Hot News

Kerala Elections Result : 12 मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में पीछे, मुख्यमंत्री विजयन भी पिछड़े

Kerala Elections Result : केरल में नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों के मतों की गिनती जारी रहने के बीच कम से कम 12 मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में पीछे हैं. मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन अपनी मौजूदा सीट धर्मदम में पिछड़ रहे है, जिसे उनका गढ़ माना जाता है और जहां उनका गांव पिनरायी पड़ता है.

मीडिया में चल रही समाचारों के अनुसार, मंत्री वीना जॉर्ज, एम बी राजेश, ओ आर केलू, आर बिंदू, जे चिंचूरानी, पी राजीव, के बी गणेश कुमार, वी एन वासवन, वी शिवनकुट्टी, वी अब्दुरहमान, ए के शशीद्रन और रोशी ऑगस्टीन अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पीछे हैं.

एनडीए चार विधानसभा क्षेत्रों में आगे

कांग्रेस नीत यूडीएफ 90 से अधिक सीटों पर आगे है, जबकि एलडीएफ 40 से कुछ अधिक सीटों पर आगे है. समाचारों के अनुसार, बीजेपी नीत एनडीए 5 विधानसभा क्षेत्रों में आगे है.

यह भी पढ़ें : Kerala Elections Result : केरल के रुझान से कांग्रेस खुश, बोले शशि थरूर- दिख रहे हैं बदलाव के संकेत

एनडीए किन पांच सीट पर आगे

शुरुआती चरण में बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) पांच सीट पर आगे है. न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी नीत गठबंधन शुरुआती घंटे में नेमोम, कझाक्कूट्टम, मंजेश्वर, पलक्कड़ और चथनूर में बढ़त बनाए हुए है. राज्य विधानसभा में अपना खाता खोलने की कोशिश कर रहे एनडीए गठबंधन की उम्मीदें इस बार कुछ चुनिंदा सीट पर टिकी हैं.

The post Kerala Elections Result : 12 मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में पीछे, मुख्यमंत्री विजयन भी पिछड़े appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top