Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुतिन या फिर ट्रंप पढ़ाई के मामले में कौन किसपर भारी? जानें

Donald Trump And Putin Education: विश्व के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन में सबसे अधिक पढ़ा लिखा कौन है इसकी चर्चा तेज है. मौजूदा समय में राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन दोनों ही रूस में हैं. इन दोनों ही नेताओं की कार्यप्रणाली भले अलग हो लेकिन आज आपको इनके पढ़ाई लिखाई के बारे में बताते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कितनी की है पढ़ाई डोनाल्ड ट्रंप का जन्म 14 जून 1946 को हुआ था. रिपोर्ट्स की माने तो अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप अपनी पढ़ाई की शुरुआत फॉरेस्ट स्कूल से की थी. फिर बाद में न्यूयार्क के सैन्य अकादमी में फोर्डहम यूनिवर्सिटी गए फिर बाद में यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया के व्हार्टन स्कूल ऑफ फाइनेंस एंड कॉमर्स पहुंचे जहां ट्रंप ने इकोनॉमिक्स में डिग्री हासिल की. पुतिन ने कितनी की है पढ़ाई अब अगर बार रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की तो उनका जन्म 7 अक्टूबर 1952 में सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ. पुतिन ने अपनी पढ़ाई लिखाई अपने घर के पास ही की. पुतिन ने 1975 में सेंट पीटर्सबर्ग यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली फिर बाद में रूस के खुफिया एजेंसी के साथ भी काम की. बाद में 1990 में पीएचडी भी की. पुतिन 2012 से रूस के राष्ट्रपति बने हुए हैं. ट्रंप और पुतिन के बीच बढ़ी है नजदीकियां अमेरिका और रूस दो ऐसे देश हैं, जिनके बीच काफी लंबे समय से विवाद रहा है. लेकिन अमेरिका में सत्ता परिवर्तन के बाद दोनों देशों के बीच नफरत की आंच थोड़ी कम हुई है. सऊदी अरब में हुई बातचीत के बाद दोनों देश संबंधों की नई शुरुआत करने पर विचार कर रहे हैं. पुतिन और ट्रंप ने फोन पर भी बात की, जिसके बाद जेलेंस्की थोड़े परेशान नजर आए, क्योंकि ट्रंप अगर रूस की ओर जाते हैं, तो इसका असर रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध पर पड़ेगा. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी पढ़ें: Babu Veer Kunwar Singh: आरा के नायक कुंवर सिंह की निराली थी प्रेम कहानी, जानें कैसे किया अंग्रेजों को पस्त यह भी पढ़ें.. देश को थी जरूरत तो शमी ने नहीं रखा रोजा, ट्रोलर्स ने कहा- कैसे मुसलमान The post पुतिन या फिर ट्रंप पढ़ाई के मामले में कौन किसपर भारी? जानें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाबाधाम की गरिमा में चार चांद लगायेगी हेमंत सरकार, राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव में बोले मंत्री सुदिव्य सोनू

