Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खां की जयंती पर महोत्सव 21 को

डुमरांव . 21 मार्च को डुमरांव में शहनाई वादक हिंदुस्तान रन उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती पर शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खां महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है. इस आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी की जा रही है. यह इलाका कला मर्मज्ञों की भूमि है. बिस्मिल्लाह था महोत्सव में कला संस्कृति विभाग की तरफ से उस्ताद पर लगातार काम करने वाले लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव को आमंत्रित किया गया है. इस संदर्भ में श्री श्रीवास्तव ने कहा कि उस्ताद की कृतियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डुमरांव में स्थापित कर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है. वर्ष 2013 से श्री मुरली उस्ताद के नाम पर विश्वविद्यालय को स्थापित करने के लिए लगे रहे. जिसको कॉलेज के रूप में मुख्यमंत्री ने मूर्त रूप देने का काम किया है. आगे उन्होंने कहा कि डुमरांव में 21 मार्च 1916 को जन्में कमरुद्दीन ही आगे चलकर शहनाई नवाज उस्ताद बिस्मिल्लाह खां बन गए. वैसे तो उस्ताद तीन भाई थे शम्सुद्दीन, कमरुद्दीन और सौतेले भाई पचकौड़ी मिया. तीनों भाईयों में अटूट प्रेम था. दो भाई बनारस तो पंचकौड़ी मियां ने अपनी पूरी जिंदगी डुमरांव में ही गुजार दी. बिस्मिल्लाह और शहनाई सिक्के के दो पहलू है. डुमरांव राज के बांके विहारी मंदिर के प्रांगण में उस्ताद के अब्बा शहनाई वादन का काम किया करते थे. बक्सर जिला गंगा-जमनी तहजीब की बड़ी मिसाल है. यहां के लोग आपसी मिल्लत के साथ रहते हैं, तो उस्ताद भी इसके बड़े उदाहरण थे. पांच समय के नमाजी बिस्मिल्लाह खां मंदिरों में शहनाई वादन किया करते थे. ये वही डुमरांव है जिसकी सोधी मिट्टी ने कमरुद्दीन की शहनाई पर ऐसी राग छेड़ी की पूरी दुनिया उनकी मुरीद बन गई. वर्ष 1979 में बिस्मिल्लाह खां ने डुमरांव महाराज के बड़े बाग में भोजपुरी फिल्म बाजे शहनाई हमार अंगना का मुहूर्त के लिए आए थे. उस वक्त इस फिल्म के सूत्रधार डॉ शशि भूषण श्रीवास्तव के अपने निजी मकान में ही ठहरे थे. ज्ञात हो कि 15 नवंबर 2009 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव द्वारा लिखित पुस्तक शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का लोकार्पण पटना में किया था. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि डुमरांव में उस्ताद की जयंती को राजकीय समारोह के रुप में मनाया जाएगा और उस्ताद के नाम पर कोई कृति स्थापित की जाएगी. उन सबको मुख्यमंत्री ने पूरा कर दिया. इसके बाद कला संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष 2015 में पटना में आयोजिय कार्यक्रम मे मुरली मनोहर श्रीवास्तव द्वारा निर्मित बिस्मिल्लाह और शहनाई डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया था. गंगा-जमनी तहजीब को क़ायम रखने के लिए श्री मुरली छठ का व्रत रखते हैं तो पिछले दो दशक से भी ज्यादा से रमजान के महीने में रोजा रखते आ रहे हैं. इनका मानना है कि मानवता से बड़ी इस दुनिया मे कुछ भी नहीं है. इतना ही नहीं बिस्मिल्लाह खां की कृति को डुमरांव में स्थापित करने का श्रेय मुरली मनोहर श्रीवास्तव को दिया जाता है. उन्होंने कौन क्या कहता है इसकी कभी परवाह नहीं की और निरन्तर अपने काम में लगे रहे आज उसी का नतीजा है कि उस्ताद के नाम पर कॉलेज भी डुमरांव में स्थापित हो जाएगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खां की जयंती पर महोत्सव 21 को appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jehanabad : फल्गु नदी में डूबने से किशोर की गयी जान

