Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: शिवलीबाड़ी में बाइक चुराते युवक पकड़ाया

सफेद गंजी में पकड़ाया युवक. Dhanbad News: कुमारधुबी ओपी अंतर्गत शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत के धोबी घाट में बाइक चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. Dhanbad News: कुमारधुबी ओपी अंतर्गत शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत के धोबी घाट में बाइक चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. लोगों ने उसकी पिटाई के बाद पोल से बांध दिया और कुमारधुबी पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने पहुंचे कर पकड़ाये युवक को हिरासत में ले लिया. धोबी घाट निवासी विनोद प्रसाद मालाकार कुमारधुबी बाजार से आये थे. घर के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर गये थे. चोरों ने बाइक का लॉक खोलने का प्रयास किया. उसमें चिप लगा होने के कारण सायरन बजने लगा. आवाज सुन विनोद घर के बाहर निकले. आवाज सुन कर भीड़ जमा हो गयी. भीड़ को देख बाइक चोर भागने लगा लेकिन लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया. उसकी धुनाई कर दी. बाद में पोल में बांध दिया और पुलिस को सूचना दी. उसके दो साथी भागने में सफल रहे. पूछताछ युवक ने अपना नाम शहाबुद्दीन (इलाहीडीह, गोविंदपुर) बताया. उसने बताया कि वह तमिलनाडु में काम करता है और दो-तीन दिन पहले वहां से लौटा था. जामताड़ा में एक दिन पूर्व बाइक चोरी करने की बात कही. उसने अपने दो साथियों का नाम शरीफ व शराफत बताया जो करमदाहा के रहने वाले हैं. पकड़े गए युवक की जेब से कई मास्टर चाबी और औजार पुलिस ने बरामद किया है. कुमारधुबी पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. प्रधानखंता में स्कूटी चुराते एक पकड़ाया, लोगों की धुनाई प्रधानखंता स्टेशन के पास स्कूटी चुराते ग्रामीणों ने एक युवक को बुधवार को पकड़ा. युवक की धुनाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. आरोपी युवक तबारक शाह गोविंदपुर का रहने वाला है. एक सप्ताह के अंदर प्रधानखंता स्टेशन ओवर ब्रिज के पास दो बाइक की चोरी हुई थी. लगातार हो रही बाइक चोरी की घटना से नाराज अगल-बगल के ग्रामीण निगरानी कर रहे थे. इस दौरान तीन युवक ओवर ब्रिज के पास पहुंचे और खड़ी बाइकों को देखने लगे. इस दौरान एक युवक ने स्कूटी को चालू करने का प्रयास किया. यह देख ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया. लोगों ने उसकी पिटाई के बाद उसे आरपीएफ के हवाले कर दिया. दो युवक भागने में सफल रहे. आरपीएफ ने तबारक शाह को बलियापुर पुलिस को सौंप दिया. इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है. पकड़े गये युवक से पूछताछ चल रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: शिवलीबाड़ी में बाइक चुराते युवक पकड़ाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News: अब टोकन सिस्टम से होगा जिला निबंधन और परामर्श केंद्र में काम, डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने जारी किया आदेश

