Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झामुमो कार्यकर्ताओं ने चलाया सदस्यता अभियान

मधुपुर. शहर के पथलचपटी में गुरुवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान दर्जनों लोगों ने पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया. मौके पर रजनी मुर्मू, मितल हांसदा, मो. ताजुद्दीन, अमित कुमार, अतीक जाफरी, मो. वसीम, मुमताज मोहम्मद, सन्नू समेत दर्जनों लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post झामुमो कार्यकर्ताओं ने चलाया सदस्यता अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: गोलंबर से बाइपास तक लगी छोटे-बड़े वाहनों की लंबी लाइन

बक्सर . नगर में ट्रैफिक व्यवस्था काफी प्रभावित है. सर्वाधिक परेशानी प्रतिदिन नगर के सिंडिकेट से गोलंबर के बीच लोगों को उठानी पड़ रही है. इस बीच गुरुवार को भी दोपहर में नगर के गोलंबर से सिंडिकेट होते हुए शनिचरा बाबा तक वाहनों की लाइन लग गयी.जो भगवान भरोसे रूक-रूक कर संचालित होते रहा. जिससे आम से खास सभी प्रभावित हो गये. जाम दिन के लगभग एक बजे से पहले ही लग गया. जिसके कारण एंबुलेंस से लेकर विद्यालय के वाहन फंसे रहे. एंबुलेंस का सायरन भी नहीं काम कर रहा था. जाम के कारण मरीजों को भी अस्पताल पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस दौरान गोलंबर से नगर में नो इंट्री के बावजूद बड़ा मालवाहक ट्रक प्रवेश कर गया था. जिससे जाम में और भी वृद्धि हो गयी. समयांतराल पर रेंग कर वाहन चलते रहे. वहीं इस बीच सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था. लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने में डेढ़ घंटे का समय तक लोगों को लगा. वहीं जाम देखकर जाम के अंतिम छोर पर पहुंचने वाले वाहन मुड़कर अन्य मार्गों की ओर भागने को मजबूर हो गये. वहीं सिंडिकेट पर मौजूद पुलिस के जवान जाम को हटा पाने में मजबूर दिख रहे है. वे सिंडिकेट के पास जाम काे छुड़ाने में अपना प्रयास कर रहे है. वहीं विद्यालय की छुट्टी होने के बाद जाम की समस्या बढ़ती जा रही है. बड़े बस भी प्रवेश कर रहे है. वहीं नो इंट्री जाेन में बड़े ट्रक के प्रवेश कर जाने के कारण परेशानी ज्यादा लोगों को उठानी पड़ रही है. जाम के कारण लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: गोलंबर से बाइपास तक लगी छोटे-बड़े वाहनों की लंबी लाइन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Begusarai News : जिले के 11 न्यायिक पदाधिकारियों का दूसरे जिले में तबादला

