Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आधा भारत नहीं जानता फैक्ट्री की छत पर गोल-गोल घूमती इस चीज का राज! जानिए क्यों जरूरी है इसका होना

What is steel dome rotating device on factory: आधुनिक जीवन में विज्ञान ने क्रांति ला दी है, और हमारे आसपास मौजूद कई आविष्कार इसका प्रमाण हैं. इनमें से कुछ आविष्कार इतने सामान्य होते हैं कि हम उनकी उपयोगिता को तब तक नहीं पहचान पाते जब तक कि हम उनके बिना जीवन की कल्पना नहीं करते. आपने भी देखी होगी यह चीज विज्ञान और इंजीनियरिंग के संयोजन से बनी इन अद्भुत चीजों को देखने के लिए कारखाने से बेहतर जगह और कोई नहीं हो सकती. आपने अक्सर कारखानों की छत पर गोल (What is steel dome on factory roof) घूमती हुई चीज देखी होगी. क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर वो क्या है? टर्बो वेंटिलेटर नाम है इसका ये स्टील के गोल पंखे केवल सजावट के लिए नहीं हैं. उनका जरूरी काम भी है. इसकी वजह से मजदूरों का काम और फैक्ट्री में उनकी स्थिति भी बेहतर होती है. छत पर लगे ये स्टील के पंखे टर्बो वेंटिलेटर (Turbo Ventilator) होते हैं, जिन्हें एयर वेंटिलेटर, टर्बाइन वेंटिलेटर या रूफ एक्सट्रैक्टर जैसे विभिन्न नामों से भी जाना जाता है. कारखानों तक ही सीमित नहीं, ये वेंटिलेटर अब शॉपिंग मॉल, बड़े स्टोर और यहां तक कि रेलवे स्टेशनों जैसी जगहों पर भी आम हैं. टेक्नोलॉजी की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें फैक्ट्री की छत पर लगाने की खास वजह अब, आइए जानें कि ये टर्बो वेंटिलेटर कैसे काम करते हैं. उनके कामकाज का सिद्धांत एक बुनियादी वैज्ञानिक सिद्धांत पर आधारित है- गर्म हवा, ठंडी हवा की तुलना में हल्की होने के कारण ऊपर उठती है. जैसे ही एक कमरे या किसी भी स्थान में गर्म हवा भर जाती है, वो ऊपर उठती है, जिससे तापमान गर्म हो जाता है. टर्बो वेंटिलेटर इस गर्म हवा को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ऐसे काम करते हैं ये वेंटिलेटर घूमते समय, ये वेंटिलेटर अंदर की गर्म हवा को ऊपर खींचते हैं और उसे कुशलतापूर्वक बाहर निकाल देते हैं. जैसे ही गर्म हवा बाहर निकलती है, ये खिड़कियों और दरवाजों से ठंडी, भारी हवा को अंदर खींचती है, जिससे अंदर काम करने वाले लोगों के लिए एक अधिक सहज वातावरण बनता है. इसके अलावा, ये वेंटिलेटर दुर्गंध और ज्यादा नमी को दूर करने में भी मदद करते हैं, खासकर मानसून के मौसम में, जिससे कार्यस्थल में काम करना मजदूरों के लिए आसान होता है और काम का अनुभव सुखद बनता है. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : सोशल मीडिया को एडल्ट कंटेंट का अड्डा कैसे बना रहे पॉपुलर मोबाइल ऐप्स? The post आधा हिंदुस्तान नहीं जानता फैक्ट्री की छत पर गोल-गोल घूमती इस चीज का राज! जानिए क्यों जरूरी है इसका होना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM Modi Gift: पीएम मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति को भेंट किया संगम का जल और बिहार का सुपरफूड मखाना

PM Modi Gift: प्रधानमंत्री मोदी ने एक विशेष सम्मान के रूप में राष्ट्रपति गोखुल और प्रथम स्त्री वृंदा गोखुल को ‘ओसीआई कार्ड’ सौंपे. उन्होंने महाकुंभ से पीतल और तांबे के बर्तन में संगम का पवित्र जल भी राष्ट्रपति गोखुल को उपहार स्वरूप भेंट किया. मोदी ने गोखुल को बिहार का सुपरफूड मखाना भी भेंट किया. प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति गोखुल की धर्मपत्नी को सादेली शिल्पकला युक्त बक्से में बनारसी रेशमी साड़ी भेंट की. वाराणसी से आने वाली बनारसी साड़ी एक सांस्कृतिक विरासत है जो अपने बेहतरीन रेशम, खूबसूरत जरी और कसीदाकारी’ के काम के लिए जानी जाती है, जबकि गुजरात की सादेली शिल्प कला में सागौन की उम्दा लकड़ी पर पच्चीकारी की जाती है. #WATCH | PM Narendra Modi gifted the holy Sangam water from Mahakumbh in a Brass and Copper pot, and 'Makhana'- a superfood from Bihar, to the President of