Patna News: पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने छज्जूबाग स्थित जिला निबंधन व परामर्श केंद्र का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने निबंधन व परामर्श केंद्र में आये आवेदकों से बात कर मिलनेवाली सेवाओं के बारे में फीडबैक लिया. उन्होंने केंद्र के प्रबंधक को आवेदकों को सेवा प्रदान करने में टोकन सिस्टम लागू करने का आदेश दिया, ताकि सुव्यवस्थित और क्रमबद्ध ढंग से सेवा उपलब्ध करायी जा सके. सभी कामों का लिया अपडेट डीएम ने विकसित बिहार के सात निश्चय अंतर्गत आर्थिक हल, युवाओं को बल के तहत डीआरसीसी से संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना व कुशल युवा कार्यक्रम की प्रगति का जायजा लिया. साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर, इ-गवर्नेस सर्विस सेंटर का निरीक्षण किया. आधार पंजीकरण, अपडेट व अन्य सेवाओं को प्रदान करने की प्रक्रिया तथा सुविधा भी देखा. Drcc patna लंबित आवेदनों का शीघ्र हो निबटारा- डीएम डीएम ने कहा कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 981.53 करोड़ रुपये स्वीकृत की गयी है. 30,568 छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जारी किया गया है. उन्होंने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) को बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम लिमिटेड से समन्वय स्थापित कर लंबित आवेदनों को शीघ्र निबटारा करने का निर्देश दिया. उन्होंने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) को बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम लिमिटेड से समन्वय स्थापित कर लंबित आवेदनों को शीघ्र निबटारा करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें: RSS: मोहन भागवत के आगमन से पहले भगवामय हुआ वीरपुर, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा एजेंसी की नजर, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर इंटरनेट नेटवर्क की गति बढ़ाने के लिए भी दिया निर्देश डीएम ने मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना की समीक्षा की. इस योजना के तहत 31632 आवेदनों को स्वीकृत किया गया और 31211 आवेदकों के खातो में 46 करोड़ 40 लाख 79 हजार रुपये ट्रांसफर किये गये. डीएम ने जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के वरीय पदाधिकारी को बचे आवेदकों के खातों में राशि ट्रांसफर करने के लिए कहा गया. कुशल युवा कार्यक्रम के अंतर्गत 1.21 लाख स्वीकृत आवेदनों में से 89 हजार लोर्गों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है. शेष लोगों का प्रशिक्षण जारी है. जिले में कुल 87 कौशल प्रशिक्षण केंद्र संचालित हैं. डीएम ने जिला योजना पदाधिकारी को इंटरनेट नेटवर्क की गति बढ़ाने के लिए सर्विस प्रोवाइडर बीएसएनएल और जियो से बात कर उनको निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें: 8 और 9 मार्च को बिहार के 7 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Women’s Day 2025 : संपत्ति पर आदिवासी स्त्रीओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ The post Patna News: अब टोकन सिस्टम से होगा जिला निबंधन और परामर्श केंद्र में काम, डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने जारी किया आदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:विशंभरपुर एलौथ से हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के विशंभरपुर एलौथ से मंगलवार की देर संध्या को पुलिस ने एक देसी पिस्टल एवं एक कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के विक्रमपुर बांदे निवासी बैद्यनाथ राय के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त जगह पर हथियार के साथ दो युवक संदिग्ध अवस्था में देखे गये हैं. सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी के निर्देश पर दल-बल के साथ पुलिस मौके पर पहुंची. जहां एक बाइक पर दो युवक सवार संदिग्ध अवस्था में मौजूद थे. पुलिस ने बाइक सवार युवक की तलाशी ली तो गिरफ्तार युवक के पास से एक देसी पिस्टल एवं एक कारतूस बरामद हुआ. वहीं दूसरा युवक भागने में सफल रहा. इधर, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष श्री अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ थाना कांड संख्या 28/25 दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:विशंभरपुर एलौथ से हथियार के साथ युवक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News: आधार सीडिंग नहीं होने पर राशन कार्ड से हट जायेगा नाम

खानपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को एमओ राकेश कुमार ने प्रखंड के राशन डीलरों के साथ बैठक की. इसमें राशन कार्ड लाभुकों के शत-प्रतिशत ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने छूटे हुए लाभुकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी जल्द से जल्द कराने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि राशन कार्ड में अंकित परिवार के सभी सदस्य के लिए 31 दिसंबर 2024 तक आधार सीडिंग अनिवार्य की गई थी. परंतु वर्तमान में शत-प्रतिशत राशन कार्डधारी लाभुकों का आधार सीडिंग नहीं हो पाया है. पुनः प्रशासन द्वारा आधार सीडिंग के लिए 31 मार्च 2025 तक अवधि विस्तारित की गयी है. एमओ ने कहा कि राशन कार्ड के प्रत्येक सदस्य के लिए आधार सीडिंग की अनिवार्यता हो जाने के बाद लाभुक परिवारों के राशन कार्ड से बिना आधार सीडिंग वाले सदस्यों के नाम हटाने की बाध्यता होगी. मौके पर एमओ राकेश कुमार ने बताया कि यह अंतिम रूप से अवधि विस्तार है. बैठक में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की दुकानों पर पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शन करने का निर्देश भी दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News: आधार सीडिंग नहीं होने पर राशन कार्ड से हट जायेगा नाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:प्रखंड मुख्यालय परिसर में खुला सुधा काउंटर

