Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news अंकित ने बचाने की लगायी आवाज, हाथ बढ़ाते सिलिंडर फटा

सुलतानगंज गैस रिसाव से सिलिंडर विस्फोट में एक घर का चिराग बूझ गया. मां अपने इकलौते बेटा को फुआ के घर रख कर बीएड की परीक्षा देने गयी थी. उससे क्या पता कि वह दोबारा अंकित से नहीं मिल पायेगी. बचाव कार्य में लगे थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि आग जब लगी, तो मकान में स्त्री और शिशु मौजूद थे. स्थानीय लोगों की मदद से छत के रास्ते सभी को निकाला गया. एक बच्चा की बचाने की आवाज आयी. बच्चा एक कमरे में फंसा था. उसको निकालने के लिए एक युवक जब मकान में प्रवेश किया, तो सिलिंडर ब्लास्ट कर गया, जिससे उसे नहीं निकाल जा सका. बच्चा अंकित कुमार की आग से मौत हो गयी. घटना में स्थानीय युवक मो शहजाद का हाथ झुलस गया है. मां पूजा ने बेटा अंकित को फुआ स्वीटी और फूफा पंकज साव के घर भेज बीएड की परीक्षा देने बाहर गयी थी. पिता ने बताया कि इकलौता बेटा की मौत से सबकुछ बर्बाद हो गया. एक बेटी सृष्टि है. मां के बाहर जाने से बेटा को बहन के घर रखे थे. आग ने सबकुछ तबाह कर दिया. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. आग सुरक्षा के मानकों का पालन करना आवश्यक सुलतानगंज नगर परिषद क्षेत्र के दिलगौरी में आग लगने की घटना पर छात्र नेता सन्नी चौधरी ने चिंताजनक जताते कहा कि आग लगने के कारणों की जांच आवश्यक है. इससे भी महत्वपूर्ण है कि आग लगने के बाद की स्थिति को देख उससे सबक लें. शहर में कई ऐसे मकान हैं, जिनमें अधिक परिवार रहते हैं. आग लगने की स्थिति में बचाव कार्य में मुश्किल आती हैं. सड़कें बहुत संकरी हैं, जिससे आग बुझाने वाली गाड़ियों को पहुंचने में मुश्किल आती है. समस्याओं का समाधान करने के लिए नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन को मिलकर काम करना होगा. आग लगने की स्थिति में बचाव कार्य को सुगम बनाने के लिए शहर की सड़कों को चौड़ा करना और मकानों के निर्माण में आग सुरक्षा के मानकों का पालन करना आवश्यक है. बड़ी दमकल को सुलतानगंज में रखने की मांग की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur news अंकित ने बचाने की लगायी आवाज, हाथ बढ़ाते सिलिंडर फटा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news बिना पानी छिड़काव के जा रहे टैंकर को रोका, हंगामा

कहलगांव शहर के अंदर सालों भर उड़ते धूल से परेशान लोगों का ग़ुस्सा बुधवार को उस वक्त फूट पड़ा जब टीटीसी इंफ्रा का पानी टैंकर बिना पानी छिड़काव किये मेन रोड से जा रहा था. स्थानीय दुकानदार नितिन कुमार सर्वदलीय समिति के अध्यक्ष पवन कुमार हिंदुस्तानी, गौतम चौधरी, अमित टिबडेवाल, सोनी यादव, राजा चौबे, मो फारूख, मो अकबर, अभय मंडल ने बिना पानी छिड़काव किये जा रहे टैंकर को रोक कर सड़क किनारे खड़ा कर दिया. पिछले कई महीनों से स्थानीय नागरिकों, राहगीरों, स्कूली बच्चों सहित स्थानीय दुकानदार सड़क पर उड़ते राख और धूल से काफी परेशान थे. लोगों ने कई बार पानी छिड़काव को लेकर एसडीएम व डीएम से गुहार लगायी थी. बावजूद कंपनी वाले मनमाने तरीके से जैसे-तैसे सात दिनों तक पानी छिड़काव करते रहे. लोगों ने आरोप लगाया कि शिवरात्रि से कहलगांव शहर में पानी छिड़काव पूर्णतः बंद था. धूल से परेशान लोग सिर्फ पानी टैंकरों का आवागमन और खानापूर्ति होते देख बुधवार को उक्त कंपनी के टैंकर को रोक विरोध दर्ज कराया. जानकारी मिलते ही कंपनी के अधिकारी अजय यादव मौके पर पहुंच स्थिति की जानकारी ली. स्थानीय लोगों ने उन्हें खरी खोटी सुना अपना विरोध जताया. अधिकारी ने लोगों की मांग को सुनते हुए प्रतिदिन तीन घंटे के अंतराल पर शहर के मुख्य सड़कों पर चार बार पानी छिड़काव करने के लिए टैंकर चालकों को निर्देश दिया. खुला नाला से परेशानी, समस्या समाधान की मांग सुलतानगंज नगर परिषद क्षेत्र के दिलगौरी मोड़ के समीप स्थानीय और दुकानदार खुला