Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Rain Alert: 8 और 9 मार्च को बिहार के 7 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र बिहार में अगले दो दिनों के दौरान भी राज्य के कुछ जिलों में तेज गति से हवा चलने का पूर्वानुमान जताया है. आईएमडी के मुताबिक इस दौरान हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 9 मार्च को एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने जा रहा है. इसके असर से राज्य के कुछ जिलों में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा. पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक्टिव होने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस होने की वजह से आठ और नौ मार्च को उत्तर-पूर्व बिहार और दक्षिण-पूर्व बिहार के 7 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र अलर्ट किन-किन जिलों में हो सकती है बारिश पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक होली के पहले प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने अपडेट में बताया गया है कि 8 और 9 मार्च को कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की या मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है उनमें मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका और जमुई शामिल है. इस दौरान जिलों में 30- 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. ऐसे मौसम में किसानों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है. तापमान में बदलाव मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि होने की संभावना जतायी है. इस दौरान दिन के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के ने बताया कि बुधवार को बिहार के कई जिलों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कृषि विज्ञान केन्द्र के साइंटिस्ट विपुल कुमार मंडल ने बताया कि अगले कुछ घंटे बिहार के कई जिलों में तेज गति से पछुआ हवा चलेगी, जिससे मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ बना रहेगा. उन्होंने कहा कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है. तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं. इसे भी देखें: Video: लालू यादव के क्या लगेंगे बिहार बीजेपी अध्यक्ष, सभापति के सवाल पर लगे ठहाके पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी :Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया The post Bihar Rain Alert: 8 और 9 मार्च को बिहार के 7 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना में राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष को बदमाशों ने घेरा, RJD की रैली में जाने के दौरान चेन छीनकर भागे

पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के मिलर हाईस्कूल में राजद ने युवा चौपाल का आयोजन किया था. बुधवार को इस चौपाल में तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव भी शामिल हुए थे. वहीं इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष गीता देवी के साथ छिनतई की घटना हो गयी. बदमाशों ने राजद नेत्री के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए. राजद नेत्री को घेरा, चेन छीनकर भागे कोतवाली थाने के मिलर हाइस्कूल के पास राजद की प्रदेश उपाध्यक गीता देवी के गले से बदमाशों ने 1.50 लाख रुपये की सोने की चेन छीन ली. गीता देवी राजद की ओर से आयोजित युवा चौपाल में शामिल होने के लिए समर्थकों के साथ जा रही थी. वह जैसे ही मिलर हाइस्कूल गेट के पास पहुंची, वैसे ही कुछ युवकों ने उन्ंहे घेर लिया. इसके बाद उनमें से एक युवक ने गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर छीन ली और सभी भाग गये. एक झपटमार गिरफ्तार पीड़ित राजद नेत्री गीता देवी ने शोर मचाया तो लोगों ने एक झपटमार को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. गीता देवी ने बताया कि चेन का वजन 17 ग्राम था, जिसकी बाजार मे कीमत करीब 1.50 लाख रुपये है. इसे उनकी मां ने