Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्कूल व पीएचसी को मुफ्त नेट कनेक्टिविटी

समाहरणालय के एनआइसी भवन की छत पर लगेगा बीएसएनएल का टावर मुजफ्फरपुर. ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र में निशुल्क नेट कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी. माध्यमिक एवं मध्य विद्यालयों में भी नेट कनेक्टिविटी होगी. इसके अतिरिक्त कस्तूरबा गांधी विद्यालय के हॉस्टल,अनुसूचित जाति जनजाति हॉस्टल,पंचायत प्रशासन भवन, महादलित टोलों के वर्कशेड को भी ब्रॉडबैंड सेवा से जोड़ा जाएगा.समाहरणालय स्थित एनआइसी भवन के छत पर इसका अलग टावर लगेगा. जिससे स्पीड बेहतर होगी. आकांक्षी जिला के 13 प्रखंडों में फर्स्ट फेज में काम होगा. हिंदुस्तान नेट स्कीम के तहत नेट कनेक्टिविटी की सुगम एवं तेज गति की गुणवत्तापूर्ण सुविधा पहुँचाने हेतु दूरसंचार विभाग के संयुक्त प्रशासक संजीवन सिन्हा ने डीएम सुब्रत कुमार सेन तथा इंटरनेट सेवा प्रदाता के अधिकारियों के साथ समाहरणालय में बैठक कर यह जानकारी दी. इस संबंध में जानकारी देते हुए बीएसएनएल के महाप्रबंधक डी एन सहाय ने कहा कि हिंदुस्तान नेट स्कीम के तहत ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में कनेक्शन की निशुल्क व्यवस्था की योजना है. इसके तहत मशीन का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा. लेकिन सेवा प्रदाता के पैकेज के अनुसार मासिक चार्ज देय है. इसके लिए विहित प्रक्रिया के तहत आवेदन देकर नेट कनेक्टिविटी की सुविधा ली जा सकती है. इसके तहत औराई बंदरा, गायघाट, कांटी, बोचहा, कटरा, कुढनी, मरवन, मीनापुर, मोतीपुर, मुसहरी, साहेबगंज सकरा मे यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. प्रथम चरण में प्रखंडवार पंचायतवार निम्नवत रूप में कार्य किए जाएंगे.औराई के रामपुर शंभू पट्टी, बंदरा के हत्था, बोचहा के नरमा, गायघाट के कांटा पीरौचा दक्षिणी, कांटी के माधोपुर दुल्लम उर्फ ढेला, कटरा के जजुवार पश्चिम, कुढ़नी के बसौली,मरवन के रूपवारा, मीनापुर के मीनापुर पंचायत, मोतीपुर के बांसघाट, मुसहरी के नरौली, साहेबगंज के पकड़ी बसरत, सकरा के मझौलिया पंचायत में उक्त सुविधा प्रथम चरण में प्रदान की जाएगी. ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र में निशुल्क नेट कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी. माध्यमिक एवं मध्य विद्यालयों में भी नेट कनेक्टिविटी होगी. इसके अतिरिक्त कस्तूरबा गांधी विद्यालय के हॉस्टल,अनुसूचित जाति जनजाति हॉस्टल,पंचायत प्रशासन भवन, महादलित टोलों के वर्कशेड को भी ब्रॉडबैंड सेवा से जोड़ा जाएगा.समाहरणालय स्थित एनआइसी भवन के छत पर इसका अलग टावर लगेगा. जिससे स्पीड बेहतर होगी. आकांक्षी जिला के 13 प्रखंडों में फर्स्ट फेज में काम होगा. हिंदुस्तान नेट स्कीम के तहत नेट कनेक्टिविटी की सुगम एवं तेज गति की गुणवत्तापूर्ण सुविधा पहुँचाने हेतु दूरसंचार विभाग के संयुक्त प्रशासक संजीवन सिन्हा ने डीएम सुब्रत कुमार सेन तथा इंटरनेट सेवा प्रदाता के अधिकारियों के साथ समाहरणालय में बैठक कर यह जानकारी दी.बीएसएनएल के महाप्रबंधक डी एन सहाय ने कहा कि हिंदुस्तान नेट स्कीम के तहत ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में कनेक्शन की निशुल्क व्यवस्था की योजना है. इसके तहत मशीन का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा. लेकिन सेवा प्रदाता के पैकेज के अनुसार मासिक चार्ज देय है. इसके लिए विहित प्रक्रिया के तहत आवेदन देकर नेट कनेक्टिविटी की सुविधा ली जा सकती है.