Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IIT ISM धनबाद के नाम एक और उपलब्धि, इस तकनीक को मिला पेटेंट

IIT ISM Dhanbad: धनबाद-आईआईटी आईएसएम धनबाद के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गयी है. संस्थान के पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विभाग के शोधकर्ताओं ने कच्चे तेल की रिफाइनिंग को अधिक पर्यावरण-अनुकूल बनाने की तकनीक विकसित की है. इस नयी तकनीक को हिंदुस्तानीय पेटेंट प्रदान किया गया है. इसे सात मार्च 2025 को आधिकारिक रूप से पेटेंट किया गया. पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विभाग के शिक्षक डॉ तरुण कुमार नैया और शोधकर्ता डॉ योगेश धांधी ने यह उपलब्धि हासिल की है. संस्थान की ओर से दोनों शोधकर्ताओं को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी गयी है. ग्रीन डिमल्सीफायर का आविष्कार पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विभाग के शिक्षक डॉ तरुण कुमार नैया और शोधकर्ता डॉ योगेश धांधी ने पेट्रोलियम उद्योग में उपयोग के लिए एक ग्रीन डिमल्सीफायर और उसकी तैयारी की प्रक्रिया शीर्षक से पर्यावरण-अनुकूल डिमल्सीफायर विकसित की है. यह पेटेंट आठ जून 2023 को दायर किया गया था और सात मार्च 2025 को स्वीकृत हुआ. कम हानिकारक है नया डिमल्सीफायर कच्चे तेल में पानी के इमल्शन बनने से तेल उत्पादन में बाधा उत्पन्न होती है. इसे दूर करने के लिए आमतौर पर डिमल्सीफायर नामक रसायनों का उपयोग किया जाता है, जो पानी और तेल को अलग करने में मदद करता है. वर्तमान में उपयोग किया जाने वाले डिमल्सीफायर पर्यावरण के लिए हानिकारक हो सकते हैं. आज कल तेल और गैस उद्योग में पर्यावरणीय सुरक्षा को लेकर कड़े नियम बनाये जा रहे हैं. ऐसे में पारंपरिक डिमल्सीफायर की जगह अधिक पर्यावरण-अनुकूल रसायनों के उपयोग की जरूरत है, जो समान रूप से प्रभावी हो. इस अध्ययन में पारंपरिक डिमल्सीफायर के कुछ घटकों को पर्यावरण-अनुकूल घटकों से बदलकर एक नया, सुरक्षित और प्रभावी डिमल्सीफायर विकसित किया गया है. नये डिमल्सीफायर के पर्यावरणीय प्रभाव का मूल्यांकन उद्योग द्वारा विकसित रेटिंग सिस्टम के माध्यम से किया गया. इसके बाद इसे विभिन्न प्रकार के जटिल कच्चे तेलों पर परखा गया. परिणामों से यह सिद्ध हुआ कि नया विकसित डिमल्सीफायर पर्यावरण के लिए कम हानिकारक होने के साथ-साथ तेल उत्पादन प्रक्रिया को भी अधिक प्रभावी रूप से सुधारने में सक्षम है. पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विभाग का दूसरा पेटेंट यह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विभाग के लिए हाल के वर्षों में मिला दूसरा पेटेंट है. इससे पहले प्रो टिंकू साइकिया, प्रो बराशा डेका और प्रो. विकास माहतो की संयुक्त खोज ‘सोया लेसिथिन क्वांटम डॉट्स को एंटी-एग्लोमरेन्ट्स के रूप में उपयोग करने और उनकी तैयारी की विधि’ को 2018 में पेटेंट प्राप्त हुआ था. यह तकनीक एंटी-एग्लोमरेन्ट्स के रूप में काम कर सकती है. इससे हाइड्रेट बनने की समस्या को रोका जा सकता है. इस तकनीक का उपयोग तेल और गैस पाइपलाइनों में किया जाता है. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: उ कइसन होली जउन आपन लोग, आपन माटी संग ना मनाइल जाये : भरत शर्मा व्यास The post IIT ISM धनबाद के नाम एक और उपलब्धि, इस तकनीक को मिला पेटेंट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तीन बाइक की टक्कर में छह घायल