शादी में दिया था. वह युवा चौपाल को लेकर मिलर हाइस्कूल जा रही थी. इसी दौरान स्कूल गेट के पास यह घटना हुई. ऑटो गैंग के बदमाशों ने स्त्री से की लूटपाट एक दूसरी घटना में वैशाली के बिदुपुर की स्त्री पुष्पा देवी से ऑटो गैंग के बदमाशों ने सोने की कनबाली और जितिया छीन ली. यह घटना जगदेव पथ मोड़ से महुआबाग जाने के दौरान हुई. इस संबंध मे पुष्पा देवी ने एयरपोर्ट थाने में केस दर्ज करायी है. स्त्री ने पुलिस को बताया कि उसने जगदेव पथ से महुआबाग जाने के लिए ऑटो लिया था. इसी दौरान एक व्यक्त ने उन पर सोने का रंग चढ़ा हुआ बिस्कुट फेंका और कहा कि यह आपका है, लेकिन जब लेने से इन्कार किया, तो बदमाशों ने जबरन सोने की जितिया और कनबाली छीन ली. इसके बाद ऑटो से उतार कर फरार हो गये. The post पटना में राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष को बदमाशों ने घेरा, RJD की रैली में जाने के दौरान चेन छीनकर भागे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Holi Special Trains 2025: होली में घर जाना हुआ आसान, झारखंड, बिहार और बंगाल के लिए ये तीन होली स्पेशल ट्रेनें

Holi Special Trains 2025: देवघर-होली के दौरान यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने विभिन्न दिशाओं में तीन होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के लोगों को इससे काफी राहत मिलेगी. ये ट्रेनें हावड़ा आनंद विहार (टी) और संतरागाछी और दरभंगा जंक्शन के बीच चलायी जाएंगी. ये विशेष ट्रेनें होली के त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए अतिरिक्त क्षमतायुक्त और सुविधाजनक रहेगी. यह जानकारी आसनसोल मंडल की ओर से दी गयी है. आज से हावड़ा-आनंद विहार होली स्पेशल ट्रेन रेलवे ने ट्रेन का सफर आसान करने के लिए तीन होली स्पेशल चला रही है. रेलवे की ओर से बताया गया है कि 03009 हावड़ा-आनंद विहार होली स्पेशल 06, 16, 20 और 24 मार्च को 17:40 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन 22:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी और 03010 आनंद विहार-हावड़ा होली स्पेशल 08, 18, 22 और 26 मार्च को 00:30 बजे आनंद विहार से रवाना होगी और अगले दिन 03:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी. 03011 हावड़ा-आनंद विहार होली स्पेशल 07, 11, 15, 19 और 23 मार्च को 17:40 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन 22:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. 03012 आनंद विहार-हावड़ा होली स्पेशल 09, 13, 17, 21 और 25 मार्च को 00:30 बजे आनंद विहार से रवाना होगी और अगले दिन 03:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी. संतरागाछी-दरभंगा होली स्पेशल 12 मार्च को होगी रवाना 02827 संतरागाछी-दरभंगा होली स्पेशल ट्रेन 12 मार्च को संतरागाछी से 07:30 बजे रवाना होगी और उसी दिन 19:05 बजे दरभंगा पहुंचेगी. 02828 दरभंगा-संतरागाछी होली स्पेशल ट्रेन 12 मार्च को दरभंगा से 20:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन (गुरुवार) को संतरागाछी 09:00 बजे पहुंचेगी. यह विशेष ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में पूर्वी रेलवे क्षेत्राधिकार के आसनसोल मंडल में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:झारखंड की इकलौती लिस्टेड कंपनी की कहानी: जहां कहीं कोई सोच नहीं सकता, उस गांव में कैसे पहुंचा म्यूचुअल फंड The post Holi Special Trains 2025: होली में घर जाना हुआ आसान, झारखंड, बिहार और बंगाल के लिए ये तीन होली स्पेशल ट्रेनें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand Politics: बीजेपी को आज मिल जाएगा विधायक दल का नेता, भूपेंद्र यादव और के लक्ष्मण बैठक में रहेंगे मौजूद

