Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वाल्मीकि महोत्सव का उदघाटन करेंगे मुख्यमंत्री: डीएम

वाल्मीकिनगर. वाल्मीकिनगर में आगामी 8 मार्च को होने वाले वाल्मीकि महोत्सव के लिए चल रहे तैयारियों का जायजा लेने जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय बुधवार की शाम महोत्सव स्थल नदी घाटी योजना उच्चतर विद्यालय के स्पोर्ट्स मैदान पहुंचे.उससे पूर्व जिलाधिकारी ने हवाई अड्डा का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए. इस बाबत जानकारी देते हुए जिलाधिकारी राय ने बताया कि वाल्मीकि महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से हर संभव प्रयास किया जा रहा है. इस महोत्सव का उदघाटन सूबे के मुखिया नीतीश कुमार करेंगे. कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार की दोपहर तीन बजे से होगा और समापन रात्रि 9:30 बजे होगा. इस प्रोग्राम में स्थानीय सहित नेम फेम कलाकार अपनी कलाकारी प्रस्तुत करेंगे. इस अवसर पर डीडीसी सुमित कुमार,एडीएम राजीव कुमार सिंह,एडीएम जांच विभाग कुमार रविन्द्र, एसडीएम गौरव कुमार,डीसीआर अंजलि कृति,अधीक्षण अभियंता नवल किशोर हिंदुस्तानी सहित जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वाल्मीकि महोत्सव का उदघाटन करेंगे मुख्यमंत्री: डीएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : खजौली में तीन एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए भेजा प्रस्ताव

खजौली. झंझारपुर लोक सभा क्षेत्र के सांसद रामप्रीत मंडल बुधवार को प्रखंड के सुक्की गांव स्थित जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू सिंह के आवास पर प्रेसवार्ता की. उन्होंने जनसरोकार से जुड़े कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनसमस्या के जुड़े कई मामले सामने आये है. जिसे पूरा करने के लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है. उन्होंने कहा कि सुक्की साईफन पर रात में आवागमन करने में लोगों को परेशानी होती हैं. पुलिस की व्यवस्था के लिए गृह विभाग को प्रस्ताव भेजा जायेगा. खजौली रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली गंगासागर एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस एवं पटना-इंटरसीटी एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव का प्रस्ताव भेजा गया है. वहीं खजौली बाजार से संतु महतो चौक, बेल्हबार चौक, संतु महतो चौक से कन्हौली होते हुए मेनापट्टी जाने वाली सड़क तथा लक्ष्मीपुर से ठाहर होते हुए कन्हौली तक सड़क का दोहरीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है. मौके पर जदूय अध्यक्ष रामबाबू सिंह, सांसद प्रतिनिधि शत्रुध्न राउत, डॉ. पवन सिंह, संजीव कुमार सिंह, उत्तीम लाल सिंह, रामदेव सिंह, विजय कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, भोला सिंह, कमलेश सिंह, महेश सिंह, रंजीत झा, साधुशरण सिंह, मनोज शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : खजौली में तीन एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए भेजा प्रस्ताव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : तीन घरों में लगी आग, पांच बकरी की मौत

हरलाखी. थाना क्षेत्र अंतर्गत कौआहा गांव में तीन घरों में अचानक आग लग गयी. आग लगने से एक मवेशी सहित पांच बकरी के झुलस जाने से मौत हो गयी. वहीं, एक गाय झुलस गयी. घटना पिछले मंगलवार रात करीब 11 बजे की है. पीड़ित गृहस्वामी प्रमोद राउत, विनोद राउत व रामदेव राउत ने बताया कि घटना के समय सभी लोग सो गये थे. इसलिए आग कैसे लगी यह कहना मुश्किल है. जब मवेशी चिल्लाने लयी तो हम सभी जगे तो देखा कि हम तीनों का घर धू- धू कर जल रहा. सूचना के बाद थाने से अग्निशमन की टीम पहुचीं. फिर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तबतक तीन लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गया. कहा कि एस्बेस्टस का घर सहित घर में रखे कपड़े, बर्तन, अनाज, रिक्शा, एक साइकिल सहित अन्य सामान के साथ-साथ करीब बीस हजार नकद रुपये जलकर राख हो गया. पीड़ित गृहस्वामी ने सीओ को आवेदन देकर उचित मुआवजे की मांग की है. सीओ रीना कुमारी ने कहा कि घटना की जांच रिपोर्ट मिलने पर उचित मुआवजे की प्रक्रिया की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : तीन घरों में लगी आग, पांच बकरी की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: विद्यार्थियों को दिखाने के बाद विद्यालय में सुरक्षित रखी जायेगी उत्तर पुस्तिका