सरायरंजन : प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को बिहार प्रशासन के महत्वाकांक्षी योजना के तहत सात निश्चय योजना के द्वारा जिला का पहला सुधा काउंटर का शुभारंभ मिथिला दुग्ध उत्पादन के अध्यक्ष उमेश राय, विशिष्ट अतिथि एमडी रवींद्र कुमार झा, नगर अध्यक्ष पूजा कुमारी, प्रमुख वीणा कुमारी, उपाध्यक्ष सुष्मिता कुमारी आदि ने संयुक्त रूप से किया. वक्ताओं ने कहा कि यह सुधा काउंटर जिला का पहला काउंटर सरायरंजन प्रखंड मुख्यालय में खुला है. यह बिहार प्रशासन के सहयोग से खुला है. अध्यक्षता बीडीओ सुनील कुमार ने की. संचालन दीपक कुमार ने किया. इससे पूर्व सभी आगत अतिथियों को माला पाग पहनाकर स्वागत किया गया. उप प्रमुख संजीव ठाकुर, बैजनाथ राय, पूर्व मुखिया सुनील कुमार ईश्वर, रामप्यारी देवी, दीपक कुमार महाराज, विनोद कुमार मिश्र, मनीष कुमार, इंदू देवी, उषा देवी, दुर्गेश कुमार झा आदि ने संबोधित किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:प्रखंड मुख्यालय परिसर में खुला सुधा काउंटर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:खुलासा : पिकअप चालक ने ही रची थी लूट की साजिश

दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के डैनी चौक से पगड़ा जाने के रास्ते में मुरलीधर कुआं के पास पिकअप चालक मुकेश कुमार ने ही अपने मालिक के दो लाख रुपये हड़पने के लिए लूट की झूठी साजिश रची थी. इसको लेकर चालक ने 28 फरवरी को दलसिंहसराय थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें डैनी चौक से पगड़ा जाने के रास्ते में मुरलीधर कुआं के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा उससे रुपये लूट लिये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. मामले की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने एसआईटी टीम बनायी. इसमें दलसिंहसराय थानाध्यक्ष इरशाद आलम, डीआइयू प्रभारी शिवपूजन कुमार, अपर थानाध्यक्ष पुष्पतला कुमारी, डीआइयू के अमित कुमार, रंजीत कुमार सिंह, पीटीसी प्रणय कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस टीम द्वारा जांच में पता चला कि लूट की यह घटना फर्जी है. पुलिस ने इस मामले में राहुल कुमार को गिरफ्तार किया. वह जिले के ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर का रहने वाला है. उसके पास से लूट में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर बाइक और 1,27,500 रुपये बरामद किये गये हैं. नकद रुपये समेत चालक गिरफ्तार डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में राहुल ने बताया कि मुकेश कुमार पिछले 4-5 साल से ताजपुर के किराना व्यापारी विजय कुमार के यहां पिकअप चलाता था. वह अक्सर मालिक के कहने पर सामान खरीदने के लिए नकद रुपये लेकर जाता था. घटना के दिन विजय कुमार ने उसे दो लाख रुपये देकर दलसिंहसराय लहेरिया बाजार से सामान लाने भेजा था. लेकिन, मुकेश ने अपने साथी राहुल और तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची. उसने कुल दो लाख रुपये गबन कर लिये. योजना के तहत मुकेश ने घटनास्थल पर गाड़ी रोकी. राहुल व अन्य साथियों को रुपये देकर भेज दिया. इसके बाद उसने शोर मचाया कि लूट हो गई है. गोली चली. ताकि सबको लगे कि वह सच बोल रहा है. डीएसपी ने कहा कि राहुल को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है. अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:खुलासा : पिकअप चालक ने ही रची थी लूट की साजिश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

