Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

30 दिनों की मेहमान ट्रंप सरकार, किसने की ऐसी भविष्यवाणी

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं. पिछले दो महीने में डोनाल्ड ट्रंप ने कई चौकाने वाले फैसले लिए हैं. उनके इन फैसलों का असर न केवल अमेरिका, बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ा. ट्रंप ने अपने चुनावी वादों को पूरा करने के लिए कई निर्णायक कदम उठाए, जिनमें टैरिफ, अवैध अप्रवासी नीति, ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की योजना और अन्य विवादित फैसले शामिल थे. हालांकि, इन फैसलों को अदालत में चुनौती भी दी गई. इस बीच, अमेरिका के डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ रणनीतिकार जेम्स कार्विल ने दावा किया कि ट्रंप प्रशासन 30 दिनों से भी कम समय में गिर सकता है. उनका कहना था कि अमेरिकी जनता ट्रंप प्रशासन से थक चुकी है और कई फैसलों से असंतोष बढ़ गया है. उन्होंने खासकर आव्रजन प्रतिबंध और ट्रांसजेंडर अधिकारों को लेकर ट्रंप प्रशासन के कदमों की आलोचना की. साथ ही, एलन मस्क को प्रशासन का हिस्सा बनाने के फैसले को लेकर उन्होंने यह भी कहा कि इससे कई लोगों की नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है. जेम्स कार्विल ने किया बड़ा दावा जेम्स कार्विल के इस दावे पर ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रथ” पर प्रतिक्रिया दी. ट्रंप ने लिखा, “मैंने राष्ट्रपति चुनाव में भारी जीत हासिल की, सभी स्विंग राज्यों में जीत दर्ज की. अब मेरे पास अब तक के सबसे अच्छे मतदान नंबर हैं।” ट्रंप ने कार्विल और अन्य डेमोक्रेट नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, “जेम्स कार्विल जैसे टूटे-फूटे हारे हुए लोग जो दिमाग और शरीर से कमजोर हैं, पागल हो रहे हैं. वे यह नहीं जानते कि क्या करना है. हमने अमेरिका को फिर से महान बनाने का संकल्प लिया है और हम इसमें बड़ी सफलता प्राप्त कर रहे हैं.” नया विचार की प्रीमियम स्टोरी पढ़ें.. Babu Veer Kunwar Singh: आरा के नायक कुंवर सिंह की निराली थी प्रेम कहानी, जानें कैसे किया अंग्रेजों को पस्त The post 30 दिनों की मेहमान ट्रंप प्रशासन, किसने की ऐसी भविष्यवाणी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भगवान श्रीकृष्ण ने की थी बिहार के इस शिवलिंग की स्थापना, भक्तों की हर मनोकामना यहां होती है पूरी

Famous Shiv Temple: बिहार के भोजपुर जिले के हरिगांव में स्थित श्री बाणखण्डितनाथ शिव मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है. मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने द्वापर युग में इस शिवलिंग की स्थापना की थी. यह मंदिर अपनी चमत्कारी शक्तियों के लिए प्रसिद्ध है, जहां भक्तों की हर मन्नत पूरी होने की बात कही जाती है. मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक इस दिव्य स्थल के दर्शन कर चुके हैं. श्रीकृष्ण और बाणासुर के युद्ध का साक्षी है यह शिवलिंग मंदिर को लेकर कई पौराणिक मान्यताएं प्रचलित हैं. कहा जाता है कि जब बाणासुर और भगवान श्रीकृष्ण के बीच भयंकर युद्ध हुआ, तो श्रीकृष्ण ने अपने पोते प्रद्युम्न को बचाने के लिए यहां भगवान शिव की स्थापना की थी. इस स्थान को बाणखण्डितनाथ इसलिए कहा जाता है क्योंकि बाणासुर के छोड़े गए तीर यहां आकर खंडित हो जाते थे. इस मान्यता के कारण ही यह मंदिर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है. श्रद्धालुओं की मन्नतें होती हैं पूरी स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है. एक स्त्री ने बताया कि उन्होंने यहां बेटे की नौकरी के लिए मन्नत मांगी थी. कुछ सालों बाद बेटे को प्रशासनी नौकरी मिल गई और बहू भी टीचर बन गई. इसके बाद उन्होंने मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना शुरू कर दी. प्राचीन मूर्तियों और रहस्यमयी