Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पैंट्री कार में छूट गया लाखों रुपये से भरा बैग, आरपीएफ ने लौटाया

4कोडपी54 बरामद रुपयों से भरा बैग उसके स्वामी को सौंपते आरपीएफ पदाधिकारी. —————— नई दिल्ली पूरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का मामला पैंट्री कार में जलपान करने के दौरान कर्मी से बदल गया बैग ——————- प्रतिनिधि झुमरीतिलैया : चलती ट्रेन के पैंट्री कार में एक व्यक्ति का लाखों रुपये से भरा बैग कर्मी के बैग से बदल गया़ हालांकि, समय रहते इसका अहसास होने पर संबंधित यात्री ने रेलवे से मदद की गुहार लगाई़ सूचना पर आरपीएफ कोडरमा ने कार्रवाई शुरू की और रुपयों से भरे बैग को सही सलामत बरामद कर लिया़ बैग में करीब छह लाख रुपये नकद था़ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि मंगलवार को दोपहर दो बजे सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 12802 नई दिल्ली पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के पैंट्री कार में एक यात्री का काला पिट्ठू बैग छूट गया है जिसमें करीब 6 लाख रुपये है़ सूचना पर कोडरमा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर उक्त गाड़ी के आगमन पर मेरे नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक ओम प्रकाश सिंह, प्रधान आरक्षी कमलेश सिंह, स्त्री सिपाही किरण कुमारी, जीआरपी के अवर निरीक्षक जय कुमार सिंह, सीटीआई कोडरमा बच्चा कुमार तथा टीटीई ज्योति कुमारी द्वारा पैंट्री कार को अटेंड किया गया़ इस दौरान उक्त पिट्ठू बैग को बरामद किया गया़ जांच करने पर उसके अंदर छोटा हैंड बैग बरामद हुआ जिसमें 5 लाख 91 हजार 204 रुपये नकद बरामद किया गया़ इसी बीच उक्त यात्री से संपर्क कर उन्हें पोस्ट पर बुलवाया गया़ थोड़ी देर बाद उक्त यात्री पोस्ट पहुंचे जिन्होंने अपना नाम संतोष कुमार केसरी 47 वर्ष पिता एसपी केसरी निवासी वार्ड नंबर सात थाना मोहनिया जिला कैमूर बिहार बताया़ पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह किराना एवं श्रृंगार दुकान चलाते हैं तथा आज अपने सेठ भदानी, सत्यम ट्रेडर्स एवं अन्य को गया में बकाया पैसा देने के लिए भभुआ से गया आए थे़ इसी दौरान पैंट्री कार में कुछ जलपान कर रहे थे कि हड़बड़ी में उक्त बैग पैंट्री कार के किसी कर्मी के साथ बदली हो गया़ उक्त पैसा सभी व्हाइट मनि है़ किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं है़ मामला सही पाये जाने पर पैसे को उक्त यात्री को सौंप दिया गया़ डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पैंट्री कार में छूट गया लाखों रुपये से भरा बैग, आरपीएफ ने लौटाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कटिहार जिला संवेदक संघ की विशेष बैठक में लिये गये कई निर्णय

कटिहार. कटिहार जिला संवेदक संघ की विशेष बैठक राज गार्डेन में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह ने किया. बैठक में सभी सदस्यों ने ग्लोबल टेंडर के माध्यम से संविदा निकालने के प्रशासन के निर्णय का एक स्वर में विरोध किया. बैठक के पश्चात संवेदक संघ ने ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी का पुतला दहन आंबेडकर चौक में कर विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने ग्लोबल टेंडर को रद्द करने की मांग कर रहे थे. संवेदकों ने एकमत होकर सहमति जतायी कि यदि प्रशासन ग्लोबल टेंडर के माध्यम से कार्य करती है. इससे स्थानीय और छोटे संवेदक बेरोजगार हो जायेंगे. इसके परिणामस्वरूप, उनके आश्रित सभी लोग भी बेरोजगारी का सामना करेंगे. जिससे उनके परिवारों के सामने जीवनयापन की समस्या खड़ी हो जायेगी. जिला संवेदक संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि बिहार में कुल 22,000 संवेदक हैं. इनके हितों की रक्षा और बिहार की आर्थिक समृद्धि के लिए यह अनिवार्य है. टेंडर केवल छोटे-छोटे संवेदकों के हित को ध्यान में रखते हुए निकाले जायें. इस संदर्भ में, संवेदक संघ ने मांग की है कि ग्लोबल टेंडर को रद्द किया जाय. यदि छोटे संवेदकों को कम महत्व दिया जा रहा है, तो उनसे लाखों रुपए लेकर रजिस्ट्रेशन क्यों कराया गया. इस अवसर पर अशोक कुमार, उमाकांत सिंह, नंदकिशोर यादव, विनोद यादव, अमरनाथ राय, संजय कुमार चौधरी, अरुण कुमार चौधरी, सुनील कुमार सुमन, राजीव रंजन, अमरेश कुमार सिंह, मुरली यादव, सुशील कुमार झा, विनोद अग्रवाल, सुजीत सिंह, अनवर हुसैन, रंजन कुमार सिंह, वाल्मीकि सिंह, बम बम चौरसिया, मुकेश कुमार, पंंकज साह, अनियोजित अभियंता संघ के अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, भोला चौधरी, गौरव सिंह, संजीव शुक्ला एवं सदस्यों ने भाग लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कटिहार जिला संवेदक संघ की विशेष बैठक में लिये गये कई निर्णय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लाभुकों को ऐप इंस्टॉल करने में मदद करें पंचायत सहायक