बेगूसराय. पटना हाइकोर्ट के आदेश पर बेगूसराय जिले के 11 न्यायिक पदाधिकारी का ट्रांसफर दूसरे जिले में किया गया है. बेगूसराय जिले में पदस्थापित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार पांडेय का ट्रांसफर नालंदा हिलसा, चंचल कुमार तिवारी का समस्तीपुर, कल्पना श्रीवास्तव का नालंदा बिहारशरीफ, शिव कुमार शर्मा का कटिहार, रविंद्र कुमार का शेखपुरा जिला में ट्रांसफर किया गया है. जबकि दूसरे जिले से बेगूसराय जिला न्यायालय में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर आने वाले पदाधिकारियों में मोतिहारी से संजय कुमार- 3, मधुबनी से वेद प्रकाश मोदी, मधुबनी से गौरव आनंद, मधुबनी से दिवेश कुमार, दरभंगा से मनोज कुमार- 5, भभुआ से शहियार मोहम्मद अफजल, मोतिहारी से दिव्य शेखर का ट्रांसफर बेगूसराय जिला न्यायालय में किया गया है. पटना हाइकोर्ट के आदेश पर हुआ तबादला बेगूसराय जिला में अपर मुख्य न्यायिक दंंडाधिकारी के पद पर पदस्थापित (तेघङा) सुशील कुमार को शेखपुरा जिला, मंजूश्री कुमारी को जमुई जिला, अखिलेश कुमार को भागलपुर कहलगांव, मोहम्मद शाहनवाज आलम(मंझौल) को बांका जिला, रंजीता कुमारी को भागलपुर जिला में ट्रांसफर किया गया है. अन्य जिला से आने वाले अपर मुख्य न्यायिक दंंडाधिकारी दरभंगा से रंजन देव को तेघरा न्यायालय में, दरभंगा से करुणा निधि प्रसाद आर्य को बेगूसराय जिला न्यायालय में, मधुबनी से सुशांत कुमार को बेगूसराय जिला न्यायालय में ,सीतामढ़ी से अविंद्र प्रकाश को मझौल न्यायालय में, सीतामढ़ी से मनोज कुमार सिंह को बखरी न्यायालय में ट्रांसफर किया गया है। बेगूसराय जिला न्यायालय में एसडीएम पद पर पदस्थापित रूबी कुमारी का रोसरा न्यायालय में ट्रांसफर किया गया है, जबकि झंझारपुर न्यायालय में पदस्थापित एसडीजेएम रूबी कुमारी का ट्रांसफर बेगूसराय जिला न्यायालय में किया गया है. बता दें कि बेगूसराय जिले में कार्यरत ए डीजे आलोक कुमार पांडे, चंचल कुमार तिवारी, कल्पना श्रीवास्तव, शिवकुमार शर्मा, रविंद्र कुमार का ट्रांसफर दूसरा जिला में किया गया है, जबकि एडीजे पद पर दूसरे जिले से बेगूसराय जिला आने वाले न्यायाधीश है. संजय कुमार 3, वेद प्रकाश मोदी, गौरव आनंद, दिवेश कुमार, मनोज कुमार- 5, शहियार मोहम्मद अफजल ,दिव्या शेखर हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Begusarai News : जिले के 11 न्यायिक पदाधिकारियों का दूसरे जिले में तबादला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News : 1259 कृषि यंत्रों की खरीद पर 290.86 लाख का मिला अनुदान

औरंगाबाद शहर. संयुक्त कृषि भवन के प्रांगण में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेले का आयोजन किया गया. मेले का उद्घाटन अपर समाहर्त्ता (राजस्व), जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी राम ईश्वर प्रसाद, जिला पार्षद शंकर यादवेंदु व कृषि अभियंत्रण के सहायक निदेशक सोनू कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. जिला कृषि पदाधिकारी ने मेले के उद्देश्यों पर जानकारी देते हुए बताया कि खेती को आसान बनाने में कृषि यंत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. प्रशासन कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान देकर किसानों को बड़ी सहायता प्रदान कर रही है. औरंगाबाद जिले की पंचायतों में किसानों को वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 1259 कृषि यंत्रों की खरीद पर 290.86 लाख रुपये का अनुदान दिया गया. वर्तमान में 75 प्रकार के कृषि यंत्रों की खरीद पर किसानों को 40 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जा रहा है. कृषि रोड मैप में योजना को प्राथमिकता पदाधिकारियों ने कहा कि आधुनिक कृषि में यंत्रीकरण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है. इसी को ध्यान में रखते हुए कृषि यांत्रिकरण योजना को कृषि रोडमैप के तहत प्राथमिकता दी गयी है. आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से लघु एवं सीमांत किसान समय पर कृषि कार्यों को पूरा कर सकेंगे तथा जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों से अपनी फसलों की रक्षा कर सकेंगे. धान, गेहूं, दलहन, तिलहन और उद्यानिक फसलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए किसानों को अनुदानित दरों पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे खेती की लागत कम होगी और उत्पादकता में वृद्धि होगी. इससे किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी. इन कृषि यंत्रों पर मिल रहा अनुदान स्ट्रा रीपर, स्ट्रा बेलर, पैडी ट्रांसप्लांटर, हैप्पी सीडर, पावर टीलर, लेजर लैंड लेवलर, जीरो टिलेज मशीन, रोटावेटर, रीपर कम बाइंडर, मिनी राइस मिल, दाल मिल, ऑयल मिल आदि पर प्रावधान के अनुसार अनुदान दिया जा रहा है. इन यंत्रों के उपयोग से उत्पादन की गुणवत्ता और उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है. मौके पर आत्मा के उप परियोजना निदेशक शालिग्राम सिंह, रसायन सहायक निदेशक दीपक कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार पासवान, सिरिस कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अनूप कुमार चौबे के अलावा सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं सैकड़ों किसान उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Aurangabad News : 1259 कृषि यंत्रों की खरीद पर 290.86 लाख का मिला अनुदान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chhapra News : सारण में 54 में से मात्र चार बालू घाट ही हो पाये अब तक नीलाम