नाला से परेशान हैं. स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि लगभग एक महीने पहले सड़क के किनारे नाला बनाने के लिए गड्ढे खोदा गया था. नल जल योजना की पाइपलाइन फटने से इन गड्ढों में पानी जमा हो गया है. गड्ढों में पानी भरने से कूड़ा-कचरा जमा हो गया है, जिससे काफी बदबू आ रही है. मच्छर पनपने लगे हैं. मौसमी बीमारी फैलने का डर है. नाला के ऊपर बांस का चचरी लगा कर लोग आवाजाही कर रहे हैं. अविलंब समस्या समाधान की मांग की गयी है . डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur news बिना पानी छिड़काव के जा रहे टैंकर को रोका, हंगामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शाह को सुकांत व मालवीय ने बंगाल के हालात से कराया अवगत

संवाददाता, कोलकाता राज्य भाजपा ने अगले वर्ष होनेवाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी हैं. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार तथा बंगाल में भाजपा के केंद्रीय सह-प्रभारी अमित मालवीय ने मंगलवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की. जानकारी के अनुसार, इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष बंगाल में पार्टी की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट पेश की है. बताया गया है कि सुकांत मजूमदार ने अमित शाह से राज्य के मौजूदा हालात पर चर्चा की और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने श्री शाह को राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया. उन्होंने इसके साथ ही राज्य में तृणमूल कांग्रेस द्वारा मतदाता सूची के सत्यापन के लिए शुरू किये गये अभियान के बारे में भी श्री शाह से बातचीत की है. राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बदलने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गयी हैं. सुकांत मजूमदार प्रदेश अध्यक्ष होने के अलावा केंद्रीय मंत्री भी हैं. इसलिए भाजपा के अंदर ही नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की मांग उठने लगी है. राज्य भाजपा में विभिन्न स्तरों पर चुनाव हो रहे हैं. इसके बाद तय होगा कि सुकांत मजूमदार प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे या कोई और प्रदेश अध्यक्ष होगा. गौरतलब है कि अगले वर्ष होनेवाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सांगठनिक स्तर पर फेरबदल होने की संभावना है और अभी यहां सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. बताया जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश भाजपा के नये अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जा सकती है. इस बीच, राज्य के दो नेताओं का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ विचार-विमर्श करना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसी महीने बंगाल आ सकते हैं अमित शाह प्रदेश भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसी माह के अंत तक पश्चिम बंगाल के दौरे पर आ सकते हैं. बताया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए जनसभाओं को संबोधित करेंगे और बिहार दौरे के बाद वह पश्चिम बंगाल के दौरे पर भी आ सकते हैं. जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री तीन दिवसीय दौरे पर बंगाल आ सकते हैं. इस दौरान श्री शाह प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं. इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर श्री शाह आगे की रणनीति व मुद्दों पर चर्चा करेंगे. जानकारी के अनुसार, अपने दौरे के दौरान श्री शाह प्रदेश नेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे सकते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शाह को सुकांत व मालवीय ने बंगाल के हालात से कराया अवगत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मालदा : एचएस परीक्षा में तलाशी को लेकर तनाव, शिक्षकों पर हमला, छह जख्मी

