Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिमडेगा को रेलवे लाइन से जोड़ने और बाइपास रोड बनाने की मांग

सिमडेगा. सिमडेगा जिला मुख्यालय को अतिशीघ्र रेलवे लाइन से जोड़ने व बाइपास रोड के निर्माण की मांग को लेकर रविवार को शहर के महावीर चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. तूफान क्लब की ओर से शुरू किये गये हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा ने हस्ताक्षर कर की. उन्होंने कहा कि सिमडेगा जिले के विकास के लिए जिला मुख्यालय को अतिशीघ्र रेलवे लाइन से जोड़ने की जरूरत है. सिमडेगा को रेलवे लाइन से जोड़ने पर कृषि और वन उत्पाद आधारित यहां की वित्तीय स्थिति को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी. साथ ही देश के अन्य भागों से रेलवे लाइन से सिमडेगा के जुड़ने से आवागमन की सुविधा के साथ और कई सकारात्मक बदलाव होंगे. कहा कि जिला मुख्यालय में जल्द से जल्द बाइपास रोड के निर्माण की जरूरत है. एनएच 143 पर रोजाना भारी वाहनों के आवागमन से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है. साथ ही लगातार दुर्घटनाएं भी हो रही हैं. तूफान क्लब के सचिव राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जिले को विकसित बनाने व जनसमस्याओं को दूर करने के लिए इन दोनों सुविधाओं की सख्त जरूरत है. मजदूर नेता राजेश सिंह ने कहा कि यह मांगें काफी पहले पूरी हो जानी चाहिए थी. दीपक अग्रवाल रिंकू ने कहा कि यदि केंद्र व राज्य प्रशासन वास्तव में विकास का कोई उदाहरण प्रस्तुत करना चाहती है, तो उनके लिए सिमडेगा से बेहतर विकल्प नहीं होगा. महावीर चौक पर देर शाम तक हस्ताक्षर अभियान के बोर्ड पर लोगों द्वारा हस्ताक्षर करने का सिलसिला जारी रहा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सिमडेगा को रेलवे लाइन से जोड़ने और बाइपास रोड बनाने की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नैतिक शिक्षा का समाज में दिख रहा अभाव : विधानसभा अध्यक्ष

प्रतिनिधि, रामगढ़ राधा गोविंद विश्वविद्यालय प्रांगण में रविवार को प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो, विशिष्ट अतिथि कुलाधिपति बीएन साह, पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा, रामगढ़ उपायुक्त चंदन कुमार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार मौजूद थे. मुख्य अतिथि रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि यह संस्थान काफी सुंदर है. यहां की भौगोलिक बनावट में सकारात्मकता का संदेश है. यह विश्वविद्यालय प्रकृति की गोद में बसा है. यहां की आधारभूत संरचना बेहतर है. यह विश्वविद्यालय डेवलपिंग स्टेज में है. यहां से आपका जीवन सामाजिक व गृहस्थ जीवन में प्रवेश करेगा. प्रशासन ने विभिन्न विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समिति बनायी थी. इस समिति ने प्रदेश के विभिन्न विवि में शिक्षा व अन्य मापदंडों की जांच की. समिति ने जांच की कमी को विवि प्रबंधन को बताया, ताकि उन कमियों को सुधारा जा सके. नैतिक शिक्षा का समाज में अभाव हो रहा है. नैतिकता नहीं, तो शिक्षा अधूरी है. नैतिक शिक्षा का पाठ सभी के लिए आवश्यक होना चाहिए. विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा के लिए प्रेरित करने की जरूरत है. इससे आदर्श समाज बनेगा. कुलाधिपति बीएन साह ने कहा कि दीक्षांत समारोह सिर्फ एक शैक्षिक यात्रा का समापन नहीं है, यह नयी शुरुआत है. माता-पिता व गुरु की बात का जीवन में काफी महत्व है. सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि यह राधागोविंद विश्वविद्यालय का ऐतिहासिक दिन है. इस विवि से शिक्षा ग्रहण कर युवा भविष्य बना रहे हैं. इस विश्वविद्यालय का भौगोलिक वातावरण पठन-पाठन के अनुकूल है. विवि हमेशा प्रोत्साहन के लिए तत्पर है. स्वागत भाषण कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल ने किया. कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि ने विवि का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. कहा कि विभिन्न विधाओं के लिए 1152 विद्यार्थियों को डिग्री दी गयी. इसमें 64 विश्वविद्यालय टॉपर रहे. सभी को गोल्ड मेडल दिये गये. दीप जला कर किया गया समारोह का उदघाटन : समारोह का उदघाटन अतिथियों ने दीप जला कर किया. अतिथियों