Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीडीएस का खाद्यान्न होने के शक पर पुलिस ने पकड़ा पिकअप

प्रतिनिधि,सीवान/बड़हरिया. सोमवार की देर रात को पुलिस ने शक के आधार पर थाना क्षेत्र के रानीपुर व करबला के बीच सड़क पर खाद्यान्न से लदे पिकअप को चालक सहित अपने कब्जे में ले लिया. बताया जाता है कि कुछ लोगों ने पिकअप का पीछा करते हुए रानीपुर व करबला बाजार के पास पिकअप पर संदिग्ध खाद्यान्न होने की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बड़हरिया-तरवारा मुख्यमार्ग के सदरपुर से करबला बाजार जाने वाली पक्की सड़क पर रानीपुर के समीप अनाज व खाद्यान्न से भरे पिकअप को पकड़ लिया. इतना ही नहीं, पुलिस ने पिकअप और उसके चालक को अपने कब्जे में लिया. चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि पिकअप के ऊपर प्लास्टिक के बोरों में धान रखा है व उसके नीचे प्लास्टिक के बोरे में चावल व गेहूं रखा हुआ है. पिकअप पर लदा हुआ खाद्यान्न कैसा है किस डीलर से खरीदा हुआ है या लाभुक से खरीदा हुआ है ये तमाम बातें जांच के बाद पता चल पायेंगी. थानाध्यक्ष रुपेश कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने एमओ तब्बू खातून को इसकी सूचना दी गयी . सूचना पाकर एमओ तब्बू खातून खुद थाने पहुंचकर पिकअप में लदे खाद्यान्न की जांच में जुट गयी हैं. जांच प्रक्रिया पर एमओ ने बताया कि खाद्यान्न की बारीकी से जांच की जा रही है. इसके विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है. एक डीलर के यहां खाद्यान्न की मिलान की जा रही है. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसपर प्राथमिकी दर्ज कराई जायेगी. थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक एमओ ने प्राथमिकी दर्ज करने या किसी प्रकार की कार्रवाई करने का कोई आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलते ही दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीडीएस का खाद्यान्न होने के शक पर पुलिस ने पकड़ा पिकअप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीयू : प्रो रॉब लिनरोथे ने प्राचीन इतिहास विभाग का किया भ्रमण

संवाददाता, पटना अमेरिका के नॉर्थ वेस्टर्न विश्वविद्यालय के कला इतिहास के प्रसिद्ध विद्वान प्रो रॉब लिनरोथे ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास व पुरातत्व विभाग का भ्रमण किया. इस अवसर पर प्रो लिनरोथे ने विभाग में स्थित बीपी सिन्हा लाइब्रेरी का भ्रमण करते हुए वहां रखी दुर्लभ पांडुलिपियों, प्राचीन ग्रंथों व ऐतिहासिक शोध सामग्री के समृद्ध संग्रह को देखते हुए इसकी उपयोगिता की सराहना की. इस पुस्तकालय में हिंदुस्तानीय इतिहास, पुरातत्व, कला, स्थापत्य व संस्कृति पर केंद्रित अनेक महत्वपूर्ण ग्रंथों का संग्रह है, जो शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है. इसके बाद उन्होंने विभागीय संग्रहालय का भ्रमण किया, जहां विभाग द्वारा उत्खनित विभिन्न पुरास्थलों से प्राप्त अत्यंत महत्वपूर्ण पुरावशेष संग्रहित हैं. उन्होंने अन्तिचक (विक्रमशिला), चम्पा, कुम्हरार और चिरांद जैसे पुरास्थलों से प्राप्त ऐतिहासिक धरोहरों का गहन निरीक्षण किया. प्रो लिनरोथे ने अन्तिचक (विक्रमशिला) से प्राप्त 10वीं-11वीं शताब्दी ई की भूमिस्पर्श मुद्रा में बुद्ध की दुर्लभ पाषाण प्रतिमा की उत्कृष्टता की सराहना की. उन्होंने इसे पालकालीन मूर्तिकला का एक अद्भुत उदाहरण बताया, जो तत्कालीन कलात्मक परंपराओं और धार्मिक अभिव्यक्तियों को दर्शाता है. इसके साथ ही उन्होंने चम्पा से प्राप्त पांचवीं- छठी शताब्दी ईसा पूर्व की हाथी दांत से निर्मित नर्तकी की दुर्लभ प्रतिमा को अत्यंत सुंदर व ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया. प्रो लिनरोथे ने विभाग द्वारा हिंदुस्तानीय इतिहास, पुरातत्व एवं कला के क्षेत्र में किये गये प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि पटना विश्वविद्यालय का यह विभाग हिंदुस्तानीय पुरातत्व और सांस्कृतिक अध्ययन का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां कई दुर्लभ पुरावशेषों का संकलन है. उन्होंने विभागीय शिक्षकों, शोधार्थियों व विद्यार्थियों को भविष्य के अनुसंधान कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं. मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ मो सईद आलम, प्रो नवीन कुमार, प्रो बदर आरा, डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, डॉ मनोज कुमार, डॉ दिलीप कुमार, डॉ मंदीप, डॉ अरुण, डॉ अशेष, डॉ राहुल कांत, दारोगा प्रसाद यादव, मदन पांडेय सहित विभाग के सभी शिक्षक, शोधार्थी व कर्मचारियों ने प्रो लिनरोथे का गर्मजोशी से स्वागत किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीयू : प्रो रॉब लिनरोथे ने प्राचीन इतिहास विभाग का किया भ्रमण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur news. परसुडीह क्षेत्र की पेयजल समस्या का निदान जल्द करे विभाग : पूर्णिमा मल्लिक