इसके तहत औराई बंदरा, गायघाट, कांटी, बोचहा, कटरा, कुढनी, मरवन, मीनापुर, मोतीपुर, मुसहरी, साहेबगंज सकरा मे यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. प्रथम चरण में प्रखंडवार पंचायतवार निम्नवत रूप में कार्य किए जाएंगे. औराई के रामपुर शंभू पट्टी, बंदरा के हत्था, बोचहा के नरमा, गायघाट के कांटा पीरौचा दक्षिणी, कांटी के माधोपुर दुल्लम उर्फ ढेला, कटरा के जजुवार पश्चिम, कुढ़नी के बसौली,मरवन के रूपवारा, मीनापुर के मीनापुर पंचायत, मोतीपुर के बांसघाट, मुसहरी के नरौली, साहेबगंज के पकड़ी बसरत, सकरा के मझौलिया पंचायत में उक्त सुविधा प्रथम चरण में प्रदान की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्कूल व पीएचसी को मुफ्त नेट कनेक्टिविटी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वित्तीय अनियमितता में शिक्षक गोपाल प्रसाद उपाध्याय निलंबित

-साहेबगंज के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में पदास्थापित थे मुजफ्फरपुर. डीइओ ने वित्तीय अनियमितता व अनुशासनहीनता के मामले में प्लस टू के गोपाल प्रसाद उपाध्याय, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय साहेबगंज के प्रभारी प्रधानाध्यापक सगीर अहमद को निलंबित कर दिया. निलंबन अवधि में मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी साहेबगंज का कार्यालय तय हुआ है, जहां से निर्गत अनुपस्थिति विवरणी के आधार पर नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता इन्हें देय होगा. माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने गड़बड़ी के मामले में कार्रवाई का आदेश दिया था. निदेशक के आदेश के आलोक में डीइओ अजय कुमार सिंह ने पिछले वर्ष 26 दिसंबर को कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद साहेबगंज, को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था. कार्यपालक पदाधिकारी से सगीर अहमद प्रभारी प्रधानाध्यापक (उच्च माध्यमिक शिक्षक) प्लस टू गोपाल प्रसाद उपाध्याय, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय साहेबगंज के विरूद्ध आरोप पत्र गठित कर इन्हें निलंवित करते हुए विभागीय कार्रवाही संचालित करने का अनुरोध किया था. नियोजन इकाई स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी. डीइओ ने निलंबित कर दिया. विधिवत जांच 60 दिनों के अंदर पूरा करेंगे प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध गठित आरोपों में उच्चाधिकारी के आदेशों की अवहेलना करना, स्वेच्छाचारिता, कर्त्तव्यहीनता व नैतिक नीचता को अपनाते हुए प्रशासनी राशि का गबन करने का प्रयास करना व शिक्षक सहित कर्मी के लिये निर्धारित आचार संहिता का उल्लंघन जैसे कई गंभीर आरोप है. आरोपों की जांच के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा को जांच पदाधिकारी व बीइओ, साहेबगंज को विभागीय पदाधिकारी बनाया गया है. जांच पदाधिकारी आरोपों की विधिवत जांच 60 दिनों के अंदर पूरा करेंगे. इससे पूर्व उमवि. धर्मपुर पूर्वी मीनापुर के प्रधानाध्यापक संजय कुमार को निलंबित किया गया था. उन पर शराब पीकर स्कूल में आने के मामले में कार्रवाई की गयी थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वित्तीय अनियमितता में शिक्षक गोपाल प्रसाद उपाध्याय निलंबित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हारून नगर सेक्टर दो के सामने गेट लगाने के विवाद में पथराव

फुलवारीशरीफ . हारून नगर कॉलोनी में लगातार चोरी की वारदात से परेशान कॉलोनी वालों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फुलवारीशरीफ-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित हारून नगर सेक्टर 2 के ऑपोजिट खोजा इमली के पास गेट लगा दिया जिसका आसपास के लोगों ने विरोध किया. इस मामले में मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और लोगों को समझने लगी तभी तक दोनों पक्षों से पथराव होने लगा. इस पथराव में कई लोग घायल हो गये. देखते ही देखते फुलवारीशरीफ का हारून नगर से लेकर खोजाइमली इलाके में तनाव फैल गया. इस दौरान एक घंटे तक दोनों तरफ से पथराव हुआ. बीच में फंसे कई पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी. हालात