छपरा. सारण जिला में कुल 54 बालू घाट नीलामी के लिए चिह्नित हैं. इनमें से अभी तक मात्र चार बालू घाटों की नीलामी ही हो पायी है. बार-बार प्रयास के बाद भी शेष 50 बालूघाट की निलामी नहीं हो सकी है. तीन-तीन बार नीलामी की आम सूचना का प्रकाशन समाचार पत्रों में भी कराया गया, लेकिन किसी भी बीडर द्वारा इन घाटों में रुचि नहीं ली गयी. अब शुरू हुई यह कार्रवाई अब इन बालू घाटों की नीलामी को क्रियान्वित करने के लिए विभागीय निदेशानुसार सुरक्षित मूल्य को पुनरीक्षित किया जा रहा है. इसके लिये जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में तकनीकी समिति की बैठक आहुत की गयी. तकनीकी समिति द्वारा इन सभी 50 बालू घाटों के सुरक्षित मूल्य को पुनरीक्षित करने का निर्णय लिया. सभी घाटों के पुनरीक्षित मूल्य का निर्धारण कर प्रस्ताव अनुमोदन के लिए विभाग को भेजा जा रहा है. विभाग से अनुमोदन प्राप्त होने के उपरांत पुनरीक्षित सुरक्षित मूल्य के आधार पर फिर से नीलामी की प्रक्रिया की जायेगी. बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला खनिज विकास पदाधिकारी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chhapra News : सारण में 54 में से मात्र चार बालू घाट ही हो पाये अब तक नीलाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gopalganj News : बिहार ज्ञान की भूमि है, यहीं से उठेगी हिंदू राष्ट्र की आवाज : पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

भोरे (गोपालगंज). हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र बनाने की आवाज बिहार की धरती से उठेगी. बिहार की धरती ज्ञान की भूमि है. अगर बिहार आने से हमें रोका, तो हम यहीं पर अपना मठ बनायेंगे. यहां हम अपने बिहार के ”पागलों” से मिलने आये हैं. ये धरती वीरों की धरती है. हमारी पहली आवाज हिंदू राष्ट्र के लिए उठेगी, तो वह बिहार से उठेगी. ये बातें गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड के रामनगर में आयोजित पांच दिवसीय हनुमंत कथा की शुरुआत करते हुए बागेश्वर धाम से आये पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहीं. हम किसी पार्टी के समर्थक नहीं उन्होंने कहा कि ये देश रानी लक्ष्मीबाई का है. हिंदुओं का है. उन्होंने कहा कि बिहार हमारा है और बिहार के हैं. हम किसी पार्टी के समर्थक नहीं हैं. हम इस देश के हिंदुओं को जगाने की लिए आये हैं. बाबा बागेश्वर ने आगे कहा कि किसी भी देश से मुसलमानों को निकाला जायेगा, तो 65 देश एक साथ खड़े हो जायेंगे. इसाइयों को निकाल दिया जायेगा, तो 95 देश खड़े हो जायेंगे. हम तो हिंदुओं को एक करने के लिये आये हैं. जब तक शरीर में प्राण है, हिंदुओं के लिए लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि पांच दिन तक हम यहीं कथा करेंगे. हमारे आने से पहले कुछ टुच्चे लोग बयानबाजी कर रहे थे. उन्हें आग लगी थी, हम बता दें कि छेड़ोगे, तो हम छोड़ेंगे नहीं. यहीं आठ को दिव्य दरबार भी लगायेंगे. बिहार किसी के बाप का नहीं है. मेरे बिहार आने पर बहुत लोगों के पेट दर्द हो रहा है. इससे पूर्व पद्यश्री डॉ शांति राय ने आरती कर कथा का शुभारंभ कराया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gopalganj News : बिहार ज्ञान की भूमि है, यहीं से उठेगी हिंदू राष्ट्र की आवाज : पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: जमीन मापी के दौरान हुई मारपीट में एक घायल आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