Mauritius, Dharam Gokhool. PM Modi also gifted a Banarsi silk saree in a Sadeli box to the wife of the President of… pic.twitter.com/bwyEFiQgNh — ANI (@ANI) March 11, 2025 पीएम मोदी ने बताया मॉरीशस के राष्ट्रपति के साथ हुई शानदार बैठक पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मॉरीशस के राष्ट्रपति महामहिम श्री धरमबीर गोखुल के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई. वह हिंदुस्तान और हिंदुस्तानीय संस्कृति से अच्छी तरह परिचित हैं. मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करने को लेकर मैंने आभार व्यक्त किया. हमने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देने के तौर-तरीकों पर चर्चा की.” पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : पीएम मोदी का मॉरीशस में बिहारी गीत-गवई से स्वागत- ‘राजा के सोभे ला माथे, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा में जीवित संस्कृति The post PM Modi Gift: पीएम मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति को भेंट किया संगम का जल और बिहार का सुपरफूड मखाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UP News: घोसी नव निर्माण मंच का बढ़ा कुनबा, पूरी टीम के साथ आजाद समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष आसिफ गांधी ने थामा दामन

UP News: मऊ- घोसी नव निर्माण मंच का कुनबा बढ़ गया है. आसिफ गांधी ने पूरी टीम के साथ फिर से घोसी नव निर्माण मंच का दामन थाम लिया है. आसिफ गांधी आजाद समाज पार्टी चले गए थे. उन्होंने अपनी टीम के साथ घर वापसी कर ली है. घोसी नव निर्माण मंच की ओर से इस मौके पर कहा गया है कि यह हमारे परिवार के लिए बड़ी ताकत देने वाली बात है. परिवार के लिए काफी खुशी की बात है. घोसी नव निर्माण मंच में जोरदार स्वागत आसिफ गांधी और उनकी टीम का घोसी नव निर्माण मंच में जोरदार स्वागत किया किया. पार्टी की ओर से यह भी कहा गया कि अपना तो अपना होता है. हमारे यहां पर जो भी आयेगा, सबका स्वागत है. आप मंच के साथ एक बार कार्य कर लिए तो मंच आप का हो गया. आप सबसे निवेदन है कि आप एक बार मंच के साथ जुड़िए, हमारे साथ कार्य करिए, वोट लेने के लिए नहीं बल्कि जनता का कार्य करने के लिए यह संगठन बनाया गया है. घोसी नव निर्माण मंच की ओर से कहा गया कि आप परिवार के सदस्य हो गए तो हमारे दिल में बने रहेंगे. हम और हमारी टीम आपके साथ सदैव खड़े रहेंगे. हम सब मिलकर क्षेत्रीय नेतृत्व को बहाल करेंगे और अपने क्षेत्र को विकास की बुलंदियों पर पहुंचाएंगे. दुःख की हर घड़ी में जनता की सेवा में सदैव तत्पर. The post UP News: घोसी नव निर्माण मंच का बढ़ा कुनबा, पूरी टीम के साथ आजाद समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष आसिफ गांधी ने थामा दामन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar STF ने 3 महीने में वारदात से पहले 16 से अधिक कांड को रोका, देखें पूरी लिस्ट

Bihar STF: पिछले कुछ महीने में एसटीएफ की सक्रियता बढ़ने की वजह से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में कामयाबी मिल रही है. पिछले 3 महीने के दौरान यानी दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 तक हत्या, लूट, डकैती जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने से पहले इनमें शामिल अपराधियों या इनके गिरोह को दबोच लिया गया. इससे इन आपराधिक गतिविधियों को नाकाम करने में कामयाबी मिली है. इसमें सर्वाधिक संभावित हत्या से जुड़े कांड़ों को एसटीएफ ने अपनी चौकसी और मुस्तैदी की बदौलत विफल किया है. इन तीन महीनों में एसटीएफ ने हत्या से जुड़े 11 वारदातों को समय पर विफल करने में कामयाबी हासिल की है, जिससे इन वारदातों को समय रहते रोक लिया गया. पुलिस हेडक्वार्टर ने क्या बताया पुलिस हेडक्वार्टर से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2024 में 4 आपराधिक कांड़ों को विफल किया जा सका है, जिसमें 2 हत्या एवं 2 डकैती या लूट से जुड़े