तनावपूर्ण मिलने की जानकारी पर पटना सदर एसडीएम पटना से सीटीएसपी पश्चिम बीएससी सुशील कुमार सिंह, फुलवारीशरीफ, खगौल, नेउरा, गर्दनीबाग, बेऊर और आसपास के स्थान की पुलिस पहुंची. देर रात तक दोनों पक्षों को समझने में बुझाने में पुलिस प्रशासन के लोग जमे थे. मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम पटना सिटी पश्चिमी को हारून नगर के लोगों ने स्पष्ट कहा कि हम लोग अपनी सोसाइटी की जमीन में रास्ता निकाले हैं और यह कॉलोनी का रास्ता है हम लोग गेट लगाएंगे. वह मौजूद पदाधिकारी पटना सदर एसडीएम ने कहा कि यह वर्षों से लोगों के लिए रेलवे स्टेशन फुलवारी आने-जाने का रास्ता बना हुआ है इसे से बंद नहीं कर सकते. इस बीच वहां मौजूद सिया वक्फ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अफजल अब्बास ने कहा कि वह स्थानीय नागरिक हैं और अपनी समिति के लोगों के साथ हैं. उन्होंने समिति के लोगों को समझाना चाहा की गेट लग गया है हटाया नहीं जायेगा लेकिन इसे खुला रखना होगा गेट को हम हटा नहीं सकते. हालांकि किसी की दलील जिला प्रशासन के अधिकारी मानने को तैयार नहीं हुए. अधिकारियों का कहना था कि गेट बंद नहीं किया जा सकता है. वहीं कॉलोनी के प्रवेश द्वारा पर गेट लगाने का बाहरी लोग विरोध करते हुए सड़क पर उतर आये इन लोगों का कहना था कि गेट लग जाने के बाद जो लोग स्टेशन या उस पार जाना चाहेंगे उन्हें लंबी दूरी तय करना होगा. . समाचार लिखे जाने तक हारून नगर खोजा ईमिली और मुख्य इलाके में अफरा तफरी का माहौल बना रहा. लोग और पुलिस प्रशासन के अधिकारी वहां जमें रहे और लोगों को समझाने बुझाने में झूटे थे. सेक्रेटरी बोले, चोरी की घटना को देखते हुए लगाया गेट सोसाइटी के सेक्रेटरी का कहना था कि गेट का उद्देश्य रात के समय सुरक्षा की दृष्टि से बंद करना है. दिन में गेट खुला रहेगा. हारून नगर फेज़ वन में तीन दिनों पहले मस्जिद में चोरी हो गयी थी. इसके पूर्व वहां के इमाम के घर चोरी हो गयी थी. चोरी की वारदात से परेशान लोगों ने कॉलोनी की सुरक्षा के उपाय करने को कहा था. इस बात को लेकर सेक्रेटरी ने रात के समय कॉलोनी के मुख्य द्वारा पर गेट लगा गार्ड तैनात करने का उपाय दिया. जिस पर कॉलेनी वालों ने हां कर दिया. गेट सुबह 6 बजे से रात के 11 बजे तक खुल रहेगा और रात के 11 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा. गेट लगाने के बाद चौहरमल नगर व ऑटो चालक नाराज हो गये और गेट को हटाने की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया. जाम की समाचार पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास करने लगी. लोगों का कहना था कि गेट हटाया जाये जबकि कॉलोनी के सेक्रेटरी का कहना था कि गेट सुरक्षा के लिए लगया गया है. यह दिन में खुला रहेगा और मध्य रात्रि को बंद कर दिया जायेगा मगर लोग मानने को तैयार नहीं थे और करीब तीन घंटे तक सड़क जाम कर हगामा करते रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हारून नगर सेक्टर दो के सामने गेट लगाने के विवाद में पथराव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे डॉक्टर

संवाददाता, पटना पीएमसीएच शताब्दी समारोह के दौरान ज्ञान भवन में रात सात बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अल्तमश फरीदी व सूफी गायक जयपुरिया ब्रदर्स जैसे ही स्टेज पर पहुंचे डॉक्टर्स समेत सभी छात्रों ने उनका स्वागत किया गया. कार्यक्रम के दौरान अल्तमश म्यूजिकल बैंड टीम में शामिल अल्तमश व शादाब फरीदी ने तेरे वास्ते फलक से मैं चांद लाऊंगा गीत प्रस्तुत किया तो दर्शक अपनी जगह पर खड़े होकर झूमने को मजबूर हो गये. इसके बाद उन्होंने केसरिया तेरा इश्क रे पिया रे, सनम रे सनम रे, कुछ तो बता ऐ जिंदगी, काली काली जुल्फों के आदि गीतों की प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीता. अंत में सबका