Assam Election Result 2026, गुवाहाटी/रांची: असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के ताजा आंकड़ों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के लिए उत्साहजनक संकेत दिए हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ‘एकला चलो’ रणनीति रंग लाती दिख रही है. ताजा रुझानों के अनुसार, JMM न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है, बल्कि मजबात और डिगबोई जैसी सीटों पर दूसरे स्थान पर बरकरार रहकर मुकाबले को रोचक बना दिया है.
मजबात और डिगबोई सीट से झामुमो का अच्छा प्रदर्शन
मजबात और डिगबोई से झामुमो के लिए अच्छी समाचार सामने आ रही है. जहां पार्टी के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर हैं. इन सीटों पर ये अच्छे वोट हासिल करते दिखाई पड़ रहे हैं. मजबात सीट से प्रीति रेखा बारला ने 26,252 वोट हासिल किए हैं और डिगबोई से हिंदुस्तान नायक ने भी सबको चौंकाते हुए 6,433 वोट पाकर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं.
Also Read: असम चुनाव में ‘तीर-धनुष’ की दहाड़: दो सीटों पर दूसरे नंबर पर JMM, जानें बाकी सीटों का हाल
अन्य सीटों पर JMM उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड
- भेरगांव: प्रभात दास पानिका – 10,997 वोट
- मारगेरिटा: जरनैल मिंज – 6,846 वोट
- रंगापाड़ा: मैथ्यू टोपनो – 4,810 वोट
- चबुआ: भूपेन सिंह मुरारी – 4,190 वोट
- बरचला: अबुल माजन – 3,748 वोट
- बिस्वनाथ: तेहारु गौर – 3,581 वोट
- सोनारी: बलदेव तेली – 3,432 वोट
- खुमटाई: अमित नाग – 3,039 वोट
- नहरकटिया: संजय बाघ – 2,754 वोट
- तिंगखोंग: महाबीर बास्के – 2,619 वोट
- डुलियाजान: पीटर मिंज – 1,919 वोट
Also Read: Assam Election 2026 Results Live: असम में BJP बंपर जीत की ओर, दो तिहाई बहुमत पक्का, हिमंता का जादू बरकरार, जोरहाट में गोगोई पीछे
The post असम में ‘तीर-धनुष’ की गूंज: मजबात में JMM को 26 हजार से ज्यादा वोट, जानें अन्य सीटों का हाल appeared first on Naya Vichar.