शिलालेख से भरा है मंदिर परिसर मंदिर के अंदर शिवलिंग के अलावा भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, श्रीकृष्ण, राधा और हनुमान जी की प्राचीन मूर्तियां स्थापित हैं. इन पर अद्भुत कलाकृतियां उकेरी गई हैं. मंदिर परिसर में एक पुराना कुआं भी मौजूद है, जिसकी दीवार पर कैथी लिपि में शिलालेख अंकित है. यह संकेत देता है कि मंदिर का इतिहास काफी पुराना है. कार्बन डेटिंग भी हुई फेल 2008 में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां दर्शन के लिए आए थे. तब पुरातत्व विभाग की टीम ने शिवलिंग की कार्बन डेटिंग कराई थी. हैरानी की बात यह थी कि मशीन भी शिवलिंग की वास्तविक उम्र का पता नहीं लगा पाई. इससे इस मंदिर की प्राचीनता और रहस्यमय शक्ति का अंदाजा लगाया जा सकता है. Also Read: मुझे बिहार क्यों भेजा? लद्दाख या गोवा भेज देते! बिहार को गाली देते बंगाल की टीचर का वीडियो वायरल नेतृत्व और समाज के कई बड़े चेहरे कर चुके हैं दर्शन इस मंदिर की ख्याति सिर्फ आम श्रद्धालुओं तक सीमित नहीं है, बल्कि कई बड़े राजनेता भी यहां आ चुके हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, भगवान सिंह कुशवाहा जैसे बड़े नेता इस मंदिर में दर्शन कर चुके हैं. भोजपुर जिले का यह प्राचीन मंदिर धार्मिक आस्था, पौराणिक मान्यताओं और चमत्कारी शक्तियों का संगम है. जो भी यहां सच्चे मन से प्रार्थना करता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है. यही कारण है कि यह मंदिर न सिर्फ बिहार, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें The post भगवान श्रीकृष्ण ने की थी बिहार के इस शिवलिंग की स्थापना, भक्तों की हर मनोकामना यहां होती है पूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hindu Baby Names: अपने प्राणों से प्यारी बेटी के लिए इस लिस्ट से चुनें देवियों से प्रेरित एक नाम, साथ ही जानें मनमोहक अर्थ

Hindu Baby Names: शिशु के लिए एक सही नाम का चुनाव करना एक जिम्मेदारियों से भरा काम है. आप अपने शिशु के लिए जिस भी नाम का चुनाव करते हैं उसका असर उसके जीवन पर काफी गहरा पड़ता है. आज की यह आर्टिकल उन माता-पिता के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जिनके घर पर एक बेटी का जन्म हुआ है. आज हम आपकी प्राणों से प्यारी बेटी के लिए नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आये हैं. ये सभी नाम विभिन्न देवियों से प्रेरित है और इन नामों के अर्थ भी काफी मनमोहक और खूबसूरत हैं. तो चलिए नामों की इस लशत पर डालते हैं एक नजर और साथ ही इन नामों के अर्थ भी जानते हैं विस्तार से. बेटी के लिए देवियों से प्रेरित नाम श्रीनिका: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु के ह्रदय का कमल. तृषिका: यह नाम मां लक्ष्मी का ही एक नाम है. सान्वी: यह नाम मां लक्ष्मी के नाम से प्रेरित है. दिविशा: यह नाम मां दुर्गा के नाम से प्रेरित है. प्रांशी: इस नाम का अर्थ है महान संरचना जैसे कि मां लक्ष्मी. अरिका: इस नाम का अर्थ होता है धन और समृद्धि की देवी या फिर सुंदर. श्रेयानवी: यह मां दुर्गा और मां लक्ष्मी दोनों के ही नामों से प्रेरित है. आरना: इस नाम का अर्थ होता हैं पानी. मिशिता: इस नाम का अर्थ होता है एक प्यारी लड़की. तविशी: इस नाम का अर्थ होता है दिव्य, साहस, बहादुरी या फिर शक्ति. पर्णिका: इस नाम का अर्थ होता है एक छोटा पत्ता. अद्रिजा: यह नाम मां पार्वती के एक नाम से प्रेरित है. वास्वी: यह नाम मां लक्ष्मी के एक नाम से प्रेरित है. इस नाम का अर्थ होता है दिव्य रात्रि. ईशानी: इस नाम का अर्थ होता है शासक. सुदीक्षा: इस नाम का अर्थ होता है अच्छी शुरूआत. बच्चों के नामों से जुड़ी लेटेस्ट समाचारें यहां पढ़ें ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी बेटी के लिए ये हैं मां दुर्गा से प्रेरित कुछ खूबसूरत नाम, जरूर डालें लिस्ट पर