Darbhanga News: दरभंगा. आगामी 10 मार्च से सभी प्रशासनी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं का वार्षिक मूल्यांकन होगा. मूल्यांकन को सशक्त एवं सदाचार मुक्त रखने के सख्त आदेश दिए गए हैं. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने डीइओ को इस बाबत पत्र जारी किया है. कहा है कि कतिपय जिलों में अर्धवार्षिक परीक्षा के संचालन एवं मूल्यांकन पूरी तरह से पारदर्शी एवं सशक्त तरीके से नहीं करने संबंधी सूचना विभिन्न स्रोतों से प्राप्त हुई थी. विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 मार्च से प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में आयोजित होने वाले वार्षिक मूल्यांकन को सशक्त एवं कदाचार मुक्त बनाने के लिये संलग्न सभी पदाधिकारी, केंद्र अधीक्षक, वीक्षक एवं कर्मियों को सख्त निर्देश देने को कहा है. इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होगी. दोषी पदाधिकारी अथवा कर्मियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. 500 से 1000 छात्र- छात्राओं की कॉपी का होगा पुनर्मूल्यांकन अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि परीक्षा के उपरांत जिले में ई शिक्षाकोष पोर्टल से छात्र-छात्राओं के नाम एवं पता के साथ 500 से 1000 छात्र- छात्राओं की सूची डीइओ को उपलब्ध कराई जाएगी. इन छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं में उत्तर का मूल्यांकन एवं अंक शीट आदि की जांच स्वयं करना है. यदि उत्तर पुस्तिकाओं में अंकित ज्ञान एवं छात्र-छात्राओं के ज्ञान में भिन्नता पाये जाने पर साक्षात्कार करने को कहा है. साथ ही संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी को चिन्हित करते हुए विभाग को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं. राज्य मुख्यालय के निर्देश जारी होने तक सभी उत्तर पुस्तिका विद्यालय में सुरक्षित रखे जाएंगे. उत्तर पुस्तिका छात्र को दिखाकर वापस ले ली जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: विद्यार्थियों को दिखाने के बाद विद्यालय में सुरक्षित रखी जायेगी उत्तर पुस्तिका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सेमल के फूल से छात्र-छात्राओं ने बनाया भारत का मानचित्र

परबत्ता. प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बिठला में कक्षा छह के छात्र- छात्राओं द्वारा पतझड़ के मौसम होने के कारण सेमल के वृक्ष से गिरे हुए फूलों को संजो कर हिंदुस्तान का मानचित्र बनाया गया. बनाया गया मानचित्र काफी आकर्षक लग रही थी. पतझड़ के मौसम होने के कारण अभी सेमल के वृक्ष पर बहुत सारे फूल परिपक्व होकर नीचे गिर जाते हैं. इस फूलों की बरबादी ना हो यह सोचकर छात्रों द्वारा सेमल के फूलों से ही हिंदुस्तान का नक्शा बनाया गया. बच्चों ने हमारा देश है हिंदुस्तान हम हैं हिंदुस्तानी ,इसे हम अब फूलों से रंगों से जगमगाएंगे जिससे बढ़ेगी हमारी शान. जाते हुए बसंत और आते हुए होली की खुशी को चार चांद लगाने के लिए बच्चों के मन में इस तरह सोच विकसित होते देख सभी शिक्षक एवं शिक्षिका झूम उठे. मानचित्र छात्र लव कुमार, मनजीत कुमार, सुमन कुमार, अंशु कुमार, ज्योति कुमारी, प्रिया कुमारी, रितिका कुमारी, आरती कुमारी इत्यादि द्वारा बनाया गया. मौके पर आशुतोष कुमार, मोहम्मद रियाजुद्दीन, सजन कुमार, कपिल देव प्रसाद चौरसिया, गीतांजलि कुमारी, सिंधु कुमारी, नंदनी रानी, उषा कुमारी तथा सितारा खातून आदि शिक्षक मौजूद रही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सेमल के फूल से छात्र-छात्राओं ने बनाया हिंदुस्तान का मानचित्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : पांच किलो गांजा के साथ नेपाली महिला धरायी