अभिवादन करते हुए उन्होंने सभी से अलविदा ली. कार्यक्रम में कई बार स्त्री-पुरुष डॉक्टर मंच तक पहुंच कर झूमते दिखे. कई तो अपनी कुर्सी पर खड़ा होकर नाचने लगे. कार्यक्रम की शुरुआत इंडिया गोट टैलेंट के विजेता हूपर्स ब्रदर्स के द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई. गणेश वंदना के बाद शिव तांडव की जीवंत प्रस्तुति हुई. शिवरात्रि के पूर्व संध्या पर दर्शकों की विशेष मांग पर प्रस्तुत शिव तांडव से पूरा हॉल गूंज उठा. हूपर्स ब्रदर्स के साथ दर्शक भी शिव तांडव का श्लोक जपने लगे. हूपर्स ब्रदर्स के बाद जयपुरिया ब्रदर्स की सूफियाना अंदाज में प्रस्तुत कव्वाली, शायरी ने तो जैसे पूरे माहॉल को सूफियाना बना दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे डॉक्टर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दानापुर मेें चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़कर 25 लाख की संपत्ति उड़ायी

दानापुर. शहर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. आये दिन नयी-नयी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. बढ़ती चोरी की वारदात के कारण आम लोगों में भय का माहौल कायम है. थाना क्षेत्र के गोला रोड टी प्वाइंट स्थित सूर्य सिंह विहार अपार्टमेंट ब्लॉक बी के फ्लैट संख्या 101 निवासी हदयेश दयुमणि के बंद फ्लैट का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख नकद व 23 लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. इस संबंध में हदयेश दयुमणि ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दी है. हदयेश ने बताया कि पिछले 23 नवंबर 24 को फ्लैट में ताला बंद कर अपनी मां की आंख बनाने के लिए बड़े भाई रेलवे अधिकारी के पास पाठनकोट गये थे. उन्होंने बताया कि पिछले 16 फरवरी को पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि फ्लैट के दरवाजे का ताला टूटा है. साथ ही इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. सूचना पर पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार दल बल के साथ पहुंचकर छानबीन की थी. उन्होंने बताया कि जब मैं पहुंचा तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा था और कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था. उन्होंने बताया कि चोरों ने आराम से सारे कमरे में रखे गोदरेज व आलमीरा को आराम से खंगाल करीब डेढ़ लाख नकद, 23 लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गये. उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज में दो चोरों की घुसते हुए तस्वीर कैद हो गयी है. थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रहा है. घर का ताला तोड़ साढ़े दस लाख की संपत्ति चोरी दानापुर. चोरों ने सोमवार रात थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी स्व अरविंद चौधरी के बंद घर का ताला तोड़कर करीब साढ़े दस लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. गृहस्वामी की पत्नी सरस्वती देवी ने चोरी का मामला दर्ज कराया है. सरस्वती देवी ने बताया कि घर में ताला बंद कर बेटी के यहां पश्चिम बंगाल के खड़गपुर गये थे. मंगलवार दोपहर घर आया तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा था और कमरे में सारा सामान बिखरा था. उन्होंने बताया कि कमरे में रखे आलमीरा को तोड़ कर 50 हजार नकद और सोना-चांदी समेत कीमत सामान चोरी कर ले गये. जेवरात की कीमत करीब दस लाख आंकी गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दानापुर मेें चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़कर 25 लाख की संपत्ति उड़ायी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एचडीएफसी के सीएसपी ब्रांच में तीन अपराधियों ने की लूटपाट