राजपुर . थाना क्षेत्र के त्रिलोचनपुर गांव में गांव के ही मनोज सिंह व उनके पट्टीदार मिंटू उर्फ शिवाजी सिंह के बीच जमकर हुई मारपीट में मनोज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है. जमीन की माफी हो रही थी. इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने अपने-अपने हिसाब से जमीन को अपने हिस्से में रखने की बात कहने लगे. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहा सुनी हुई. इसके बाद देखते ही देखते जमकर लात घुसे एवं लाठी डंडे चलने लगा. जिसमें मनोज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां इनका इलाज चल रहा है. इस मामले को लेकर पीड़ित की पत्नी निर्मला देवी ने लिखित आवेदन देकर मिंटू उर्फ शिवजी सिंह सहित लगभग आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है. थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. वहीं दूसरी तरफ मंगराव गांव में भी आपसी पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गये. जिनका इलाज सीएचसी में किया गया. इस मामले में भी एक पक्ष के तरफ से लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: जमीन मापी के दौरान हुई मारपीट में एक घायल आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रशिक्षण शिविर में बच्चों की देखभाल की दी गयी जानकारी

मधुपुर. अनुमंडलीय अस्पताल सभागार में चल रहे तीन दिवसीय इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट ऑफ नियोनेटल व चाइल्डहुड इलनेसेस, ईआईएमएनसीआई प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हो गया. प्रशिक्षण में सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सीएचओ, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के एएनएम ने भाग लिया. इस अवसर पर उपाधीक्षक डाॅ शाहिद ने बताया कि आईएमएनसीआई एक एकीकृत दृष्टिकोण है. इसका उद्देश्य बच्चों की मृत्यु दर, बीमारी और विकलांगता को कम करना है. पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों के स्वास्थ्य वृद्धि और विकास को बढ़ावा देना है. राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत नवजात व बाल स्वास्थ्य पर रणनीति बनाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है. इसमें बीमार शिशुओं और बच्चों की पोषण, टीकाकरण की स्थिति का आकलन भी शामिल है. बच्चों की देखभाल के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया. कहा कि मां को भी यह सीखाना है कि उपचार कैसे किया जाये. साथ ही क्लीनिक से कब वापस लाया जाये. इस बारे में भी जानकारी दी गयी. यह डब्ल्यूएचओ यूनिसेफ के जेनेरिक एकीकृत बाल रोग प्रबंधन रणनीति का हिंदुस्तानीय अनुकूलन है. प्रशिक्षक ने डाटा संधारण के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया ताकि आंकड़ों का सही पता लगाया जा सके. मौके पर डाॅ रंजीत श्रीवास्तव, डीएफवाई को-ऑर्डिनेटर अमित अग्रवाल, जिला को-ऑर्डिनेटर मो. मजहरूल हक, प्रशांत सौरव, दामोदर वर्मा, सीएचओ रश्मि कुमारी, निराला रोज मरांडी, सुनीता कुमारी, एएनएम नूतन कुमारी, सुरबाला सुमन, मीरा कुमारी, जूलियाना टुडू, संगीता कुमारी, कैटरीना मरांडी, रीना सिन्हा, प्रतिमा कुमारी समेत सभी सीएचओ व एएनएम मौजूद थे. ————— तीन दिवसीय इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट ऑफ नियोनेटल व चाइल्डहुड इलनेसेस, ईआईएमएनसीआई प्रशिक्षण संपन्न डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रशिक्षण शिविर में बच्चों की देखभाल की दी गयी जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करें : एसडीपीओ

