Video : पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद भी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी ने आरोप लगाया है कि हाल ही में बड़ी जीत हासिल करने वाली बीजेपी के समर्थक ‘बुलडोजर एक्शन’ कर रहे हैं. इसको लेकर सियासत और ज्यादा गरमा गई है. टीएमसी ने मंगलवार रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें दावा किया गया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में बुलडोजर से तोड़फोड़ की और टीएमसी के पार्टी दफ्तर को भी निशाना बनाया.
👉 Before elections: Bhoy out, Bharosa in
👉 After elections: Bharosa out, Bulldozer inBJP’s ‘Poriborton’ has arrived, and it has arrived with a bulldozer. In an act of brazen hooliganism and gundagardi, mobs of BJP supporters went on a rampage near the New Market area,… pic.twitter.com/SmhgWjjp3w
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) May 5, 2026
वीडियो में दिख रहा है कि एक बुलडोजर के आसपास भीड़ जमा है. बुलडोजर इलाके की एक दुकान को तोड़ता नजर आ रहा है. इस दौरान लोग जोर-जोर से नारे लगा रहे हैं, म्यूजिक बज रहा है और माहौल काफी शोर-शराबे वाला दिख रहा है.
यह भी पढ़ें : बीरभूम में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या, कई जिलों में पार्टी दफ्तरों में आगजनी, एक्शन में आयोग
क्या कहा टीएमसी ने
टीएमसी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि चुनाव से पहले बीजेपी ‘भय खत्म, भरोसा शुरू’ की बात कर रही थी, लेकिन अब हालात उलट हो गए हैं- भरोसा खत्म और बुलडोजर शुरू. टीएमसी का आरोप है कि न्यू मार्केट इलाके में बीजेपी समर्थकों की भीड़ ने जमकर तोड़फोड़ की, दुकानों को नुकसान पहुंचाया और पार्टी दफ्तर पर भी हमला किया. पार्टी ने इसे खुली गुंडागर्दी बताया है और कहा कि यह वही “परिवर्तन” है जिसकी बात बीजेपी कर रही थी.
यह भी पढ़ें : बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा: BJP और TMC के एक-एक कार्यकर्ता की मौत
टीएमसी ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं को खुली छूट दे दी है, जिससे वे सड़कों पर मनमानी कर रहे हैं. साथ ही केंद्रीय बलों पर भी सवाल उठाए गए कि उन्हें सिर्फ मूकदर्शक बने रहने को कहा गया.
The post TMC का आरोप: BJP समर्थकों ने पार्टी दफ्तर पर चलाया बुलडोजर, देखें Video appeared first on Naya Vichar.