प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वेक्षण को लेकर पंचायत सहायकों की बैठक प्रतिनिधि, बेड़ो प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर पंचायत सहायकों की बैठक हुई. अध्यक्षता आवास कोऑर्डिनेटर हफिजुल हसन ने की. योजना से जुड़ी विभिन्न पहलुओं और लाभुकों के जियो टैगिंग को लेकर चर्चा की गयी. हफिजुल हसन ने पंचायत सहायकों को निर्देश दिया कि वह लाभुकों को ‘बेनेफिशियरी लेवल जियो टैग ऐप’ के उपयोग में पूरी सहायता प्रदान करें. ऐप के माध्यम से लाभुक की तस्वीरें और लोकेशन अपलोड कर सकते हैं, जिससे स्थल निरीक्षण और सत्यापन प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी. उन्होंने पंचायत सहायकों से कहा कि वह लाभुकों को ऐप इंस्टॉल करने, पंजीकरण करने और आवश्यक डेटा अपलोड करने में मदद करें. मौके पर पंचायत सहायक तबरेज अंसारी, रामदयाल प्रजापति, खालिद अंसारी, दिलीप लोहरा, कुलदीप उरांव, राकेश उरांव, हादीम मलिक, प्रदीप उरांव, मो नसीम, बिरसा उरांव, रंजन ठाकुर और संध्या कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लाभुकों को ऐप इंस्टॉल करने में मदद करें पंचायत सहायक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur news. कांग्रेस सेवादल के प्रशिक्षण शिविर एवं प्रखंड वार सेवादल के कमेटी का होगा गठन

Jamshedpur news. बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में कांग्रेस सेवादल की बैठक जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार साहू की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस सेवादल की कार्यकारी अध्यक्ष ज्योति कुजूर एवं विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे उपस्थित हुए. इस बैठक में सेवादल के प्रशिक्षण शिविर एवं प्रखंड वार सेवादल के कमेटी गठन पर विचार-विमर्श किया गया, इसमें श्रीमती ज्योति ने अपने वक्तव्य में सेवादल की भूमिका और क्रियाकलापों के विषय में जानकारी दी और किस प्रकार सेवादल कार्यक्रर्मों में अपनी अहम भूमिका निभाती है, इसकी भी जानकारी विस्तृत रूप से सभी कार्यकर्ताओं को दिया. जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने भी सेवादल के संगठन को मजबूत करने और हर कार्यक्रम में सेवादल की उपस्थिति और भूमिका की सराहना करते हुए आगे हर संभव सहयोग के लिए आश्वासन भी दिया. इस बैठक में मुख्य रूप से संजय सिंह आजाद, सुभाष उपाध्याय, रीता शर्मा, नरेश गौड़ा, मनोज कुमार मन्नू, सुरेन्द्र शर्मा, अजय शर्मा, कृष्टीना टोप्पो, तरुण श्रीवास्तव, बिमल कुमार, अंकित सिंह, पिंटू सिंह आदि उपस्थित हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur news. कांग्रेस सेवादल के प्रशिक्षण शिविर एवं प्रखंड वार सेवादल के कमेटी का होगा गठन appeared first on Naya Vichar.

