्रजापति एवं उनके पुत्र पिंटू प्रजापति ने बताया कि वे लोग होली स्पोर्ट्सने के लिए घर से बाहर थे. इस दौरान अचानक आग लगने की आवाज सुनाई दी तो देखा कि अपने ही मचान में आग लगी हुई है. आग लगने के करण मचान जलकर गिर गया था. दो बकरियां, दो खस्सी, चार बकरी के शिशु मचान में दबकर जिंदा जल गए. इसके अलावा टेंट हाउस के चार बॉक्स, 20 कुर्सी, 20 गद्दा ,एक जनरेटर, 20 कंबल, एक साइकिल, सात ट्रैक्टर पुआल, 10 तिरपाल, 100 मीटर बिजली का तार, दो शौचालय और 10 टेबल जलकर राख हो गए. पड़ोसी के मचान में भी लगी आग पड़ोसी हीरालाल प्रजापति के मचान में भी आग लग गयी. उनके घर को भी आंशिक रूप से नुकसान हुआ. ग्रामीणों ने बताया कि अग्निशमन वाहन बुलाने के लिए फायर ब्रिगेड में कई बार फोन लगाया गया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया. इसके बाद बड़कागांव थाने को सूचना दी गयी. पुलिस द्वारा एनटीपीसी त्रिवेणी सैनिक को सूचना दी गयी. इसके बाद अग्निशमन वाहन पहुंचा. थाना प्रभारी नेमधारी रजक के नेतृत्व में बड़कागांव पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. स्थानीय लोगों की तत्परता से टला बड़ा हादसा आग लगने की सूचना पाकर बड़कागांव के राणा मोहल्ला, प्रजापति मोहल्ला, बरगद मोहल्ला, अंबेडकर मोहल्ले के ग्रामीणों ने पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया. ग्रामीणों के सहयोग से मचान एवं टेंट हाउस में लगी आग को बुझाया गया. इस तरह घटना स्थल के बगल में कई घरों एवं मचान को जलने से बचा लिया गया. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: उ कइसन होली जउन आपन लोग, आपन माटी संग ना मनाइल जाये : भरत शर्मा व्यास The post Video: हजारीबाग के बड़कागांव में आठ बकरियां जिंदा जलीं, छह लाख की संपत्ति जल कर राख appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top