Baidyanath Mahotsav|Deoghar News| बाबाधाम में गुरुवार से 3 दिवसीय राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ. महोत्सव का उदघाटन पर्यटन एवं कला संस्कृति मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया. उदघाटन के मौके पर दुमका सांसद नलिन सोरेन, देवघर विधायक सुरेश पासवान, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी, संताल परगना कमिश्नर लालचंद दादेल शामिल थे. समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि प्रशासन की इच्छा है कि बाबाधाम की गरिमा में चार चांद लगे. इसलिए यहां जो भी कार्यक्रम जनभावनाओं से जुड़े होंगे, प्रशासन जनता के साथ खड़ी मिलेगी. इसका एक उदाहरण था, महाशिवात्रि में शिव बारात का आयोजन और अब ये बैद्यनाथ महोत्सव. संताल परगना के पर्यटन क्षेत्र का विकास करें, रोप-वे को चालू करवायें : सांसद नलिन सोरेन 3 दिवसीय बैद्यनाथ महोत्सव में स्थानीय, राज्यस्तरीय और बॉलीवुड के कलाकार सजायेंगे सुरों की महफिल श्रावणी मेला को भव्य रूप देगी प्रशासन – पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि आने वाले समय में श्रावणी मेला को प्रशासन और भव्य रूप देगी. बाबाधाम आने वाले कांवरियों को हरसंभव सुविधाएं दी जायेंगी. मंत्री ने कहा कि सांसद नलिन सोरेन और विधायकों ने जो बातें पर्यटन विकास को लेकर कही है, उस संबंध में यही कहेंगे कि जिस स्थान पर बाबा खुद बिराजमान हैं, बाबा का आदेश होगा तो पर्यटन का विकास भी होगा, त्रिकुट का रोप-वे भी चालू होगा. देवघर को पर्यटन के क्षेत्र में और अग्रणी बनायेंगे – सुदिव्य कुमार मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि राज्य प्रशासन का प्रयास है कि बाबा बैद्यनाथ की नगरी को पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जाये. मंत्री ने कहा कि कई सालों से बैद्यनाथ महोत्सव हो रहा था. बीच में कुछ कारणों से बंद हुआ. अब बाबा की प्रेरणा से पुन: इसे हमलोगों ने शुरू करवाया है. आने वाले दिनों में राजकीय श्रावणी मेला का और भव्य आयोजन राज्य प्रशासन करवायेगी. नया विचार प्रीमियम स्टोरी : झारखंड की इकलौती लिस्टेड कंपनी की कहानी: जहां कहीं कोई सोच नहीं सकता, उस गांव में कैसे पहुंचा म्यूचुअल फंड ईश्वर की आराधना का एक माध्यम संगीत भी – मंत्री उन्होंने देवघर की जनता से अपील की कि ईश्वर की आराधना का एक माध्यम संगीत भी है. संगीत के माध्यम से आप बाबा बैद्यनाथ को पा सकते हैं. इसलिए महोत्सव में आयें और संगीत के नगीने जो आयेंगे, अपनी प्रस्तुति देंगे, उनकी कला की प्रशंसा करें, उनका उत्साह बढायें. देश में ऐसा संदेश जाये कि बाबा बैद्यनाथ की नगरी में बड़े-बड़े कलाकार आने को उत्साहित रहें. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बैद्यनाथ महोत्सव को इन लोगों ने भी किया संबोधित समारोह को दुमका सांसद नलिन सोरेन, विधायक सुरेश पासवान, विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, जिला परिषद की चेयरमैन किरण कुमारी, डीसी विशाल सागर और अन्य ने भी संबोधित किया. उदघाटन समारोह के बाद मंत्री सुदिव्य सोनू ने मीडिया गैलरी का भी उद्घाटन किया. सुमित दास के डमरू वादन से हुई महोत्सव की हुई शुरुआत उदघाटन के बाद बैद्यनाथ महोत्सव के पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत सुमित दास के डमरू वादन से हुई. स्थानीय कलाकार बबलू पंडित ने हे शंभु बाबा मेरे भोलेनाथ…गीत की प्रस्तुति दी. इसके बाद शिव तांडव की प्रस्तुति हुई. पल्लवी राय ने भरतनाट्यम पेश किया. इसी क्रम में भोजपुरी लोक गायिका चंदन तिवारी और बॉलीवुड रॉक स्टार रितुराज तिवारी ने एक से बढ़कर गीतों से सुरों की महफिल सजायी. सरायकेला का छऊ नृत्य मुख्य आकर्षण रहा. इसे भी पढ़ें Jharkhand News: अब ट्रेन से कटकर नहीं होगी हाथियों की मौत, AI करेगा गजराज की रक्षा Project Dolphin: साहिबगंज में गंगा में हैं 162 डॉल्फिन, देश में 5वें स्थान पर झारखंड Viral Video: कांग्रेस की बैठक में हंगामा, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाये गंभीर आरोप IIT ISM धनबाद में मध्यप्रदेश के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के बाथरूम में मिला शव The post बाबाधाम की गरिमा में चार चांद लगायेगी हेमंत प्रशासन, राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव में बोले मंत्री सुदिव्य सोनू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

SSC CHSL 2024 Tier II Scorecard Out: SSC CHSL टियर-2 फाइनल आंसर-की और स्कोरकार्ड जारी, इस तरह करें चेक