घोसी. परावन पंचायत अंतर्गत आजाद नगर गांव स्थित फल्गु नदी में शनिवार की डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. मृतक किशोर आजाद नगर गांव निवासी संतोष मांझी का 13 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार बताया जाता है. बताया जाता है कि शनिवार की सुबह मृतक फल्गु नदी में शौच करने के लिए गया था. शौच करने के क्रम में जब फल्गु नदी स्थित पानी के समीप गया, तो उसका अचानक पैर फिसल गया. पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चला गया जिससे पानी में डूबने से मौत हो गयी. बताया जाता है कि जब पाकड़बिगहा गांव के कुछ केवट लोग फल्गु नदी स्थित गहरे पानी में शनिवार को मछली मारने के लिए गये, तो देखा कि पानी में एक किशोर का शव छहलाया हुआ है. केवट लोग हल्ला किया तो सूचना पाकर आसपास गांव के लोग देखने के लिए जुट गए. ग्रामीणों के जुटने पर पानी से शव को बाहर निकाला गया तो आजाद नगर गांव निवासी संतोष मांझी के करीब 13 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में पहचान हुई. इसकी जानकारी घोसी थाने को दी गयी. घोसी थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर इसकी छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jehanabad : फल्गु नदी में डूबने से किशोर की गयी जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विद्यालय में महिला एचएम के साथ बदसलूकी

नौतन. प्राथमिक विद्यालय संतपुर कुंड में स्त्री एचएम के साथ गाली गलौज कर बदसलूकी करने व मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़ित एचएम पुष्पा जोसेफ ने चंद्र किशोर मुखिया को नामजद किया है. बताया कि 13 मार्च को वह विद्यालय में थी. आरोपी विद्यालय में घुसकर अपने बच्चों के छात्रवृत्ति राशि की उठाव कर एचएम द्वारा हजम करने की बात कहकर गाली गलौज कर बैग व अन्य समान छीनने तथा इज्जत लूटने की बात कह एक अन्य स्त्री को विद्यालय में बुलाकर गाली गलौज करने लगा. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विद्यालय में स्त्री एचएम के साथ बदसलूकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पोल में मारी टक्कर, तीन घायल

मझिआंव. मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ स्थित बकोईया गांव में सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल उखड़कर गिर गया जबकि स्कार्पियो बंधी हुई दो बाछियों (गाय के शिशु) पर पलट गयी. इससे उसमें सवार वाहन मालिक सह चालक सहित दो शिशु घायल हो गये. घायलों की पहचान पलामू जिला के सतबरवा गांव निवासी मुन्ना साव के पुत्र निरंजन साव एवं उनके दो पोते के रूप में हुई है. इधर घटना की सूचना पाते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के निर्देश पर एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल लाया गया. यहां उपस्थित चिकित्सक ने प्राइमरी उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार घायल निरंजन साव मेराल थाना क्षेत्र के दलेली गांव में अपने ससुराल आये थे. इसके बाद रविवार की सुबह बरडीहा थाना क्षेत्र के सरसतिया गांव में अपनी मौसी सास के घर से मुलाकात कर पुनः ससुराल दलेली गांव जा रहे थे. इसी बीच तेज रफ्तार के कारण बकोइया में स्कार्पियो सवार ने पोल में धक्का मार दिया. प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो से दबी हुई दोनों बछिया को ग्रामीणों ने तत्काल निकाला. उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पोल में मारी टक्कर, तीन घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