मामले शामिल हैं. इसी तरह इस वर्ष जनवरी में हत्या के 3 के अलावा लूट या डकैती के 2 तथा फरवरी में हत्या के 6 एवं डकैती या लूट के 2 संभावित वारदातों को विफल करने में सफलता मिली है. इस तरह कुल 16 से अधिक वारदातों को अंजाम देने से पहले ही एसटीएफ ने विफल कर दिया. इन प्रमुख घटनाओं को रोका 4 दिसंबर को पटना के टॉप-10 अपराधियों की फेहरिस्त में शामिल पंकज राय को अवैध हथियार के साथ पटना के दीघा से गिरफ्तार किया गया. उस समय वह अन्य अपराधियों के साथ बिल्ला गैंग के सक्रिय सदस्य दीपक राय की हत्या की योजना बना रहा था. 12 दिसंबर को राज्य के इनामी अंतरराज्यीय अपराधी अजय पासवान को झारखंड के चतरा के हंटरगंज थाना के पिंडरा से अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया. वह अपने गैंग के साथ बैंक डकैती की योजना बना रहा था. मुजफ्फरपुर के टॉप 10 अपराधियों में शामिल सुबोध महतो को जिले के करजा थाना के खलीलपुर से गिरफ्तार किया गया. वह करजा थाना निवासी हेमन राय की हत्या की फिराक में था. 8 जनवरी 2025 को गया में एक ज्वेलरी दुकान को लूटने की योजना बना रहे अपराधी प्रकाश कुमार को गया से दो सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया गया. 7 फरवरी को शुभम कुमार को अन्य अपराधियों के साथ पटना के मोकामा से गिरफ्तार किया गया है. इसके मोबाइल को सर्विलांस पर रखते हुए पूरे गैंग को दबोचने में सुविधा हुई. इनकी योजना दो मोटरसाइकिल सवार को गोली मारकर हत्या करने की थी. 17 फरवरी को पटना के कुख्यात अपराधी गिरोह शालू उर्फ फ्रैक्चर, चांद, अभिषेक और बंटी खान को शहर के सोनार टोली से गिरफ्तार किया गया. इनकी योजना पटना सिटी इलाके में किसी बड़ी लूटी की योजना को अंजाम देने की थी. इन अपराधियों ने इस इलाके में रंगदारी वसूलने की नियत से फायरिंग करके दहशत फैलाने का काम किया था. इसे भी पढ़ें: Muzaffarpur News: कार से मोबिल गिरने का झांसा देकर स्त्री एंकर का पर्स उड़ाया, पुलिस को इस गिरोह पर शक पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: ललित मोदी को क्यों भाया वानुआतु, गोल्डन पासपोर्ट से खरीदी थी नागरिकता The post Bihar STF ने 3 महीने में वारदात से पहले 16 से अधिक कांड को रोका, देखें पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना-जमशेदपुर रूट पर शुरू हुई नई वोल्वो बस, केबिन क्रू समेत मिलेंगी ये 5 स्टार सुविधाएं

Patna-Jamshedpur Bus: बिहार प्रशासन के परिवहन विभाग ने यात्रियों को आरामदायक और आधुनिक यात्रा का तोहफा दिया है. मंगलवार को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) के तहत नई वोल्वो बस सेवा का शुभारंभ किया गया. पटना के फुलवारीशरीफ परिसर में परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने इन हाईटेक बसों का उद्घाटन किया. इस मौके पर परिवहन सचिव संजय अग्रवाल, राज्य परिवहन आयुक्त नवीन कुमार और बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल वर्मा भी मौजूद थे. पटना-जमशेदपुर के बीच रोजाना चलेगी वोल्वो बस सेवा इस नई वोल्वो बसों का परिचालन पटना और जमशेदपुर के बीच रोजाना होगा. टिकट बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से की जा सकेगी, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी. यात्री परिवहन निगम के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं या पटना और जमशेदपुर के बस स्टैंड से भी टिकट खरीद सकते हैं. जल्द ही पटना-जमशेदपुर रूट के बाद अन्य रूटों पर भी ऐसी प्रीमियम बस सेवा शुरू करने की योजना है. यात्रा के दौरान मिलेंगी ये हाईटेक सुविधाएं बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से इन बसों को लग्जरी सुविधाओं से लैस किया गया है. यात्री यात्रा के दौरान फाइव स्टार अनुभव का आनंद ले सकेंगे. सफर के दौरान यात्रियों की सहायता के लिए हर बस में 2 प्रशिक्षित केबिन क्रू मौजूद रहेंगे. यात्रियों को मुफ्त नाश्ता और पानी दिया जाएगा. साफ तकिए और कंबल भी उपलब्ध होंगे. प्रत्येक यात्री