SSC CHSL 2024 Tier II Scorecard Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइड हायर सेकेंड्री लेवल एग्जाम (CHSL) टियर -2 परीक्षा 2024 के लिए फाइनल आंसर-की जारी कर दी है. आयोग ने क्वैश्न पेपर, रिस्पाॅन्श शीट और स्कोरकार्ड को भी आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है. यह घोषणा 18 फरवरी 2025 को फाइनल रिजल्ट की घोषणा के बाद की गई है. एसएससी सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपने प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट के साथ फाइनल आंसर की देख सकते हैं.  कर्मचारी चयन आयोग ने ये दस्तावेज 6 मार्च 2025 को शाम 6:00 बजे ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए हैं. ज्यादा जानकारी करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है. SSC CHSL 2024 Tier II Scorecard कैसे डाउनलोड करें? SSC CHSL 2024 Tier II Scorecard Out होने के बाद इस तरह डाउनलोड कर सकते हैं- कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा अब आपको अपनी लॉगिन आईडी के माध्यम से लॉगिन करना होगा बाद में आपको SSC CHSL Tier-2 Scorecard लिंक पर क्लिक करना हेागा अगला पेज ओपन होने पर आप अपना स्कोर कार्ड देख पाएंगे कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद प्रिंट भी ले सकते हैं. Naya Vichar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले योग्य और अयोग्य उम्मीदवारों के अंक जारी फाइनल आंसर-की के अलावा एसएससी ने अपनी वेबसाइट पर योग्य और अयोग्य दोनों उम्मीदवारों के अंक भी प्रकाशित किए हैं. उम्मीदवार अपने पंजीकृत आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करके अपने व्यक्तिगत स्कोर की जांच कर सकते हैं. उत्तर कुंजी की तरह यह सुविधा भी 20 मार्च, 2025 को शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा से पहले अपने अंतिम उत्तर कुंजी, प्रतिक्रिया पत्रक और स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट डाउनलोड करें और लें. 20 मार्च, 2025 के बाद यह डेटा आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं होगा.  यह भी पढ़ें- AIBE 19 Final Answer Key Released: AIBE 19 फाइनल आंसर की जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक The post SSC CHSL 2024 Tier II Scorecard Out: SSC CHSL टियर-2 फाइनल आंसर-की और स्कोरकार्ड जारी, इस तरह करें चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ ने कुलपति को सौंपा मांगपत्र

गढ़वा. संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल महासंघ के अध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय के नेतृत्व में नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात कर उनका स्वागत किया. इसके बादत संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों से जुड़ी समस्याओं को लेकर उन्हें मांगपत्र सौंपा. मांगपत्र में महासंघ ने अनुदान राशि समय पर जारी करने, संबद्ध महाविद्यालयों को विश्वविद्यालय के सिंडिकेट में प्रतिनिधित्व देने, मूल्यांकन सहित परीक्षा विभाग से जुड़ी सभी बकाया राशि का तत्काल भुगतान कराने और संबद्ध महाविद्यालयों के प्राध्यापकों को भी पीएचडी कराने का अधिकार देने जैसी मांग शामिल है. कुलपति श्री सिंह ने परीक्षा विभाग से संबंधित सभी लंबित भुगतानों को एक पखवाड़े के भीतर निपटाने का आश्वासन दिया है. साथ ही अन्य मांगों पर भी नियम संगत समाधान का भरोसा दिलाया. उपस्थित लोग : इस अवसर पर महासंघ के संरक्षक एवं लातेहार कॉलेज के प्राचार्य प्रो प्रदीप तिवारी, एके सिंह, जपला कॉलेज के प्राचार्य सूर्यमणि सिंह, संत तुलसीदास कॉलेज रेहला के प्राचार्य संतोष कुमार मिश्रा, महासंघ के महासचिव डॉ बंशीधर सिंह, बीएसएम कालेज भवनाथपुर के प्रो अफजल, प्रो संजीत कुमार, गोपीनाथ सिंह स्त्री कालेज के डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ महिपाल सिंह, एके सिंह, जपला के डॉ रामसुभग सिंह, एमके कॉलेज पांकी के डॉ राजकमल वर्मा, डॉ. मधेसर सहाय, सुखदेव सहाय डिग्री कालेज के प्रो अंजनी पाठक, अनुपम मिश्रा व अमरेश पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ ने कुलपति को सौंपा मांगपत्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तड़पता रहा मरीज, गायब रहे चिकित्सक, मौत