ने स्मारिका का विमोचन किया. विश्व विद्यालय प्रबंधन ने प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर अतिथियों को सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन डॉ संजय सिंह, डॉ अमरेश पांडेय, डॉ पूनम कुमारी व डॉ रंजना पांडेय ने किया. मौके पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति की पत्नी फूलमती देवी, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय, परीक्षा नियंत्रक प्रो डॉ अशोक कुमार, प्रबंध समिति के सदस्य अजय कुमार, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, सीपी संतन, रवि साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नैतिक शिक्षा का समाज में दिख रहा अभाव : विधानसभा अध्यक्ष appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news बाइक सवार युवक को टैंकर ने टक्कर मारी, मौत

नवगछिया ससुराल से लौट रहे एक बाइक सवार युवक को टैंकर ने सामने से टक्कर मार दी. गंभीर रुप से जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. आरोपित टैंकर चालक मौके पर वाहन छोड़ कर फरार हो गया. मृतक अमित कुमार सिन्हा चंपानगर के मनोज सिन्हा का बड़ा बेटा था. हादसा रविवार की शाम पांच बजे के करीब जाह्नवी चौक स्थित खगड़िया लाइन होटल के पास की है. मृतक का शव फिलहाल मायागंज अस्पताल में रखा गया है. सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा. जाह्ववी चौक पर बाइक और टैंकर की टक्कर के बाद दो घंटे तक सेतु जाम हो गया था. वन-वे लागू कर वाहनों को निकाला गया. मृतक अमित के साला आदित्य राज ने बताया कि जीजा सुबह मेरे घर रानी पतरा दीवानगंज से भागलपुर के लिए बाइक से निकले थे. शाम में पांच बजे उन्होंने काॅल कर कहा कि मेरा एक्सीडेंट हो गया है. घटना के बाद पुलिस जीजा को मायागंज अस्पताल पहुंचायी थी. जानकारी मिलने पर हमलोग मायागंज पहुंचे. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. आदित्य ने बताया कि पांच वर्ष पहले शादी हुई थी. ढाई वर्ष की एक भांजी है. टोटो को ट्रक ने मारी टक्कर, स्त्री की मौत नवगछिया एनएच-31 भट्टा चौक के पास सड़क दुर्घटना में स्त्री की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार भागलपुर विवि थाना क्षेत्र अंतर्गत कंपनीबाग परिवार के लोग अपने लड़के की शादी की बात करने डूमर गांव जा रहे थे. रास्ते में टोटो में सवारी बैठाने के लिए एक स्त्री ने हाथ दिया और जैसे ही टोटो चालक ने वाहन रोका, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में स्त्री की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. टोटो चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया. घटना के बाद टोटो सवार निवास मंडल ने 112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी. रंगरा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे और घायल लोगों को रंगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. मृत स्त्री की पहचान लोगों ने साधुआ की उषा देवी के रूप में की, जो वार्ड 14 की निवासी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया. रंगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि एक स्त्री की मौके पर ही मौत हो गयी. घायलों में रतन मंडल को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है. अन्य घायलों का इलाज रंगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जारी है. अज्ञात वाहन पर कार्रवाई की जायेगी. स्थानीय लोगों ने मृत स्त्री के परिजनों को घटना की सूचना दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक की पहचान की कोशिश की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur news बाइक सवार युवक को टैंकर ने टक्कर मारी, मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रारंभिक विद्यालयों में आज से शुरू होगी वार्षिक परीक्षा, कक्षा एक से आठ के 6.41 लाख बच्चे होंगे शामिल