Jamshedpur news. परसुडीह क्षेत्र में पेयजल की समस्या को लेकर मंगलवार को जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक ने पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार से मिल कर पांच सूत्री मांग पत्र दिया. इसमें उन्होंने बागबेड़ा जलापूर्ति योजना को जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग की. उन्होंने बताया कि परसुडीह तिरिलटोला बस्ती में पाइपलाइन कनेक्शन अब तक नहीं किया गया है. परसुडीह क्षेत्र में फ्लैट में पाइपलाइन कनेक्शन देने की मांग भी उन्होंने किया. इसके अलावा उन्होंने बताया कि परसुडीह में कई जगह पाइपलाइन लीकेज है. इस कारण सड़क पर लगातार पानी बहाव होता है. इसमें सुधार की जरूरत है. सभी मांग सुनने के बाद कार्यपालक अभियंता ने जिप सदस्य पूर्णिमा मल्लिक को जल्द से जल्द सभी कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया. जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक ने कहा कि अगर गर्मी के पूर्व सभी मांग को पूरा नहीं किया गया, तो वह क्षेत्र की जनता के साथ आंदोलन करेंगी. इस मौके पर मानिक मल्लिक, संजय सिंह, गोपाल मुखर्जी, मोनू तिवारी, गौरव घोष, राकेश दास, विक्की सोनकर, बिल्टू प्रशासन, आलोक डे समेत कई लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur news. परसुडीह क्षेत्र की पेयजल समस्या का निदान जल्द करे विभाग : पूर्णिमा मल्लिक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आयकर अधिकारियों ने विभागीय पदाधिकारियों को कानून की बारिकियों से कराया अवगत

किशनगंज डीआरडीए कार्यालय परिसर स्थित कनकाई सभागर में आयकर विभाग पूर्णिया से आयकर अधिकारी प्रसून कुमार झा की अध्यक्षता में साथ ही आयकर निरीक्षक नीरज कुमार, शुभजीत देवनाथ एवं अन्य के द्वारा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ सेमिनार का आयोजन किया गया. संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आयकर अधिनियम के तहत विभिन्न प्रावधानों की गहन जानकारी दी गई. इस सेमिनार एवं जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आयकर अधिनियम 1961 के टीडीएस प्रावधानों पर सेमिनार पर रिपोर्ट और आयकर अधिनियम, 1961 के अध्याय वीआईए के तहत गलत कटौती का दावा करके रिफंड के गलत दावों के बारे में जागरूक किया गया.आयकर अधिनियम 1961 के टीडीएस प्रावधान पर जागरूकता कार्यक्रम और आयकर अधिनियम, 1961 के अध्याय सिक्स ए के तहत गलत कटौती का दावा करके रिफंड के गलत दावों के बारे में संवेदनशीलता को लेकर बिहार प्रशासन के डीडीओ के बीच यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर वरीय कोषागार पदाधिकारी चंदन कुमार, एवं वरीय लेखा पदाधिकारी श्री दीपक कुमार साह , डीपीआरओ, डीपीएफओ, एआरसीएस, डीसीओ, एसडीसी, नजारत अनुभाग के प्रधान लिपिक और विभिन्न कार्यालयों सिविल, कोर्ट, एनएच सर्किल, एसपी ऑफिस, डीईओ ऑफिस, खनन कार्यालय आदि वरीय कोषागार पदाधिकारी के अधिकार क्षेत्र के तहत आने वाले लेखाकार, लिपिक यानी कुल 96 विभागीय अधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आयकर अधिकारियों ने विभागीय पदाधिकारियों को कानून की बारिकियों से कराया अवगत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विवाहिता की संदेहास्पद मौत के मामले में पति व अन्य ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार

पोठिया पोठिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के रमनियापोखर गांव से विवाहिता की हत्या के आरोप में आरोपित ससुर को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेजा है. संदेहास्पद स्थिति में सोमवार को आरोपित के घर के कमरे में फंदे से स्त्री का शव पुलिस ने बरामद किया था. मृतका की शिनाख्त ताहेरा (23 वर्ष) पति समशाद के रूप में हुई थी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतका के पिता को सौंप दिया है. मृतका की मां नसीमा खातून के आवेदन पर थाना में ससुराल पक्ष के नौ लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए दहेज उत्पीड़न एवं हत्या का मामला दर्ज कराया गया है. कांड की वादनी नसीमा खातून ने बताया कि उनकी पुत्री ताहेरा खातून की शादी चार वर्ष पूर्व प्रेम-प्रसंग की बात सामने आने के बाद समशाद पिता रफीक ग्राम रमनियापोखर के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के तहत संपन्न हुई थी. उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक चार लाख रुपये का उपहार भी शादी के समय दिया था. लेकिन शादी के छह माह बाद से ही ससुराल के लोग उनकी लड़की को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे. दहेज की मांग को लेकर मृतका ताहेरा खातून को मानसिक और शारीरिक रूप से हमेशा परेशान किया जाता था. विवाद को लेकर गांव के सामाजिक पंचायती भी हुई थी. पंचायती के कुछ दिन बाद पति के द्वारा पुनः पांच लाख रुपये एवं जेवरात सहित बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की जा रहा थी. जिससे ताहेरा खातून काफी परेशान रहने लगी थी. ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा मृतका को काफी टॉर्चर करने एवं आरोपित पति समशाद का तलाक करवा कर अन्य जगह शादी कराने की भी बात सामने में आ रही थी. इन्ही सब परेशानी को लेकर ताहेरा खातून बीते 28 फरवरी को अपने मायका झीनाखोड़ गांव गयी थी और पूरी घटना से अपने माता-पिता को अवगत कराते हुए कुछ जमीन बेच कर ससुराल वालों को रुपये देने की बातें कही थी. मृतका ने यह भी संभावना व्यक्त की थी उन लोगों को यदि रुपया नही मिला तो वो लोग कभी भी घर से निकाल सकते है या दहेज के लोभ में दूसरी शादी करने के इरादे से उनकी हत्या भी कर सकते है. बीते 2 मार्च को मृतका के ससुर ने फोन कर उसे अपने ससुराल रमनियापोखर गांव बुला लिया था. लेकिन दूसरे दिन 3 मार्च को मृतका के पिता को स्थानीय लोगों से पता चला कि उनकी बेटी की हत्या कर फांसी के फंदे से लटका दिया गया है. जिसके बाद मृतका के पिता के द्वारा पोठिया थाना को सूचना दी गयी. सूचना पर थानाध्यक्ष अंजय अमन,अपर थानाध्यक्ष एवं कांड के अनुसंधानकर्ता विपिन कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुँचे और तफ्तीश शुरू की. इस कांड में मृतका के पति शमसाद,ससुर रफीक आलम,मुस्तेक,समशेर, शाहबाज,जन्नेतून,तैयबा,हलेमा,फरीद को नामजद आरोपित बनाया गया है. क्या कहते है थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अंजय अमन ने कहा कि संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता का शव बरामद किया गया था. इस कांड में एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मंगलवार को भेजा गया है. मामले में गहन जांच की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विवाहिता की संदेहास्पद मौत के मामले में पति व अन्य ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News : पंच मंदिर देवधाम का स्थापना दिवस मना