नजर ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी परियों सी बेटी के लिए ये हैं सबसे पॉपुलर और खूबसूरत नाम, डालें लिस्ट पर एक नजर ये भी पढ़ें: Baby Names: सुख-समृद्धि से भरा होगा जीवन, अपनी देवी सी बेटी के लिए यहां से चुनें मां लक्ष्मी से प्रेरित नाम The post Hindu Baby Names: अपने प्राणों से प्यारी बेटी के लिए इस लिस्ट से चुनें देवियों से प्रेरित एक नाम, साथ ही जानें मनमोहक अर्थ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जेस जोनासेन का ऑलराउंड प्रदर्शन, दिल्ली ने गुजरात को हराया, प्वाइंट्स टेबल में पहुंची टॉप पर

WPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार गेंदबाजी के बाद जेस जोनासेन (नाबाद 61 रन) के अर्धशतक की मदद से मंगलवार को गुजरात जायंट्स को 29 गेंद रहते छह विकेट से शिकस्त दी. दिल्ली कैपिटल ने गुजरात जायंट्स पर छह विकेट से जोरदार जीत दर्ज की और मंगलवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रही स्त्री प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 में तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई. दिल्ली कैपिटल की जीत पहली पारी में उनके तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से तय हुई. इस जीत से दिल्ली कैपिटल्स की टीम छह अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई. टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार गेंदबाजी की और गुजरात जायंट्स का शीर्ष क्रम ध्वस्त कर उसे महज नौ विकेट पर 127 रन बनाने दिए. फिर कप्तान मेग लैनिंग की टीम ने 15.1 ओवर में चार विकेट पर 131 रन बनाकर जीत दर्ज की. बंगलुरु में स्पोर्ट्से गए स्त्री प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मुकाबले में जिसमें दिल्ली की ओर से  जोनासेन ने 32 गेंद की नाबाद पारी के दौरान नौ चौके और दो छक्के जमाये. उनके अलावा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 27 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के से 44 रन का योगदान दिया. जोनासेन और शेफाली ने दूसरे विकेट के लिए 37 गेंद में 74 रन की साझेदारी निभाई. Delhi Capitals vs Gujrat Giants. Sharing smiles with your friend after your team tops the Points Table! 🤗#TATAWPL | #DCvGG pic.twitter.com/pgS5voBUXs — Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) February 25, 2025 हालांकि, जायंट्स की कप्तान ने शेफाली को स्टंप के सामने लपक लिया और 44(27) रन पर उनके आक्रामक प्रदर्शन और 74 रन की साझेदारी को समाप्त कर दिया. जोनासेन पिच पर रुके रहीं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कैपिटल्स को बाकी के मैच में कोई परेशानी न हो. उन्होंने तनुजा कंवर की गेंद पर शानदार कवर ड्राइव के साथ डब्ल्यूपीएल में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया. DC vs GG इससे पहले हिंदुस्तानी फूलमाली ने नाबाद 40 रन की पारी स्पोर्ट्सकर खराब शुरुआत करने वाली गुजरात जायंट्स को नौ विकेट पर 127 रन पर पहुंचाने में मदद की.  गुजरात जायंट्स ने एक समय पर 60 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद आठवें नंबर पर बल्लेबाजी कर रही फूलमाली ने 29 गेंद में दो छक्के और चार चौके लगाकर टीम को 100 रन तक पहुंचाने में मदद की. डायंड्रा डॉटिन (26) ने पारी की शुरुआत में पांच चौके लगाए लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों के एकजुट प्रदर्शन के कारण वह पारी को आगे नहीं बढ़ा सकीं. दिल्ली कैपिटल्स के लिए शिखा पांडे, मारिजाने काप और एनाबेल सदरलैंड ने दो दो विकेट हासिल किए. Clinical with the bat 🤝 Effective with the ball Jess Jonassen is the Player of the Match for her superb all-round show! 