हरलाखी. हिंदुस्तान नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पिपरौन बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवानों ने पांच किलो गांजा के साथ एक नेपाली स्त्री को पकड़ा. गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल धनुषा जिला अंतर्गत महेंद्रनगर निवासी रानी खातून के रूप में हुई. उप कमांडेंट विवेक ओझा को गुप्त सूचना मिली कि एक स्त्री गांजा के साथ हिंदुस्तानीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाली है. जिसके बाद उन्होंने पिपरौन कैंप इंचार्ज को सूचना देकर एक विशेष गश्ती दल का गठन कर इंडो नेपाल बॉर्डर पर भेजा. जहां एसएसबी के जवानों द्वारा गश्ती शुरू की गयी. इसी क्रम में सीमा स्तंभ से 150 मीटर हिंदुस्तानीय क्षेत्र में उक्त स्त्री को गांजा सहित गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार स्त्री व जब्त गांजे को आगे की कार्रवाई के लिए हरलाखी थाने की पुलिस को सौंप दिया गया. थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने कहा कि गिरफ्तार स्त्री के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : पांच किलो गांजा के साथ नेपाली स्त्री धरायी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नल जल को ले हुए विवाद में हुई हत्या में दो को आजीवन कारावास

बगहा. व्यवहार न्यायालय बगहा के एडीजे प्रथम रविरंजन की अदालत ने भितहा थाना कांड संख्या 32/18 के आलोक में सत्र वाद संख्या 428/19 के दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. इस बाबत प्रभारी अपर लोक अभियोजक जितेंद्र हिंदुस्तानी ने बताया कि नल जल का पाइप बिछाने के दौरान हुए विवाद में भुईंधरवा निवासी बिंदा सिंह की हत्या हुई थी. इस मामले में मृत बिंदा सिंह की पतोहू सुशीला देवी ने एफआईआर दर्ज कराई थी. अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों, उपलब्ध प्रदर्शो एवं साक्षियों की गवाही के आधार पर बहस व विचारण के बाद इस हत्याकांड में दोषी पाए गए भुईंधरवा निवासी संजय पटेल एवं कन्हैया पटेल को न्यायालय ने धारा 302/34 भा.द.वि. के तहत आजीवन कारावास एवं 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई. अर्थदंड का भुगतान नहीं करने पर उन्हें छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा. 27 आर्म्स एक्ट के तहत इन दोनों को दो वर्ष की सजा सजा सुनाई गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नल जल को ले हुए विवाद में हुई हत्या में दो को आजीवन कारावास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विधान पार्षद ने सदन में जर्जर पुल व बगहा में 100 बेड के अस्पताल निर्माण का उठाया मुद्दा

बगहा. विधान पार्षद भीष्म साहनी ने बिहार विधान परिषद सदन में जर्जर पुल का मुद्दा उठाया है और निर्माण कराने की मांग किया है. विधान परिषद में उठाए गए प्रश्न में उन्होंने कहा है कि बगहा एनएच 727 बी पर परसौनी चौक से मझौवा को जोड़ने वाली हरहा नदी पर जर्जर पुल का निर्माण होगा. शून्य काल के दौरान सदन में उठाया मुद्दा भीष्म साहनी ने शून्य काल के दौरान बिहार विधान परिषद में कहा कि मैंने अपने जिला अंतर्गत बगहा एक प्रखंड के परसौनी-मझौवा के बीच हरहा नदी पर क्षतिग्रस्त पुल की स्थिति जर्जर है एवं भयावह है. क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधि द्वारा इसकी शिकायत की गयी थी. जिसको मैंने विधान परिषद में नया पुल निर्माण का मांग किया. मेरी मांग पर प्रशासन द्वारा स्वीकारात्मक जवाब आया है. इस पुल के बन जाने से बीबी-बनकटवा, टेसरहिया-बथुवरिया, मझौवा-चंद्राहा पंचायत के हजारों लोगों को आवागमन में सुगमता मिलेगी. बगहा में 100 बेड के अस्पताल का होगा निर्माण अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में अब अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था होगी. जिससे बगहा अनुमंडल के सातों प्रखंडों सहित क्षेत्र की गरीब आम जनता को सुविधा मिलेगी. वहीं पोस्टमार्टम भवन का भी जीर्णोद्धार होगा. विधान सभा सत्र 2025 में विधान पार्षद ने उठाया मुद्दा, जो स्वीकारात्मक हुआ. उन्होंने बताया कि उनकी मांग पर बगहा की जनता के लिए 100 बेड के अस्पताल भवन लगभग 30 करोड़ से बनेगा जो पहले से स्वीकृत हो चुका है. इसके लिए उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विधान पार्षद ने सदन में जर्जर पुल व बगहा में 100 बेड के अस्पताल निर्माण का उठाया मुद्दा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : एसडीपीओ ने अपराध पर नियंत्रण करने का दिया निर्देश

