Hot News

आरसीबी के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा-स्विंग होती गेंदों ने शुरुआती ब्रेकथ्रू दिलाया

DC vs RCB : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सोमवार की रात दिल्ली कैपिटल्स (DC) को उसके होम ग्राउंड पर 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. आरसीबी की इस जीत के हीरो रहे गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जोश हेजलवुड, जिन्होंने दिल्ली के बैटरर्स को 75 रन के स्कोर पर धराशाई कर दिया.

शुरुआत में विकेट मिल जाने से सबकुछ आसान हो जाता है: भुवनेश्वर कुमार

आरसीबी के शानदार प्रदर्शन पर बात करते हुए उनके स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि इस सीजन में गेंद थोड़ी स्विंग हो रही है. मुझे पक्का नहीं पता कि यह गेंद की वजह से है या सरफेस की वजह से, लेकिन जब गेंद मूव करती है, और आप शुरुआत में कुछ विकेट ले लेते हैं, तो बाद में चीजें बहुत आसान हो जाती हैं. यह एक अच्छी बैटिंग विकेट थी और गेंद अच्छी तरह से आ रही थी, लेकिन फिर भी वह काफी स्विंग कर थी. यह गेंदबाजों के लिए बेहतरीन अवसर था और हमने उसका फायदा उठाया. हम लकी थे कि हमें शुरुआती ब्रेकथ्रू मिले. पिछले गेम में इसी पिच पर 250 रन बने थे, लेकिन सोमवार को कुछ और ही हुआ.

हेजलवुड ने की भुवनेश्वर कुमार की तारीफ

आरसीबी के पेसर जोश हेजलवुड ने दिल्ली के चार चटकाए, लेकिन उन्होंने 3 तीन विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार की तारीफ की. हेजलवुड ने कहा, भुवी शानदार प्रदर्शन कर रहे थे. पूरे समय उन्होंने बेहतरीन गेंद फेंकी.अब वे पर्पल कैप विनर हैं. वे बेहतरीन स्विंग कराते हैं.

आरसीबी प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर

दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हराकर आरसीबी ने IPL इतिहास का दूसरा सबसे तेज रन चेज किया और मात्र 6.3 ओवर में नौ विकेट बाकी रहते जीत हासिल कर ली. इस जीत के साथ ही आरसीबी ने इस सीजन में अपनी छठी जीत दर्ज की.आरसीबी अब प्वाइंट टेबल में पंजाब के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गया है, जिसने 8 मैच स्पोर्ट्सकर 6 में जीत दर्ज की है और 12 प्वाइंट बनाएं हैं.

ये भी बनाएं : विराट कोहली ने दिल्ली में कहा-क्रिकेट मेरा जीवन है, यह मैंने बचपन में ही तय कर लिया था

रिंकू सिंह बने केकेआर के संकटमोचक, कहा-मैं बस टीम को मुश्किल से निकालने के लिए स्पोर्ट्सता हूं

The post आरसीबी के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा-स्विंग होती गेंदों ने शुरुआती ब्रेकथ्रू दिलाया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top