बिहटा. थाना क्षेत्र के पीतल नगरी परेव बाजार में स्थित एचडीएफसी के सीएसपी ब्रांच में हथियारबंद तीन अपराधियों में लूटपाट कर फायरिंग करते हुए भाग निकले. लूट की सूचना के बाद बाजार सहित आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया. सूचना पर पुलिस पहुंच क्षेत्र की नाकेबंदी कर अपराधी की गिरफ्तारी में जुट गयी है. बताया जाता है बिहटा थाना क्षेत्र के कोईलवर पुल के समीप पीतल नगरी परेव बाजार में एचडीएफसी का सीएसपी ब्रांच है. जिसका संचालन परेव निवासी सुरेश प्रसाद सिंह का पुत्र अमरजीत कुमार करते हैं. अपराह्न करीब एक बजे तीन युवा अपराधी मास्क लगाए कुछ देर तक ऑफिस के बाहर रेकी की फिर मौका देख भीड़ के खत्म होते ही कार्यालय में घुस गये. इस दौरान संचालक जैसे वॉशरूम जाने के लिए उठे तो तीनों ने हथियार निकाल कर उन्हें कब्जे में ले लूटपाट की. इतने में बाहर कुछ लोग घटना को देख शोर करने लगे तो अपराधी फायरिंग करते कोईलवर परेव पुल के समीप खड़ी बाइक से फरार हो गये. थाना प्रभारी ने बताया कि करीब 20 से 25 हजार रुपये की लूट हुई है. पुलिस मामले की छानबीन करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की गिरफ्तारी में जुट गयी है. विद्युत पोल गाड़ने के विवाद में तीन राउंड फायरिंग मोकामा. थाना अंतर्गत कन्हायपुर में विद्युत पोल गाड़ने के विवाद में तीन राउंड फायरिंग हुई. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस ने दबिश देकर आरोपित रामाधार राय (कन्हायपुर निवासी) को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में कन्हायपुर के प्रिंस कुमार ने एफआइआर दर्ज करायी है. पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया है. बताया जाता है कि प्रिंस अपने घर के बाहर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खड़ा था. इसी बीच आरोपित पिस्तौल लेकर पहुंचे और प्रिंस से गाली गलौज करने लगा. इसको लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ जाने पर आरोपित ने प्रिंस पर फायरिंग कर दी. गोली प्रिंस के सिर के बगल से गुजर गयी. मौके से भगाने के चक्कर में गिर पड़ा. परिवार के अन्य सदस्य आरोपित को घेर कर पकड़ने का प्रयास किया. यह देखकर आरोपित दो राउंड हवाई फायरिंग की और फरार हो गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एचडीएफसी के सीएसपी ब्रांच में तीन अपराधियों ने की लूटपाट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कॉलेज के दिनों की याद कर डॉक्टरों की छलकीं आंखें

संवाददाता, पटना आपस की तकरार, किताबों और नोट्स के आदान-प्रदान के साथ ही शिक्षकों की डांट के भी संस्मरणों को खूब साझा किया गया. मौका था पटना मेडिकल कॉलेज के 100 साल पूरा होने पर आयोजित शताब्दी समारोह का. ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में देश ही नहीं, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में सेवाएं देने वाले दिग्गज डॉक्टर बचपन के पुराने दोस्तों से मिल कर भावुक हो उठे. पढ़ाई के दिनों की यादें ताजा कर आंखें छलकने लगीं. इनमें कोई 91 साल के बुजुर्ग डॉक्टर थे, तो कोई 85 से 90 के उम्र के बीच के थे. 1953, 1955 और 1961 बैच के छात्रों ने करीब 65 साल पुरानी यादों को जी भर कर दोहराया. शताब्दी समारोह में शिरकत करने आये डॉक्टरों ने बताया कि आज के जूनियर डॉक्टर अपने सीनियर का सम्मान पहले की तरह नहीं करते हैं. यही वजह है कि गुरु-शिष्य की परंपरा में अब अंतर आने लगा है. दूसरी ओर डॉक्टरों ने बताया कि अब पीएमसीएच बदल रहा है, यह काफी सराहनीय कार्य है. हमलोगों ने कभी भी ऐसी कल्पना नहीं की थी कि हमारा मेडिकल कॉलेज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल बनने जा रहा है. देश-विदेश से आये डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की काफी प्रशंसा की और कहा कि बिहार की चिकित्सा व्यवस्था पहले की तुलना में अब काफी बेहतर हुई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कॉलेज के दिनों की याद कर डॉक्टरों की छलकीं आंखें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सॉरी मम्मी-पापा आपके के सपनों को पूरा नहीं पाया कह, युवक ने की आत्महत्या

