Hot News

पवन सिंह-ज्योति सिंह विवाद फिर चर्चा में, तंज भरे पोस्ट से मची खलबली

Jyoti Singh-Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित गायक और अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. हाल ही में ज्योति सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट ने नए विवाद को जन्म दे दिया है, जिसके बाद दोनों के रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी हलचल

ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर दो ऐसे पोस्ट शेयर किए हैं, जिन्हें लोग पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं. पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा कि किसी स्त्री की बद्दुआ से ज्यादा उसके दिल की पीड़ा भी किसी के लिए भारी पड़ सकती है. वहीं दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा कि “मौत से भी बदतर कुछ है- स्त्री की हाय”.

इन बयानों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि यह सीधे तौर पर पवन सिंह के लिए इशारा है. हालांकि इस मामले पर पवन सिंह की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

तलाक को लेकर पहले से चल रहा विवाद

गौरतलब है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच वैवाहिक रिश्तों में लंबे समय से तनाव चल रहा है. दोनों ने तलाक के लिए कोर्ट का रुख भी किया है. समाचारों के अनुसार, पवन सिंह ने वन टाइम सेटलमेंट की बात कही है, जबकि ज्योति सिंह अभी भी रिश्ते को बचाने और एक और मौका देने के पक्ष में हैं.

एलिमनी को लेकर भी चर्चा

बीते दिनों यह समाचार भी सामने आई थी कि ज्योति सिंह ने कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये एलिमनी की मांग की है, हालांकि इस पर उन्होंने पॉडकास्ट में सफाई दी थी. इसके बावजूद मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है.

बढ़ती चर्चाओं के बीच फैंस की नजरें

इस पूरे विवाद ने भोजपुरी फैंस के बीच भी हलचल बढ़ा दी है. लोग सोशल मीडिया पर लगातार दोनों के रिश्तों को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. फिलहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह मामला किस दिशा में आगे बढ़ता है.

यह भी पढ़ें: 9 मई को टीवी पर धमाल मचाएगी आम्रपाली दुबे की फिल्म, ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ का होगा प्रीमियर

The post पवन सिंह-ज्योति सिंह विवाद फिर चर्चा में, तंज भरे पोस्ट से मची खलबली appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top