गढ़वा. सदर अस्पताल में चिकित्सकों के कभी ओपीडी से तो कभी इमरजेंसी ड्यूटी से गायब रहने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को भी ऐसा ही मामला सामने आया. एक मरीज कीटनाशक खाकर गढ़वा सदर अस्पताल आया और इमरजेंसी ड्यूटी पर चिकित्सक के नहीं रहने के कारण समय पर इलाज नहीं होने से उसकी मौत हो गयी. मृतक गढ़वा थाना क्षेत्र के झोंटी गांव निवासी वृक्ष मेहता का पुत्र अशोक महतो (40 वर्ष) बताया गया है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि अशोक महतो ने घर में विवाद के बाद कीटनाशक खा लिया था. इसके बाद परिजन उसे गढ़वा सदर अस्पताल लेकर आये. वहां पर रोस्टर के अनुसार इमरजेंसी ड्यूटी दोपहर एक बजे से चार बजे तक डॉ. नौशाद आलम की थी. इधर डॉ नौशाद सहित पांच चिकित्सकों को प्रशिक्षण के लिए गढ़वा से बाहर भेज दिया गया है. पर डॉ नौशाद की जगह पर डॉ राजीव कुमार रजक को इमरजेंसी ड्यूटी की जिम्मेदारी दी गयी थी. लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं थे. इस दौरान मरीज तड़पता रहा, लेकिन उसका इलाज करने के लिए कोई डॉक्टर सदर अस्पताल में मौजूद नहीं था. काफी देर तक जब कोई चिकित्सक नहीं आया, तो इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार को मिली. तब वह सदर अस्पताल पहुंचे और इलाज शुरू किया. लेकिन तब तक मरीज की हालत काफी गंभीर हो गयी तथा उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव का अंत्यपरीक्षण कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है. चिकित्सक के एक दिन का वेतन काटा : इधर इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने बताया कि इमरजेंसी ड्यूटी से गैरहाजिर डॉक्टर की एक दिन की सैलरी काटी गयी है और संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दे दी गयी है. उन्होंने कहा कि जैसे ही जानकारी मिली, तत्काल चिकित्सक की व्यवस्था कर इमरजेंसी सेवा बहाल की गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तड़पता रहा मरीज, गायब रहे चिकित्सक, मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ब्लड जांच के नाम पर वसूले 1000 रुपये

गढ़वा. गढ़वा सदर अस्पताल में मरीजों से ठगी होती रहती है. कभी इमरजेंसी में महंगी दवाएं बेचने का मामला सामने आता है, तो कभी जांच के नाम पर पैसे ऐंठे जाते हैं. ताजा मामला भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी गांव निवासी अंजनी यादव का है. उससे ब्लड जांच के नाम पर 1000 रुपये ठग लिये गये. अंजनी अपनी मां कृपा देवी का इलाज कराने बुधवार रात सदर अस्पताल आया था. सुबह ओपीडी में चिकित्सकों ने ब्लड जांच कराने को कहा, जब वह जांच कराने पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि रिपोर्ट दो दिन बाद मिलेगी. तभी उजले रंग का एप्रन पहने एक युवक आया और बोला कि अगर जल्द रिपोर्ट चाहिए, तो बाहर से जांच करानी होगी. उसे 1100 रुपये लगेंगे और रिपोर्ट एक घंटे में मिल जायेगी. जल्दी रिपोर्ट पाने के लिए अंजनी ने युवक को 1000 रुपये दे दिया. युवक मरीज को नर्सिंग रूम के पास ले गया. वहां बीपी चेक किया और ब्लड सैंपल लेकर वह चला गया. काफी देर इंतजार के बाद भी जब वह नहीं लौटा और ओपीडी का समय खत्म हो गया, तो अंजनी ने उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला. ठगी का अहसास होने पर उन्होंने अस्पताल प्रशासन से शिकायत की है. इसके पूर्व भी हो चुकी है ठगी अस्पताल प्रशासन का इस पर ध्यान नहीं : सदर अस्पताल में ठगी का यह कोई नया मामला नहीं है. कुछ दिन पहले भी सदर अस्पताल में रात की इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति खुद को अस्पताल स्टाफ बताकर मरीजों को बाजार से कम दाम में दवाएं दिलाने का झांसा दे रहा था. वह झोले में रखकर दवाइयां बेच रहा था. लेकिन अस्पताल प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. जांच की जा रही है : इस मामले पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि पीड़ित ने शिकायत दर्ज करायी है. मामले की जांच की जा रही है कि आखिर कौन अस्पताल स्टाफ बनकर इस तरह की ठगी कर रहा है. उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषी पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ब्लड जांच के नाम पर वसूले 1000 रुपये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