बालूमाथ. बारियातू प्रखंड अंतर्गत श्रीराम मंदिर के समीप शुक्रवार की देर शाम तीन बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस हादसे में छह लोग घायल हो गये. घायलों में विश्रामपुर निवासी नरेंद्र उरांव (पिता-जयनाथ उरांव) बारियातू के बचरा निवासी अभिषेक कुमार सिंह (पिता-कमलेश सिंह) व चंदन कुमार सिन्हा (पिता- बिनेश्वर लाल), लातेहार निवासी आरिफ अंसारी (पिता-तेज मोहम्मद), अफरोजा बीवी (पति-तेज मोहम्मद) व तेज मोहम्मद शामिल हैं. जानकारी के अनुसार बाइक से नरेंद्र उरांव बारियातू बाजार से सामान खरीदकर विश्रामपुर लौट रहा था. इसी दौरान दूसरी बाइक से टक्कर हो गयी. दूसरी बाइक पर अभिषेक कुमार सिंह व चंदन कुमार सिन्हा सवार थे. टक्कर के बाद लातेहार से चतरा जा रहे बाइक सवार तेज मोहम्मद की बाइक भी जा टकरायी. जिससे सभी घायल हो गये. आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. चिकित्सक डॉ सुरेंद्र प्रसाद ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तीन बाइक की टक्कर में छह घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुर्घटना व मारपीट के मामले में नौ घायल

चंदवा. होली के दौरान चंदवा समेत आसपास के इलाके में सड़क दुर्घटना व मारपीट की घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये. होली के दिन शनिवार की दोपहर चंदवा मेन रोड में एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे दीवार से जा टकरायी. इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गयी, जबकि उसमें सवार दो युवक घायल हो गये. आसपास के लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी लो जाया गया. वहां से दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं विभिन्न दुर्घटनाओं में बिरेंद्र नाथ लोहरा (गनियारी), राहुल कुमार (चंदवा), सुखदेव गंझू (कोटाम, लोहरदगा) घायल हो गये. सभी का उपचार सीएचसी में हुआ. आपसी विवाद व मारपीट के तीन अलग-अलग मामलों में चंदवा के चटुआग निवासी राजकुमार गंझू (पिता-कमल गंझू) चंदवा के नगर निवासी सुधीर नायक व तिलैयाटांड़ निवासी मो इम्तियाज घायल हो गये. उनका उपचार चंदवा सीएचसी में किया गया. वहीं ढोंटी गांव में स्पोर्ट्स-स्पोर्ट्स में आग से झुलस जाने से शांतिलाल उरांव का छह माह का पुत्र शिवम उरांव घायल हो गया. उसे रिम्स रेफर किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दुर्घटना व मारपीट के मामले में नौ घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महाराजगंज में कपड़ा फाड़ से लेकर रंग-गुलाल के बीच मनी होली

प्रतिनिधि, महाराजगंज. रंगों का त्योहार होली महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के इलाके में शुक्रवार व शनिवार को पारंपरिक रूप से मनाया गया. कपड़ा फाड़ होली से लेकर कीचड़- माटी, रंग- गुलाल से जमकर लोगों ने होली स्पोर्ट्सी. दिन में रंग तो दोपहर बाद गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दे रहे थे. होली के पारंपरिक पकवान पुआ व दहीबड़ा के साथ होली मिलन में अबीर-गुलाल लगाने का जश्न देर शाम तक जारी रहा.उधर, बुजुर्गों ने ढोल-ताशे व झाल बजाकर होली के पारंपरिक फगुआ गीत गाकर धूमधाम से होली स्पोर्ट्सी.होली को लेकर शुक्रवार को दिनभर दावतों का दौर चला. होली व जुमा कि नमाज पर चौकसी रही पुलिस होली व रमजान के दूसरे जुमा की नमाज को लेकर अनुमंडल प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा व विधि-व्यवस्था के तहत प्रशासनिक महकमा अलर्ट रहा. एसडीओ अनिल कुमार,एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन, बीडीओ विंदु कुमार,सीओ जितेंद्र पासवान,थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त लगाते दिखे. उत्साह के बीच पारंपरिक ढंग से मनी होली प्रतिनिधि,भगवानपुर हाट. होली शुक्रवार को पूरे क्षेत्र में परंपरिक ढंग से मनाया गया .सुबह होते ही लोगो पर होली का खुमार दिखने लगा हर्षोल्लास के साथ लोगों ने रंगों से सराबोर होकर उत्सव मनाया., इस दौरान प्रशासन की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही. प्रमुख जगहों पर पुलिस की तैनाती की गई थी. ढोल, मजीरा के साथ प्रखंड मुख्यालय के गांव भगवानपुर , रामपुर , सारी पट्टी , महमदपुर , चक्रवृद्धि बलहा , मलमलिया सहित सभी गांवो में होली का हुड़दंग धूल , कीचड़ से शुरू होकर कपड़ा फाड़ तक दिन के दोपहर तक चला. होली के रंग में रंगे कुछ लोग ढोल मजीरा के साथ गांव में घूम घूम होली , झूमर , फाग का गीत गाते रहे. वही शाम होते ही लोग नए कपड़े धारण कर गुलाल लगाते एक दूसरे के गले मिलते होली की बधाई देते देखे गये. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी , बीडीओ कुमार विशाल , सीओ धीरज कुमार पांडेय पूरे दल बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते देखे गये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post महाराजगंज में कपड़ा फाड़ से लेकर रंग-गुलाल के बीच मनी होली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शेरघाटी : जगह-जगह हुई मारपीट में कई घायल, शेखपुरा मुहल्ले में कार का शीशा तोड़ा