को एक पर्सनल टीवी स्क्रीन और हेडफोन मिलेगा, ताकि वे अपनी पसंदीदा फिल्में और शो देख सकें. इसके अलावा बस में मुफ्त इंटरनेट सुविधा और चार्जिंग पोर्ट भी रहेगा. यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों में जीपीएस आधारित लाइव ट्रैकिंग सिस्टम भी रहेगा. यह भी पढ़ें: Bihar STF ने 3 महीने में वारदात से पहले 16 से अधिक कांड को रोका, देखें पूरी लिस्ट परिवहन मंत्री ने क्या कहा? परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने कहा, ‘बिहार में परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है. ये नई वोल्वो बसें यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और हाईटेक यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी.’ यह भी पढ़ें: Banka News: बांका नगर परिषद में बड़ा उलटफेर, इस वजह से मुख्य पार्षद को गंवानी पड़ी कुर्सी The post पटना-जमशेदपुर रूट पर शुरू हुई नई वोल्वो बस, केबिन क्रू समेत मिलेंगी ये 5 स्टार सुविधाएं appeared first on Naya Vichar.

बिहार

होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

नया विचार समस्तीपुर। होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा समस्तीपुर मंडल के स्टेशनों से कई होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालित का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है :- 1. गाड़ी संख्या: 01043/01044 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल (मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-इटारसी-भुसावल के रास्ते):–  गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-समस्तीपुर स्पेशल 11 एवं 18 मार्च, 2025 को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 12.15 बजे खुलकर अगले दिन 17.10 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए 21.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 12 एवं 19 मार्च, 2025 को समस्तीपुर से 23.20 बजे खुलकर दूसरे दिन 02.20 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए तीसरे दिन 11.00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी । 2. गाड़ी सं. 05557/05558 रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल (मुजफ्फरपुर- पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-भुसावल के रास्ते) :-  गाड़ी सं. 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल 18 मार्च, 2025 को रक्सौल से 19.15 बजे खुलकर अगले दिन 01.05 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए तीसरेे दिन 05.50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी । इसी तरह गाड़ी सं. 05558 लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल 20 मार्च, 2025 को लोकमान्य तिलक से 07.55 बजे खुलकर अगले दिन 10.00 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए 16.50 बजे रक्सौल पहुंचेगी । 3. गाड़ी सं. 05585/05586 सहरसा-लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल (समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र- डीडीयू-/प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-भुसावल के रास्ते) :-गाड़ी सं. 05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल 21 मार्च, 2025 को सहरसा से 17.45 बजे खुलकर अगले दिन 00.50 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए तीसरेे दिन 05.30 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी । इसी तरह गाड़ी सं. 05586 लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल 23 मार्च, 2025 को लोकमान्य तिलक से 16.35 बजे खुलकर तीसरे दिन 00.05 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए 09.00 बजे सरहसा पहुंचेगी । 