पटना सिटी. थाना क्षेत्र के आदर्श घाट से बरामद युवक अंकेश के शव बरामदगी के मामले में मौत से पहले का वायरल वीडियो सामने आने के बाद घटना में नया मोड़ सामने आ गया है. खाजेकलां थाना पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मृतक अंकेश के पिता के बयान पर प्रताड़ना की वजह से खुदकुशी करने का मामला दर्ज कराया है. खाजेकलां थाना पुलिस ने सोमवार की शाम आदर्श घाट से अज्ञात युवक का शव बरामद किया था. उसके पास से बरामद आधार कार्ड के अनुसार पुलिस को सुराग मिला कि मृतक लाल फाटक निवासी अनिल रजक का पुत्र अंकेश कुमार है. इस बीच अंकेश की मौत के पहले का वायरल वीडियो चर्चा में आ गया जिसमें उसने खुदकुशी की बात कही. नया विचार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. मौत से एक दिन के पहले अंकेश वीडियो में बताता है, कि डेढ़ साल पहले पारिवारिक विवाद में मेरे ऊपर केस किया गया और साथ में मेरे खिलाफ वारंट भी जारी हो गया है. वायरल वीडियो में वह महेंद्र रजक व पंकज कुमार का नाम लेता है. वह आगे बताता है कि मैं इस कारण से काफी परेशान हो गया हूं. निराशापूर्वक वह अपने मम्मी-पापा को सॉरी बोलते हुए उनके सपने को पूरा नहीं कर पाने की बात करता है. परिजनों के अनुसार अंकेश प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था. रविवार की शाम से ही वह लापता था. इस बीच सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस को उसकी लाश गंगा तट पर मिली. खाजेकलां थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि मृतक युवक के पिता अनिल रजक के बयान प्रताड़ना का मामला दर्ज हुआ है. वायरल वीडियो में जिन लोगों का नाम लिया है, वहीं लोग को आरोपी और खुदकुशी के लिए जिम्मेवार बताया है. घरेलू कलह में पूर्व वार्ड पार्षद के बेटे सहित दो ने की खुदकुशी पटना सिटी. पारिवारिक विवाद में खाजेकलां थाना क्षेत्र में दो युवक ने अलग-अलग जगह में फंदे से झूल कर जान दे दी. पहली घटना सोमवार की रात हुई. जब मोगलपुरा जमुनी राय कुआं स्थित स्व विद्यासागर के मकान में किराये पर रहने वाले सीताब दास के 26 वर्षीय पुत्र विक्की ने फंदा लगा खुदकुशी की है. पुलिस को परिजनों ने बताया कि विक्की मॉल में काम करता था. हाल के दिनों में काम छूटने के बाद ठेले पर चाउमिन का धंधा कर रहा था, लेकिन सफलता नहीं मिलने की वजह से आर्थिक परेशानी झेल रहा था. इसी तनाव में आकर खुदकुशी की है. खुदकुशी की दूसरी घटना खाजेकलां थाना के समीप गली में हुई है. पूर्व पार्षद जगदीश प्रसाद के पुत्र 37 वर्षीय प्रदीप कुमार ने कमरे में रस्सी के सहारे लटक कर खुदकुशी कर ली. मंगलवार को घटना की सूचना मिलने पर मौके पर खाजेकलां थाना की पुलिस पहुंची. थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि पारिवारिक विवाद घटना का कारण बताया जा रहा है. एफएसएल की टीम दोनों ही घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सॉरी मम्मी-पापा आपके के सपनों को पूरा नहीं पाया कह, युवक ने की आत्महत्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mahashivratri 2025: भगवान भोलेनाथ की आज निकलेगी बरात, रात में पार्वती संग रचाएंगे विवाह