शेरघाटी. होली के दौरान थाना क्षेत्र में छिटपुट घटनाएं हुईं. मोहब्बतपुर निवासी बबलू यादव को घायलावस्था में अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसी प्रकार लालगढ़ गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में प्रिंस कुमार एवं गौतम कुमार जख्मी हो गया. दोनों ओर से थाने में शिकायत की गयी है. जख्मी का प्राथमिक इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया गया. इसी प्रकार गोपालपुर गांव की मंजू देवी का घायलावस्था में इलाज किया गया है. कांतराज सत्संग नगर दुर्घटना में मामूली रूप से घायल हो गये. संजय प्रसाद गुप्ता नूतन नगर भी आपसी झड़प में शामिल हो गये. इधर विशुनपुरा गांव में प्रदीप पासवान, विकास कुमार, अर्जुन पासवान, मंजू देवी, विशेष कुमार और कामेश्वर पासवान मारपीट में घायल हो गये. घायलों का आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की है. इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की गयी है. शहर के शेखपुरा मुहल्ला के निकट हुई मारपीट में एक मुन्ना सिंह नामक युवक घायल हो गया. उसने मारपीट की घटना को लेकर थाने में शिकायत की है. उसने पुलिस को बताया कि जाने के दौरान युवकों ने मारपीट की और कार का शीशा तोड़ दिया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि पुलिस मामलों में छानबीन कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शेरघाटी : जगह-जगह हुई मारपीट में कई घायल, शेखपुरा मुहल्ले में कार का शीशा तोड़ा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बसपा के संस्थापक कांशीराम की मनायी जयंती

गया. शहर के चाणक्यपुरी कॉलोनी में स्थित बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यालय में शनिवार को पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती मनायी गयी. जिलाध्यक्ष अनंत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस जयंती समारोह को प्रदेश महासचिव दिलीप कुमार, प्रदेश सचिव अशोक कुमार आनंद, जिला प्रभारी डॉ शिव बच्चन, जिला महासचिव अभय कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष राजीव ज्योति व अजय कुमार आदि ने संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि महान समाज सुधारक व शोषित-वंचित समाज के महानायक कांशीराम का जन्म 15 मार्च 1934 को पंजाब के रोपड़ जिले के खानपुर गांव में हुआ था. उन्होंने गांव-गांव घूमकर सोयी हुई बहुजन कौम को जगाने का काम किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बसपा के संस्थापक कांशीराम की मनायी जयंती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देसी और अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर फरार