बिहार, समस्तीपुर

वाराणसी मण्डल के बैतालपुर-देवरिया सदर स्टेशन के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग एवं नान-इण्टरलॉक कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

नया विचार समस्तीपुर। रेलवे द्वारा आधारभूत संरचना में विस्तार के क्रम में वाराणसी मण्डल के गोरखपुर कैण्ट-भटनी रेल खण्ड पर बैतालपुर-देवरिया सदर स्टेशन के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग एवं नान-इण्टरलॉक कार्य हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है – परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें-  1. कटिहार से 06 मार्च, 2025 को खुलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सीवान-भटनी-गोरखपुर कैण्ट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज- गोरखपुर कैण्ट के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव देवरिया सदर स्टेशन पर नही रहेगा। 2. नई दिल्ली से 05 मार्च, 2025 को खुलने वाली 12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-भटनी-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव देवरिया सदर स्टेशन पर नही रहेगा। 3. अमृतसर से 05 मार्च, 2025 को खुलने वाली 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-भटनी-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव देवरिया सदर स्टेशन पर नही रहेगा। नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेन– काठगोदाम से 05 मार्च, 2025 को खुलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। पुनर्निर्धारित कर चलायी जाने वाली ट्रेन – दरभंगा से 06 मार्च, 2025 को खुलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल दरभंगा से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी ।

समस्तीपुर

मांगों को ले शिक्षक करेंगे डीईओ कार्यालय पर प्रदर्शन

नया विचार सरायरंजन : स्थानीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को शिक्षकों की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से विभिन्न समस्याओं को लेकर आगामी 7 मार्च को जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। साथ ही उस धरना प्रदर्शन की सफलता के लिए शिक्षकों से आधिकारिक भागीदारी की अपील की गई। शिक्षक की समस्याओं में कालबद्ध प्रोन्नति, सेवा निरंतरता,शिक्षकों को वर्धित एचआरए देने, प्राण जनरेशन में शीघ्रता लाकर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने,सेवानिवृत्ति नियोजित शिक्षकों को अर्जित अवकाश का लाभ देने सहित कई अन्य मांगों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नवीन कुमार ने की। संचालन फिरदौस आलम ने किया। बैठक में सुनील कुमार झा,रामचंद्र पासवान,अरुण कुमार पासवान, मोतीउर रहमान,ललित कुमार,अभिराम झा, ललित पासवान, रीता देवी,सुबोध कुमार,भरत साह सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टैरिफ वार छेड़कर बुरे फंसे डोनाल्ड ट्रंप, चीन के बाद दो और देश लगा सकते हैं जवाबी शुल्क