डुमरा. समग्र शिक्षा के तहत शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में जिले के 1933 प्रशासनी व प्रशासनी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ तक के 6 लाख 41 हजार 900 छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा सोमवार से प्रारंभ होगी. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने परीक्षा कार्यक्रम के साथ-साथ गाइडलाइन जारी कर दिया है. परीक्षा दो पालियों में होगी. प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तो द्वितीय पाली दोपहर एक बजे से तीन बजे तक संचालित होगी. बताया गया है कि वर्ग एक एवं दो के बच्चों का वार्षिक मूल्यांकन का स्वरूप पूर्व की तरह ही मौखिक होगा, जो विद्यालय के वर्ग शिक्षक के द्वारा संपन्न किया जाएगा. जबकि वर्ग तीन से आठ तक के बच्चों का लिखित मूल्यांकन प्रश्न पत्र के आधार पर होगा. 29 मार्च को रिजल्ट, विद्यालयों में होगी पीटीएम प्रारंभिक विद्यालयों में परीक्षा सम्पन्न होने के बाद 29 मार्च को सभी विद्यालयों में पीटीएम (पैरेंट्स टीचर्स मीटिंग) का आयोजन किया जायेगा. जिसमे छात्र-छात्राओं की प्रगति उनके अभिभावकों के साथ साझा किया जायेगा. बताया गया कि मूल्यांकित प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका छात्र-छात्रा अपने साथ घर ले जायेंगे. वैसे अभिभावक जो पीटीएम में उपस्थित होंगे उनसे मूल्यांकित प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका प्राप्त करते समय हस्ताक्षर लिया जायेगा. वहीं वैसे शिशु जिनका ग्रेड सी, डी एवं ई होगा उनके शैक्षणिक प्रगति के लिए रणनीति का निर्धारण किया जायेगा. क्या है परीक्षा का कार्यक्रम 10 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा एक व दो का मौखिक गणित तो द्वितीय पाली में कक्षा एक व दो का मौखिक अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसी तरह 11 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा एक व दो का मौखिक हिंदी व उर्दू की परीक्षा होगी. 12 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा तीन से पांच का गणित तो द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ का गणित, 17 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा तीन से पांच का हिंदी व उर्दू तो द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ का विज्ञान, 18 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा तीन से पांच का पर्यावरण अध्ययन तो द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ का संस्कृत, 19 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा छह से आठ का सामाजिक विज्ञान तो द्वितीय पाली में कक्षा तीन से आठ का अहिंदी भाषी के लिए हिंदी एवं 20 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा तीन से पांच का अंग्रेजी तो कक्षा छह से आठ का अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रारंभिक विद्यालयों में आज से शुरू होगी वार्षिक परीक्षा, कक्षा एक से आठ के 6.41 लाख शिशु होंगे शामिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

समय पर इलाज शुरू होने से ठीक हो सकता है कैंसर

सीतामढ़ी. एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया सीतामढ़ी बिहार तत्वाधान में रविवार को डुमरा रोड स्थित आचार्य सुदर्शन आई हॉस्पीटल के परिसर में स्वास्थ्य/कैंसर जागरूकता एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, सीएस डॉ अखिलेश कुमार, एएसआई के राज्य अध्यक्ष डॉ सीताराम सिंह व जिला अध्यक्ष डॉ प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप से किया. अपने संबोधन में सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि सबसे उत्तम पेशा चिकित्सक का होता है. भगवान के बाद सबसे ज्यादा भरोसा लोग चिकित्सक पर करते हैं. कहा कि कैंसर के बीमारी से आज हर गांव व शहर के लोग परेशान हैं. कैंसर का इलाज मंहगा होने के कारण अधिकांश परिवार इलाज में या तो समक्ष नहीं होते हैं या उनका जमा सारा पूंजी समाप्त हो जाता है. एएसआई के राज्य अध्यक्ष डॉ सीताराम सिंह ने कहा कि कैंसर लाइलाज़ बीमारी नहीं है. समय पर कैंसर होने की जानकारी मिलने पर इसका कम खर्चे में इलाज किया जा सकता है. सचिव सह आइजी एमएस के डॉ मनीष मंडल ने कहा कि हमारी संस्था बिहार के हर जिले में जाकर कैंसर को रोकने के लिए जागरुकता अभियान चलायेगी. जिला अध्यक्ष डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि कैंसर का इंफेक्शन होने के करीब 10-15 वर्ष के बाद कैंसर होती है. लेकिन लोगों में जागरूकता के कमी के कारण समय रहते कैंसर होने की जानकारी नहीं मिल पाती