सिसवन. पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के भागर स्थित अरहर की खेत से छापेमारी कर करीब 123 लीटर अंग्रेजी और देसी शराब बरामद किया है.हालांकि, तस्कर पुलिस के चंगुल से बच निकला. मामले में पुलिस ने घुरघाट के घुनघुन महतो के पुत्र जीवन महतो और भागर के जगदेव यादव के पुत्र योगिंद्र यादव पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है. पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि भागर स्थित धरनी बाबा के स्थान के पास तस्कर तस्करी की शराब लाकर इकठ्ठा कर रहे है. जिसको लेकर पुलिस टीम सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची. पुलिस की आने की तस्कर को भनक लग गयी वह, शराब से भरी बोरी को फेंक फरार हो गया. वही पुलिस शराब भरी बोरी बरामद करते हुए तस्कर की खोजबीन की. मगर, पता नही चलने पर बोरी को थाने लाया गया. जिसकी गिनती की गई तो बोरी में कुल सात कार्टन एट पीएम अंग्रेजी शराब जिसकी कुल मात्रा करीब 60 लीटर तथा सात कार्टन बांटी बबली जिसकी कुल मात्रा 63 लीटर पाया गया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से 220 लीटर विदेशी शराब किया बरामद मैरवा. पुलिस ने शनिवार की देर रात तितरा बंगरा के समीप के क्षतिग्रस्त कार से 1225 पीस विदेशी शराब को बरामद किया है.कार सीवान की ओर जाने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गयीं. जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई. इधर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि कार से केवल शराब बरामद हुआ है. तस्कर और चालक की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post देसी और अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बच्चों के बीच खेल-खेल में हुई लड़ाई, भिड़े बड़े, छह से अधिक लोग घायल

बेलागंज. बेलागंज थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में बच्चों के स्पोर्ट्स-स्पोर्ट्स हुई लड़ाई दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का रूप धारण कर लिया. बच्चों की लड़ाई में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले. घटना में एक स्त्री सहित आधा दर्जन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. जख्मी लोगों को तत्काल सीएचसी बेलागंज में भर्ती गया. चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल रेफर कर दिया. यह घटना शुक्रवार की शाम की बतायी जा रही है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह मामला बच्चों की लड़ाई से इतना बड़ा हो गया कि लाठी-डंडे और ईट पत्थर तक चल गये. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पीड़ित शबनम खातून के द्वारा दिये गये लिखित आवेदन पर सात लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बच्चों के बीच स्पोर्ट्स-स्पोर्ट्स में हुई लड़ाई, भिड़े बड़े, छह से अधिक लोग घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अकीदत के साथ पढ़ी गयी खत्म तरावीह की नमाज

प्रतिनिधि, महाराजगंज. शनिवार को रमजान का 15वां रोजा मुकम्मल हुआ.वहीं इस दौरान शहर के शाही जामा मस्जिद में शनिवार की रात खत्म तरावीह की नमाज अकीदत के साथ पढ़ी गयी.तरावीह खत्म होने पर नमाजियों ने हाफिज को माला पहना कर मुबारकबाद दिया. इस दौरान सभी नमामियों में मिठाई बांटी गई.रमजान के शुरुआत होते ही यह तरावीह की नमाज कारी सुल्तान राजा द्वारा हर रात तरावीह की नमाज में कुरान पाक की आयतें सुनाई जाती रही. तरावीह में पूरा कुरान सुनाया जाता है. तरावीह की नमाज इफ्तार के करीब 2 घंटे बाद शुरू की जाती है. यह रात की नमाज (ईशा) के साथ पढ़ी जाती है. तरावीह की नमाज 20 रकात की होती है. तरावीह की नमाज पढ़ने में लगभग एक घंटे से डेढ़ घंटे तक का समय लग जाता है. साथ ही नमाज ए तरावीह खत्म होने पर अकीदतमंदों ने दुआ मांगी. नमाज ए तरावीह में कुरान शरीफ सुनाने वाले हाफिज को फूल मालाओं से इस्तकबाल किया गया.वहीं शाही जामा मस्जिद के इमाम मौलाना इसरारुल हक ने नबी अकरम की सुन्नत पर चलने का आह्वान किया. नमाज से पहले मस्जिद के इमाम ने रमजान की फजीलत पर तकरीर करते हुए कहा कि रमजान के महीने में कुरआन नाजिल हुआ था.इस अवसर पर वार्ड संख्या -9 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गौहर अली,रौशन अली,मो.अब्दुल्लाह कुरेशी,पप्पू खां, मो.आजाद, असरफ अली खान,नईम मियां,अकबर अली, खालिद हुसैन,मो.फिरोज,अफजल कुरैशी, कौसर अली, जफर इमाम, शारिक इमाम,आशिक आलम, सद्दाम अली, शहनवाज हुसैन सहित अन्य उपस्थित रहे. अकीदत के साथ पढ़ी गई दूसरे जुमे की नमाज सीवान: इबादत का महीना रमजान शरीफ के दूसरे जुमा की नमाज विभिन्न मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई. इमाम मौलाना शमशाद ने खुतबा पूर्व संबोधन में रमजान की फजीलतें बयान की और इस महीने का आदर करने, फर्ज रोजे रखने, ज्यादा से ज्यादा इबादत करने की नसीहत की. नगर की बड़ी मस्जिद, रजिस्ट्री कचहरी, नवलपुर, नया किला, पुरानी किला, कागजी मुहल्ला, दरबार, एमएच नगर कालोनी, शुक्ल टोली, चीकटोली, मखदुम सराय, अलकसा बाईपास रोड स्थित मस्जिद आदि मस्जिदों में रमजान की दूसरे जुमे की नमाज पढ़ी गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अकीदत के साथ पढ़ी गयी खत्म तरावीह की नमाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM Modi Lex Fridman Podcast: शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया…शांति के लिए लाहौर गया, लेकिन… , पाकिस्तान पर क्या बोले पीएम मोदी