4. गाड़ी संख्या 02827/02828 संतरागाछी-दरभंगा- संतरागाछी होली स्पेशल (समस्तीपुर-बरौनी-किउल- जसीडीह के रास्ते): – गाड़ी संख्या 02827 संतरागाछी-दरभंगा होली स्पेशल 12 मार्च, 2025 को संतरागाछी से 07.30 बजे खुलकर उसी दिन 19.05 बजे दरभंगा पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 02828 दरभंगा-संतरागाछी होली स्पेशल 12 मार्च, 2025 को दरभंगा से 20.20 बजे खुलकर अगले दिन 09.00 बजे संतरागाछी पहुंचेगी । 5. गाड़ी सं. 07713/07714 चर्लपल्ली-रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल (मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र -डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-कटनी-गोंदिया- काजीपेट के रास्ते) :- गाड़ी सं. 07713 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल 11 एवं 18 मार्च, 2025 को चर्लपल्ली से 21.00 बजे खुलकर तीसरे दिन 03.50 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए 10.50 बजे रक्सौल पहुंचेगी । इसी तरह गाड़ी सं. 07714 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल 15 एवं 21 मार्च, 2025 को रक्सौल से 15.00 बजे खुलकर 19.50 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए तीसरेे दिन 07.30 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी । 6. गाड़ी संख्या 09031/09032 उधना-जयनगर-उधना स्पेशल (दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी- मोकामा-पटना-डीडीयू- प्रयागराज छिवकी-इटारासी- भुसावल के रास्ते):- गाड़ी संख्या 09031 उधना-जयनगर स्पेशल 16 मार्च से 29 जून, 2025 तक प्रत्येक रविवार को उधना से 11.25 बजे खुलकर सोमवार को 13.30 बजे पटना जं. रूकते हुए 21.30 बजे जयनगर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 09032 जयनगर-उधना स्पेशल 17 मार्च से 30 जून, 2025 तक प्रत्येक सोमवार को जयनगर से 23.00 बजे खुलकर मंगलवार को 06.20 बजे पटना जं. रूकते हुए बुधवार को 14.30 बजे उधना पहुंचेगी । 7. गाड़ी संख्या 05565/05566 सहरसा-सरहिन्द-सहरसा स्पेशल (दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल- गोरखपुर-मुरादाबाद- यमुनानगर जगाधरी-अम्बाला कैंट के रास्ते):- गाड़ी संख्या 05565 सहरसा-सरहिन्द स्पेशल 16, 23 एवं 30 मार्च, 2025 (गुरूवार) को सहरसा से 19.30 बजे खुलकर शनिवार को 00.45 बजे सरहिन्द पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 05566 सरहिन्द-सहरसा फेस्टिवल स्पेशल 18 एवं 25 मार्च तथा 01 अप्रैल, 2025 को सरहिन्द से 02.00 बजे खुलकर अगलेे दिन 09.45 बजे सहरसा पहुंचेगी । 8. गाड़ी संख्या 08105/08106 रांची-जयनगर-रांची स्पेशल (दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-किउल के रास्ते): – गाड़ी संख्या 08105 रांची-जयनगर स्पेशल 12 मार्च, 2025 को रांची से 14.50 बजे खुलकर अगले दिन 06.00 बजे जयनगर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 08106 जयनगर-रांची स्पेशल 13 मार्च, 2025 को जयनगर से 12.10 बजे खुलकर अगलेे दिन 03.30 बजे रांची पहुंचेगी । 9. गाड़ी संख्या 05974/05973 डिब्रूगढ़-जयनगर-डिब्रूगढ़ स्पेशल (कटिहार-बरौनी-समस्तीपुर- दरभंगा के रास्ते): – गाड़ी संख्या 05974 डिब्रूगढ़-जयनगर स्पेशल 11 एवं 18 मार्च, 2025 को डिब्रूगढ़ से 05.20 बजे खुलकर अगले दिन 14.10 बजे जयनगर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 05973 जयनगर-डिब्रूगढ़ स्पेशल 12 एवं 19 मार्च, 2025 को जयनगर से 15.30 बजे खुलकर अगले दिन 23.30 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी ।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खोरठा साहित्यकार विनय तिवारी को बोकारो में केल यूनिवर्सिटी के रिसर्च स्कॉलर डॉ नेत्रा पी पोडियाल ने दिया ‘झारखंड प्रहरी सम्मान’

