Hot News

असम चुनाव में कैसा है ‘Gen-Z’ स्वैग, देखें गुवाहाटी सीट पर कुनकी चौधरी का हाल

Assam Election Result 2026: सोशल मीडिया पर छाए रहने वाली कुनकी चौधरी और अनुभव के दम पर स्पोर्ट्स रहे BJP उम्मीदवार विजय कुमार गुप्ता के बीच मुकाबला अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है.ताजा रुझानों के मुताबिक दो राउंड की गिनती के बाद विजय कुमार गुप्ता करीब 10582 वोट के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि कुनकी चौधरी लगभग 7603 वोट पर पीछे हैं. यानी करीब 2979 वोट का अंतर बन चुका है.

Assam Election Result 2026: कौन हैं कुनकी चौधरी?

कुनकी चौधरी असम चुनाव में एक युवा नेता के तौर पर सामने आई हैं. वो महज 27 साल की हैं. वो असम विधानसभा चुनाव 2026 में गुवाहाटी सेंट्रल सीट से मैदान में उतरी हैं. कुनकी असम जातीय परिषद (AJP) की उम्मीदवार हैं. कम उम्र होने की वजह से वो इस चुनाव की सबसे युवा उम्मीदवारों में गिनी जा रही हैं. खास बात ये है कि उनका मुकाबला एक ऐसे नेता से है जो नेतृत्व में काफी अनुभवी हैं.

Assam Election Result 2026 Live Updates यहां चेक करें

चुवान प्रचार के दौरान कुनकी चौधरी

कुनकी चौधरी ने इस चुनाव को पूरी तरह डिजिटल बना दिया था. उनकी रील्स, क्रिएटिव वीडियो और युवाओं से कनेक्ट करने का तरीका काफी चर्चा में रहा. लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि क्या सोशल मीडिया का ये क्रेज वोट में तब्दील नहीं हो पाया?

Gen Z उम्मीदवार पर नजर

युवा वोटर्स कुनकी के साथ नजर आए. चुनाव प्रचार के दौरान वो फ्लड, ट्रैफिक, पार्किंग और रोजगार जैसे मुद्दे कुनकी ने अच्छे से उठाए. कुनकी के साथ चुनाव प्रचार में कई दिग्गज नेता नजर आए.

विजय गुप्ता पुराने खिलाड़ी

गुवाहाटी सेंट्रल सीट पर BJP उम्मीदवार विजय कुमार गुप्ता ने एकदम क्लासिक पॉलिटिकल स्टाइल अपनाया. कम शोर, ज्यादा ग्राउंड वर्क. लोकल नेटवर्क और पुराने वोटर्स पर मजबूत पकड़ ने उन्हें शुरुआती बढ़त दिला दी. यही अनुभव अब उनके काम आता दिख रहा है.

यह भी पढ़ें: असम चुनाव में ‘तीर-धनुष’ की दहाड़: दो सीटों पर दूसरे नंबर पर JMM, जानें बाकी सीटों का हाल

The post असम चुनाव में कैसा है ‘Gen-Z’ स्वैग, देखें गुवाहाटी सीट पर कुनकी चौधरी का हाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top