🫡 Scorecard ▶️ https://t.co/lb33BTx583#TATAWPL | #DCvGG | @DelhiCapitals | @JJonassen21 pic.twitter.com/x1z1b32YWr — Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) February 25, 2025 दिल्ली की तेज गेंदबाज मारिजाने काप (17 रन देकर दो विकेट) और शिखा पांडे (18 रन देकर दो विकेट) ने जायंट्स के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया जिससे पावरप्ले के अंदर उनका स्कोर चार विकेट पर 20 रन हो गया. पिच पर गेंदबाजों के लिए उछाल मौजूद था. मारिजाने की गेंद पर हरलीन देओल (05) बल्ले का बाहरी किनारा लगा कर विकेट गंवा बैठी और फिर इस गेंदबाज ने फोबे लिचफील्ड को शून्य पर आउट कर दिया. चौथे ओवर में शिखा पांडे ने बेथ मूनी (10) और काशवी गौतम को एक ही अंदाज में आउट कर दिया. दोनों बल्लेबाजों को उन्होंने क्रमशः डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग और डीप मिडविकेट पर निकी प्रसाद के हाथों कैच कराया. इसके बाद टिटास साधु ने जायंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर (03) के रूप में टीम को पांचवां विकेट दिलाया और एनाबेल सदरलैंड (20 रन देकर दो विकेट) ने 11वें ओवर में डॉटिन को आउट कर दिया. तनुजा कंवर 16 रन बनाकर रन आउट हुईं. अपडेटेड प्वाइंट्स टेबल टीम स्पोर्ट्से गए मैच जीते हारे नेट रन रेट (NRR) अंक (PTS) दिल्ली कैपिटल्स 5 3 2 -0.223 6 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 2 2 +0.619 4 मुंबई इंडियंस 3 2 1 +0.610 4 यूपी वॉरियर्ज 4 2 2 +0.167 4 गुजरात जायंट्स 4 1 3 -0.974 2 भाषा के इनपुट के साथ. नया विचार प्रीमियम स्टोरी:- OTT Platform: जानिए, किन कारणों से तेजी से बढ़ रहा है हिंदुस्तानीय ओटीटी बाजार Mughal Harem Stories :  मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम The post जेस जोनासेन का ऑलराउंड प्रदर्शन, दिल्ली ने गुजरात को हराया, प्वाइंट्स टेबल में पहुंची टॉप पर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad Crime: धनबाद में बाइक सवार अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से दो मजदूर घायल

Dhanbad Crime: धनबाद, सुमन सिंह-धनबाद जिले के महुदा थाना क्षेत्र में महुदा कोल वाशरी से सटे मुरलीडीह रेलवे फाटक के समीप श्री तिरुपति बालाजी इंटरप्राइजेज द्वारा एलएचएस अंडरपास बनाया जा रहा है. मंगलवार की रात मजदूरों पर बाइक पर आए दो अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. इसमें दो मजदूरों को गोली लगी है. दोनों मजदूर घायल हो गए. इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल मजदूर बिहार के बेगूसराय के रहने वाले हैं. इनके नाम लाला साहनी और झूलो चौधरी है. फायरिंग से इलाके में दहशत है. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. घटनास्थल से एक मैगजीन और आठ खोखे बरामद मजदूर लाला साहनी को एक गोली जांघ में लगी है जबकि एक पेट में लगी है. झूलो चौधरी की जांघ में एक गोली लगी है. दोनों मजदूरों को समुचित इलाज के लिए धनबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. धनबाद की महुदा पुलिस ने घटनास्थल से एक मैगजीन और आठ खोखे बरामद किए हैं. भोजन करने के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग बिहार के छह लोग अंडरपास के निर्माण कार्य में लगे हैं. काम कर वे यहां रात का भोजन बनाकर खाना खाने बैठे थे. तभी रात लगभग 9 बजे बाइक पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे. इसमें दो मजदूरों को गोली लगी. सभी चिल्लाते हुए जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. दोनों घायल भी उसी हालत में वहां से भागते हुए महुदा कोल वाशरी की ओर चले गए. इसके बाद घटना की जानकारी महुदा पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर महुदा इंस्पेक्टर ममता कुमारी और महुदा थाना प्रभारी देवानंद प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजकर छानबीन शुरू कर दी. ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने मजदूरों से की पूछताछ धनबाद के ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी भी सूचना मिलते घटनास्थल पहुंचे और मजदूरों से पूछताछ की. इस संबंध में ग्रामीण एसपी ने कहा कि यहां अज्ञात बाइक सवार दो अपराधियों द्वारा मजदूरों पर फायरिंग की गयी है. ये जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे. ये भी पढ़ें: JAC Paper Leak Case: झारखंड में ऐसे हुआ था मैट्रिक का पेपर लीक, मजदूर बनकर प्रश्न पत्र निकालनेवाले छह अरेस्ट The post Dhanbad Crime: धनबाद में बाइक सवार अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से दो मजदूर घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand Politics: कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को प्रमंडल और विधायकों को दो-दो जिलों की जिम्मेवारी

Jharkhand Politics: रांची-कांग्रेस कोटे के मंत्री और पार्टी विधायकों के बीच सांगठनिक कामकाज के लिए जवाबदेही बांट दी गयी है. झारखंड प्रभारी के राजू के निर्देश के बाद प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मंत्रियों और विधायकों के बीच सांगठनिक जवाबदेही तय की है. मंत्री राधाकृष्ण किशोर को पलामू और कोल्हान प्रमंडल की जवाबदेही मिली है. मंत्री डॉ इरफान अंसारी को उत्तरी छोटानागपुर, दीपिका पांडेय सिंह को संताल परगना और शिल्पी नेहा तिर्की को दक्षिणी छोटानागपुर की जवाबदेही मिली है. सांगठनिक कामकाज को बेहतर बनाने के लिए मिली जवाबदेही पिछले दिनों विधायक दल की बैठक में तय हुआ था कि सांगठनिक कामकाज को बेहतर बनाने और पार्टी को ग्रास रूट तक ले जाने के लिए विधायकों को जवाबदेही दी जायेगी. प्रभारी श्री राजू ने निर्देश दिया है कि विधायक अपने प्रभार वाले जिला में महीने की पहली तारीख और दूसरे जिला में 15 तारीख को बैठक करेंगे. जिला कांग्रेस कमेटी और प्रखंड कमेटी के माध्यम से कार्यकर्ताओं से मांग पत्र या याचिका लेंगे. शिकायत याचिकाओं का विवरण एकत्र करेंगे. इसके बाद संबंधित प्रशासनी अधिकारियों या मंत्री से व्यक्तिगत रूप से मिलकर शिकायतों के समाधान के लिए कदम उठायेंगे. विधायक संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा के साथ-साथ केंद्रीय व प्रदेश स्तर कार्यक्रम का क्रियान्वयन करायेंगे. 20 सूत्री कार्यक्रम समितियों के कामकाज की समीक्षा करेंगे. इसके साथ ही पार्टी में युवाओं और स्त्रीओं, एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों को आगे लाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे. प्रमंडलवार जवाबदेही राधाकृष्ण किशोर पलामू और कोल्हान प्रमंडलडॉ इरफान अंसारी उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलदीपिका पांडेय सिंह संताल परगना प्रमंडलशिल्पी नेहा तिर्की दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल जिलावार जवाबदेही प्रदीप यादव देवघर और दुमकाराजेश कच्छप पूर्वी सिंहभूम और जामताड़ाडॉ रामेश्वर उरांव लोहरदगा और पलामूरामचंद्र सिंह लातेहार और गढ़वानमन विक्सल कोंगाड़ी खूंटी और रांचीभूषण बाड़ा सिमडेगा और गुमलाअनूप सिंह धनबाद और कोडरमासोना राम सिंकू प सिंहभूम और सरायकेलाममता देवी रामगढ़ और हजारीबागनिशात आलम पाकुड़ और साहिबगंजसुरेश बैठा गोड्डा और चतराश्वेता सिंह बोकारो और गिरिडीह ये भी पढ़ें: JAC Paper Leak Case: झारखंड में ऐसे हुआ था मैट्रिक का पेपर लीक, मजदूर बनकर प्रश्न पत्र निकालनेवाले छह अरेस्ट The post Jharkhand Politics: कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को प्रमंडल और विधायकों को दो-दो जिलों की जिम्मेवारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सचिन और युवराज का गरजा बल्ला, पुराने अंदाज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, इंग्लैंड मास्टर्स को 9 विकेट से हराया