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि को लेकर पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा. हर-हर महादेव के जयकारे से शिव मंदिर और शिवालय गूंज उठे. मंदिरों में एक दिन पूर्व से ही पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखी गयी. आज महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्रामीणों के द्वारा धूमधाम से शिव पार्वती विवाह महोत्सव मनाया जायेगा. महाशिवरात्रि महोत्सव पर गया जिला के कोयरीबारी स्थित श्री दुर्गा मंदिर में मंगलवार को मड़वा व मटकोर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में काफी संख्या में स्त्रीएं शामिल हुई. विवाह गीत के बीच संपन्न हुआ मड़वा-मटकोर स्त्रीओं द्वारा प्रस्तुत विवाह गीत के बीच मड़वा-मटकोर संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का प्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीशिव-पार्वती विवाह महोत्सव समिति के अध्यक्ष विजय कुमार, सिद्धेश्वर नाथ, सुनील सिंह, बलिराम सिंह, सरिता कुमारी, सिद्धेश्वर नाथ, नन्हे सिंह, छोटू कुमार, आरआर सिंह, एसके द्विवेदी, राकेश कुमार, टिंकू गोस्वामी व अन्य समर्पित भाव से लगे हैं. आज 26 फरवरी बुधवार को दिन में महादेव घाट स्थित शिव मंदिर अक्षयवट के पास स्थित वृद्ध परम पिता महेश्वर महादेव मंदिर व पिता महेश्वर स्थित शिव मंदिर सेभगवान भोलेनाथ की ढोल-बाजे के साथ बरात निकाली जायेगी. भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह आज देवी-देवताओं सहित भूत-पिशाच व शहर के लोग बराती के रूप में शामिल रहेंगे. महादेव घाट के शिव मंदिर से निकाली गयी बरात राजेंद्र आश्रम स्थित पार्वती मंदिर, पिता महेश्वर से निकली गयी बरात कोयरीबारी स्थित दुर्गा मंदिर व अक्षयवट के पास स्थित वृद्ध परमपिता महेश्वर महादेव मंदिर से निकाली गयी बरात नवागढ़ी पहुंचेगी. इन देवी मंदिरों में रात में भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह धूमधाम के साथ किया जायेगा. मार्कंडेय शिव मंदिर, फलकेश्वर नाथ महादेव मंदिर, पातालेश्वर महादेव मंदिर व शहर में स्थित कई अन्य शिव मंदिरों में भी महाशिवरात्रि पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. Also Read: Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि आज, शिवालयों में होगी अति दुर्लभ संयोग में महादेव की पूजा-अर्चना The post Mahashivratri 2025: भगवान भोलेनाथ की आज निकलेगी बरात, रात में पार्वती संग रचाएंगे विवाह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar cabinet: बिहार के हाईस्कूलों में बहाल होंगे ढाई हजार से अधिक प्रधानाध्यापक, कैबिनेट की बैठक में मिली मंजूरी

Bihar cabinet: राज्य प्रशासन ने हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापकों के 2857 पदों पर नये सिरे से बहाली करने की मंजूरी दी है. इन पदों पर जल्द ही बहाली की जायेगी. कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में इसकी मंजूरी दी गयी है. इसके तहत पूर्व के स्वीकृत 1318 पदों को मरणशील घोषित कर एवं पहले से सृजित 1539 पदों को मिला कर नये सिरे से कुल 2857 पद स्वीकृत किये गये हैं. इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में 50 प्रतिशत मतदान केंद्र यानी 38948 मतदान केंद्रों पर बेवकास्टिंग एवं अन्य सुविधा उपलब्ध होगी. चयनित एजेंसी को 77 सौ रुपये प्रति मतदान केंद्र के हिसाब से 35.66 करोड़ रुपये दिये जाने की मंजूरी दी गयी. राज्यभर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए उपकरण खरीद के मद में 58.62 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी. इसके साथ ही दांत के डाक्टरों की नियुक्ति एवं प्रोन्नति के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान कर दी गयी. हर घर नल जल योजना के लिए 128 करोड़ मंजूर कैबिनेट ने हर घर नल जल योजना के लिए 2025-26 में 128 करोड़ रुपये मंजूर किया है. पंचायती राज विभाग से पीएचइडी को हस्तांतरित करीब 58 हजार टोलों में नल जल योजनाओं का रख रखाव और मरम्म्त पर यह रकम खर्च की जायेगी. नरकटियागंज में न्यू स्वदेशी सुगर मिल को भी वित्तीय क्लीयरेंस की सहमति प्रदान की गयी है. कैबिनेट ने नालंदा के तत्कालीन जिला अवर निबंधक नीरज कुमार की सेवा से बरखास्तगी पर मुहर लगायी. इसके साथ ही भोजपुर जिले