Hot News

मध्यप्रदेश: बरगी डैम में क्रूज पर रोक, सीएम ने हादसे की जांच के दिये आदेश, रेस्क्यू करने वालों को मिलेगा सम्मान

Bargi Dam Cruise Accident: मध्यप्रदेश प्रशासन ने शुक्रवार को जबलपुर के बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे की जांच के आदेश दिये हैं. साथ ही क्रूज के संचालन पर फिलहाल रोक लगा दी है. गुरुवार (30 अप्रैल) शाम को नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध में अचानक आई आंधी की चपेट में आने से एक क्रूज पलट गया. हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोगों को बचा लिया गया. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे में मारे गये लोगों के परिजन के प्रति संवेदना जाहिर की है.

सीएम मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश

राज्य के मुख्यमंत्री ने लोक भवन के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस हादसे की जांच पर्यटन विभाग करेगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न घटे. उन्होंने कहा कि बचाव दलों ने साहस का परिचय देते हुए कई लोगों की जान बचाई. सीएम यादव ने बताया कि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, प्रमुख सचिव संजय दुबे, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) समेत स्थानीय प्रशासन के अधिकारी तत्काल राहत और बचाव कार्य में जुट गए थे.

क्रूज संचालन पर रोक

घटना के बाद उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि पर्यटन मंत्री ने राज्य में क्रूज के संचालन पर रोक लगाने के आदेश दिये हैं. उन्होंने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है.

जान बचाने वाले स्थानीय लोगों को मिलेगा ईनाम- सीएम मोहन यादव

सीएम मोहन यादव ने कहा कि हादसे के दौरान लोगों की जान बचाने के लिए जोखिम उठाने वाले स्थानीय निवासियों को उनकी बहादुरी के लिए स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा. हादसे के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने कई लोगों की जान बचाई थी.

PMNRF की ओर से मुआवजे का ऐलान

घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जाहिर करते हुए मुआवजे का ऐलान किया है. पीएमओ की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है.

The post मध्यप्रदेश: बरगी डैम में क्रूज पर रोक, सीएम ने हादसे की जांच के दिये आदेश, रेस्क्यू करने वालों को मिलेगा सम्मान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top