है. जबतक कैंसर विकराल रूप में नहीं पहुंच जाए. वहीं फौगसी के अध्यक्ष डा अंजू सिंह ने बताया कि वर्ष 2024 में ब्रेस्ट कैंसर के करीब 2 लाख से अधिक मामले चिन्हित की गयी है, जिसमें से 98 हजार की मौत हो गयी. वही सर्वाइकल कैंसर के 1.27 लाख मामले आये, जिसमें से 80 हजार की मौत हो गयी. बतायी कि स्त्रीओं में मुख्य रूप से कम उम्र में शादी, खान पान में लापरवाही व जागरुकता की कमी के कारण कैंसर होने की समस्या अधिक होती है. बिहार प्रशासन के द्वारा हर प्रशासनी स्कूल में 9-14 वर्ष की लड़की को निःशुल्क कैंसर का टीका दिया जा रहा है. जो सराहनीय कार्य है. बतायी कि पहले कैंसर का टीका महंगा होने के कारण आम लोग इसे नहीं खरीद पाते थे. 70 प्रतिशत 35-45 वर्ष की स्त्रीओं को स्क्रीन टेस्ट अनिवार्य रूप से कराने की जरूरत है. साथ ही स्त्रीओं को खुद सतर्क रहकर अपने शरीर के किसी भाग पर गांठ होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें. कार्यक्रम में डॉ मेजर बीएन झा, डा आर के यादव, डा पी पी लोहिया, डा प्रतिमा आनंद, डा मुकेश कुमार व डा लता गुप्ता सहित शहर के कई चिकित्सक मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post समय पर इलाज शुरू होने से ठीक हो सकता है कैंसर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

1327 शिक्षकों को मिला औपबंधिक नियुक्ति पत्र

डुमरा. बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा तृतीय चरण (टीआरई-थ्री) के तहत रविवार को जिला मुख्यालय स्थित हवाईअड्डा मैदान में प्रारंभिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 1327 अनुशंसित विद्यालय अध्यापकों के बीच औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरित किया गया. सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, विधायक दिलीप राय, विधायक पंकज मिश्रा व मेयर रौनक जहां परवेज ने शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान कर वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान सांसद ने शिक्षकों को शुभकामना देते हुए कहा कि बीपीएससी ने योग्य शिक्षकों को बहाल किया हैं, जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी. निश्चित रूप से बिहार देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा. शिक्षा विभाग के अनुसार तृतीय चरण के तहत नियुक्त 1327 शिक्षकों में वर्ग 1 से 5 में 463, वर्ग 6 से 8 में 323, वर्ग 9 से 10 में 387 एवं वर्ग 11 से 12 में 154 शिक्षक शामिल हैं. इस मौके पर प्रभारी डीएम मनन राम, एसपी अमित रंजन, जदयू जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, डीईओ प्रमोद कुमार साहू, डीपीओ सुभाष कुमार, डीपीओ रिशु राज सिंह व डीपीओ आयुष कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे. नियुक्ति पत्र वितरण के लिए बनाये गए 16 काउंटर शिक्षा विभाग ने औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण करने के लिए कुल 16 काउंटर बनाया था. जहां बड़ी संख्या में शिक्षक कतारबद्ध थे. विभागीय स्तर से विषयवार बनाये गए सभी काउंटर पर अधिकारी व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति किया गया था. औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए सभी अभ्यर्थियों से काउंसलिंग पत्र व स्वअभिप्रमाणित आधार कार्ड की छायाप्रति प्राप्त कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. बताया गया कि इसके पूर्व प्रथम चरण के तहत गत जिले में 1586 तो द्वितीय चरण के तहत 2206 शिक्षकों नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 1327 शिक्षकों को मिला औपबंधिक नियुक्ति पत्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Cyber Fraud: मुजफ्फरपुर में वाइफाई टावर लगाने के नाम पर 20 से अधिक लोगों को ठगा, अब सामान समेटकर भाग गयी कंपनी