संवाददाता, कोलकाता बुधवार को उच्च माध्यमिक की अंग्रेजी की परीक्षा थी. नकल रोकने के लिए अन्य परीक्षा केंद्रों की तरह चामग्राम हाइस्कूल (मालदा) में भी परीक्षार्थियों की तलाशी ली जा रही थी. इसी बात से कुछ छात्र नाराज हो गये. परीक्षार्थियों के एक वर्ग ने शिक्षकों पर भी हमला कर दिया. इस घटना को लेकर काफी हंगामा हुआ. परीक्षार्थियों के हमले में छह शिक्षक घायल हो गये. इनमें से दो की हालत गंभीर है. घटना बुधवार को मालदा के वैष्णवनगर थाना अंतर्गत चामग्राम हाइस्कूल की है. घटना के बाद स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गयी कि वैष्णवनगर थाने से भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया. स्थानीय सूत्रों के अनुसार इस वर्ष चामग्राम हाइस्कूल में कंडीटोला हाई मदरसा, सूजापुर हाइस्कूल और परलालपुर हाइस्कूल के अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गयी हैं. परीक्षा शुरू होने पर कई शिक्षक मुख्य द्वार के सामने मेटल डिटेक्टर से परीक्षार्थियों की तलाशी ले रहे थे. तभी परीक्षार्थियों के एक वर्ग ने विरोध प्रदर्शन किया. इससे परीक्षार्थियों की शिक्षकों से बहस हो गयी. आरोप है कि कुछ परीक्षार्थियों ने अचानक शिक्षकों पर हमला कर दिया, इससे परीक्षार्थियों और संबंधित स्कूल प्राधिकारियों के बीच तनाव पैदा हो गया. बाद में वैष्णवनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. काउंसिल के अध्यक्ष चिरंजीव भट्टाचार्य ने बुधवार को मालदा में परीक्षा केंद्र का दौरा किया. उन्होंने इस घटना पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा, ‘मैंने घटना के बारे में सुना है. इसमें चार से छह शिक्षक घायल हो गये. उनमें से दो के सिर पर गंभीर चोटें आयी हैं. वे अस्पताल में भर्ती हैं. मैंने रिपोर्ट भेज दी है. प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जायेगी.’ उन्होंने कहा, ‘तलाशी लेना एक सामान्य प्रक्रिया है. इस तरह की घटना पूरे राज्य में कहीं और नहीं हुई है. हम सोच-समझकर कदम उठायेंगे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.’ डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मालदा : एचएस परीक्षा में तलाशी को लेकर तनाव, शिक्षकों पर हमला, छह जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जेयू की घटना निंदनीय, पुलिस अपना काम करेगी : बाबुल

संवाददाता, कोलकाता जादवपुर यूनिवर्सिटी में हुई हालिया घटना पर राज्य के आइटी मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि यूनिवर्सिटी में हुई घटना बेहद निंदनीय है. यह घटना जादवपुर विश्वविद्यालय के अंदर नहीं होनी चाहिए थी, जो दुनियाभर में प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में से एक है. हालांकि, उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा पहचाने गये लोगों के साथ जैसा उचित होगा, वैसी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी इस विश्वविद्यालय में बहुत बुरे हालात से निकलकर आये हैं. छात्रों के आंदोलन के कारण पर पूरे दिन वहां फंसे थे. कैबिनेट मंत्री बाबुल सुप्रियो ने जादवपुर विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्रों को बाहरी लोगों से दूर रहने की सलाह दी है, जो विश्वविद्यालय को बदनाम कर रहे हैं. उन्होंने छात्राें से कहा कि अपने संस्थान को बचाने के लिए लोगों पर नजर रखें, ताकि कोई बाहर से आकर आपके संस्थान को बदनाम न कर सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जेयू की घटना निंदनीय, पुलिस अपना काम करेगी : बाबुल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Politics: कृष्णा अल्लावरु के प्रभारी बनते ही कांग्रेस के तेवर बदले, बढ़ी RJD की टेंशन, क्या तेजस्वी नहीं होंगे सीएम फेस