श्री बंशीधर महोत्सव : स्थानीय कलाकार भी देंगे प्रस्तुति

गढ़वा. उपायुक्त शेखर जमुआर ने श्रीबंशीधर महोत्सव को लेकर जिला गोपनीय शाखा गढ़वा (कल्याणपुर स्थित उपायुक्त आवास) में जिला स्तर पर गठित समिति के सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ महोत्सव की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की गयी. इसमें समिति के सदस्यों ने अपने-अपने दायित्वों से संबंधित अद्यतन तैयारी/प्रतिवेदन के साथ भाग लिया. कहा गया कि श्री बंशीधर महोत्सव का आयोजन श्री बंशीधर नगर स्थित गोसाईंबाग मैदान में 19 एवं 20 मार्च को किया जाना है. इसे लेकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूर्व में दिये गये निदेशों के अनुपालन के लिए संबंधित पदाधिकारियों से अद्यतन स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निदेश दिये गये. श्री बंशीधर महोत्सव को धूमधाम से मनाने को लेकर श्री बंशीधर नगर समेत गढ़वा शहर एवं जिले के अन्य जगह पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने, साज-सज्जा कराने, लाइटिंग, डेकोरेशन, महोत्सव के वृहद प्रचार-प्रसार करने, सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने, हेलीपैड निर्माण, अथितियों के लिए रहने की व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करना, भोजन/अल्पाहार, पेयजल, शौचालय, इनविटेशन समेत गोसाईं बाग मैदान में महोत्सव की तैयारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. इस राजकीय महोत्सव के सफल संचालन के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ आवश्यक तैयारी पर विचार विमर्श करते हुए कार्यक्रम के संचालन, स्टेज निर्माण, साज-सज्जा, अतिथि स्वागत/सत्कार, कलाकारों के चयन, सीटिंग अरेंजमेंट, अल्पाहार, सुरक्षा व्यवस्था, लाइटिंग, डेकोरेशन, हेलीपैड निर्माण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल निर्माण, यातायात रूट निर्धारण, पार्किंग व एंट्री पास आदि से संबंधित विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. जन प्रतिनिधियों सहित अन्य को आमंत्रण देने का निर्देश : श्री बंसीधर महोत्सव में शामिल होने के लिए सांसद, सभी विधायकों, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य, पदाधिकारी, आसपास के जिले के पदाधिकारियों, पॉलिटिकल पार्टी के अध्यक्ष व सचिव को आमंत्रण देने का निर्देश दिया गया. श्री बंशीधर महोत्सव में बाहरी कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी प्रस्तुति देने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन पर स्वागत के लिए जेएसएलपीएस की स्वागत टीम होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post श्री बंशीधर महोत्सव : स्थानीय कलाकार भी देंगे प्रस्तुति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेकर मनाया रंगों का त्योहार

बांकेबाजार. प्रखंड क्षेत्र में रंगों का त्योहार रंगोत्सव शांतिपूर्ण व उत्सवी माहौल में संपन्न हो गया. गुरुवार को होलिका दहन से यह त्योहार प्रारंभ हुआ जो रविवार को मटका फोड़ तक चलते रहा. होलिका दहन के बाद ग्रामीण एक-दूसरे को होली की बधाई दी. शुक्रवार को आंतर हो जाने के कारण रंगों का त्योहार होली शनिवार को मनाया गया. इस मौके पर घर-घर पुआ पकवान, मिष्ठान भोजन सहित अन्य प्रकार की स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया व रंग अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान ग्रामीण ढोलक-झाल लेकर होली गीत गाते हुए घर-घर घूमते हुए होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इस बार कुर्ता फाड़ होली का भी लोग खूब आनंद लिया. इधर, पुलिस प्रशासन की त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर लगातार पुलिस की गश्ती करती रही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेकर मनाया रंगों का त्योहार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्कॉर्पियो की ठोकर से सड़क पार कर रहे अधेड़ की मौत

बथनाहा. थाना अंतर्गत मुजफ्फरपुर-सोनबरसा एनएच-22 स्थित भगवानपुर मोड़ पर सड़क दुघर्टना में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव निवासी मो अकबर के करीब 48 वर्षीय पुत्र मो रहमत दर्जी रूप में की गयी. सड़क पार करने के दौरान अज्ञात बेकाबू स्कॉर्पियो ठोकर मारकर फरार हो गया. घटना के बाद वहां भीड़ जमा हो गयी. इलाज के लिए सीतामढ़ी ले जाने की कोशिश की जा रही थी, इसी दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी करने लगी, लेकिन परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्कॉर्पियो की ठोकर से सड़क पार कर रहे अधेड़ की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डुमरा में बस की टक्कर में जख्मी बाइक सवार युवक की मौत