Tariff War: कनाडा, मैक्सिको और चीन समेत दुनिया के अन्य देशों के साथ टैरिफ वार छेड़कर डोनाल्ड ट्रंप बुरी तरह फंसते दिखाई दे रहे हैं. ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में आयात होने वाली वस्तुओं पर धड़ाधड़ अतिरिक्त शुल्क लगाना शुरू कर दिया है. उसके इस कदम के बाद प्रभावी देशों ने भी जवाबी शुल्क लगा दिया है या लगाने की तैयारी शुरू कर दी है. ट्रंप प्रशासन की ओर से अतिरिक्त शुल्क लगाने के बाद चीन ने अमेरिकी आयात जवाबी शुल्क को लागू कर दिया है. इसके बाद अब कनाडा और मैक्सिको भी जवाबी शुल्क लगाने की तैयारी में दिखाई दे रहे हैं. महंगी जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं कनाडा और मैक्सिको राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कनाडा और मैक्सिको के खिलाफ लंबे समय से दी जा रही शुल्क की धमकी आखिरकार मंगलवार को लागू हो गई, जिससे वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल मच गई. अमेरिका के उत्तरी अमेरिकी सहयोगियों की ओर से महंगी जवाबी कार्रवाई की संभावना पैदा हो गई है. मंगलवार की आधी रात से अमेरिकी शुल्क लागू मंगलवार की आधी रात से ही कनाडा और मैक्सिको से आयात पर अब 25% टैक्स लगाना शुरू हो गया है, जबकि कनाडा के ऊर्जा उत्पादों पर 10% शुल्क लगेगा. इसके अलावा, फरवरी में ट्रंप ने चीन से आयात पर जो 10% शुल्क लगाया था, उसे दोगुना करके 20% कर दिया गया है. 100 अरब डॉलर से अधिक के सामानों पर शुल्क लगाएगा कनाडा डोनाल्ड ट्रंप की कार्रवाई के जवाब में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि उनका देश 21 दिनों के दौरान 100 अरब डॉलर से ज्यादा के अमेरिकी सामानों पर शुल्क लगाएगा. मेक्सिको और चीन ने फिलहाल किसी जवाबी कार्रवाई के बारे में विस्तार से नहीं बताया है. महामंदी को न्योता दे रहा डोनाल्ड ट्रंप का कदम अमेरिकी राष्ट्रपति के कदमों ने महामंदी और विनाशकारी ट्रेड वॉर की आशंका को बढ़ा दिया है, जबकि उन्होंने अमेरिकी जनता से वादा किया था कि आयात पर कर राष्ट्रीय समृद्धि का सबसे आसान रास्ता है. उन्होंने मुख्यधारा के अर्थशास्त्रियों की चेतावनियों को दरकिनार करने और अपनी खुद की सार्वजनिक स्वीकृति को दांव पर लगाने की इच्छा दिखाई है. उनका मानना ​​है कि शुल्क देश की समस्याओं को ठीक कर सकते हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के राजनेताओं को कोसा ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में कहा, “यह एक बहुत शक्तिशाली हथियार है जिसका राजनेताओं ने इस्तेमाल नहीं किया है. इसका कारण यह है कि वे या तो बेईमान थे, मूर्ख थे या उन्होंने किसी अन्य रूप में पैसे कमाए थे.” उन्होंने कहा, “…और अब हम उनका इस्तेमाल कर रहे हैं.” नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: छत्रपति शिवाजी के साम्राज्य में क्या ‘गोवा’ भी था शामिल! अब क्यों उठा विवाद अतिरिक्त शुल्क कब कम करेगा अमेरिका कनाडा और मेक्सिको के शुल्क मूल रूप से फरवरी में शुरू होने वाले थे, लेकिन ट्रंप ने दो सबसे बड़े अमेरिकी व्यापारिक साझेदारों के साथ आगे बातचीत करने के लिए 30-दिवसीय निलंबन पर सहमति व्यक्त की. शुल्क का घोषित कारण ड्रग तस्करी और अवैध आव्रजन को संबोधित करना है और दोनों देशों का कहना है कि उन्होंने इन मुद्दों पर प्रगति की है. हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा है कि शुल्क तभी कम होंगे, जब अमेरिकी व्यापार असंतुलन बंद हो जाएगा. एक ऐसी प्रक्रिया जिसका नेतृत्वक समयसीमा पर समाधान होने की संभावना नहीं है. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: तेलंगाना टनल में फंसे संतोष साहू के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट : पत्नी बोली- उनके सिवा कमाने वाला कोई नहीं The post टैरिफ वार छेड़कर बुरे फंसे डोनाल्ड ट्रंप, चीन के बाद दो और देश लगा सकते हैं जवाबी शुल्क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM मोदी की तरह आप भी ले सकते हैं जानवरों के साथ सेल्फ़ी, जानें कैसे मिलेगा ऐसा मौका

PM Modi goes on lion safari at Gir Wildlife Sanctuary: सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के जूनागढ़ जिले स्थित गिर नेशनल पार्क और वाइल्डलाइफ सेंचुरी में ‘शेर सफारी’ का आनंद लिया. यह सफारी वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे के अवसर पर आयोजित की गई थी, जिसमें पीएम मोदी ने अपनी कैमरे के साथ वन्यजीवों की खूबसूरत तस्वीरें खींचीं. प्रधानमंत्री ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा करते हुए लिखा, “आज सुबह, वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे के मौके पर मैंने गिर में सफारी पर जाने का आनंद लिया. गिर, जो हम सभी जानते हैं, एशियाई शेरों का घर है.” इस सफारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेरों और शेरनियों की मनमोहक सुंदरता को कैमरे में कैद किया. गिर वाइल्डलाइफ सेंचुरी एशियाई शेरों का बड़ा अभयारण्य है और इसे दुनियाभर में शेर सफारी के लिए प्रसिद्ध माना जाता है. पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में शेर और शेरनियों की तस्वीरें शेयर की और लिखा, “गिर में शेर और शेरनी. आज सुबह मैंने कुछ फोटोग्राफी करने की कोशिश की.” यह भी पढ़ें.. Photo: तेंदुए और शेर के साथ दिखा पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, आप भी उठाएं लुत्फ There were other instances too. A lioness was hit by a vehicle with severe spinal injuries. She was getting proper care. A leopard cub abandoned by her family got a new lease of life, with proper nutritional care. I compliment the team at Vantara for the care given to… pic.twitter.com/rUYE1R0yuE — Narendra Modi (@narendramodi) March 4, 2025 आप भी ले सकते हैं सेल्फ़ी यह क्षेत्र वाइल्डलाइफ प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है, जहां वे शेरों और अन्य जंगली जानवरों की हलचल को नजदीक से देख सकते हैं। गिर वाइल्डलाइफ सेंचुरी में शेर सफारी के दौरान, शेरों के साथ सेल्फी लेने का एक खास तरीका है, क्योंकि यहां पिंजरे और ग्लास संरचनाएं बनी होती हैं, जिनके जरिए आप इन शानदार जानवरों के साथ सुरक्षित रूप से सेल्फी ले सकते हैं. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी पढ़ें: Babu Veer Kunwar Singh: आरा के नायक कुंवर सिंह की निराली थी प्रेम कहानी, जानें कैसे किया अंग्रेजों को पस्त यह भी पढ़ें.. यूपी विधानसभा में किसने मारी पान की पिचकारी? Video देखकर भड़के स्पीकर The post PM मोदी की तरह आप भी ले सकते हैं जानवरों के साथ सेल्फ़ी, जानें कैसे मिलेगा ऐसा मौका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गिरिडीह में JMM स्थापना दिवस समारोह में कल्पना मुर्मू के साथ पहुंचे हेमंत सोरेन