IML 2025: मंगलवार को इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के तीसरे मुकाबले में इंडिया मास्टर्स ने इंग्लैंड मास्टर्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी, जहां पुराने क्रिकेट सितारों को मैदान पर देखकर प्रशंसकों की पुरानी यादें ताजा हो गईं. मंगलवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम की दूधिया रोशनी में 133 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लिटिल मास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की शानदार पारी के साथ शुरुआत हुई, उन्होंने 21 गेंदों पर 34 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया. उन्होंने गुरकीरत सिंह मान के साथ महज 7 ओवर में 75 रनों की ओपनिंग साझेदारी कर दी. मान ने तेज तर्रार पारी स्पोर्ट्सी, उन्होंने 35 गेंदों में नाबाद 63 रन बनाकर समान रूप से आक्रामक स्पोर्ट्स दिखाया. INTERNATIONAL MASTERS LEAGUE  क्रिस स्कोफील्ड की गेंद पर टिम एम्ब्रोस के हाथों कैच आउट होने के बाद सचिन के पवेलियन लौटने के बाद स्टेडियम का बिजली जैसा माहौल कुछ देर के लिए थम गया. हालांकि, खतरनाक युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के आने से माहौल बदल गया क्योंकि उन्होंने इंग्लिश लेग स्पिनर की दूसरी गेंद पर मिडविकेट पर एक बड़ा छक्का लगाकर दर्शकों को खुश कर दिया. बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने मैच को खत्म करने की जल्दी में थे, उन्होंने 14 गेंदों पर नाबाद 27 रन बनाकर चार चौके लगाए और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने गुरकीरत के साथ 57 रनों की अविजित साझेदारी की और इंडिया मास्टर्स को सिर्फ 11.4 ओवर में जीत दिलाई. India Masters vs England Masters. SACHIN TENDULKAR – AT THE AGE OF ALMOST 52. 🤯pic.twitter.com/dMo0NVYDaF — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 25, 2025 इससे पहले IML के तीसरे मैच में सचिन तेंदुलकर की इंडिया मास्टर्स ने इयोन मोर्गन की इंग्लैंड मास्टर्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और इस उच्च-दांव वाले मुकाबले में क्षेत्ररक्षण का फैसला किया. मेजबान टीम के लिए यह फैसला सही साबित हुआ जब अभिमन्यु मिथुन ने तीसरे ओवर में स्टंपर फिल मस्टर्ड (8) का विकेट लिया. फिर धवल कुलकर्णी ने मॉर्गन को 13 गेंदों पर 14 रन पर आउट करके मेहमान टीम को पावरप्ले के अंदर परेशानी में डाल दिया. सलामी बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने के बाद टिम एम्ब्रोस और डैरेन मैडी ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी कर पारी को संभाला. इसके बाद बाएं हाथ के स्पिनर पवन नेगी ने दो ओवर के अंतराल में दो विकेट चटकाए और हिंदुस्तान को मैच में आगे रखा. एम्ब्रोस ने 22 गेंदों पर 23 रनों का योगदान दिया, जबकि मैडी ने 24 गेंदों पर 25 रन बनाए. टिम ब्रेसनन ने 19 गेंदों पर 16 रन की पारी के दौरान दो चौके लगाए, लेकिन कुलकर्णी ने उन्हें आउट कर दिया. 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 𝐌𝐚𝐬𝐭𝐞𝐫𝐬 = 𝟐/𝟐! ✅✅ Two games, two dominant wins! 💪The #IndiaMasters are on a roll in the #IMLT20! Who’s loving this winning streak? 🙌#TheBaapsOfCricket #IMLonJioHotstar #IMLonCineplex pic.twitter.com/8pKpEDPfN8 — INTERNATIONAL MASTERS LEAGUE (@imlt20official) February 25, 2025 इंग्लैंड की 89 रनों पर आधी टीम डगआउट में लौट चुकी थी, ऐसे में आखिरी क्षणों में उसे कुछ तूफानी पारी की जरूरत थी. लेकिन हिंदुस्तान के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण ने कोई भी मौका नहीं दिया. विनय कुमार ने खतरनाक दिमित्री मास्कारेनहास को सिंगल डिजिट पर आउट किया. इसके बाद मिथुन और कुलकर्णी ने क्रिस ट्रेमलेट को 8 गेंदों पर 16 रन और स्टीवन फिन (1) को आउट किया. अंत में, क्रिस स्कोफील्ड ने 8 गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाकर मेहमान टीम 132 के स्कोर तक पहुंचा दिया. हिंदुस्तान की ओर से धवल कुलकर्णी ने 3/21 के प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ गेंदबाजी में सबसे बढ़िया प्रदर्शन किया, जबकि अभिमन्यु मिथुन और पवन नेगी ने दो-दो विकेट लिए. घरेलू टीम के लिए विनय कुमार ने एक विकेट लिया. संक्षिप्त स्कोर:  इंग्लैंड मास्टर्स 132/8 (डैरेन मैडी 25, टिम एम्ब्रोस 23; धवल कुलकर्णी 3/21, पवन नेगी 2/16)  इंडिया मास्टर्स 133/1 (गुरकीरत सिंह मान 63*, सचिन तेंदुलकर 34, युवराज सिंह 27*) नया विचार प्रीमियम स्टोरी:- Mughal Harem Stories :  मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम OTT Platform: जानिए, किन कारणों से तेजी से बढ़ रहा है हिंदुस्तानीय ओटीटी बाजार The post सचिन और युवराज का गरजा बल्ला, पुराने अंदाज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, इंग्लैंड मास्टर्स को 9 विकेट से हराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रांची में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पड़ा महंगा, तीन महीने में 214 के डीएल सस्पेंड, बिना हेलमेट वालों पर भी हुआ एक्शन

रांची-ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना वाहन चालकों को भारी पड़ रहा है. ट्रैफिक पुलिस की अनुशंसा पर रांची जिला परिवहन कार्यालय ने तीन माह (अक्तूबर 2024 से दिसंबर 2024) तक कुल 214 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए हैं. इनमें सबसे अधिक बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर कुल 106 लोगों के डीएल सस्पेंड किए गए हैं. अलग-अलग नियमों का उल्लंघन करने पर अक्तूबर, 2024 में कुल 80, नवंबर में 41 और दिसंबर, 2024 में कुल 93 लोगों के डीएल सस्पेंड हुए हैं. अकेले, साल 2024 में कुल 3628 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड हुए हैं. वाहन में छेड़छाड़ करने पर हुई कार्रवाई तीन माह में अनसेफ कंडीशन यानी वाहन में किसी प्रकार की छेड़छाड़ करने पर कुल 26, दो पहिया वाहनों में पीछे बैठे लोगों के हेलमेट नहीं पहनने पर 82 और दो पहिया वाहन चलाते समय खुद वाहन चालकों के हेलमेट नहीं पहनने पर कुल 106 लोगों के डीएल सस्पेंड किये गये हैं. किस साल कितने लाइसेंस सस्पेंड साल-कितने लाइसेंस सस्पेंड2024-36282023-62482022-73632021-80332020-23,7572019-1,7152018-10,485 पहली बार में तीन माह के लिए होता है डीएल सस्पेंड-डीटीओ रांची के डीटीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि पहली बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर तीन माह और दूसरी बार पकड़े जाने पर भी तीन माह के लिए डीएल सस्पेंड किया जाता है, जबकि तीसरी बार में ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया जाता है. ये भी पढ़ें: JAC Paper Leak Case: झारखंड में ऐसे हुआ था मैट्रिक का पेपर लीक, मजदूर बनकर प्रश्न पत्र निकालनेवाले छह अरेस्ट ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: महाशिवरात्रि पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, कब से आसमान में छाएंगे बादल? The post रांची में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पड़ा महंगा, तीन महीने में 214 के डीएल सस्पेंड, बिना हेलमेट वालों पर भी हुआ एक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: कारखाने का गेट खुला, 15 दिनों बाद मुक्त हुईं कोलकाता में कैद पंचेत की 95 युवतियां, लौटीं घर