सीतामढ़ी. सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 22 स्थित डुमरा थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव के पास एक मार्च को बस की टक्कर में बुरी तरह जख्मी बाइक सवार युवक की शनिवार को इलाज के क्रम में पटना के अस्पताल में मौत हो गयी. मृतक सुजीत कुमार, बाजितपुर गांव निवासी चंदे दास का पुत्र था. शनिवार को शव के पहुंंचते ही परिजन का गुस्सा भड़क उठा. परिजनों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ करीब पांच घंटे तक सड़क जाम कर विरोध जताया. डुमरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित लोगों ने बिना मुआवजा दिए जाम नहीं हटाने के मांग पर अड़े रहे. सूचना मिलने पर बीडीओ अभिषेक चंदन व सीओ डॉली कुमारी पहुंचकर मुआवजे का भरोसा दिलाकर जाम समाप्त कराया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस(बीआर 30 पीए 8751) एवं ग्लैमर बाइक(बीआर 30 एके 9536) जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार, एक मार्च की अहले सुबह सुजीत कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर डुमरा से घर जा रहा था. इसी क्रम में बस की बाइक से टक्कर हो गयी. जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया. इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने पटना रेफर कर दिया. 14 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझते उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डुमरा में बस की टक्कर में जख्मी बाइक सवार युवक की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शराब लादकर भाग रही स्कार्पियो खेत में पलटी, दो तस्कर गिरफ्तार

बैरगनिया. पुलिस ने गश्ती के क्रम में शनिवार सुबह को हजारी राइस मिल, एसएसबी कैंप के समीप सैनिक रोड से एक स्कार्पियो पुलिस वाहन को देखकर भागने के क्रम में अनियंत्रित होकर रोड के नीचे गेहूं लगी खेत में पलट गई, जिससे उसपर लादकर ले जाते हुए 1200 बोतल नेपाली देशी गौरव सौंफी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि शनिवार को दिवा कालीन गश्ती के लिए एएसआई रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल रवाना हुई थी. स्थानीय हजारी मील एसएसबी कैम्प के समीप सैनिक रोड पर पश्चिम दिशा से एक स्कार्पियो आ रही थी, जैसे ही स्कार्पियो सवार को पुलिस गश्ती टीम दिखाई दी, वे लोग गाड़ी घुमा कर भागने लगे. शंका होने पर पुलिस दल द्वारा पीछा किया जाने लगा. इसी बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर सैनिक रोड के नीचे गेहूं के खेत में पलट गई. गश्ती टीम द्वारा पलटी हुई गाड़ी से दो युवकों को निकल कर भागने के क्रम में खदेड़ कर पकड़ लिया गया तथा गाड़ी की तलाशी ली गई. तलाशी के क्रम में स्कार्पियो (एचआर 66- 4484) से दस प्लास्टिक की बालियों से 1200 बोतल नेपाली सौंफी शराब, प्रत्येक बोतल में 300 एमएल के अनुसार कुल 360 लीटर शराब बरामद किया गया. पूछताछ के क्रम में पकड़े गए युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव निवासी मोसाफिर महतो के पुत्र उपेंद्र कुमार(28 वर्ष) व नागेन्द्र महतो के पुत्र छोटू बाबू(19 वर्ष) के रूप में की गई. बिहार मद्य निषेध एवं पउत्पाद अधिनियम के तहत स्कार्पियो व शराब को जप्त करते हुए पकड़े गए तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शराब लादकर भाग रही स्कार्पियो खेत में पलटी, दो तस्कर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वृद्ध की मौत, मारपीट करने का भी आरोप

मझिआंव. मझिआंव बाजार से सटे लोहरपुरवा मुहल्ला निवासी शंभू पटवा (65 वर्ष) की मौत हो गयी. मृतक का छोटा भाई बबलू पटवा ने बताया कि उसका भाई प्रतिदिन शराब पीता था. वह शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे कहीं किसी घर से शराब पीकर आये होंगे, इसके बाद उनकी स्थिति खराब होने पर मझिआंव रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर किया गया, वहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को शाम में मझिआंव लाया गया. यहां थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के निर्देश पर एसआइ संजय मुंडा ने शव का पंचनामा किया और शनिवार की सुबह अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इसके बाद कोयल नदी के तट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. बताया गया कि मृतक का पुत्र चंदन पटवा दूसरे राज्य में काम करने गया था. वह अपने पिता की मृत्यु की समाचार मिलने के बाद घर के लिए चला था, लेकिन रविवार को दोपहर डेढ़ बजे तक वह घर नहीं पहुंच सका था. इधर शंभू पटवा के अगल-बगल के रहनेवाले लोगों ने बताया कि सुबह में मृतक के साथ उसकी बहू एवं बड़ी पोती ने मारपीट की थी. इस संबंध में एसआइ श्री मुंडा ने बताया कि मृतक के शरीर पर कई स्थान पर जख्म के निशान पाये गये हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज नही करायी गयी थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वृद्ध की मौत, मारपीट करने का भी आरोप appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top