रांची. हनुमान नगर बूटी मोड़ स्थित पंच मंदिर देवधाम का 16 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मंगलवार को संपन्न हो गया. इस मौके पर सुबह में रुद्राभिषेक शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्त्रीओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. रुद्राभिषेक पंच मंदिर के पुजारी आरएस ब्रह्मचारी ने किया. उनके साथ मुख्य यजमान अनिल कुमार सिंह, संजय कुमार और प्रमोद कुमार सपत्नी उपस्थित हुए. रुद्राभिषेक के बाद हवन, पुष्पांजलि और आरती की गयी. श्रीमद् भागवत कथा का वाचन हुआ स्थापना दिवस पर सात दिनों तक आचार्य 1008 श्रीराम प्रपन्नाचार्य द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया गया. इसी के बीच श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान यज्ञ भी संपन्न हुआ. इस आयोजन में अध्यक्ष कर्नल बीएन दुबे, सचिव विजय कुमार सिंह, पीबी शर्मा, रमेश कुमार शर्मा, कृष्णा अग्रवाल, अनिल कुमार सिंह और अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभायी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi News : पंच मंदिर देवधाम का स्थापना दिवस मना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रेलवे के सेक्शन इंजीनियर के घर कैश सहित पांच लाख के आभूषण की चोरी

कटिहार. सहायक थाना क्षेत्र के साहेब पाड़ा में मंगलवार को दिन दहाड़े अज्ञात चोरों ने रेलवे क्वार्टर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे में कार्यरत बीके सिंह रेलवे में सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं. उनकी पत्नी नेहा दास सिल्वर बेल्स स्कूल में शिक्षक है. सुबह घर से दोनों दंपति ड्यूटी पर निकल गये. इसी दौरान उनके क्वार्टर नंबर 231 ई में दिन दहाड़े अज्ञात चोरों ने घर का खिड़की को तोड़कर अंदर घुसे. कमरे में लगे ताला को व अलमारी के लॉकर को तोड़कर 20 हजार रुपए नगद व पांच लाख के आभूषण की चोरी चोरों ने कर ली. ड्यूटी से जब पत्नी घर लौटी और में गेट का ताला खोला तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था. अलमारी के लॉकर के बाहर आभूषण के डब्बे सहित अन्य सामान बिखरा पड़ा था. इसकी जानकारी अपने पति को दी. सूचना मिलते ही पति के साथ-साथ स्थानीय लोग वहां पहुंचे तथा जानकारी सहायक थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच में जुट गई है. पीड़ित परिवार की माने तो अलमीरा में रखें बीस हजार रुपए नगद एवं तकरीबन पांच लाख रुपए के आभूषण की चोरी हुई है. इधर रेलवे क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना को लेकर रेल कर्मियों में रोष है. इस संदर्भ में सहायक थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना प्राप्त हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रेलवे के सेक्शन इंजीनियर के घर कैश सहित पांच लाख के आभूषण की चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आवास योजना प्लस में लाभुकों को मिलेगा पहला किस्त, विधायक सौंपेंगे घर की चाबी

भरगामा. प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस के तहत मिलने वाली पहली किस्त को लेकर प्रखंड मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इस दौरान लाभुकों को उनके नव निर्मित घर की चाबी सौंपी जायेगी. समारोह की अध्यक्षता नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव व रानीगंज विधायक अचमित ऋषिदेव करेंगे. साथ ही प्रखंड प्रमुख संगीता यादव व बीडीओ शशि भूषण सुमन की भी विशेष उपस्थिति रहेगी. बीडीओ शशि भूषण सुमन ने बताया कि प्रखंड के सभी लाभुक, जिन्हें पहली किस्त की राशि प्राप्त होनी है. वे बुधवार अपराह्न 02 बजे तक प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में उपस्थित होकर योजना का लाभ लें. मौके पर संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे. जो योजना से जुड़ी जानकारी साझा करेंगे व लाभुकों की समस्याओं का समाधान करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आवास योजना प्लस में लाभुकों को मिलेगा पहला किस्त, विधायक सौंपेंगे घर की चाबी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राज्य सरकार उद्यमिता आयोग बनाने की दिशा में करे पहल: सतीश

