Hot News

बिहार राजस्व विभाग में फेरबदल, हड़ताल के बीच हटाये गए सीके अनिल, जय सिंह को मिली जिम्मेदारी

Bihar Revenue Department: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रधान सचिव सीके अनिल को उनके पद से हटा दिया है. मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सीके अनिल का तबादला कर उन्हें वापस बिहार राज्य योजना पर्षद में भेज दिया गया है. उनकी जगह अब विभाग के सचिव जय सिंह को प्रधान सचिव की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इस वजह से हटाये गए सीके अनिल

1991 बैच के आईएएस अधिकारी सीके अनिल को महज 5 महीने पहले ही इस महत्वपूर्ण विभाग की कमान दी गई थी. उनके कार्यकाल के दौरान विभाग में लगातार हड़ताल का माहौल बना रहा. पहले राजस्व कर्मचारियों ने मोर्चा खोला और उसके बाद 8 मार्च से सीओ और राजस्व पदाधिकारी भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए.

इस लंबी हड़ताल की वजह से राज्यभर के अंचलों में जमीन की रजिस्ट्री, दाखिल-खारिज और जनता से जुड़े अन्य जरूरी काम पूरी तरह ठप पड़ गए, जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

कोई आधिकारिक वजह नहीं

माना जा रहा है कि हड़ताल खत्म कराने में विफलता और कामकाज प्रभावित होने की वजह से ही प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है. राज्य में फिलहाल जनगणना का काम भी चल रहा है, जिसमें राजस्व अधिकारियों की भूमिका अहम होती है, लेकिन हड़ताल के कारण यह काम भी प्रभावित हो रहा था.

प्रशासन ने तबादले की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन प्रशासनिक हलकों में इसे सीधे तौर पर सीओ-आरओ की नाराजगी और विभाग की सुस्त रफ्तार से जोड़कर देखा जा रहा है. अब जय सिंह के सामने सबसे बड़ी चुनौती हड़ताली अधिकारियों को काम पर वापस लाना और अटके हुए कामों को निपटाना होगा. यह विभाग खुद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास है, इसलिए इस बदलाव को काफी अहम माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: ‘बिहारी होने के कारण मारी गोली’, पांडव कुमार की हत्या पर भड़के तेजस्वी, बोले- जल्द चाहिए न्याय

The post बिहार राजस्व विभाग में फेरबदल, हड़ताल के बीच हटाये गए सीके अनिल, जय सिंह को मिली जिम्मेदारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top