Cyber Fraud: मुजफ्फरपुर में वाइफाई टावर लगाने के नाम पर 20 लोगों से अधिक को ठगने के मामले में आखिरकार केस दर्ज हो ही गया. करोड़ों रुपये के ठगी के इस मामले में पीड़ितों ने अपना बयान थाना में दर्ज कराया है. गोबरसही में चल रहे कंपनी के कार्यालय में अब ताला लग गया है. टावर लगाने का झांसा देकर मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर समेत अन्य जिलों में करोड़ों रुपये ठगे गये हैं. हत्था थाना के मुन्ना बंगरी निवासी राम ललित राय के लिखित आवेदन पर सदर थाने में यह केस दर्ज हुआ है. सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही में चल रहे कंपनी के अधिकारियों के द्वारा यह फर्जीवाड़ा किया गया है. प्राथमिकी में ठगी के शिकार जिले के अलग-अलग प्रखंडों के 20 से अधिक पीड़ितों का भी नाम इसमें आया है. रविवार को सभी पीड़ित सदर थाने पहुंच कर अपना बयान दर्ज कराये. इससे पहले पीड़ितों ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर आवेदन दिया था. सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है. टावर लगाने के बाद चार माह किराया थाने में दर्ज प्राथमिकी में बंदरा प्रखंड के हत्था के मुन्नी बंगरी निवासी राम ललित राय ने बताया कि टावर लगाने के लिए उनसे संपर्क किया गया. मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले कंपनी के डायरेक्टर ने उन्हें उनकी जमीन पर टावर लगाने के लिए कहा. राम को बताया कि आपको डेढ़ लाख रुपये देना होगा. जब राम ने इनकार किया तो डायरेक्टर ने बताया कि आप डेढ़ लाख रुपये जमा करके टावर लगवा लीजिए. आप जो डेढ़ लाख जमा करेंगे, वह चेक से वापस दे देंगे. कंपनी की ओर से डेढ़ लाख रुपये लेकर आठ साल का एग्रीमेंट किया गया. इसमें टावर लगने के बाद प्रत्येक माह आठ हजार रुपये देने की बात कही गयी थी. तीन से चार माह तक किराया दिया. इसके बाद पैसा देना बंद कर दिया. चेक से पैसा लौटाने का समय आया तो डायरेक्टर टालमटोल करने लगा. उसके द्वारा दिये गये डेढ़ लाख रुपये का चेक बाउंस कर गया. गोबरसही स्थित कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि कंपनी अपना कारोबार समेट कर चली गयी है. ये लोग हो गये ठगी के शिकार बरियापुर की रेखा, रतवारा के अमृतेश कुमार, बरियारपुर के राजीव राम, गायघाट वदेया के रणवीर राय, छपरा गोविंदपुर के संजीत कुमार, पीयर रतनमनिया गांव के विकास कुमार, चांदपुरा के निभा द्विवेदी, समस्तीपुर पूषा के मिथिलेश कुमार, गायघाट जांता के सुंद्रिका देवी, समस्तीपुर मालीनगर के ब्रजेश कुमार, गायघाट सुस्ता टोक की चिंता देवी, बैंगरी के राम ललित राय, गायघाट के कुमुदलता यादव, समस्तीपुर वारिश नगर के कमलेश राय, कल्याणपुर के रानी कुमारी, हत्था के सुशांत सुमन, अर्चना व पीयर के राजेश सिंह आदि शामिल है. Also Read: Gopalganj News: बहन को उसके प्रेमी के साथ देख भाई ने खोया अपना आपा, दोनों की हत्या कर तालाब में फेंक दिया था शव The post Cyber Fraud: मुजफ्फरपुर में वाइफाई टावर लगाने के नाम पर 20 से अधिक लोगों को ठगा, अब सामान समेटकर भाग गयी कंपनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कन्या राशि वालों के परिवार में किसी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है, जानें आज 10 मार्च 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 March 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज सोमवार का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.. मेष आज आपके लिए सकारात्मक और उत्साहवर्धक रहेगा. कार्यक्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे और आपके वरिष्ठ आपकी प्रशंसा करेंगे. रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, विशेषकर सिर दर्द या आंखों की समस्याओं से बचें. शुभ अंक: 9,शुभ रंग: लाल वृषभ आज आर्थिक रूप से लाभकारी होगा. आप नए निवेश कर सकते हैं, लेकिन सावधानीपूर्वक. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी, और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. अधिक कार्यभार से बचें. शुभ अंक: 6, शुभ रंग: हरा मिथुन आज आपको अपने निर्णयों में सतर्कता बरतनी होगी. कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अंत में आपको सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर तनाव और अनिद्रा से बचें. शुभ अंक: 5,शुभ रंग: पीला कर्क आज परिवार के साथ बिताने का समय है. किसी पुराने विवाद का हल निकलेगा. कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन यात्रा के दौरान सावधानी बरतें. शुभ अंक: 2, शुभ रंग: सफेद सिंह आज व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में संतुलन लाने का है. आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे और उसमें सफलता भी प्राप्त करेंगे. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. शुभ अंक: 1,शुभ रंग: नारंगी कन्याआज आर्थिक रूप से अनुकूल रहेगा. किसी पुराने निवेश से लाभ होगा. स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, विशेषकर पेट से संबंधित समस्याओं से बचें. परिवार में किसी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है. शुभ अंक: 7 शुभ रंग: नीला तुलाआज आपको कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपके धैर्य और समझदारी से सब ठीक होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. शुभ अंक: 4 शुभ रंग: गुलाबी वृश्चिक आज का दिन समय धन लाभ के योग लेकर आ रहा है. आप निवेश कर सकते हैं, लेकिन परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता आएगी. सेहत पर ध्यान दें और संतुलित आहार का सेवन करें.शुभ अंक: 8 शुभ रंग: जामुनी धनु आज आपको शिक्षा और करियर में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. आपकी मेहनत और लगन से आप सफलता की ओर अग्रसर होंगे. यात्रा का योग बन सकता है. स्वास्थ्य में सुधार होगा. शुभ अंक: 3 शुभ रंग: सुनहरा मकर आज का दिन आपके लिए धन लाभ का है. कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी. परिवार में कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जल्द ही उनका समाधान हो जाएगा. सेहत का ध्यान रखें, विशेषकर पीठ और कमर से जुड़ी समस्याओं का. शुभ अंक: 10 शुभ रंग: भूरा कुंभ आज मानसिक शांति का समय है. आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं, जो सफल होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन खानपान का ध्यान रखें. शुभ अंक: 11 शुभ रंग: बैंगनी मीन आज आप के लिए सकारात्मक रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपको सराहना मिलेगी. धन से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें. स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें. शुभ अंक: 7 शुभ रंग: हल्का नीला The post कन्या राशि वालों के परिवार में किसी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है, जानें आज 10 मार्च 2025 का राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : बांसघाट से जेपी गंगापथ की होगी कनेक्टिविटी, कंसल्टेंट तैयार कर रहा डीपीआर

Patna News : प्रमोद झा/पटना स्थित अशोक राजपथ में बांसघाट के पास से जेपी गंगापथ पर आने-जाने के लिए एक और रास्ता होगा. एएन सिन्हा के पास जेपी गंगापथ से कनेक्टिविटी देने के लिए यहां भी सड़क व पुल बनाये जायेंगे. इसके लिए डीपीआर तैयार हो रही है. कंसल्टेंट को डीपीआर बनाने के लिए कहा गया है. बांसघाट से जेपी गंगापथ के बीच लगभग 400 मीटर की दूरी है. सूत्र ने बताया कि मंदिरी इलाके से आयकर गोलंबर की ओर आने-जाने के लिए मंदिरी नाले पर सड़क का निर्माण हो रहा है. मंदिरी नाले पर बननेवाली सड़क को जेपी गंगापथ के साथ कनेक्ट करने का काम होना है. इसके बनने से बेली रोड का सीधा संपर्क जेपी गंगापथ से होगा. इससे पीएमसीएच व एम्स पहुंचना आसान होगा. बिहार राज्य पथ विकास निगम की ओर से जेपी गंगापथ को कनेक्टिविटी देने के लिए पुल व सड़क का निर्माण किया जायेगा. इसके निर्माण पर 52.28 करोड़ रुपये खर्च होंगे. यू टर्न लेकर लेकर जेपी गंगापथ जायेंगे सूत्र ने बताया कि एलसीटी घाट से जेपी गंगापथ पर जाने के लिए कनेक्टविटी दी गयी है. उसी तरह बांसघाट के पास बायें फ्लैंक से लोग यूटर्न लेकर दायें फ्लैंक में जाकर जेपी गंगापथ की ओर जायेंगे. मंदिरी नाले पर बननेवाली सड़क बांसघाट के पास अशोक राजपथ सड़क से जुड़ेगी. जेपी गंगापथ की ओर से आनेवाले बांसघाट के पास दायें फ्लैंक से आकर मंदिरी नाले पर बननेवाली सड़क की ओर जा सकेंगे. इसके लिए बांसघाट स्थित काली मंदिर के पास सड़क जुड़ेगी. कंगन घाट से दीदारगंज तक गंगापथ का निर्माण तेजी से करें पूरा : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कंगन घाट से दीदारगंज तक जेपी गंगापथ के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर इसे तेजी से पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. उन्होंने कहा है कि हमने इसके निर्माण कार्य को बराबर आकर देखा है. दीदारगंज तक जेपी गंगापथ का निर्माण होने से बिहारशरीफ, मोकामा और बेगूसराय तक जाने में समय की बचत होगी. यात्रियों को पटना शहर और शहर के बाहर कहीं भी आने-जाने में सहूलियत होगी. जेपी गंगापथ परियोजना अपने आप में अद्भुत है. इससे यातायात में गतिशीलता और सहूलियत होगी. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि जेपी गंगापथ परियोजना के अंतर्गत कंगन घाट से दीदारगंज तक के भाग का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है. 31 मार्च तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा. Also Read: Bhagalpur News: होली के दौरान शराब तस्करों की खैर नहीं, टेक्निकल सेल से लेकर थानों की पुलिस तक कर रही निगरानी The post Patna News : बांसघाट से जेपी गंगापथ की होगी कनेक्टिविटी, कंसल्टेंट तैयार कर रहा डीपीआर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur News: होली के दौरान शराब तस्करों की खैर नहीं, टेक्निकल सेल से लेकर थानों की पुलिस तक कर रही निगरानी

Bhagalpur News: होली के पहले बंगाल और झारखंड से लगे सीमावर्ती इलाके में पुलिस व प्रशासन ने अपनी गतिविधि तेज कर दी है. जिलाधिकारी से लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक के स्तर पर उत्पाद विभाग सहित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और थानाध्यक्षों को विशेष दिशा निर्देश दिया गया है. वरीय अधिकारियों का निर्देश प्राप्त कर पुलिस जिला के सभी थानाध्यक्ष सहित उत्पाद विभाग के पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने इलाकों में शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है. जिसमें उत्पाद विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है. इसको लेकर पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम संयुक्त रूप से कांबिंग ऑपरेशन चला रही है. खासतौर पर सीमावर्ती इलाकों, दियारा क्षेत्र, नदी के रास्तों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है. इधर रेल पुलिस की ओर से भी दूसरे राज्यों से भागलपुर पहुंचने वाली ट्रेनों में चेकिंग बढ़ा दी गयी है. इसके लिए स्निफर डॉग्स का भी सहारा लिया जा रहा है. दियारा इलाकों में ड्रोन से की जा रही निगरानी उत्पाद विभाग की टीम लगातार दियारा इलाकों में ड्रोन की मदद से निगरानी कर रही है. वहीं नदी के रास्ते शराब की तस्करी होने की आशंका पर उत्पाद विभाग की स्पीड बोट लगातार गश्त लगा रही है. भागलपुर जिला के सीमा पर प्रवेश करने वाले चेकपोस्ट पर हर एक वाहन को रोक कर उसकी सघन चेकिंग की जा रही है. शराब तस्करी को लेकर उत्पाद (मद्य निषेध) थाना के थानाध्यक्ष एसआई नितिन कुमार ने बताया कि उनकी टीम लगातार जिला के विभिन्न इलाकों में कांबिंग ऑपरेशन चला रही है. जिसमें जिला पुलिस भी उनका सहयोग कर रही है. ऑपरेशन के दौरान ड्रोन और स्पीड बोट का भी सहारा लिया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि कुछ साल पूर्व ही भागलपुर जिला में होली के दौरान करीब एक दर्जन लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो चुकी है. इसी वजह से पुलिस शराब के अवैध कारोबार और तस्करी को लेकर किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाह रही है. सभी थानों को ज्यादा से ज्यादा शराब की बरामदगी और तस्करों की गिरफ्तारी करने का सख्त निर्देश दिया गया है. शराब तस्करों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश भागलपुर के सीनियर एसपी हृदय कांत ने कहा कि सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और थानाध्यक्षों को उनके क्षेत्र में शराब तस्करों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया है. जिसमें पूर्व में जिन लोगों पर कांड दर्ज हुआ है उनपर विशेष निगरानी रखने का भी निर्देश दिया गया है. होली को लेकर किसी भी परिस्थिति में खेप जिला में नहीं पहुंचे इसके लिए भी विशेष दिशा निर्देश दिया गया है. जिन इलाकों में देसी शराब की भट्टियों के संचालन की सूचना आ रही है उन इलाकों में भी विशेष टीम की ओर से छापेमारी की जा रही है. Also Read: Patna Flight: होली में घर आने से ज्यादा महंगा हुआ जाना, आसमान छू रहे वापसी का विमान किराया The post Bhagalpur News: होली के दौरान शराब तस्करों की खैर नहीं, टेक्निकल सेल से लेकर थानों की पुलिस तक कर रही निगरानी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top