Jharkhand Politics: रांची-भाजपा विधायक दल की बैठक गुरुवार को होगी. इसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा. पार्टी नेतृत्व ने विधायक दल के नेता चयन को लेकर पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया है. केंद्रीय वन, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद डॉ के लक्ष्मण पर्यवेक्षक बनाये गये हैं. दोनों पर्यवेक्षक गुरुवार की शाम को रांची पहुंचेंगे. इसके बाद विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे. बैठक के बाद विधायक दल के नेता का नाम घोषित कर दिया जायेगा. बाबूलाल मरांडी, सीपी सिंह और राज सिन्हा रेस में झारखंड बीजेपी को आज विधायक दल का नेता मिल जाएगा. विधायक दल की बैठक के बाद नाम की घोषणा कर दी जाएगी. भाजपा विधायक दल के नेता को लेकर मैदान में कई दावेदार हैं. विधायक दल के नेता को लेकर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक सीपी सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा का नाम जोर-शोर से चल रहा है. वहीं पार्टी अंदरखाने में यह भी चर्चा चल रही है कि भाजपा ओबीसी कार्ड स्पोर्ट्स सकती है. इसमें कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, हटिया विधायक नवीन जायसवाल का नाम सामने आ रहा है. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:Women’s Day 2025 : संपत्ति पर आदिवासी स्त्रीओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ सत्ता पक्ष बीजेपी पर साध रहा निशाना भाजपा विधायक दल का नेता चयन नहीं होने पर सत्ता पक्ष लगातार भाजपा पर निशाना साध रहा है. विपक्षी नेताओं का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष नहीं होने के कारण संवैधानिक पदों पर नियुक्ति नहीं हो पा रही है. इसके लिए भाजपा पूरी तरह से जिम्मेवार है. पिछले तीन माह से जानबूझ कर इस मामले को लटका कर रखा गया है. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:झारखंड की इकलौती लिस्टेड कंपनी की कहानी: जहां कहीं कोई सोच नहीं सकता, उस गांव में कैसे पहुंचा म्यूचुअल फंड The post Jharkhand Politics: बीजेपी को आज मिल जाएगा विधायक दल का नेता, भूपेंद्र यादव और के लक्ष्मण बैठक में रहेंगे मौजूद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड विधानसभा: करोड़ों का घोटाला, 27 मिनट बहस, FIR के लिए अड़ा रहा सत्ता पक्ष, फिर भी तैयार नहीं हुए मंत्री योगेंद्र महतो

रांची, आनंद मोहन-झारखंड विधानसभा में बुधवार को पहली पाली में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एक कार्यपालक अभियंता (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) और अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर खूब शोर-गुल हुआ. सत्ता पक्ष के विधायकों ने कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार पर घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की. रांची में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की स्वर्णरेखा परियोजना के तहत एक काम में फर्जी एकाउंट खोल कर करोड़ों रुपये की अवैध निकासी की गयी. रोकड़पाल संतोष कुमार ने अपने खाते में 30 करोड़ जमा कर लिये. इस मामले में कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार निकासी सह व्ययन पदाधिकारी यानी डीडीओ की जिम्मेवारी में थे, पर प्राथमिकी रोकड़पाल पर दर्ज की गयी. सत्ता पक्ष का कहना था कि इस काम में कार्यपालक अभियंता सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं. मंत्री योगेंद्र महतो का कहना था कि प्रशासन जांच करा रही है. जांच रिपोर्ट आने दीजिये. कठोर से कठोर कार्रवाई करेंगे. मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं था सत्ता पक्ष सत्ता पक्ष मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं था. सदन में यह मामला कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने उठाया था. उनका कहना था कि करोड़ों की राशि की बंदरबांट हुई है. इस मामले में कार्यपालक अभियंता भी शामिल हैं. सत्ता पक्ष के विधायक स्टीफन मरांडी, रामेश्वर उरांव, हेमलाल मुर्मू और मथुरा प्रसाद महतो भी कार्यपालक अभियंता पर कार्रवाई के पक्ष में थे. सत्ता पक्ष के इन विधायकों का कहना था कि कार्यपालक अभियंता पर कार्रवाई कीजिये. हर हाल में प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए. विभागीय