झंझारपुर. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीपीओ पवन कुमार ने सभी थानेदारों के साथ क्राइम मीटिंग की. क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण के लिए एसडीपीओ ने सभी थानाध्यक्षों को अपराध में कमी लाने का निर्देश दिया. कहा कि अपराध का ग्राफ बढ़ा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. एसडीपीओ ने रात्रि गश्ती तेज करने और कांडों का त्वरित गति से निबटारा करने का भी निर्देश दिया. क्राइम मीटिंग में डीएसपी ने प्रत्येक थाने में घटित आपराधिक घटनाओं, लूट-पाट, हत्या सहित अन्य घटनाओं में अब तक प्रशासनिक कार्रवाई और उपलब्धि के बारे में जाना. उसके बाद अपराध के पूर्व के रिकार्ड और वर्तमान के बारे में पूछताछ की. कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्वयं रात्रि-गश्ती करेंगे. कहा कि होली में हर हाल में शराब तस्करों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें. कहा कि रमजान भी चल रहा है. शांति पूर्वक तरीके से पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस गुप्त तरीके से भी काम कर रही है. क्राइम मीटिंग में इंस्पेक्टर बीके ब्रजेश, झंझारपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, भैरवस्थान थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा, अररिया संग्राम थाना प्रभारी बलवंत कुमार, झंझारपुर आरएस थाना प्रभारी अरविंद कुमार, लखनौर रेणु कुमारी सहित अनुमंडल के नौ थानाध्यक्ष मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : एसडीपीओ ने अपराध पर नियंत्रण करने का दिया निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: इंटर कॉलेज हैंडबॉल का प्रतियोगिता के दोनों वर्ग में चैंपियन बना आरबीएस काॅलेज तियाय

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि के स्नातकोत्तर क्रीड़ा परिषद् की ओर से इंटर कॉलेज हैंडबॉल का प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पुरुष वर्ग में आरबीएस काॅलेज, तियाय चैंपियन बना. एमआरजेडी कालेज बेगूसराय तथा स्नातकोत्तर क्रीड़ा परिषद् की टीम संयुक्त रूप से उपविजेता रही. स्त्री वर्ग में भी आरबीएस कालेज तियाय चैम्पियन बना. एमआरजेडी काॅलेज बेगूसराय को उपविजेता से संतुष्ट होना पड़ा. स्नातकोत्तर क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष डॉ प्रियंका राय ने बताया कि पिछले वर्ष के पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में लनामिवि की टीम चैंपियन रही है. प्रतियोगिता के विजेता तथा उपविजेता प्रतिभागियों में से बेहतर खिलाड़ियों का चयन कर विश्वविद्यालय टीम का गठन किया जायेगा. यही टीम पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी. विजेता प्रतिभागियों को अतिथि के हाथों स्मृति- चिन्ह एवं रैंकिंग सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. मौके पर डब्लूआइटी निदेशक प्रो. अजय नाथ झा ने कहा कि लनामिवि न केवल बिहार, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने स्पोर्ट्स के लिए जाना जाता है. धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्रियंका राय ने किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: इंटर कॉलेज हैंडबॉल का प्रतियोगिता के दोनों वर्ग में चैंपियन बना आरबीएस काॅलेज तियाय appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top