समकालीन अभियान में 75 अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

समस्तीपुर : पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा के निर्देश पर मंगलवार को स्पेशल ड्राइव के तहत पुलिस व यातायात पुलिस के द्वारा जिला भर में विभिन्न मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गई. दूसरी ओर जिले के विभिन्न थानाें में पुलिस के द्वारा कांडों के फरार अभियुक्त और वारंटियों को गिरफ्तार किया गया. एसपी ने बताया कि समकालीन अभियान के दौरान पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में 75 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के द्वारा चलाये गये इस समकालीन अभियान के दौरान हत्या कांड के 4 अभियुक्त, लूटकांड के 1, अपहरण कांड के 1, एससी एसटी अधिनियम के कांड में 3, दहेज हत्या अधिनियम के कांड में 1, शस्त्र अधिनियम के कांड में 2, हत्या के प्रयास कांड में 13, शराब कांड में 8 और 39 वारंटी पकड़े गये. छापेमारी के दौरान गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक पिस्टल, एक कार और एक मोबाइल भी बरामद किया. साथ ही, धंधेबाजों के संभावित ठिकानों पर दबिश बना कर 392. 92 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया है. उन्होंने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और बदमाशों की धर पकड़ को लेकर समकालिक अभियान जारी रहेगा. पुलिस ने वसूला जुर्माना पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को जिलाभर में अभियान चलाकर विभिन्न चेकपोस्ट पर पुलिस व यातायात विभाग की टीम ने वाहनों की जांच की. इस दौरान यातायात नियम के उल्लंघन में कई वाहन चालक पकड़े गये. उनसे शमन की राशि वसूल की गई. नगर थाना क्षेत्र के स्टेडियम गोलंबर के समीप ट्रैफिक डीएसपी आशीष रंजन के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने वाहनों की जांच की. इस क्रम में पुलिस ने यातायात नियम का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों को चालान किया. पुलिस ने वाहन चलाते समय चालकों को हेलमेट व सीटबेल्ट पहनने की हिदायत दी. इधर, सघन वाहन जांच अभियान से चालकों में हड़कंप मच गया. पुलिस टीम को देखते ही कई वाहन चालक दूर से ही बाइक घुमाकर भागते दिखे. ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर समकालीन अभियान के तहत अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को देखते हुए वाहनों की सघन जांच की गई. पुलिस ने विभिन्न कांडों में फरार अभियुक्त व वारंटियों को किया गिरफ्तार ट्रिपल राइडिंग व बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को चालान करते हुए सख्त हिदायत दी गई है. उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय वाहन हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण, इंश्योरेंस व ऑनर बुक रखना आवश्यक है. अभियान में एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों को चालान किया गया. जुर्माने की राशि जमा करने पर हिदायत देते हुए वाहनों को मुक्त कर दिया. वहीं जिलाभर में यातायात नियम के उल्लंघन में पुलिस ने 22 वाहनों से 32 हजार 500 रुपये शमन की राशि वसूल की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post समकालीन अभियान में 75 अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:एससीईआरटी की वेबसाइट अब सरकारी स्कूल के शिक्षक संभालेंगे