केंद्रीय विद्यालय की पहली कक्षा व बालवाटिका में एडमिशन के लिए आवेदन आज से

– आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च संवाददाता, पटना केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने 2025-26 के लिए पहली कक्षा और बालवाटिका में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सात मार्च से शुरू होगी. इच्छुक अभिभावक पहली कक्षा में अपने बच्चों को प्रवेश के लिए kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं. वहीं, बालवाटिका-1 और बालवाटिका-3 के लिए आवेदन balvatika.kvs.gov.in पर उपलब्ध होंगे. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा. आवेदन के समय शिशु का नाम, अभिभावक का नाम, जन्म तिथि, इमेल आइडी, मोबाइल नंबर जैसी डिटेल्स को सही-सही भरना होगा. पहली कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन सात मार्च से शुरू हो रहा है और यह प्रक्रिया 21 मार्च रात 10 बजे तक चलेगी. कक्षा एक में प्रवेश के लिए बच्चों की आयु 31 मार्च 2025 तक कम-से-कम छह साल होनी चाहिए, यानी शिशु का जन्म एक अप्रैल 2019 या उससे पहले होना चाहिए. कक्षा 2 और इससे ऊपर की कक्षाओं में दाखिला कक्षा 1 के अलावा अन्य कक्षाओं में दाखिला तब ही किया जायेगा, जब संबंधित कक्षा में सीटें खाली होंगी. कक्षा टू और इससे ऊपर की कक्षाओं के लिए आवेदन दो से 11 अप्रैल तक ऑफलाइन मोड में किये जायेंगे. उम्मीदवारों को संबंधित केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल कार्यालय में फॉर्म जमा करना होगा. आवश्यक दस्तावेज जरूरी होंगे जन्म प्रमाणपत्र, एससी, एसटी, ओबीसी प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र, शिशु के दो पासपोर्ट साइज फोटो लगेंगे. महत्वपूर्ण तिथियां -कक्षा 1 और बालवाटिका एक, तीन के लिए रजिस्ट्रेशन : 7 मार्च सुबह 10 बजे से शुरू -रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि (कक्षा 1 और बालवाटिका 1, 3): 21 मार्च 2025 -प्रथम चयन सूची और वेटलिस्ट : कक्षा 1 के लिए 25 मार्च और बालवाटिका के लिए 26 मार्च -दूसरी चयन सूची : दो अप्रैल -तीसरी चयन सूची : सात अप्रैल -बालवाटिका-2 और कक्षा-2 से ऊपर (कक्षा 11 को छोड़कर) के लिए ऑफलाइन पंजीकरण (जब सीटें उपलब्ध हों): दो अप्रैल से 11 अप्रैल तक -बालवाटिका-2 और कक्षा-2 से ऊपर के लिए प्रथम अनंतिम सूची की घोषणा: 17 अप्रैल बालवाटिका-2 और कक्षा-2 से ऊपर के लिए प्रवेश : 30 जून कक्षा 11 में प्रवेश के लिए पंजीकरण : किसी विशेष कक्षा में सीटों की उपलब्धता के आधार पर दो अप्रैल से 11 अप्रैल तक ऑफलाइन मोड में होगा -पंजीकरण, चयन सूची और कक्षा 11 में प्रवेश: यह प्रक्रिया रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर की जायेगी बालवाटिका में प्रवेश के लिए आयु सीमा इस प्रकार होगी: बालवाटिका-1: 3 से 4 साल बालवाटिका-2: 4 से 5 साल बालवाटिका-3: 5 से 6 साल इन तीनों श्रेणियों में आयु की गणना 31 मार्च 2025 से की जायेगी डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post केंद्रीय विद्यालय की पहली कक्षा व बालवाटिका में एडमिशन के लिए आवेदन आज से appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टीपीएल : सचई और इवनिंग की टीम ने जीत की दर्ज