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने 2 मार्च को पटना में कहा था, “कांग्रेस इस बार जनता की A टीम बनकर चुनाव लड़ना चाहती है. हमारा मकसद मजबूती से चुनाव लड़ना है और पार्टी को मजबूत करना है.’ उनके इस बयान के बाद से बिहार के कांग्रेस नेताओं का तेवर बदल गया. हर रोज कांग्रेस के नेता राजद की टेंशन बढ़ा रहे हैं. अब घमासान भागलपुर के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा के एक बयान से मच गया है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “महागठबंधन में बिहार चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री चेहरे पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है और यह फैसला राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे. इसका फैसला राजद नेता लालू प्रसाद आपस में बैठकर करेंगे. कांग्रेस इस बार भी 70 से कम सीट पर चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है और इस बार उन्हें 70 से ज्यादा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए सीट चाहिए.” महागठबंधन के दो प्रमुख दलों में महत्वाकांक्षा की लड़ाई बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. इसे लेकर सभी दल अपने वोटबैंक को बढ़ाने के लिए जिलावार कार्यक्रम करा रहा है. लेकिन इस बीच महागठबंधन में राजद और कांग्रेस के बीच महत्वाकांक्षा की लड़ाई चरम पर पहुंच गई है. नंबर के हिसाब से राजद कांग्रेस से काफी आगे है इसलिए वो कांग्रेस की भागीदारी में कमतर आंक रही है. लेकिन कांग्रेस का मानना है कि उसका पुश्तैनी वोट वापस आने लगा है. सवर्ण, मुस्लिम और दलित समाज एक समय कांग्रेस मजबूत वोटबैंक थे. इन्हीं समाजों के दम पर कांग्रेस विधानसभा चुनाव में कम से कम 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का दावा कर रही जबकि तेजस्वी यादव का साफ कहना है कि सिर्फ जीतने वाले कैंडिडेट को ही टिकट दिया जाएगा. दोनों दल के अलग-अलग दावे बिहार विधानसभा चुनाव से राजद और कांग्रेस के नेता जिस तरह से एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं उसे देखकर कहा जा सकता है दोनों दलों में समन्वय की कमी है. लालू यादव की पार्टी और कांग्रेस में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी कृष्णा अल्लावरू के तेवर देखकर तेजस्वी यादव हैरान हैं. दोनों दल के नेता अलग- अलग दाव कर रहे हैं. दोनों पार्टियों के अंदर खींचतान चरम पर है. पहले जहां यह साफ था कि महागठबंधन के तरफ से सीएम फेस तेजस्वी यादव होंगे. उनके फेस को लेकर कोई विवाद नहीं था. लेकिन जब से कृष्णा अल्लावरू बिहार कांग्रेस के प्रभारी बने हैं तब से कांग्रेस के नेता राजद की टेंशन बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इसे भी देखें: Video: लालू यादव के क्या लगेंगे बिहार बीजेपी अध्यक्ष, सभापति के सवाल पर लगे ठहाके अजीत शर्मा के बयान पर राजद का पलटवार कांग्रेस नेता अजीत शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि महागठबंधन की प्रशासन बनेगी तो सीएम तेजस्वी यादव ही बनेंगे. यह पहले से तय है. इफ एंड बट का सवाल ही नहीं है. राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा, “राहुल गांधी और सोनिया गांधी नहीं तय करेंगे कि सीएम चेहरा कौन होगा?” आरजेडी विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा, “तेजस्वी यादव महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा हैं. इस पर ना कोई कंफ्यूजन था और ना कोई कंफ्यूजन है. तेजस्वी यादव अपने दम पर महागठबंधन को चुनाव जितवाने का माद्दा रखते हैं.” राजद एमएलसी कारी शोएब ने कहा, “अजीत शर्मा की क्या औकात है? राहुल गांधी जी ने ही कहा है कि बिहार की जनता तेजस्वी यादव को सीएम बनाएगी.” इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: 8 और 9 मार्च को बिहार के 7 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी :Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया The post Bihar Politics: कृष्णा अल्लावरु के प्रभारी बनते ही कांग्रेस के तेवर बदले, बढ़ी RJD की टेंशन, क्या तेजस्वी नहीं होंगे सीएम फेस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खत्म कर दूंगा सबको, डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को दी अंतिम चेतावनी

