Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vimal Elaichi विज्ञापन पर FDA सख्त, शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को भेजा नोटिस

महाराष्ट्र में Vimal Elaichi के विज्ञापन को लेकर बॉलीवुड के तीन एक्टर्स मुश्किल में फंस गए हैं. महाराष्ट्र Food and Drug Administration (FDA) ने Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को नोटिस भेजकर विज्ञापन में उनकी भूमिका और ब्रांड से जुड़े होने पर जवाब मांगा है. FDA का कहना है कि यह विज्ञापन पान मसाला जैसे प्रतिबंधित प्रोडक्ट के अप्रत्यक्ष प्रचार का मामला हो सकता है. क्या है पूरा मामला? महाराष्ट्र FDA ने 14 अगस्त को तीनों एक्टर्स को नोटिस जारी किया. इसमें उनसे विज्ञापन में उनकी भूमिका, ब्रांड से जुड़ाव और प्रचार अभियान से जुड़ी जानकारी देने को कहा गया है. दरअसल, तीनों एक्टर्स Vimal Elaichi के विज्ञापन में साथ नजर आए थे. FDA के मुताबिक, विज्ञापन में ‘Vimal Elaichi’ का इस्तेमाल इस तरह किया गया है कि इससे Vimal ब्रांड का जुड़ाव पान मसाला से बनता है. ऐसे में यह विज्ञापन लोगों को गुमराह करने के साथ प्रतिबंधित प्रोडक्ट के अप्रत्यक्ष प्रचार का जरिया बन सकता है. यहां देखें इस समाचार से जुड़ी ANI की ऑफिशियल एक्स पोस्ट: FDA ने एक्टर्स से क्या मांगा? महाराष्ट्र के Food Safety Chief Tukaram Mundhe की ओर से जारी नोटिस में एक्टर्स से कई जरूरी दस्तावेज भी मांगे गए हैं. इनमें शामिल हैं: एंडोर्समेंट एग्रीमेंट की पूरी कॉपी कैंपेन ब्रीफ पेमेंट से जुड़ी जानकारी विज्ञापन से पहले की गई जांच-पड़ताल का सबूत नोटिस में तीनों को विज्ञापन में अपनी भागीदारी तुरंत रोकने और अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से इससे जुड़ा प्रचार कंटेंट हटाने को भी कहा गया है. ये भी पढ़ें: Parle Agro के वेयरहाउस में मिला एक्सपायर्ड Frooti और Appy Fizz, FDA ने लाइसेंस किया सस्पेंड महाराष्ट्र में पान मसाला पर क्या नियम है? FDA ने नोटिस में महाराष्ट्र प्रशासन के 13 जुलाई 2026 के आदेश का भी हवाला दिया है. इसके तहत राज्य में पान मसाला के उत्पादन, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर एक साल के लिए रोक लगाई गई है. FDA फिलहाल गुटखा, तंबाकू वाले पान मसाला और दूसरे प्रतिबंधित प्रोडक्ट के खिलाफ जांच तेज कर रहा है. विभाग ने खाने-पीने की चीजों से जुड़े कई मामलों में भी कार्रवाई की है. इसमें मिलावटी दूध, रेस्टोरेंट में परोसा जाने वाला खाना और स्कूलों के आसपास बिकने वाला जंक फूड शामिल है. पहले अक्षय कुमार भी दे चुके हैं सफाई Vimal Elaichi के विज्ञापन को लेकर यह पहली बार नहीं है जब किसी बॉलीवुड स्टार को आलोचना का सामना करना पड़ा हो. 2022 में Akshay Kumar ने Shah Rukh Khan और Ajay Devgn के साथ Vimal Elaichi के विज्ञापन में नजर आने के बाद सोशल मीडिया पर हुई आलोचना के बीच माफी मांगी थी. उन्होंने कहा था कि वह तंबाकू का एंडोर्समेंट नहीं करते और लोगों की भावनाओं को देखते हुए विज्ञापन से पीछे हट रहे हैं. साथ ही उन्होंने अपनी एंडोर्समेंट फीस एक अच्छे काम के लिए देने की बात कही थी. अक्षय कुमार ने यह भी कहा था कि कॉन्ट्रैक्ट की वजह से विज्ञापन कुछ समय तक चलता रह सकता है, लेकिन आगे वह अपने ब्रांड एंडोर्समेंट को लेकर ज्यादा सावधान रहेंगे. अक्षय कुमार ने 2022 में दी थी सफाई, नीचे देखें उनका एक्स पोस्ट: ये भी पढ़ें: ऑर्डर किया खाना या बुलाई मुसीबत? Blinkit-Zepto समेत 14 फूड लाइसेंस सस्पेंड, कहीं कॉकरोच तो कहीं मिला एक्सपायर्ड चिकन The post Vimal Elaichi विज्ञापन पर FDA सख्त, शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को भेजा नोटिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