जांच चल रही है, तो इसका मतलब है कि वह दोषी हैं. विधायकों का कहना था कि कार्यपालक अभियंता को बचाने की साजिश चल रही है. जब प्रदीप यादव प्राथमिकी को लेकर अड़ गये प्रदीप यादव सदन में प्राथमिकी को लेकर अड़ गये. उन्होंने कहा कि प्रशासन किसी की हो, भ्रष्टाचार से समझौता नहीं हो सकता है. यह न्याय नहीं है. हम लोग सदन में क्यों आते हैं? कार्रवाई नहीं हुई, तो धरना पर बैठ जाऊंगा. इस मामले में स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने कहा कि इस मामले में सदन का 27 मिनट गुजर गया है. इतनी देर से बहस हो रही है. सबकुछ क्लियर है. कुछ छिपा नहीं है. सदन की भावना समझिये. आसन गंभीर है, ऐसा ना हो कि नियमन देना पड़े. प्रश्नकर्ता प्रदीप यादव की दलील पैसा एल एंड टी के खाते में नहीं भेज कर रोकड़पाल के खाते में गया. कार्यपालक अभियंता डीडीओ थे. विपत्र में लिखा होता है कि गड़बड़ी के लिए हस्ताक्षरकर्ता दोषी होगा. कार्यपालक अभियंता दोषी नहीं है, तो विभागीय कार्रवाई क्यों चल रही है? ऐसे में प्राथमिकी दर्ज करने में क्या दिक्कत है? वित्त विभाग ने भी जांच की है. गड़बड़ी की है. खुद प्रशासन मान रही है कि दोषी है, फिर बहलाने-फुसलाने का काम क्यों हो रहा है? किस विधायक ने क्या कहा? स्टीफन मरांडी : कार्यपालक अभियंता को बचाने की साजिश चल रही है. रोकड़पाल ही दोषी क्यों? प्रशासन का जवाब सही नहीं है.रामेश्वर उरांव : किसी को बचाने की कोशिश नहीं हो. एसीबी जांच की बात कही जा रही है. तीन तरह के केस होते हैं. एक होता है-फंसा दो, दूसरा होता है- ध्वस्त कर दो, ढंक दो और तीसरा दूध का दूध, पानी का पानी. पुलिस अफसर रहा हूं. अनुभव से बात कह रहा हूं.मथुरा महतो : निचले तबके पर कार्रवाई हो गयी. कठोर से कठोर कार्रवाई क्या होती है. फांसी तो नहीं दीजियेगा. एफआइआर कीजिये.हेमलाल मुर्मू : सबकुछ रोकड़पाल नहीं कर सकता है. मंत्री की नीयत सही नहीं है. कार्रवाई कीजिये, प्रशासन का नाम होगा. एक सप्ताह का समय दीजिये, दोषी होगा तो कार्रवाई होगी : मंत्री मंत्री योगेंद्र महतो की दलील थी कि रोकड़पाल पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. जेल में है. एसीबी को केस टेक-ओवर करने के लिए लिखा गया है. रोकड़पाल ने फर्जी हस्ताक्षर कर गबन किया था. कार्यपालक अभियंता पर मामला बनता नहीं दिख रहा है. फिर भी जांच करा रहे हैं. दोषी होगा, तो बख्शा नहीं जायेगा. खुद विभाग ने गलती पकड़ी है. एक सप्ताह का समय दीजिये, कार्रवाई होगी. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:झारखंड की इकलौती लिस्टेड कंपनी की कहानी: जहां कहीं कोई सोच नहीं सकता, उस गांव में कैसे पहुंचा म्यूचुअल फंड The post झारखंड विधानसभा: करोड़ों का घोटाला, 27 मिनट बहस, FIR के लिए अड़ा रहा सत्ता पक्ष, फिर भी तैयार नहीं हुए मंत्री योगेंद्र महतो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hemant Soren Gift: झारखंड में होगी बंपर बहाली, ट्रेनिंग ऑफिसर्स को नियुक्ति पत्र की सौगात देकर बोले सीएम हेमंत सोरेन

Hemant Soren Gift: रांची-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड का सर्वांगीण विकास एक अकेला व्यक्ति से नहीं हो सकता है, बल्कि इसमें बहुत सारे लोगों का सहयोग जरूरी है. इसमें शिक्षक, मजदूर से लेकर आइएएस-आइपीएस जैसे कई लोगों की भागीदारी होती है. एक कमरा भी बनाते हैं तो इसमें मजदूर, पलंबर, इलेक्ट्रिशियन से लेकर राजमिस्त्री सबकी जरूरत होती है. हेमंत सोरेन बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग विभाग की ओर से आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे. मौके पर प्रशिक्षण पदाधिकारियों के रूप में चयनित 49 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया. अपनी जिम्मेवारी अच्छे से निभाएं-मुख्यमंत्री सीएम ने आइटीआइ के लिए नव चयनित प्रशिक्षण पदाधिकारियों से कहा कि वे अपनी जिम्मेवारी अच्छे से निभाएं और युवाओं को अच्छी ट्रेनिंग दें. उन्हें तराशें ताकि, रोजगार उनके पीछे हो. मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति होनी है. इसके लिए विभागों की ओर से तैयारी चल रही है. उनका प्रयास है कि आनेवाले दिनों में ज्यादा से ज्यादा नियुक्तियां की जायें और ज्यादा युवाओं को नौकरी मिल सके. प्रशिक्षण में एआइ हो शामिल मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मजदूर की जगह मशीन ले रहा है. ऐसे में हमें तकनीकी रूप से आगे आना होगा. आर्टिफिशियल इंजीनियरिंग को आइटीआइ की ट्रेनिंग में शामिल करना होगा. युवा अपने आप को ऐसा विकसित करें कि सब काम कर सकें. हुनरमंद कभी भूखा नहीं मरेगा. जहां भी जायेंगे, रोजगार आपको ढूंढेगा. गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जायेगा : मंत्री श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि आइटीआइ के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशासन ने जो लक्ष्य हासिल किया है, उसे पूरा किया जायेगा. संस्थानों में सारी सुविधाएं दी जायेंगी. आइटीआइ को और सशक्त बनाने का प्रयास हो रहा है. यह प्रयास है कि ट्रेनिंग के बाद एक भी नौजवान नौकरी के लिए बाहर नहीं जाये बल्कि, उन्हें यहां नौकरी मिले. बाहर जाना न पड़े, यहीं मिले नौकरी : अलका मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा कि युवाओं को जहां स्किल्ड किया जा रहा है, उन्हें वहीं नौकरी दिलायी जाये. उन्हें बाहर जाना न पड़े. ट्रेनिंग का फोकस ऐसा हो कि युवा दक्ष होकर स्टार्ट अप भी कर सकें. उन्होंने कहा कि राज्य में रोजगार लगातार बढ़ रहे हैं. रोजगार बढ़ाने के लिए आर्थिक विकास जरूरी है. इसके लिए प्रशासन कई पहल कर रही है. मौके पर श्रम, नियोजन विभाग के सचिव जितेंद्र सिंह ने राज्य में चल रहे आइटीआइ की स्थिति पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:खुलेआम एडल्ट कंटेंट को बढ़ावा दे रहे हैं X-Insta-YT जैसे घर–घर में घुसे मोबाइल ऐप, क्या हुआ कि इतना नीचे गिर गया स्तर? The post Hemant Soren Gift: झारखंड में होगी बंपर बहाली, ट्रेनिंग ऑफिसर्स को नियुक्ति पत्र की सौगात देकर बोले सीएम हेमंत सोरेन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Airport: बिहार में होंगे 15 एयरपोर्ट, हवाई अड्डा बनाने पर खर्च किए जाएंगे 11,500 करोड़ रुपए

Bihar Airport: पटना. बिहार में वर्तमान तीन हवाई अड्डों की संख्या बढ़ाकर 15 करने की योजना है. इसके लिए 11,500 करोड़ का निवेश किया जायेगा. इनमें राजगीर, सुल्तानगंज और रक्सौल में बड़े हवाई अड्डे तथा भागलपुर, वाल्मीकिनगर, बीरपुर, मधुबनी, मुंगेर, सहरसा और मुजफ्फरपुर में छोटे हवाई अड्डे बनेंगे. पूर्णिया में तीन महीने में एयरपोर्ट तैयार कर लिया जायेगा. राज्य में फिलहाल पांच बड़े एयरपोर्ट और अन्य छोटे एयरपोर्ट बनाये जा रहे हैं. अब तीन घंटे में पहुंच सकेंगे पटना से पूर्णिया यह जानकारी उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को एलएन मिश्रा आर्थिक विकास और सामाजिक परिवर्तन संस्थान में ‘विकसित बिहार की नींव बजट 2025’ विषय पर हुई विचार गोष्ठी पर दी. सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में जलमार्ग, रेलमार्ग और हवाई मार्ग पर तेजी से काम हो रहा है. सड़क मार्ग को इस लिहाज से विकसित किया जा रहा है कि पटना से पूर्णिया तीन घंटे में पहुंचा जा सके. वर्ष 2027 तक राज्य के किसी भी हिस्से से चार घंटे में लोग पटना पहुंच सकेंगे. हवाई मार्ग पर तेजी से हो रहा काम उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार शिक्षा के लिए 60,954 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य के लिए 20,335 करोड़ रुपये, ग्रामीण विकास के लिए 16,193 करोड़ रुपये और ऊर्जा के लिए 13,483 करोड़ रुपये बजट में रखे गये हैं. उन्होंने कहा कि बिहार के गांवों में जितना विकास पिछले 20 सालों में हुआ है, उतना किसी भी राज्य मे नहीं हुआ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मिलकर डबल इंजन की प्रशासन ने खटारा बिहार को विकसित बताया है. उपमुख्यमंत्री एलएन मिश्र संस्थान में विकसित बिहार की नींव बजट 2025 विषय पर बोल रहे थे. Also Read: Darbhanga Airport: फरवरी में दरभंगा एयरपोर्ट से 41362 हजार लोगों ने किया सफर, जनवरी में नौ दिन नहीं उड़े थे विमान The post Bihar Airport: बिहार में होंगे 15 एयरपोर्ट, हवाई अड्डा बनाने पर खर्च किए जाएंगे 11,500 करोड़ रुपए appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चैंपियंस ट्रॉफी खा गया कई क्रिकेटरों का करियर, स्टीव स्मिथ के बाद बांग्लादेश के इस स्टार ने भी लिया संन्यास

