Hot News

Bhagalpur news बाइक सवार युवक को टैंकर ने टक्कर मारी, मौत

नवगछिया ससुराल से लौट रहे एक बाइक सवार युवक को टैंकर ने सामने से टक्कर मार दी. गंभीर रुप से जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. आरोपित टैंकर चालक मौके पर वाहन छोड़ कर फरार हो गया. मृतक अमित कुमार सिन्हा चंपानगर के मनोज सिन्हा का बड़ा बेटा था. हादसा रविवार की शाम पांच बजे के करीब जाह्नवी चौक स्थित खगड़िया लाइन होटल के पास की है. मृतक का शव फिलहाल मायागंज अस्पताल में रखा गया है. सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा. जाह्ववी चौक पर बाइक और टैंकर की टक्कर के बाद दो घंटे तक सेतु जाम हो गया था. वन-वे लागू कर वाहनों को निकाला गया. मृतक अमित के साला आदित्य राज ने बताया कि जीजा सुबह मेरे घर रानी पतरा दीवानगंज से भागलपुर के लिए बाइक से निकले थे. शाम में पांच बजे उन्होंने काॅल कर कहा कि मेरा एक्सीडेंट हो गया है. घटना के बाद पुलिस जीजा को मायागंज अस्पताल पहुंचायी थी. जानकारी मिलने पर हमलोग मायागंज पहुंचे. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. आदित्य ने बताया कि पांच वर्ष पहले शादी हुई थी. ढाई वर्ष की एक भांजी है.

टोटो को ट्रक ने मारी टक्कर, स्त्री की मौत

नवगछिया एनएच-31 भट्टा चौक के पास सड़क दुर्घटना में स्त्री की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार भागलपुर विवि थाना क्षेत्र अंतर्गत कंपनीबाग परिवार के लोग अपने लड़के की शादी की बात करने डूमर गांव जा रहे थे. रास्ते में टोटो में सवारी बैठाने के लिए एक स्त्री ने हाथ दिया और जैसे ही टोटो चालक ने वाहन रोका, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में स्त्री की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. टोटो चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया. घटना के बाद टोटो सवार निवास मंडल ने 112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी. रंगरा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे और घायल लोगों को रंगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. मृत स्त्री की पहचान लोगों ने साधुआ की उषा देवी के रूप में की, जो वार्ड 14 की निवासी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया. रंगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि एक स्त्री की मौके पर ही मौत हो गयी. घायलों में रतन मंडल को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है. अन्य घायलों का इलाज रंगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जारी है. अज्ञात वाहन पर कार्रवाई की जायेगी. स्थानीय लोगों ने मृत स्त्री के परिजनों को घटना की सूचना दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक की पहचान की कोशिश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Bhagalpur news बाइक सवार युवक को टैंकर ने टक्कर मारी, मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top