Hot News

राहुल गांधी का दावा- अभी लोकसभा चुनाव हो जाए, तो बीजेपी 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के आरोप को लेकर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर आज निष्पक्ष तरीके से लोकसभा चुनाव हो जाएं, तो बीजेपी 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगी. राहुल ने दावा किया कि बीजेपी के हर छठे सांसद ने वोट चोरी के जरिए जीत हासिल की है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के अपने हिसाब से उसके 240 सांसदों में हर छठा ‘घुसपैठिया’ है. साथ ही उन्होंने हरियाणा की पूरी बीजेपी प्रशासन को भी इसी तरह का बताया और चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए.

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर क्या लिखा?

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा कि वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी प्रशासन. लोकसभा के 240 बीजेपी सांसदों में से, मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता हुआ है. पहचानना मुश्किल नहीं है, क्या उन्हें बीजेपी की भाषा में “घुसपैठिए” कहें? और हरियाणा? वहां तो पूरी प्रशासन ही “घुसपैठिया” है.”

आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि जो संस्थाएं अपनी जेब में रखते हैं, जो मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ देते हैं, वे ख़ुद “रिमोट कंट्रोल वाले” हैं. राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्हें असली डर सच्चाई का है. क्योंकि निष्पक्ष चुनाव हो जाएं, तो आज ये 140 के पास भी नहीं जीत सकते.

यह भी पढ़ें : तमिलनाडु में सत्ता का रास्ता साफ? विजय की TVK को कांग्रेस का समर्थन

बीजेपी पर हमले तेज कर दिए राहुल गांधी ने

राहुल गांधी ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद एक फिर कथित वोट चोरी को लेकर बीजेपी पर हमले तेज कर दिए हैं. उनका दावा है कि बीजेपी ने निर्वाचन आयोग की मदद से इन दोनों राज्यों में चुनाव की चोरी की है. असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत हासिल हुई है.

The post राहुल गांधी का दावा- अभी लोकसभा चुनाव हो जाए, तो बीजेपी 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top