Jharkhand Prahari Samman: खोरठा के मशहूर साहित्यकार,लोक कलाकार, कवि, पटकथा लेखक, फिल्म निर्देशक और गीतकार विनय तिवारी को ‘झारखंड प्रहरी सम्मान’ से नवाजा गया है. भूतपूर्व सरपंच सुरेश जायसवाल की पुण्यतिथि पर सामाजिक- सांस्कृतिक जागरूकता के लिए आयोजित प्रहरी मेला में झारखंड के 300 कलाकारों-साहित्यकारों को ‘झारखंड प्रहरी सम्मान’ दिया गया. प्रहरी मेला की 25वीं वर्षगांठ पर विनय तिवारी को यह सम्मान जर्मनी के केल यूनिवर्सिटी के रिसर्च स्कॉलर डॉ नेत्रा पी पोडियाल ने प्रदान किया. झारखंडी भाषा में सराहनीय कार्य के लिए दिया गया पुरस्कार कलाकारों साहित्यकारों का महाकुंभ कहे जाने वाले प्रहरी मेला को सफल बनाने के लिए झारखंड के कोने-कोने से खोरठा, नागपुरी, संताली, कुड़मालि, कुड़ुख़ समेत अन्य झारखंडी भाषाओं के साहित्यकार, गीतकार, लोक गायक, कवि, अभिनेता, अभिनेत्रियां, शिक्षाविद, लोक चित्रकार, लेखक, भाषा आंदोलनकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, यू-ट्यूबर आये थे. खोरठा गीत, संगीत, सिनेमा एवं साहित्य के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य करने वालों को झारखंड प्रहरी सम्मान से नवाजा गया. नया विचार प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न तीन दशक से खोरठा में रचना कर रहे हैं विनय तिवारी विनय तिवारी तीन दशक से खोरठा में हजारों गीत लिख चुके हैं. खोरठा गीत-संगीत को समृद्ध करने में लगातार योगदान दे रहे हैं. उपेक्षित और अपने अस्तित्व के लिए संघर्षरत खोरठा भाषा में विनय तिवारी ने अनगिनत जनप्रिय गीतों की रचना की है. ढाई दशकों से खोरठा भाषा को प्रतिष्ठा दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं. खोरठा भाषा आंदोलन में इन्होंने अतुल्य योगदान दिया है. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें कुमार सानू, उदित नारायण ने गाये हैं विनय तिवारी के गीत विनय तिवारी के गीतों को झारखंड के प्रसिद्ध लोक गायकों के साथ-साथ कुमार सानू, उदित नारायण, सपना अवस्थी, अनूप जलोटा सरीखे बॉलीवुड सिंगर ने भी अपनी आवाज दी है. विनय तिवारी को झारखंड प्रशासन का सम्मान मिल चुका है. उनकी रचनाएं खोरठा के सिलेबस में पढ़ायी जाती हैं. इनकी रचनाओं (गीत और कविता) पर कई शोध हो चुके हैं. अभी भी कई रचनाओं पर शोध हो रहा है. संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ संध्या पुरेचा पहली बार ‘मीट टू आर्टिस्ट’ प्रोग्राम के तहत विनय तिवारी के घर रोवाम गांव आयी थीं. इसे भी पढ़ें 11 मार्च को कहां मिल रहा है सबसे सस्ता सिलेंडर, आपके शहर में 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत यहां देखें Aman Sahu Encounter: मोबाइल दुकान चलाने वाला अमन साहू कैसे बन गया झारखंड का सबसे बड़ा गैंगस्टर केस में फंसाने की धमकी देकर 10000 रुपए रिश्वत ले रहे थे एएसआई अजय प्रसाद, एसीबी ने किया गिरफ्तार Holi 2025: झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन ने स्पोर्ट्सी ऐसी होली, शरमायीं कल्पना सोरेन, देखें PHOTOS The post खोरठा साहित्यकार विनय तिवारी को बोकारो में केल यूनिवर्सिटी के रिसर्च स्कॉलर डॉ नेत्रा पी पोडियाल ने दिया ‘झारखंड प्रहरी सम्मान’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आपके पास भी हैं 100-200 रुपये के नोट तो खर्च कर डालिए, होने वाला है बड़ा बदलाव

RBI Currency: बामुलाहिजा होशियार, समाचारदार! अगर आपके पास 100 या 200 रुपये के नोटों का बंडल है, तो उसे जल्दी से खर्च कर डालिए. अगर आपने ऐसा नहीं किया तो होगा कुछ नहीं, लेकिन इनमें बड़ा बदलाव हो जाएगा. समाचार है कि हिंदुस्तानीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही 100 और 200 रुपये के नए नोट जारी करने जा रहा है. ये नए नोट गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर के साथ आएंगे. हालांकि, इनका डिजाइन पहले से जारी महात्म गांधी (नई) सीरीज के नोटों के समान रहेगा. 100 और 200 रुपये के नए नोट की खासियत गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे. महात्मा गांधी (नई) सीरीज के समान डिजाइन रहेगा. रंग, पैटर्न और सुरक्षा विशेषताएं पहले जैसे ही होंगी. पुराने 100 और 200 रुपये के नोट मान्य रहेंगे. पुराने नोट क्या चलन से होंगे बाहर आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि पहले से जारी सभी 100 और 200 रुपये के नोट मान्य और वैध रहेंगे और उन्हें बाजार में चलने से नहीं रोका जाएगा. आरबीआई के मुख्य महाप्रबंधक पुनीत पंचोली ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य बैंकिंग सिस्टम में स्थिरता बनाए रखना और नकदी की सप्लाई को सुचारू रूप से संचालित करना है. 