Hemant Soren JMM in Giridih: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के दूसरे सबसे बड़े नेता हेमंत सोरेन गिरिडीह पहुंच गये हैं. उनके साथ उनकी पत्नी और गांडेय विधानसभा क्षेत्र की झामुमो विधायक कल्पना सोरेन भी गिरिडीह पहुंचीं हैं. गिरिडीह झंडा मैदान में मंगलवार को झामुमो का 52वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. समारोह में भारी संख्या में स्त्रीएं भी कल्पना सोरेन और हेमंत सोरेन को सुनने के लिए पहुंचीं हैं. गिरिडीह में झामुमो के स्थापना दिवस समारोह से ही कल्पना सोरेन ने सक्रिय नेतृत्व में कदम रखा था. इस तरह कल्पना सोरेन के नेतृत्व में आज एक साल पूरे हो गये. हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को सुनने के लिए पहुंची लोगों की भारी भीड़. फोटो : नया विचार The post गिरिडीह में JMM स्थापना दिवस समारोह में कल्पना मुर्मू के साथ पहुंचे हेमंत सोरेन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Baby Names : आप भी चुनें J अक्षर से शुरू होने वाले अनोखे और प्यारे बेबी गर्ल नाम

Baby Names: नन्ही परी के आगमन से घर में खुशियों की लहर दौड़ पड़ती है. माता-पिता के लिए सबसे पहला और महत्वपूर्ण काम होता है अपनी बेटी के लिए एक सुंदर और अर्थपूर्ण नाम चुनना. यदि आप अपनी बेटी का नाम “J” अक्षर से रखने की सोच रहे हैं तो आपके लिए कई प्यारे नाम लेकर हम आये हैं. “J” अक्षर से शुरू होने वाले नाम न केवल सुनने में मधुर लगते हैं, बल्कि इनका गहरा अर्थ भी होता है.अगर आप अपनी बेटी के लिए एक खास नाम ढूंढ रहे हैं तो यह नाम आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं. जिया – जीवन और खुशियों से भरपूर. ज्योति – रोशनी की प्रतीक. जश्न – उत्सव और खुशियों का प्रतीक. जया – सफलता और विजय का नाम. जलि – पानी और सौंदर्य का प्रतीक. झिया – सुंदरता और कोमलता का संकेत. जीनल – जीवन में खुशियां और संतुष्टि का प्रतीक जेन्नी – यह एक प्यारा और सरल नाम है जो प्यार और देखभाल का प्रतीक है. जमिला – अरबी मूल का नाम जिसका अर्थ “खूबसूरत” और “आकर्षक” है. जरीना – यह नाम “सोने की” या “सोने जैसी” सुंदरता को दर्शाता है. जागृति – चौकस, अस्तित्व जागृवी – चेतावनी, चौकन्ना जाह्नवी – हिंदू नाम जान्या – जिंदगी जाग्रता – चेतावनी जीना – जीवन यापन करना Also Read : Baby Names: मार्च में जन्मे लड़कों के लिए लकी हैं ‘म’ से शुरू होने वाले ये प्यारे नाम Also Read : Baby Boy Names Inspired By Lord Shiva : महाशिवरात्रि पर शिशु का भगवान शिव के अद्भुत नामों से करें नामकरण Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Baby Names : आप भी चुनें J अक्षर से शुरू होने वाले अनोखे और प्यारे बेबी गर्ल नाम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top