समस्तीपुर : एससीईआरटी की वेबसाइट अब प्रशासनी स्कूल के शिक्षक संभालेंगे. बिहार के शिक्षा जगत में नवाचार एवं डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, बिहार ने एक ऐतिहासिक पहल की है. एससीईआरटी और प्रशासनी स्कूल के शिक्षकों की टीम प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीचर्स ऑफ बिहार के बीच एक समझौता (एमओयू) पत्र पर हस्ताक्षर हुआ है. यह समझौता राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना की वेब पोर्टल का नि:शुल्क डेवलपमेंट के लिए किया गया है, जिसे टीचर्स ऑफ बिहार की टेक्निकल टीम द्वारा किया जायेगा. यह पोर्टल राज्य के शिक्षकों के नवाचार, डिजिटल सामग्री और शैक्षणिक संसाधनों को साझा करने के लिए एक समर्पित मंच होगा, जो शिक्षकों के सतत व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा. समझौता हस्ताक्षर कार्यक्रम राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना के निदेशक सज्जन आर., संयुक्त निदेशक (प्रशासन) सुषमा कुमारी एवं टीचर्स ऑफ बिहार के संस्थापक शिव कुमार की उपस्थिति में हुई. टीचर्स ऑफ बिहार शिक्षकों के नवाचारों को प्रोत्साहित करने वाला एक प्रमुख स्वैच्छिक प्लेटफॉर्म है, जो शिक्षकों के नेतृत्व में शिक्षा में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रयासरत है. डीपीओ एसएसए मानवेंद्र कुमार राय ने बताया कि प्रशासन का ध्यान प्रशासनी स्कूलों को बेहतर बनाने और शिक्षा का स्तर उच्च करने व बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की ओर है. बच्चों के शैक्षिक स्तर को बढ़ाने के लिए विद्यालय में अनेक नवाचार किए गए हैं, जैसे गतिविधि आधारित शिक्षण, कक्षा मुक्त शिक्षण, प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, बाल संसद, शिक्षण अभिनव तकनीक आदि नवाचारों के द्वारा शिक्षा दी जाती है. कक्षा एक के छात्र-छात्राओं को खिलौनों के मध्यम से भी पढ़ाया जाता है. शिक्षा नवाचारों का व्यापक प्रभाव एचएम सौरभ कुमार बताते है कि “शिक्षा” अपने आप में एक बहुस्तरीय शब्द है, इसलिए इसे कैसे बेहतर बनाया जाये, इस बारे में सोचना किसी भी नये विचार, तरीके और तकनीक को शामिल कर सकता है जो सीखने के अनुभव को बढ़ाता है और शिक्षा के परिणामों को बेहतर बनाता है. हालांकि, यह बहुत व्यापक हो सकता है, लेकिन यह उत्साहजनक भी हो सकता है. सीखने को परिभाषित करने के जितने तरीके हैं, इस क्षेत्र को बेहतर बनाने और विकसित करने के उतने ही व्यापक तरीके हैं. इसमें नई शिक्षण तकनीकों और पाठ्यक्रम डिजाइन से लेकर डिजिटल टूल और ऑनलाइन संसाधनों तक सब कुछ शामिल हो सकता है. शिक्षा में नवाचार का अंतिम लक्ष्य सभी स्तरों पर छात्रों के लिए सीखने को अधिक व्यक्तिगत, आकर्षक और प्रभावी बनाना है. शिक्षा में नवाचार को अपनाकर, शिक्षक अधिक गतिशील और प्रभावी शिक्षण वातावरण बना सकते हैं जो छात्रों को आज की तेजी से बदलती दुनिया में सफल होने के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल और योग्यता विकसित करने में मदद करते हैं. शिक्षा में नई प्रगति सिर्फ छात्रों को ही प्रभावित नहीं करती. इनमें शिक्षकों और उनके परिवारों के जीवन को भी बदलने की क्षमता होती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:एससीईआरटी की वेबसाइट अब प्रशासनी स्कूल के शिक्षक संभालेंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: होली में हुड़दंग मचाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Dhanbad News: सिंदरी व बाघमारा थाना में शांति समिति की बैठक. दिये गये कई निर्देश. सिंदरी थाना में बैठक में मौजूद सदस्य व पुलिस पदाधिकारी. Dhanbad News: होली व रमजान को लेकर बुधवार को सिंदरी व बाघमारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. इस दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की थी. सिंदरी में प्रभारी थानेदार सतीश कुमार महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई. प्रभारी थानेदार श्री महतो ने बताया कि होली में डीजे बजाने पर मनाही रहेगी. अवैध पीकर हुड़दंग मचाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर रहेगी. सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की बधाई दी. मौके पर एसआइ देवचंद हांसदा, एसआइ सतीश कुमार, एएसआइ संजीव तिवारी, दिनेश सिंह, शैलेन्द्र द्विवेदी, महेंद्र पांडेय, गोपाल महतो, दीपक कुमार दीपू, प्रशांत दुबे, रंजीत कुमार सिंह, भक्तिपद पाल, सपन प्रशासन, जाहिद हुसैन, विदेशी सिंह, ब्रजेश सिंह, पवन शर्मा, जितेन्द्र शर्मा आदि थे. प्रशासन की गाइड लाइन का करें पालन बाघमारा थाना में प्रभारी चिरंजीत प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई. थाना प्रभारी ने कहा कि प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें. डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा. अफवाह पर ध्यान नहीं दें. मौके पर अनि योगेंद्र प्रसाद सिंह, सुदर्शन राम, जनेश्वर राम, लालेंद्र कुमार सिंह, सीआइएसएफ रमेश कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष लगनदेव यादव, विजय शर्मा, बैजनाथ यादव, पप्पू सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, रंजीत महतो, विनय शंकर पांडेय, बबलू अंसारी, चंदन मिश्रा, केशव पासवान, नीतीन पांडेय, पोरेश चौबे, महेन्द्र रवानी, धनेश्वर ठाकुर, जीतन भुइयां आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: होली में हुड़दंग मचाने पर होगी कड़ी कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: चिकित्सक के तबादला का विरोध, वार्ता

मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी से वार्ता करते जेसीसी सदस्य. Dhanbad News: इसीएल मुगमा क्षेत्र के चिकित्सक बी प्रशासन का तबादला सांकतोड़िया अस्पताल करने का जेसीसी सदस्यों ने बुधवार को जोरदार विरोध किया. बाद में क्षेत्रीय मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी पी कुमार से जेसीसी सदस्यों की वार्ता हुई. इस दौरान जेसीसी सदस्यों ने कहा कि मुगमा क्षेत्र में लगभग चार हजार मजदूर व कर्मी कार्यरत हैं. आउटसोर्सिंग के मजदूरों व सीएसआर के तहत आसपास क्षेत्र के लोगों का इलाज अस्पताल में होता है. रीजनल अस्पताल में मात्र दो डॉक्टर पी प्रशासन व सुनील कुमार कार्यरत हैं. इसमें एक डॉक्टर पी प्रशासन का तबादला करने से लोगों को इलाज में परेशानी होगी. इस संबंध में गुरुवार को एरिया के जीएम व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर तबादला रोकवाने की मांग की जायेगी. वार्ता में जेसीसी के गमेश धर, कृष्णा सिंह, सुधांशु शेखर झा, जगदीश शर्मा आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: चिकित्सक के तबादला का विरोध, वार्ता appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top