मधुपुर. एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान होली व रमजान को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश सभी थाना प्रभारी को दिया. साथ ही एक-एक थाना करके पिछले माह दर्ज हुए कांडों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया. लंबित पड़े मामलों को जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. साथ ही फरार वारंटियों के धर पकड़ करते हुए अग्रेतर कार्रवाई के लिए कहा. मौके पर मधुपुर के इंस्पेक्टर इंचार्ज त्रिलोचन तामसोय, अंचल पुलिस निरीक्षक देवेश भगत, पाथरोल थाना प्रभारी दिलीप बिलुंग, बुढ़ैई थाना प्रभारी अशोक कुमार समेत विभिन्न थाना के प्रभारी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करें : एसडीपीओ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chhapra News : सदर अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों की मनमानी से आये दिन हो रही परेशानी

छपरा. सदर अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों की मनमानी लगातार सामने आ रही है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. अस्पताल के ओपीडी, इमरजेंसी, अल्ट्रासाउंड, टीकाकरण समेत कई अन्य विभागों में अनियमितताओं की शिकायतें लगातार मिल रही हैं. एक ही विभाग में सालों से जीएनएम कर्मियों की प्रतिनियुक्ति है. उनके विभाग में फेरबदल नहीं होने से स्थिति मे सुधार नहीं हो पा रहा है. पिछले कुछ दिनों में अस्पताल के प्रमुख विभागों में कर्मियों की अनियमितता व मनमानी की घटनाएं सामने आयी हैं. टीकाकरण विभाग में पैसे लेकर टीका लगाने का मामला उजागर हुआ था, जो कि गंभीर लापरवाही को दर्शाता है. इसी तरह, अल्ट्रासाउंड विभाग में भी गड़बड़ी देखने को मिली, जहां मरीजों की क्रम संख्या में हेरफेर कर क्रम संख्या तीन को 13 में बदलकर दिया गया था. कर्मचारियों की मिलीभगत पर प्रशासन की चुप्पी अस्पताल के कई विभागों में काम कर रहे कर्मचारी आपसी मिलीभगत से नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. कई बार शिकायतें दर्ज होने के बावजूद ड्यूटी पर तैनात स्त्री जीएनएम कर्मियों का तबादला या विभागीय बदलाव नहीं किया गया. जिससे इन कर्मियों मे कार्रवाई का खौफ नहीं रह गया है. मरीजों पर पड़ रहा सीधा प्रभाव अस्पताल में हो रही इन अनियमितताओं का सीधा असर मरीजों और उनके परिजनों पर पड़ रहा है. मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं और कई विभाग से आये दिन निराश लौट रहे है.यदि प्रशासन जल्द से जल्द ठोस कदम नहीं उठाया गया तो इस मनमानी से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. क्या कहते है उपाधीक्षक कुछ विभागों में अनियमितताओं की जानकारी मिली है. जल्द ही सभी विभागों में फेरबदल करते हुए जीएनएम कर्मियों की पुनः प्रतिनियुक्ति की जायेगी और आवश्यक सुधार किया जायेगा.डॉ आरएन तिवारी उपाधीक्षक, सदर अस्पताल डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chhapra News : सदर अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों की मनमानी से आये दिन हो रही परेशानी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top