Dhanbad News: दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर के रामचंद्रपुर स्थित एक्सोडस फ्यूचरा नीट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में फंसीं निरसा, धनबाद की रहने वाली 95 युवतियों को मंगलवार को बाहर निकाला गया. मुक्त होने के बाद सभी लड़कियां ट्रेन से देर शाम अपने घर पहुंचीं, तो परिजनों ने राहत की सांस ली. इस संबंध में कारखाने के अंदर फंसीं युवतियों ने बताया कि वेतन को लेकर कारखाना प्रबंधन और स्थानीय कामगारों के बीच विवाद चल रहा है. विवाद इस कदर बढ़ गया कि उन लोगों ने कारखाने के गेट पर बाहर से ताला लगा दिया. इस कारण अंदर रहने व काम करने वाली लड़कियां फंस गयीं. परेशान युवतियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी आपबीती सुनायी. इस समाचार को मंगलवार को नया विचार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इधर, निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने बंगाल के मंत्री से बात कर कार्रवाई करने की मांग की. इसको लेकर मंगलवार की सुबह स्थानीय प्रशासन ने कारखाने के गेट का ताला खुलवाया. इसके बाद वहां फंसी युवतियां अपने घरों के लिए रवाना हो गयीं. बोली नंदनी : अब वहां काम नहीं करेंगे देर शाम पंचेत क्षेत्र के लूचीबाद गांव निवासी मति मुंडा व मीना मुंडा की पुत्री नंदिनी मुंडा कोलकाता से शक्तिकुंज एक्सप्रेस से कुमारधुबी स्टेशन पहुंचीं, तो माता पिता ने उसे गले लगा लिया. दरअसल, कारखाना से निकल कर अधिकांश युवतियां शक्तिपुंज एक्सप्रेस से कुमराधुबी स्टेशन पहुंचीं. कुछ बस से घर वापस आयीं. नंदिनी परिवार के सभी सदस्यों से गले मिली. सबकी आंखों में खुशी के आंसू थे. नंदिनी ने कहा कि वह उस कंपनी में और काम नहीं करेगी. 15 दिन से डर-डर कर रह रही थी. वह 18 महीने से उस कंपनी में काम कर रही थी, लेकिन पीएफ, ग्रेच्युटी नाम की कोई चीज ही नहीं है. साथ ही कोई सुरक्षा नहीं हैं. स्थानीय लोगों के आंदोलन के कारण फरवरी माह का वेतन भी नहीं मिला. बोलीं गुड़िया कुमारी व पंपा कुमारी गुड़िया व पंपा ने कहा कि उन्हें ना पीएफ मिला और न ही ग्रेच्युटी. अपने घर के पास रोजगार नहीं मिलने के कारण विवश होकर उन्हें बाहर जाना पड़ा. सभी युवतियां पंचेत क्षेत्र के बांदा, सोनाबाद, लेदाहरिया, सालुकचापड़ा, पतलाबाड़ी, बेनागड़िया आदि गांव की हैं. विधायक अरूप चटर्जी व चंद्रदेव महतो ने की पहल पंचेत एवं आसपास की लड़कियों को कारखाने से मुक्त कराने में निरसा के विधायक अरूप चटर्जी ने सोमवार को बंगाल के मंत्री मलय घटक से बात की थी, वहीं सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने मंगलवार को यह मामला विधानसभा में उठाया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: कारखाने का गेट खुला, 15 दिनों बाद मुक्त हुईं कोलकाता में कैद पंचेत की 95 युवतियां, लौटीं घर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: सिक्सलेनिंग को ले चला बुलडोजर, नोकझोंक

Dhanbad News: निरसा प्रखंड के अंतर्गत बेलचढ़ी में मंगलवार को जिला भू-अर्जन विभाग एवं एनएचएआइ द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया. आधा दर्जन घरों को ध्वस्त कर दिया गया. इस दौरान लोगों के साथ अधिकारियों की नोकझोंक हुई. झामुमो नेता उमाशंकर सिंह सहित अन्य पहुंचे और एकतरफा कार्रवाई का विरोध किया. कहा कि स्ट्रक्चर का भुगतान किया गया है. लेकिन जमीन का मुआवजा नहीं मिला है. उनलोगों ने अधिकारियों को कागजात भी सौंपा. घर को ध्वस्त करने का आरोप इसी क्रम में एक टूटे हुए घर के मालिक ने आरोप लगाया कि उन्हें घर का सामान हटाने के लिए मोहलत तक नहीं दी गयी. अंदर सामान रहते हुए घर को ध्वस्त कर दिया गया. उससे उन्हें लाखों रुपए की क्षति हुई. उन्होंने यह आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में उनका पुत्र, जो कि 12वीं की परीक्षा दे रहा है. उसे भी पुलिस ने पीटा. वहीं दूसरी तरफ़ मौके पर उपस्थित अधिकारी ने बताया कि यह सारा आरोप गलत है. कहा कि हम सिर्फ वैसे घरों को ध्वस्त कर रहे हैं, जिनकी ज़मीन की प्लॉट संख्या हमें सीनियर अधिकारियों द्वारा उपलब्ध करायी गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: सिक्सलेनिंग को ले चला बुलडोजर, नोकझोंक appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top