Viral Video : जबलपुर में हुए क्रूज हादसे का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो बेहद भावुक कर देने वाला है. इस वीडियो में एक मां अपने चार साल के बेटे को आखिरी बार कसकर पकड़े दिख रही है. नाव में पानी घुस रहा था और लोग जल्दी-जल्दी लाइफ जैकेट बांट रहे थे. इसी दौरान मां अपने शिशु को सीने से लगाए रही. इस दर्दनाक हादसे में कुल 9 लोगों की जान चली गई, जिससे हर कोई सदमे में है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
Inside footage of the Jabalpur cruise just moments before it sank, water rapidly flooding in, life jackets being handed out in panic and then, the unthinkable happens pic.twitter.com/In0w5B5fXC
— Surajit (@surajit_ghosh2) May 2, 2026
वीडियो में मां और उसका बेटा बाईं ओर दिखाई देते हैं, ठीक उस वक्त जब गुरुवार (30 अप्रैल) शाम बरगी डैम के पानी में क्रूज पलटने वाला था. कुछ ही घंटों बाद रेस्क्यू टीम ने दोनों के शव पानी से निकाले, जो एक ही लाइफ जैकेट में साथ लिपटे मिले. यही तस्वीर इस दर्दनाक हादसे की सबसे दिल दहला देने वाली याद बन गई, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं. शव जब किनारे लाए गए तो परिवार वाले फूट-फूटकर रो पड़े. मौके पर पहुंचे मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह भी इसे देखकर खुद को संभाल नहीं पाए और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े.
यह भी पढ़ें : जबलपुर नाव हादसा : 4 साल के बेटे को सीने से लगाए मिली स्त्री, शव जैसे ही निकला रोने लगे लोग
मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हुई
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध में क्रूज पलटने की घटना में शुक्रवार (1 मई) को पांच अन्य शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई. वहीं छह लोग अब भी लापता हैं. अधिकारियों ने बताया कि सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं.
The post जबलपुर बोट हादसा: डूबने से पहले मां ने बेटे को सीने से लगाया, आखिरी पल कैमरे में कैद appeared first on Naya Vichar.