Donald Trump Ultimatum to Hamas : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को अंतिम चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि सभी जिंदा बंधकों और उनके द्वारा हत्या किए गए लोगों के शवों को तत्काल छोड़ दो. नहीं तो खतरनाक परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो. ट्रंप ने कहा– “‘शालोम हमास’ का मतलब है नमस्ते और अलविदा…सभी बंधकों को अभी रिहा करें, बाद में नहीं, और जिन लोगों की आपने हत्या की है उनके शवों को तुरंत लौटा दें. ऐसा नहीं करने पर आपका खात्मा कर दिया जाएगा. केवल बीमार और विकृत लोग ही शव रखते हैं, और आप बीमार और विकृत हैं! उन्होंने बुधवार को ट्रुथ सोशल पोस्ट में यह बात कही. अब गाजा छोड़ने का समय : डोनाल्ड ट्रंप ट्रुथ सोशल पोस्ट पर डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, “मैं इस काम को पूरा करने के लिए इजराइल को हर जरूरी चीज मुहैया करवा रहा हूं, अगर आप मेरी बात नहीं मानेंगे तो हमास का एक भी सदस्य जिंदा नहीं बचेगा. मैंने अभी-अभी आपके उन पूर्व बंधकों से मुलाकात की है जिनकी जिंदगी आपने बर्बाद कर दी है. यह आपको आखिरी चेतावनी है! अब गाजा छोड़ने का समय है. साथ ही, गाजा के लोगों के लिए एक सुंदर भविष्य का सबको इंतजार है, लेकिन अगर आप बंधकों को बंदी बनाए रखेंगे तो भविष्य अधर में आ जाएगा. अगर आप बाधा पैदा करेंगे, तो आप मारे जाएंगे. समझदारी भरा फैसला लें. बंधकों को अभी रिहा करें, नहीं तो बाद में आपको बहुत अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी!”  पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास से बातचीत के संबंध में क्या कहा? एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, यह मैसेज एडम बोहलर, जिन्हें विदेश विभाग में बंधक मामलों के लिए विशेष राष्ट्रपति दूत के रूप में नामित किया गया है, उनके द्वारा दोहा में हमास रिप्रेजेंटेटिव से मुलाकात के बाद आया है. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान जारी किया है. इसमें कहा गया है, “इजराइल ने हमास के साथ सीधी बातचीत के संबंध में अपनी स्थिति अमेरिका के सामने व्यक्त कर दी है.” The post खत्म कर दूंगा सबको, डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को दी अंतिम चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Baba Bageshwar: गोपालगंज में अगले 4 दिन रहेंगे ‘बाबा बागेश्वर’, RJD ने लगाया ‘एजेंट’ होने का आरोप

Baba Bageshwar: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार आने वाले हैं. बाबा बागेश्वर के नाम से प्रचलित धीरेंद्र शास्त्री का यह बिहार दौरा ऐसे समय में होने वाला है जब बिहार में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होना है. ऐसे में उनके दौरे को लेकर नेतृत्वक गलियारों में बवाल मचा हुआ है. राजद प्रवक्ता अरुण यादव ने बुधवार को बाबा बागेश्वर के इस दौरे को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “बिहार का यह चुनावी वर्ष है. कई साधु संत और बीजेपी के बड़े नेता बिहार का दौरा करेंगे. उसी में धीरेंद्र शास्त्री भी हैं.” ‘बीजेपी का एजेंट बनकर बिहार में घूम रहे…’ आरजेडी प्रवक्ता अरुण यादव ने कहा, “बीजेपी के एजेंडे में जनता का सवाल नहीं है. भावनात्मक मुद्दे के साथ बीजेपी लोगों से वोट लेने का काम करती है. ऐसे में बाबा बागेश्वर बीजेपी का एजेंट बनकर पूरे बिहार में घूम रहे हैं. बिहार में एनडीए की ही प्रशासन है, लेकिन मुख्यमंत्री के पद पर होते हुए भी सीएम नीतीश बीजेपी के सामने नतमस्तक हो चुके हैं. अब धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम का परमिशन शासन-प्रशासन ने नहीं दिया तो नूरा कुश्ती एनडीए के अंदर में ही जेडीयू-बीजेपी के बीच नजर आ रही है.” वैशाली आने वाले थे बाबा बागेश्वर दरअसल, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वैशाली आने वाले थे, लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से अनुमति नहीं दी गई. इसको लेकर बयानबाजी हो रही है. बुधवार को पंडित धीरेंद्र शास्त्री वैशाली में शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. कार्यक्रम राघोपुर दियारा के जुरावनपुरा गांव में था. गोपालगंज और बांका आने वाले हैं धीरेंद्र शास्त्री बता दें, भले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वैशाली न आए हों लेकिन उनका गोपालगंज और बांका का दौरा तय है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री 6 से 10 मार्च तक गोपालगंज में रहेंगे. इस बीच 9 तारीख को वे बांका भी जाएंगे. अभी तक की जानकारी के अनुसार, इन दो जिलों में कार्यक्रम तय है. उनके बिहार दौरे से पहले प्रदेश में सियासी हलचल तेज है. विपक्ष के नेता इसे चुनावी एंगल से जोड़कर देख रहे हैं. ALSO READ: Flyover in Bihar: पटना को जल्द मिलने जा रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर, बिना जाम में फंसे कर पाएंगे सफर The post Baba Bageshwar: गोपालगंज में अगले 4 दिन रहेंगे ‘बाबा बागेश्वर’, RJD ने लगाया ‘एजेंट’ होने का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड में नयी उत्पाद नीति का ड्रॉफ्ट फाइनल, नियमावली में बड़ा बदलाव, अब यहां नहीं बिकेगी शराब

रांची, सुनील कुमार झा : झारखंड में नयी उत्पाद नीति लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है. उत्पाद और मद्य निषेध विभाग ने उत्पाद नीति का ड्राफ्ट जारी कर लोगों से इस पर सुझाव और आपत्ति मांगी थी. इसके बाद उत्पाद विभाग ने झारखंड उत्पाद (मदिरा की खुदरा बिक्री हेतु दुकानों की बंदोबस्ती और संचालन ) नियमावली 2025 का ड्राफ्ट फाइनल कर दिया है. डिपार्टमेंटल स्टोर में भी शराब की बिक्री का था प्रावधान मद्य निषेध विभाग द्वारा तैयार फाइनल ड्राफ्ट में पूर्व में जारी नियमावली में कुछ बदलाव किये गये हैं. विभाग द्वारा पिछले माह जारी ड्राफ्ट के अनुसार, डिपार्टमेंटल स्टोर में भी शराब की बिक्री का प्रावधान था. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुझाव और आपत्ति के बाद फिर से तैयार हुए ड्राफ्ट में उक्त प्रावधान को हटा दिया गया है. उत्पाद नीति के फाइनल ड्राफ्ट को विभागीय स्तर पर सहमति मिल गयी है. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी :  खुलेआम एडल्ट कंटेंट को बढ़ावा दे रहे हैं X-Insta-YT जैसे घर–घर में घुसे मोबाइल ऐप, क्या हुआ कि इतना नीचे गिर गया स्तर? एक मई से लाग हो सकती है नयी नीति झारखंड में वर्तमान में लागू उत्पाद नीति के तहत 31 मार्च तक ही शराब की बिक्री होनी है. ऐसे में तैयार हो रही नीति के लागू होने तक जेएसबीसीएल के स्तर से खुदरा शराब की बिक्री की जा सकती है. नयी नीति को लागू करने में एक माह से अधिक का समय लग सकता है. ऐसे में इस बात की संभावना है कि नयी नीति एक मई से लागू हो. नीति को लेकर आगे की प्रक्रिया परी होगी मद्य निषेध विभाग द्वारा अब नियमावली की आगे की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार नियमावली अब वित्त विभाग, विधि विभाग व राजस्व पर्षद को भेजी जायेगी. इनकी सहमति के बाद नियमावली को कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा. कैबिनेट की स्वीकृति के बाद नियमावली लागू होगी. 2000 वर्ग फीट वाले स्टोर में 10 फीसदी हिस्से में शराब की बिक्री का था प्रावधान पहले के प्रावधान के मुताबिक झारखंड में जो डिपार्टमेंटल स्टोर कम से कम 2000 वर्गफीट में हों, उनमें 10 फीसदी हिस्से में शराब बिक्री की अनुमति दी जा सकती थी. लेकिन नये ड्राफ्ट में इसे हटा दिया गया है. झारखंड की समाचारें यहां पढ़ें The post झारखंड में नयी उत्पाद नीति का ड्रॉफ्ट फाइनल, नियमावली में बड़ा बदलाव, अब यहां नहीं बिकेगी शराब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हारकर भी डेविड मिलर बने बाजीगर, सहवाग को पीछे छोड़ चैंपियंस ट्रॉफी में लहराया परचम