टिकारी. राज इंटर स्कूल के स्पोर्ट्स मैदान में चल रहे टीपीएल के सेमीफाइनल मैच में सचई और इवनिंग इलेवन की टीम ने जीत दर्ज की. इवनिंग इलेवन और सचई के बीच अब फाइनल मैच स्पोर्ट्सा जायेगा. टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में सचई (अरवल) ने सिकड़िया (जहानाबाद) को सात विकेटों से पराजित किया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिकड़िया की टीम निर्धारित 12 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाये. सचई की टीम 10.3 ओवर में 144 रन बनाकर मैच जीत लिया. दूसरे सेमी फाइनल में इवनिंग इलेवन ने भवनपुर को 119 रनों से पराजित किया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इवनिंग इलेवन की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में तीन विकेट खोकर 202 रन बनाये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post टीपीएल : सचई और इवनिंग की टीम ने जीत की दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुलिस ने फरार दो अभियुक्तों के घर में की कुर्की जब्ती

कुंडहित. बागडेहरी पुलिस ने डकैती और बमबाजी मामले में फरार चल रहे बंगाल के दो अभियुक्तों के घर की कुर्की जब्ती की. थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में बागडेहरी पुलिस बंगाल के लोकपुर थानांतर्गत बुधपुर गांव पहुंची, जहां बुधपुर निवासी शेख मोताई के घर की कुर्की करते हुए सामान जप्त कर लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपी बागडेहरी थाना कांड संख्या 19/22 में नामजद थे. इस मामले में कुल तीन लोग नामजद हुए थे. तीनों आरोपियों पर कपासतोड़िया में बमबाजी कर डकैती की घटना को अंजाम देने का आरोप लगा था. घटना के समय एक आरोपी मौके से गिरफ्तार हो गया था जो जेल में है. वहीं मामले में फरार चल रहे आरोपी शेख मोताई के विरुद्ध न्यायालय के निर्देश पर गुरुवार को बंगाल के लोकपुर थाने की पुलिस की मदद से कुर्की जब्ती की कार्रवाई पूरी की गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुलिस ने फरार दो अभियुक्तों के घर में की कुर्की जब्ती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur news. मानगो निगम के नये कार्यालय के लिए बालीगुमा में सीमांकन शुरू

Jamshedpur news. मानगो नगर निगम और मानगो अंचल का नया कार्यालय बालीगुमा में एक जगह पर बनना है. गुरुवार को मानगो निगम और अंचल कार्यालय की ओर से नये कार्यालय बिल्डिंग के लिए चिह्नित भूमि का सीमांकन अंचल कार्यालय के कर्मचारियों ने शुरू किया. यह जगह बालीगुमा में डीपीएस स्कूल के पास वार्ड नंबर 10 में है. इसका खाता नंबर 727, प्लॉट नंबर 799, जबकि रकवा 3.35 एकड़ है. यह कुल आठ एकड़ जमीन है. डेढ़ एकड़ खाली जमीन कार्यालय के लिए है. बाकी जमीन पर वन विभाग की ओर से पूर्व में सीमांकन किया गया है. वन विभाग से मानगो अंचल पत्राचार करेगी. मानगो नगर निगम और मानगो अंचल का अपना कार्यालय नहीं है. इसके कारण मानगो अंचल कार्यालय डिमना स्थित तहसील कचहरी, जबकि मानगो नगर निगम गांधी मैदान स्थित गांधी संग्रहालय में चल रहा है. जगह की कमी की वजह से अधिकारियों को बैठने की सुविधा नहीं है. आम जनता को भी कार्यालय आने पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur news. मानगो निगम के नये कार्यालय के लिए बालीगुमा में सीमांकन शुरू appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top