50 रुपये के नए नोट भी जल्द जारी होंगे इसके अलावा, आरबीआई जल्द ही 50 रुपये के नए नोट भी जारी करेगा, जिन पर गवर्नर संजय मल्होत्रा का हस्ताक्षर होगा. यह भी महात्मा गांधी (नई) सीरीज के पुराने नोटों के समान रहेगा. संजय मल्होत्रा ने दिसंबर 2024 में शक्तिकांत दास की जगह आरबीआई गवर्नर का पद संभाला था. इसे भी पढ़ें: सिर्फ 64 रुपये से शुरू किया सफर, आज 17,217 करोड़ की कंपनी के मालिक हैं ये हिंदुस्तानीय आरबीआई का यह कदम महत्वपूर्ण बाजार में नकदी प्रवाह को सुचारू बनाए रखने के लिए नए गवर्नर के हस्ताक्षर वाले नोट जारी करना एक नियमित प्रक्रिया है. बैंकिंग सिस्टम में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए इसे भी पढ़ें: आधा हिंदुस्तान नहीं जानता कि एयर होस्टेस को कितनी मिलती है सैलरी, जान जाएगा तो मचेगी होड़ The post आपके पास भी हैं 100-200 रुपये के नोट तो खर्च कर डालिए, होने वाला है बड़ा बदलाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Banka News: बांका नगर परिषद में बड़ा उलटफेर, इस वजह से मुख्य पार्षद को गंवानी पड़ी कुर्सी

Banka News: एक बार फिर नगर परिषद बांका के मुख्य पार्षद अनिल सिंह को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी. नया मामला लंबित होल्डिंग टैक्स से जुड़ा है. राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रभात रंजन बनाम अनिल कुमार सिंह मामले की सुनवाई 10 मार्च 2025 को पूरी कर अपना अंतिम फैसला सुना दिया है. राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. दीपक प्रसाद ने अनिल कुमार सिंह को नगर परिषद बांका के मुख्य पार्षद पद से मुक्त करते हुए कहा है कि स्क्रूटनी की तिथि तक संपूर्ण बकाया होल्डिंग टैक्स का भुगतान किए बगैर मुख्य पार्षद पद के लिए चुनाव प्रक्रिया में भाग लेना बिहार नगर परिषद अधिनियम-2017 की धारा-18 (1) (के) के प्रावधानों के विरुद्ध है. साथ ही विभाग को नियमानुसार चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है. राज्य निर्वाचन आयोग में दर्ज हुआ था मामला जानकारी के मुताबिक, सदर थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी व पूर्व मुख्य पार्षद संतोष सिंह के कथित करीबी प्रभात रंजन सिंह ने मुख्य पार्षद अनिल सिंह के विरुद्ध राज्य निर्वाचन आयोग पटना में मामला दर्ज करते हुए मुख्य पार्षद पद से हटाने की अपील की थी. उनका आरोप था कि मुख्य पार्षद अनिल कुमार सिंह ने नियम के विरुद्ध जाकर निर्वाचन वर्ष से ठीक पूर्व के वित्तीय वर्ष का बकाया होल्डिंग टैक्स का भुगतान किये बगैर ही चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. मुख्य रूप से जानकी टॉकीज और गांधी चौक स्थित वेदा सिंह मार्केट के बगल में मौजूद भूमि का होल्डिंग टैक्स से संबंधित मुद्दा इसमें उठाया गया था. हाईकोर्ट जाएंगे अनिल सिंह दर्ज मामले की सुनवाई के दौरान प्रभात रंजन सिंह के पक्ष से अधिवक्ता राजीव रंजन, हर्षवर्धन शिवम सुंदरम और अनिल सिंह के पक्ष से अधिवक्ता रंजीत चौबे और विंध्याचल सिंह ने जिरह में हिस्सा लिया. ज्ञात हो कि इससे पहले भी उन्हें वर्ष 2020 में साक्ष्य छुपाने के आरोप में न केवल वार्ड की सदस्यता से हाथ धोना पड़ा था बल्कि उप मुख्य पार्षद के पद से भी संतोष करना पड़ा था. इस मामले में अनिल कुमार सिंह ने कहा कि वे उच्च न्यायालय की शरण में जायेंगे. तत्कालीन कार्यपालक अभियंता व टैक्स संग्राहक जांच के घेरे में इस मामले में तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी अभिनव कुमार व टैक्स दारोगा राजकुमार की भूमिका संदिग्ध पायी गयी है. आयोग ने सीधे नगर विकास विभाग के सचिव को कहा है कि जानकी टॉकीज समायोजन की प्रक्रिया में अपनायी जाने में की गयी त्रुटियों व प्रतिवादी के पक्ष