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में हिंदुस्तान से मिली करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज और स्टैंड इन कप्तान स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. यह सिलसिला यहीं नहीं रुका है. इसके ठीक बाद बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम ने भी चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान के खराब अंत के बाद वनडे से संन्यास की घोषणा कर दी है. मुशफिकुर ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर इस प्रारूप से संन्यास की घोषणा कर दी. 37 वर्षीय इस खिलाड़ी ने खुलासा किया कि उन्होंने कुछ ‘चुनौतीपूर्ण सप्ताह’ से गुजरने के बाद यह निर्णय लिया. सोशल मीडिया पर मुशफिकुर ने किया संन्यास का ऐलान मुशफिकुर रहीम ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, ‘मैं आज से वनडे प्रारूप से संन्यास की घोषणा कर रहा हूं. हर चीज के लिए अल्लाहु अकबर. भले ही हमारी उपलब्धियां वैश्विक स्तर पर सीमित रही हों, लेकिन एक बात तो तय है, जब भी मैं अपने देश के लिए मैदान पर उतरा, मैंने समर्पण और ईमानदारी के साथ 100 फीसदी से अधिक दिया.’ मुशफिकुर बांग्लादेश के सबसे लंबे समय तक स्पोर्ट्सने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं और देश के सबसे सफल क्रिकेटरों में से भी एक हैं. मुशफिकुर ने अगस्त 2006 में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ बांग्लादेश के पांचवें वनडे मैच के दौरान वनडे में डेब्यू किया था. Bangladesh star calls time on his ODI career.https://t.co/W02R3u6Rqj — ICC (@ICC) March 5, 2025 ईश्वर की नियति को मानकर किया संन्यास का ऐलान मुशफिकुर ने कहा, ‘पिछले कुछ सप्ताह मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहे हैं और मुझे एहसास हो गया है कि यही मेरी नियति है. कुरान में अल्लाह कहते हैं: ‘वा तुइज्जु मन ताशा, वा तुझिलु मन ताशा’ (वह जिसे चाहता है सम्मान देता है और जिसे चाहता है अपमानित करता है). सर्वशक्तिमान अल्लाह हमें क्षमा करे और सभी को नेक ईमान प्रदान करे. अंत में, मैं अपने परिवार, दोस्तों और अपने प्रशंसकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिनके लिए मैंने पिछले 19 वर्षों से क्रिकेट स्पोर्ट्सा है.’ View this post on Instagram A post shared by Mushfiqur Rahim (@mushfiqurofficial) 7,795 वनडे रनों के साथ किया करियर का अंत उन्हें बल्लेबाजी करने या विकेटकीपिंग का अपना प्रभावशाली कौशल दिखाने का अवसर नहीं मिला, लेकिन यह बांग्लादेश की वनडे क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में उनका पहला कदम था. उन्नीस साल बाद, मुशफिकुर ने अपना वनडे करियर 274 मैचों में 36.42 की औसत से 7,795 रन के साथ समाप्त किया है, जिसमें नौ शतक और 49 अर्द्धशतक शामिल हैं. मुशफिकुर ने बांग्लादेश के लिए तमीम इकबाल के 8,357 रनों के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में अपने उतार-चढ़ाव भरे सफर का अंत किया. उन्होंने विकेटकीपर के रूप में अपने कर्तव्यों को शानदार ढंग से निभाया, जो उनके 243 कैच और 56 स्टंपिंग में झलकता है. आखिरी मुकाबले में नहीं मिला प्रदर्शन दिखाने का मौका बांग्लादेश के लिए अपने आखिरी मैच में अनुभवी स्टार ने अपने अभियान की शुरुआत अक्षर पटेल की बदौलत गोल्डन डक से की. बांग्लादेश का दूसरा ग्रुप-स्टेज गेम उनके लिए एक और भूलने वाला प्रदर्शन था. इस बार, अनुभवी माइकल ब्रेसवेल ने उन्हें पछाड़ दिया और 2 (5) पर सस्ते में वापसी का टिकट कटा लिया. रावलपिंडी में लगातार बारिश ने बांग्लादेश के लिए इस प्रारूप में एक और यादगार पल जोड़ने का उनका आखिरी मौका छीन लिया, जब पाकिस्तान के खिलाफ उनका मुकाबला रद्द हो गया. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:  Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया Girl Marriage With Dog Video: कुत्ते संग 11 महीने की बच्ची की शादी, हो जनजाति की अनोखी परंपरा The post चैंपियंस ट्रॉफी खा गया कई क्रिकेटरों का करियर, स्टीव स्मिथ के बाद बांग्लादेश के इस स्टार ने भी लिया संन्यास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: काल बन कर पटना की सड़कों पर दौड़ रही नगर निगम की गाड़ियां, होली बाद पुलिस करेंगी जब्त

Bihar News: पटना की सड़कों पर काल बन कर नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ियां घूम रही हैं. खास बात यह है कि अधिकांश गाड़ियां जर्जर हैं और उन पर नंबर प्लेट तक नहीं है. दिन हो या रात काफी तेजी से चालक कचरा गाड़ी को लेकर आते-जाते हैं और हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है. कई बार नगर निगम की कचरा गाड़ियों से दुर्घटना में मौत भी हो चुकी है. एक तरह से नगर निगम की गाड़ियां पूरी तरह से मोटर व्हीकल एक्ट की धज्जियां उड़ा रही हैं, बावजूद नगर निगम प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है. जबकि यातायात विभाग पटना की ओर से कई बार पत्राचार कर नगर निगम को जानकारी दी जा चुकी है. लेकिन अब यातायात विभाग ने नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ियों पर कार्रवाई करने का मन बना लिया है और होली के बाद अभियान चलाया जायेगा. जिन वाहनों के पर्याप्त कागजात नहीं होंगे, उन्हें जब्त करने की कार्रवाई की जायेगी. तेज हॉर्न बजाते हुए सड़क पर चलती हैं कचरा उठाने वाली गाड़ियां कचरा उठाने वाली गाड़ी के चालक लापरवाही से तेज गति से हॉर्न बजाते हुए सड़कों से गुजरते हैं. इस कारण लोगों में भय का माहौल हो जाता है. नगर निगम की गाड़ियों से हादसे होने के बाद हंगामा होता है, लेकिन दो-चार दिनों में मामला शांत हो जाता है. न तो नगर निगम और न ही यातायात विभाग इस पर कार्रवाई करता है. जगनपुरा में छात्रा आस्था की नगर निगम की गाड़ी से कुचलने के बाद लापरवाही व तेज रफ्तार में चलाने को लेकर सवाल उठे थे. लेकिन घटना के एक माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. पटना नगर निगम की गाड़ियों से हुए कुछ हादसे 30 जनवरी 2025: कंकड़बाग और रामकृष्णा नगर थाना के बॉर्डर न्यू बाइपास पर नगर निगम के डंपर ने स्कूटी सवार छात्रा आस्था को कुचल दिया था, जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी थी. चालक निकल भागने में सफल रहा था. लेकिन लोगों ने जमकर हंगामा किया था. 20 अगस्त 2024: सचिवालय थाने के यारपुर पुल पर नगर निगम की हाइवा गाड़ी ने ऑटो में टक्कर मार दी थी. इस घटना में ऑटो में सवार छह में से एक की मौत हो गयी थी और पांच गंभीर रूप से घायल हो गये थे. मरने वाला वैशाली निवासी कुमार गौरव था. 19 जुलाई 2024: पत्रकार नगर थाने के बहादुरपुर धनुष पुल पर नगर निगम की गाड़ी ने साइकिल सवार युवक को कुचल दिया था, जिसमें युवक की मौत हो गयी थी. इसके बाद लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ भी की थी. 4 अप्रैल 2024: बाइपास थाना क्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ में पटना नगर निगम की कचरा गाड़ी और इ-रिक्शा में आमने-सामने टक्कर हुई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी थी. क्या कहते हैं ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान 1.सवाल- नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी काफी रफ्तार से चलती है और दुर्घटना का कारण बनती है?जवाब- ट्रैफिक एसपी- घटना के बाद गाड़ियों को जब्त किया गया है और चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. 2.सवाल- नगर निगम की अधिकांश गाड़ियां जर्जर हैं और नंबर प्लेट तक नहीं है?जवाब- ट्रैफिक एसपी- इस संबंध में कई बार नगर निगम को पत्राचार कर जानकारी दी जा चुकी है. लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी है.3.