PM Modi Lex Fridman Podcast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन के साथ पॉडकास्ट में हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच शांति लाने के अपने प्रयासों के बारे में बात करते हुए कहा, “शांति प्रयासों के लिए, मैं खुद लाहौर गया था. मैंने प्रधानमंत्री को अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित भी किया था ताकि हम एक नई शुरुआत कर सकें. हर अच्छी पहल का नकारात्मक परिणाम होता है. हमें उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही सद्बुद्धि आएगी और वे शांति और खुशहाली के रास्ते पर चलेंगे… हिंदुस्तान ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया कि वह (पाकिस्तान के साथ) शांति और समन्वय में रुचि रखता है, लेकिन हमें पर्याप्त परिणाम नहीं मिले.” पाकिस्तान आतंकवादियों का कर रहा निर्यात : पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- “एक छद्म युद्ध चल रहा है और यह कोई विचारधारा नहीं है. वे आतंकवादियों का निर्यात कर रहे हैं. दुनिया में जहां भी आतंकी हमला होता है, पाकिस्तान कहीं न कहीं अपनी संलिप्तता पाता है. यहां तक ​​कि 9/11 के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को भी आखिरकार पाकिस्तान में ही मार गिराया गया. दुनिया उनकी आतंकी मानसिकता को जानती है. यह सिर्फ हिंदुस्तान के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया के लिए एक समस्या बन गई है… राज्य प्रायोजित आतंकवाद खत्म होना चाहिए. उन्होंने सब कुछ गैर-राज्य अभिनेताओं के भरोसे छोड़ दिया है. शांति प्रयासों के लिए, मैं खुद लाहौर गया था. मैंने अपने शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री को भी आमंत्रित किया, ताकि हम एक नई शुरुआत कर सकें. हर अच्छी पहल का नकारात्मक परिणाम होता है. हमें उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही सद्बुद्धि आएगी और वे शांति और खुशी के रास्ते पर चलेंगे.” इसे भी पढ़ें: PM Modi Podcast: ‘2002 के बाद कोई बड़ी घटना नहीं हुई’, लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में गोधरा कांड पर क्या बोले पीएम मोदी? पाकिस्तान की जनता भी है नाखुश : पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- मेरा मानना ​​है कि पाकिस्तान के नागरिक भी नाखुश हैं क्योंकि कोई भी हर रोज इस दौर से नहीं गुजरना चाहता… संबंधों को बेहतर बनाने के लिए, सबसे बड़ी सफलता मेरे शपथ ग्रहण में उनके प्रधानमंत्री को आमंत्रित करना था. 2013 में मेरी विदेश नीति पर सवाल उठाने वाले सभी लोग तब चौंक गए जब उन्हें पता चला कि मैंने अपने शपथ ग्रहण में सभी सार्क नेताओं को आमंत्रित किया है. हिंदुस्तान ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया कि वह (पाकिस्तान के साथ) शांति और समन्वय में रुचि रखता है, लेकिन हमें पर्याप्त परिणाम नहीं मिले.” इसे भी पढ़ें: PM Modi Lex Fridman Podcast: ‘रात कितनी भी अंधेरी क्यों न हो’…सुबह तो आनी ही है- PM मोदी ने पाॅडकास्ट में बताया सफलता का मंत्र The post PM Modi Lex Fridman Podcast: शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया…शांति के लिए लाहौर गया, लेकिन… , पाकिस्तान पर क्या बोले पीएम मोदी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top