Hot News

अविनाश मिश्रा को मिला खतरों के खिलाड़ी 15 का ऑफर, एंट्री लेने पर कह दी ये बड़ी बात

बिग बॉस 18 में आने के बाद अविनाश मिश्रा की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है. उन्हें हाल ही में ईशा सिंह के साथ एक म्यूजिक एल्बम में भी देखा गया था. अब समाचार है कि एक्टर रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा ले सकते हैं. उन्होंने कंफर्म भी कर दिया कि स्टंट बेस्ड शो के लिए उनसे संपर्क भी किया गया था.

क्या खतरों के खिलाड़ी में भाग लेंगे अविनाश मिश्रा

खतरों के खिलाड़ी के बारे में बात करते हुए अविनाश मिश्रा ने कहा, “हां, मुझे खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए संपर्क किया गया है, और सच कहूं तो सलेक्ट होने पर मुझे बहुत खुशी हो रही है. यह एक ऐसा मंच है जो आपको न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी पुश करता है. जब आप अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलते हैं, तो आप बहुत कुछ कर सकते हैं. यह शो इसका एक बेस्ट उदाहरण है. हालांकि, यह कोई ऐसा फैसला नहीं है जो रातोंरात लिया जाए. इसमें बहुत सोच-विचार, तैयारी शामिल है, इसलिए मैं फिलहाल यह समझने के लिए समय ले रहा हूं कि क्या यह मेरे फ्यूचर के लिए परफेक्ट है या नहीं.”

प्रोसेस पर भरोसा कर रहे हैं अविनाश मिश्रा

एक्टर ने आगे कहा, “खतरों के खिलाड़ी को जो चीज खास बनाती है, वह यह है कि यह सिर्फ स्टंट करने के बारे में नहीं है, बल्कि यह आपकी मानसिकता और सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में मजबूत बने रहने की आपकी क्षमता के बारे में है. अगर मैं इसका हिस्सा बनने का फैसला करता हूं, तो मैं अपनी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ इसमें शामिल होना चाहूंगा.” उन्होंने कहा कि फिलहाल, मैं बस टाइम के साथ आगे बढ़ रहा हूं और प्रोसेस पर भरोसा कर रहा हूं. अगर ऐसा होता है, तो मुझे यकीन है कि यह एक ऐसा एक्सीपीरियंस मुझे जिंदगी भर याद रहेगा.

यह भी पढ़ें- ‘एक दिन’ को नहीं मिला दर्शकों का साथ, पहले दिन की कमाई ने किया निराश

The post अविनाश मिश्रा को मिला खतरों के खिलाड़ी 15 का ऑफर, एंट्री लेने पर कह दी ये बड़ी बात appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top