स्वदेशी जागरण मंच चला रही है राष्ट्रव्यापी स्वावलंबी हिंदुस्तान अभियान कटिहार. स्थानीय जगबंधु अधिकारी सामुदायिक भवन में एक दिवसीय स्वावलंबी हिंदुस्तान अभियान सह स्वदेशी सम्मेलन में भाग लेने स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संगठक सतीश कुमार पहुंचे. पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंच की ओर से चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी स्वावलंबी हिंदुस्तान अभियान के तहत कई तरह की गतिविधियां आयोजित की जा रही है. उन्होंने कहा कि खासकर युवाओं में रोजगार सृजन के प्रति जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि युवाओं में प्रशासनी या निजी कंपनियों में नौकरी पाना ही रोजगार का मतलब माना जाता है देश में आजादी के बाद से रोजगार की यही परिभाषा गढ़ी गयी है. जबकि बदलते समय के अनुसार युवाओं को भी अपने रोजगार को लेकर मानसिकता बदलनी होगी. उन्होंने कहा कि अब उद्यमिता के क्षेत्र में न केवल रोजगार पाया जा सकता है. बल्कि युवा वर्ग उद्यमिता को अपना कर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन कर सकते है उन्होंने कहा कि उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी जागरण मंच सभी राज्य प्रशासन से अपने-अपने राज्यों में उद्यमिता आयोग बनाने की मांग कर रही है. इसके लिए देशभर में 700 जिले से 10 लाख हस्ताक्षर एकत्रित की गयी है. इसे राज्य प्रशासन को सौंप जायेगी तथा उद्यमिता आयोग बनाने की मांग की जायेगी उन्होंने कहा कि उद्यमिता आयोग इस बात की निगरानी करेगी कि युवा वर्ग किस किस तरह की प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है तथा रोजगार सृजन को लेकर क्या-क्या संभावनाएं है. उन्होंने यह भी कहा कि देश के एक-एक व्यक्ति के विकास से हिंदुस्तान 2047 में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होगा. इसके लिए स्वदेशी जागरण मंच देश में स्वावलम्बी हिंदुस्तान अभियान के अन्तर्गत युवाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार में जोड़ कर स्वावलंबी युवा की फौज तैयार की जा रही है. इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के उत्तर बिहार विचार विभाग प्रमुख विनय भूषण, वरिष्ठ अधिवक्ता व आर एस एस के विभाग प्रमुख जगदीश प्रसाद साह, रामशंकर आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राज्य प्रशासन उद्यमिता आयोग बनाने की दिशा में करे पहल: सतीश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नेपालगढ़ कॉलोनी विद्यालय में शतरंज का दिया गया प्रशिक्षण

प्रतिनिधि, किशनगंज चेस-इन-स्कूल योजना के तहत इन दिनों विद्यालयों में जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स द्वारा इच्छुक विद्यार्थियों को शतरंज स्पोर्ट्स की निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करना जारी है. इस सूत्र में मंगलवार को नेपालगढ़ कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय नेपालगढ़ कॉलोनी में विद्यार्थियों को शतरंज स्पोर्ट्स की विधिवत जानकारी प्रदान की गयी. संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव, चेस क्रॉप्स के प्रमुख तथा अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रशिक्षक कमल कर्मकार में सूचित किया कि विद्यालय के प्रभारी-प्रधानाध्यापक दीपंकर सिंह एवं शिवानी कुमारी के आग्रह पर यहां एक-दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक श्री कर्मकार ने बताया कि इसमें प्रशिक्षु के रूप में मोहम्मद अली, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद साहिल, शुभंकर साहा, मोहम्मद हबीब, मजहर अली, मोहम्मद जमशेद, हामिद रजा, अमन, आलिया, आरोही कुमारी, आयशा, जोया, कुलसुम फात्मा, महजबी, आफरीन, फिरोजी, शमा परवीन, जायदा सहित दर्जनों अन्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया एवं इससे पर्याप्त लाभ उठाया. महासचिव श्री दत्ता एवं मुख्य प्रशिक्षक श्री कर्मकार ने बताया कि अब से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को स्पोर्ट्स भवन, खगड़ा में सभी विद्यालयों के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए नियमित रूप से निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि वे इस स्पोर्ट्स में निपुणता प्राप्त कर राज्य प्रशासन द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली विद्यालय-स्तरीय एवं अन्य प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर अपने विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन कर सकें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नेपालगढ़ कॉलोनी विद्यालय में शतरंज का दिया गया प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top