Jharkhand Weather: झारखंड के कई इलाकों में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 7 मई तक राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, तेज हवाएं और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.
आंधी और बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 2 मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे और राज्य के उत्तर पश्चिमी भाग- पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार को छोड़कर बाकी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. 3 मई को भी मौसम लगभग ऐसा ही बना रहेगा. आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, और राज्य के पश्चिमी भाग को छोड़कर कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 7 मई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है.

तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव
मौसम विभाग के अनुसार रांची और इसके आसपास 2 से 5 मई के बीच में अधिकतम तापमान लगभग 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह
गर्जन, वज्रपात और तेज आंधी-तूफान के दौरान घर के अंदर रहें, खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें. पेड़ों के नीचे खड़े न हों. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग कर दें.
यह भी पढ़ें: दहशत फैलाने वाले उग्रवादी सलाखों के पीछे: ईरबा के पास रांची पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, हथियार और सिम बरामद
यह भी पढ़ें: साहिबगंज में शक के नशे में पति बना ‘जल्लाद’, नुकीले तीर जैसे रॉड से पत्नी को गोदकर मार डाला!
The post झारखंड में 2 से 7 मई तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