में बैक डेटिंग कर अभिलेख तैयार करने में तत्कालीन टैक्स संग्राहक व नगर परिषद के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी बांका की भूमिका की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाये. यह भी पढ़ें: बिहार में बर्ड फ्लू का अलर्ट, भागलपुर में चिकेन दुकानदारों को नोटिस, 10KM के दायरे में कड़ी निगरानी क्या कहते हैं डीएम होल्डिंग टैक्स के मामले में अनिल कुमार सिंह को नगर परिषद बांका के मुख्य पार्षद के पद से पदमुक्त किया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश का अध्ययन कर आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. अंशुल कुमार, डीएम, बांका. यह भी पढ़ें: Bihar Crime: मुंबई में हुआ था विवाद, बिहार आकर कनपटी में मारी गोली, स्पेशल टीम करेगी जांच The post Banka News: बांका नगर परिषद में बड़ा उलटफेर, इस वजह से मुख्य पार्षद को गंवानी पड़ी कुर्सी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एलन मस्क की बढ़ी बेचैनी! एक्स, टेस्ला और स्पेसएक्स को संभालने में हो रही मुश्किलें

Elon Musk News: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार एलन मस्क ने पहली बार स्वीकार किया है कि सोशल मीडिया मंच एक्स (ट्विटर), टेस्ला और स्पेसएक्स को एक साथ संभालना उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो रहा है. टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट के बाद उन्होंने Fox Business को दिए इंटरव्यू में इसका खुलासा किया. टेस्ला के शेयर में बड़ी गिरावट से मस्क की संपत्ति में भारी नुकसान सोमवार को टेस्ला के शेयर 15% गिरकर 222.15 डॉलर पर आ गए, जबकि पिछले साल दिसंबर में यह 436 डॉलर के उच्चतम स्तर पर था. इस गिरावट के कारण एलन मस्क की कुल संपत्ति में 20 बिलियन डॉलर की कमी आई, जिससे उनकी कुल नेटवर्थ 320 बिलियन डॉलर रह गई. एक्स पर साइबर अटैक के यूक्रेन से जुड़े तार एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बड़े साइबर अटैक की जानकारी दी. उन्होंने दावा किया कि इस अटैक का आईपी एड्रेस यूक्रेन से ट्रेस हुआ है.एक्स (ट्विटर) कई बार क्रैश हुआ और यूजर्स को पोस्ट लोड करने में परेशानी आई. प्लेटफॉर्म पर सर्वर डाउन की समस्या लगातार बनी रही. एलन मस्क ने कहा, “मुझे ठीक से नहीं पता कि क्या हुआ, लेकिन एक्स को नीचे लाने के लिए बड़े पैमाने पर साइबर हमला हुआ.” क्या DOGE की जिम्मेदारी से बढ़ी एलन मस्क की परेशानी? एलन मस्क इस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासनी दक्षता विभाग (डीओजीई) की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं. इसका उद्देश्य प्रशासनी खर्च में कटौती करना है. निवेशकों को चिंता है कि डीओजीई के काम के कारण मस्क का ध्यान टेस्ला, स्पेसएक्स, एक्स और एक्सएआई से हट सकता है. इससे उनकी कंपनियों के फ्यूचर ग्रोथ पर असर पड़ सकता है. अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई. एसएंडपी 500 इंडेक्स 3% टूटा, जो सितंबर के बाद सबसे निचला स्तर है. नैसडेक में 4% की गिरावट आई, जो सितंबर 2022 के बाद सबसे खराब परफॉर्मेंस थी. डाऊ जोंस भी 1,100 अंक तक लुढ़क गया. इसे भी पढ़ें: शादी के सीजन में फिर बमक गया सोना, कीमत 88 हजार के पार निवेशकों की बढ़ी चिंता एलन मस्क की टेस्ला, एक्स और स्पेसएक्स में बढ़ती चुनौतियां निवेशकों के लिए चिंता का विषय बन रही हैं. टेस्ला के शेयर में गिरावट और एक्स पर साइबर अटैक कंपनी की स्थिरता पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. अगर एलन मस्क का ध्यान उनकी कंपनियों से हटता है, तो इससे लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट पर असर पड़ सकता है. इसे भी पढ़ें: आधा हिंदुस्तान नहीं जानता कि एयर होस्टेस को कितनी मिलती है सैलरी, जान जाएगा तो मचेगी होड़ The post एलन मस्क की बढ़ी बेचैनी! एक्स, टेस्ला और स्पेसएक्स को संभालने में हो रही मुश्किलें appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top