खास बातें
West Bengal Election 2026 Re-poll: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच चुनाव आयोग (ECI) ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है. 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान मिली गड़बड़ियों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले के 2 महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों (मगराहट पश्चिम और डायमंड हार्बर) के कुल 15 मतदान केंद्रों पर हुए मतदान को रद्द कर दिया. इन केंद्रों पर अब 2 मई 2026 को दोबारा मतदान (Re-poll) कराने का आदेश जारी किया गया है.
क्यों लिया गया री-पोल का फैसला?
चुनाव आयोग के इस इस फैसले ने सियासी हलचल तेज कर दी है, क्योंकि डायमंड हार्बर हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक मानी जाती है. निर्वाचन आयोग को संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों और पर्यवेक्षकों (Observers) से मिली रिपोर्ट्स और भौतिक परिस्थितियों की समीक्षा करने के बाद, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 58(2) के तहत आयोग ने 29 अप्रैल को हुई वोटिंग को रद्द कर दिया.
सुबह 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग
इलेक्शन कमीशन ने निर्देश दिया है कि शनिवार (2 मई) को सुबह 07:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक मतदान कराया जायेगा. इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दक्षिण 24 परगना के जिला निर्वाचन अधिकारी को दिये गये हैं.
बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
West Bengal Election 2026 Re-poll: ढोल नगाड़ों से होगा प्रचार, उम्मीदवारों को दी गयी सूचना
चुनाव आयोग ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिये हैं कि जिन इलाकों में दोबारा मतदान होना है, वहां ढोल-नगाड़े बजाकर और मुनादी कराकर व्यापक प्रचार किया जाये. साथ ही, चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों को लिखित रूप में इस नये मतदान की जानकारी देने को कहा गया है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे.
इसे भी पढ़ें : श्मशान में आये एक फोन ने बदल दी किस्मत, हाथ पर ‘चे ग्वेरा’ और दिल में ‘राम’, जानें बीजेपी विधायक शंकर घोष की अनसुनी कहानी
इसे भी पढ़ें : बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?
यहां दोबारा डाले जायेंगे वोट| Re-polling Stations
चुनाव आयोग के आदेशानुसार, निम्नलिखित 15 मतदान केंद्रों पर 2 मई को फिर से वोटिंग होगी. 142- मगराहट पश्चिम (Magrahat Paschim AC) विधानसभा सीट के 11 बूथों पर और डायमंड हार्बर (Diamond Harbour AC) विधानसभा सीट के 04 बूथों पर री-पोलिंग के आदेश दिये गये हैं.
इसे भी पढ़ें : कोलकाता में बोले मेयर हकीम- 6 मई को शपथ लेंगी ममता बनर्जी, दुर्गापुर में ‘गुड़-बतासा’ और ‘पाचन’ वाली सियासत
इसे भी पढ़ें : बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण
मगराहाट पश्चिम के इन 11 बूथों पर फिर से होगी वोटिंग
- 46- उत्तर इयारपुर एफपी स्कूल, रूम नंबर 2
- 126- नजरा एफपी स्कूल, रूम नंबर 1
- 127- नजरा एफपी स्कूल, रूम नंबर 2
- 128- देउला एफपी स्कूल, रूम नंबर 1
- 142- घोला नयापारा गर्ल्स हाई मदरसा, रूम नंबर 2
- 214- एकतारा मलाया एफपी स्कूल, रूम नंबर 1
- 215- एकतारा मलाया एफपी स्कूल, रूम नंबर 2
- 216- एकतारा मलाया धोरा एफपी स्कूल, रूम नंबर 1
- 230- बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल, रूम नंबर 1
- 231- बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल, रूम नंबर 2
- 232- बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल, रूम नंबर 3
डायमंड हार्बर के इन 4 बूथों पर फिर से मतदान
- 117- बागदा जूनियर हाई स्कूल
- 179- चंदा एफपी स्कूल, रूम नंबर 2
- 194- हरिदेवपुर एफपी स्कूल
- 243- रायनगर एफपी स्कूल, रूम नंबर 2
फालता पर अभी फैसला नहीं
फालता विधानसभा क्षेत्र से मिली शिकायतों पर चुनाव आयोग को अब तक रिपोर्ट नहीं मिली है. इसलिए इस क्षेत्र के बूथों पर पुनर्मतदान के बारे में अभी तक फैसला नहीं हो पाया है.
इसे भी पढ़ें
कोलकाता, 24 परगना और हावड़ा की 91 सीटों से तय होगा ‘नबान्न का नवाब’, क्या दीदी का किला ढाह पायेगी भाजपा?
बंगाल ने तोड़ दिये वोटिंग के सारे रिकॉर्ड, दूसरे चरण में 91.66 फीसदी मतदान, स्त्रीओं ने फिर गाड़े झंडे
बंगाल में काउंटिंग के दिन हिंसा रोकने को तैनात होंगी CAPF की 700 कंपनियां, QR कोड के बिना एंट्री नहीं
बंगाल में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग पर जश्न के बीच गहराया सस्पेंस, क्या डरा-धमकाकर डलवाये गये वोट? जानें भारी मतदान का सच
The post डायमंड हार्बर और मगराहट पश्चिम के 15 बूथों पर वोटिंग रद्द, 2 मई को फिर से होगी वोटिंग, देखें पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.