की तरारी के सीडीपीओ मंजू कुमारी की सेवा से बरखास्तगी को भी मंजूरी दी. भागलपुर के इस्माइलपुर बिंध टोली तटबंध के स्पर सात और आठ के बीच मरम्मत के लिए 38.18 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी. पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन को नगर पंचायत बनाने की कैबिनेट ने मंजूरी दी है. पथ निर्माण विभाग : 64 योजनाओं को स्वीकृति मंगलवार को कैबिनेट ने कुल 120 योजनाओं पर अपनी मोहर लगाई है. जिसमें ऊर्जा विभाग की पांच, उद्योग विभाग की दो, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिर्वतन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की एक-एक योजना को मंजूरी दी गई. इस प्रकार ग्रामीण कार्य विभाग की चार, पथ निर्माण विभाग की 64, स्पोर्ट्स विभाग की चार, नगर विकास एवं आवास विभाग की छह, जल संसाधन विभाग 16, पर्यटन विभाग की चार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और स्वास्थ्य विभाग की पांच-पांच योजनाओं को मंजूरी दी गई है. 1-40 बेड वाले निजी अस्पताल को निबंधन से दी गयी छूट बिहार क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत अब 1-40 बेड वाले निजी अस्पतालों को निबंधन से छूट दी गयी है. वहीं 40 से अधिक बेड वाले अस्पतालों का निबंधन पांच साल के लिए होगा. जिन अस्पतालों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है, उन्हें पांच वर्षों तक फिर निबंधन नहीं करवाना पड़ेगा. कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने बताया कि निबंधन के लिए आवेदन देने के दस दिनों के अंदर संबंधित अस्पताल को डाक या इलेक्ट्रानिक विधि से निबंधन की जानकारी दे दी जाएगी. उन्होंने बताया कि क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट संशोधन नियमावली, 2025 द्वारा बिहार क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट (रजिस्ट्रेशन एंड रेग्यूलेशन) नियमावली, 2013 में संशोधन किया गया है. राज्य में 140 संरक्षण पदाधिकारी की नियुक्ति को मिली मंजूरी राज्य में 140 पूर्णकालिक संरक्षण पदाधिकारी (पीओ) नियुक्त होंगे, जिसकी स्वीकृति मंगलवार को कैबिनेट से मिल गयी है. इस नियुक्ति के बाद घरेलू हिंसा से पीड़ित स्त्रीओं की सुरक्षा और सहायता मिलेगी. समाज कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हरा ने कहा कि 140 पीओ के पद सृजित होंगे, जिन्हें अनुमंडल, जिला , राज्य स्तर पर अधिकारियों की तैनाती होगी, ताकि स्त्रीओं को तुरंत और प्रभावी न्याय मिल सके. उन्होंने कहा कि इन पदों पर बहाली के लिए बिहार संरक्षण सेवा भर्ती एवं सेवा शर्त नियमावली 2025 पर कैबिनेट से स्वीकृति मिल गयी है. जल्द ही बहाली की प्रक्रिया शुरू होगी. इनकी बहाली के बाद घरेलू हिंसा पीड़ित स्त्रीओं को न्याय मिलने में देर नहीं होगी. क्योंकि इनकी रिपोर्ट कोर्ट भी मान्य रहती है. इस नियमावली के बाद अब इनका पूरा कैडर अलग रहेगा. सहायक उर्दू अनुवादक के कुल 1064 पदों के सृजन की स्वीकृति कैबिनेट ने सहायक उर्दू अनुवादक के कुल 1064 पदों के सृजन की स्वीकृति दी है. सभी पद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के उर्दू निदेशालय के अन्तर्गत बिहार राज्य उर्दू अनुवादक संवर्ग नियमावली के अधीन सहायक उर्दू अनुवादक (वेतन स्तर-5) के हैं, जिसके तहत सभी समाहरणालय (जिला उर्दू भाषा कोषांग) के लिए 38 पद, सभी अनुमंडल कार्यालय के लिए 101 पद, सभी प्रखंड कार्यालयों के लिए 534 पद और अंचल कार्यालय के लिए 391 पदों की स्वीकृति दी गयी है. Also Read: Bihar News: नालंदा में खुलेगा स्त्री फ्रेंडली ‘दीदी का हाट’ लंदन की यूनिवर्सिटी तैयार कर रही डिजाइन The post Bihar cabinet: बिहार के हाईस्कूलों में बहाल होंगे ढाई हजार से अधिक प्रधानाध्यापक, कैबिनेट की बैठक में मिली मंजूरी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top