David Miller Record: साउथ अफ्रीका को एक बार फिर ICC इवेंट के नॉकआउट मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में साउथ अफ्रीका का सफर खत्म हो गया है, क्योंकि न्यूजीलैंड ने टेम्बा बवुमा की अगुवाई वाली टीम को 50 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर चुकी है. अब 9 मार्च को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दुबई में हिंदुस्तान और न्यूजीलैंड के बीच स्पोर्ट्सा जाएगा. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर ने तूफानी बल्लेबाजी की. लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए. हालांकि, उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में एक बड़ा कीर्तिमान रच दिया है. यह भी पढ़ें- चैंपियंस ट्रॉफी खा गया कई क्रिकेटरों का करियर, स्टीव स्मिथ के बाद बांग्लादेश के इस स्टार ने भी लिया संन्यास यह भी पढ़ें- कभी चीते की तरह दहाड़े, कभी रोते रहे पर टीम से हुए बाहर; हिंदुस्तान से हार नहीं पची और स्मिथ ने ODI को कहा- अलविदा डेविड मिलर ने रचा इतिहास डेविड मिलर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में नाबाद शतकीय पारी स्पोर्ट्सी. मैच के आखिरी गेंद पर उन्होंने अपना शतक पूरा किया, लेकिन यह शतकीय पारी जीत नहीं दिला सकी. मिलर ने यह शतक महज 67 गेंदों में पूरा किया. उन्होंने 149.25 के स्ट्राइक रेट से 4 छक्के और 10 चौकों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए. शतक लगाकर उन्होंने एक कारनामा कर दिखाया है. डेविड ने चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बना लिया है. उन्होंने हिंदुस्तान के स्टार ओपनर वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है. It’s David Miller again, in a semi-final yet again. A phenomenal effort, an incredible century 🔥🇿🇦🏏💪. #WozaNawe #BePartOfIt #ChampionsTrophy #NZvSA pic.twitter.com/tqwydSkzCs — Proteas Men (@ProteasMenCSA) March 5, 2025 वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा डेविड मिलर ने 67 गेंदों में शतकीय पारी स्पोर्ट्सकर हिंदुस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और ऑस्ट्रेलिया के जोश इंग्लिस को पीछे छोड़ दिया है. वीरेंद्र सहवाग ने 2002 चैंपियंस ट्रॉफी इंग्लैंड के खिलाफ 77 गेंदों में शतक जड़ा था. वहीं इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ जोश इंग्लिस ने 77 गेंदों में शतक लगाया था. Champions Trophy में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी डेविड मिलर vs न्यूजीलैंड- 67 गेंद- 2025 जोश इंग्लिस vs इंग्लैंड- 77 गेंद- 2025 वीरेंद्र सहवाग vs इंग्लैंड- 77 गेंद- 2002 शिखर धवन vs साउथ अफ्रीका- 80 गेंद- 2013 दुबई में होगा Champions Trophy 2025 का फाइनल पाकिस्तानी की मेजबानी में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला लाहौर की बजाय अब दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जाएगा, क्योंकि सुरक्षा कारणों से हिंदुस्तानीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रोहित की अगुवाई वाली इंडियन टीम को पाकिस्तान में स्पोर्ट्सने से मना कर दिया था. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को हिंदुस्तान और न्यूजीलैंड के बीच स्पोर्ट्सा जाएगा. यह भी पढ़ें- Video: ड्रेसिंग रूम में जहां बैठे थे गंभीर, हार्दिक ने वहीं जड़ दिया छक्का; कुर्सी छोड़… The post हारकर भी डेविड मिलर बने बाजीगर, सहवाग को पीछे छोड़ चैंपियंस ट्रॉफी में लहराया परचम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top