सवाल- यातायात पुलिस प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई होगी?जवाब- ट्रैफिक एसपी-होली के बाद अभियान चलाया जायेगा और जिन गाड़ियों पर नंबर प्लेट, फिटनेस या अन्य कागजात नहीं होंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. Also Read: Bihar News: बिजली के तार की चपेट में आने से गया के दो बच्चों सहित चार की मौत, नवादा के नादरीगंज में हुई घटना The post Bihar News: काल बन कर पटना की सड़कों पर दौड़ रही नगर निगम की गाड़ियां, होली बाद पुलिस करेंगी जब्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिलर का ‘किलर’ अवतार, लेकिन टाल नहीं सके दक्षिण अफ्रीका की हार, फाइनल में अब न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत

Champions Trophy: न्यूजीलैंड ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में मजबूत दक्षिण अफ्रीका को 50 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. न्यूजीलैंड का सामना 9 मार्च को फाइनल मुकाबले में अब हिंदुस्तान से होगा. बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने बाजी मारी. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र और पूर्व कप्तान केन विलियमसन के शतकों के दम पर 362 जैसा पहाड़ जैसा स्कोर बनाया. जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने संघर्ष तो किया, लेकिन 50 ओवर में वे 9 विकेट के नुकसान पर 312 रन ही बना सके. डेविड मिलर ने अकेले दिखाई बहादूरी दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने 67 गेंद पर नाबाद शतक जड़ा, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल हैं. हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. दक्षिण अफ्रीका एक बार फिर चोकर्स साबित हुई. मिलर से पहले रेसी वान डेर डुसेन ने 69 रन और कप्तान टेंबा बावुमा ने 56 रन बनाए. वान डेर डुसेन और बावुमा के बीच दूसरे विकेट के लिए 105 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. एक साल के अंदर यह दूसरा मौका है, जब दक्षिण अफ्रीका आईसीसी इवेंट के नॉकआउट से बाहर हो गई है. 🇮🇳 🆚 🇳🇿#ChampionsTrophy 2025 Final 🤩Dubai 📍 pic.twitter.com/mD112FDOIh — ICC (@ICC) March 5, 2025 इससे पहले रचिन और केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए दूसरे विकेट के लिए 164 रन की साझेदारी की. न्यूजीलैंड ने इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला. ग्लेन फिलिप्स नाबाद 49 रन और डेरिल मिचेल के 49 रन भी महत्वपूर्ण साबित हुए. दोनों ने अंत में पांचवें विकेट के लिए 30 गेंद में 57 रन जोड़कर टीम का स्कोर 350 रन के पार पहुंचाया. टीम ने अंतिम 10 ओवर में 112 रन जोड़े. दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 72 रन देकर तीन विकेट चटकाए. कागिसो रबादा ने 70 रन पर दो विकेट हासिल किए. फाइनल की मेजबानी करेगा दुबई इस सेमीफाइनल के साथ ही पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी का अंत हो गया क्योंकि अब फाइनल नौ मार्च को दुबई में हिंदुस्तान और न्यूजीलैंड के बीच स्पोर्ट्सा जाएगा. स्टेडियम में कुछ दर्शक मौजूद थे जो इस टूर्नामेंट का पाकिस्तान में अंतिम मुकाबला था. लक्ष्य का पीछा करने उतरे दक्षिण अफ्रीका ने पांचवें ओवर में ही रेयान रिकेल्टन (17) का विकेट गंवा दिया, जिन्होंने मैट हेनरी (43 रन पर दो विकेट) की गेंद पर कवर में माइकल ब्रेसवेल को कैच थमाया. कप्तान सैंटनर से सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए और जीत में अहम भूमिका निभाई. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:  Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया Girl Marriage With Dog Video: कुत्ते संग 11 महीने की बच्ची की शादी, हो जनजाति की अनोखी परंपरा The post मिलर का ‘किलर’ अवतार, लेकिन टाल नहीं सके दक्षिण अफ्रीका की हार, फाइनल में अब न्यूजीलैंड से भिड़ेगा हिंदुस्तान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top