Hot News

रुझानों में भाजपा की आंधी; ममता बनर्जी भवानीपुर से पीछे, पानीहाटी में आरजी कर पीड़िता की मां को बढ़त

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से 293 सीटों पर वोटों की गिनती चल रही है. बता दें कि फालता सीट पर कुछ तकनीकी कारणों से 21 मई को दोबारा मतदान होगा. शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा ने राज्य में सत्ता विरोधी लहर का फायदा उठाते हुए बड़ी बढ़त हासिल की है.

ताजा रुझान (Live टैली)

  • भाजपा (BJP): 149 सीटों पर आगे (बहुमत के लिए 148 सीटें आवश्यक).
  • टीएमसी (TMC): 92 सीटों पर आगे.
  • अन्य: शेष सीटों पर अन्य दलों या निर्दलीयों की बढ़त.

भवानीपुर में बड़ा उलटफेर: ममता बनर्जी पीछे

इस चुनाव का सबसे बड़ा मुकाबला भवानीपुर सीट पर है. शुरुआती रुझानों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने प्रतिद्वंद्वी और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से पीछे चल रही हैं. यदि यह रुझान जीत में बदलता है, तो यह बंगाल की नेतृत्व का ऐतिहासिक क्षण होगा.

‘झालमुड़ी’ फैक्टर: मोदी का जादू?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचार के दौरान जिस क्षेत्र में ‘झालमुड़ी’ खाकर जनता से सीधा संवाद किया था, वहां भाजपा क्लीन स्वीप करती दिख रही है. झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम: इन चारों ही सीटों पर भाजपा उम्मीदवार मजबूती से आगे चल रहे हैं.

पानीहाटी: न्याय की लड़ाई और रत्ना देबनाथ

आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना ने पूरे बंगाल को आंदोलित किया था. उस पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ, जो पानीहाटी सीट से चुनावी मैदान में हैं, शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाए हुए हैं. यह सीट इस बार न्याय और भावना का बड़ा केंद्र बनी हुई है.

Also Read : Bengal Election Result LIVE: भाजपा 140 और टीएमसी 122 पर आगे, भवानीपुर में ममता आगे

The post रुझानों में भाजपा की आंधी; ममता बनर्जी भवानीपुर से पीछे, पानीहाटी में आरजी कर पीड़िता की मां को बढ़त appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top