श्रावण में कब रखा जाएगा मासिक दुर्गाष्टमी व्रत? यहां देखें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Masik Durgashtami 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है. यह पर्व मां दुर्गा की आराधना को समर्पित है. चूंकि सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय माना जाता है, ऐसे में इस माह पड़ने वाली मासिक दुर्गाष्टमी का महत्व और भी बढ़ जाता है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. AI Image सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर व्रत का संकल्प लें. पूजा स्थल की सफाई करें. एक लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें. देवी मां को रोली, अक्षत, सिंदूर, लाल कनेर या गुड़हल के फूल, लाल चुनरी और सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें. घी का दीपक जलाएं और मां दुर्गा को फल, मेवे, हलवा या खीर का भोग लगाएं. दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करें. साथ ही “ॐ दुं दुर्गायै नमः” मंत्र का जाप करें. पूजा के अंत में मां दुर्गा की आरती करें और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें. यह भी पढ़ें: क्यों किया गया था हजारों नागों को जलाने का यज्ञ? जानें नाग पंचमी की कथा यह भी पढ़ें: सावन सोमवार और नाग पंचमी एक दिन, करें ये उपाय, कालसर्प दोष से मिल सकती है राहत The post श्रावण में कब रखा जाएगा मासिक दुर्गाष्टमी व्रत? यहां देखें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand Weather: झारखंड में 21 अगस्त तक बारिश का दौर, 17-18 को भारी बारिश का अलर्ट

Jharkhand Weather News: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय है. रविवार, 16 अगस्त को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है. वहीं, 17 और 18 अगस्त को राज्य के कई जिलों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर भी विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, आज से अगले 21 अगस्त 2026 के बीच झारखंड में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. रविवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी और पश्चिमी झारखंड के कुछ जिलों में बारिश अपेक्षाकृत अधिक होने की संभावना है. रांची समेत इन जिलों में दिखेगा भारी बारिश का असर रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में रविवार को बारिश की गतिविधियां तेज रह सकती हैं. इन जिलों के अलावा पश्चिमी झारखंड के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की स्थिति बन सकती है. हालांकि, जिलेवार बारिश की तीव्रता अलग-अलग रह सकती है. तेज हवा और वज्रपात को लेकर भी चेतावनी 16 अगस्त को झारखंड के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है. बारिश और बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने तथा बिजली के खंभों के आसपास रहने से भी बचना चाहिए. ये भी पढ़ें- चलती ट्रेन में नाबालिग के साथ नजदीकी रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार 17-18 अगस्त को सबसे अधिक सतर्क रहने की जरूरत मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में बनी मौसमी परिस्थितियों के कारण मानसून सक्रिय बना हुआ है. 15 अगस्त को जारी IMD के पूर्वानुमान में भी राज्य में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई थी. खासकर 17 और 18 अगस्त को बारिश की तीव्रता अधिक रहने का अनुमान है. बारिश और बादलों के कारण रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जैसे इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता है. हालांकि, बीच-बीच में तेज बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है. ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतना जरूरी है. जानें, अगले 21 अगस्त तक कैसा रहेगा राज्य का मौसम 16 अगस्त को राज्य में बड़े स्तर पर बारिश के आसार हैं. कई जिलों और कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. 17 अगस्त को मानसून की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं. कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना विभाग की ओर से जताई गई है. 18 अगस्त के दिन भी राज्य में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है. कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 19 अगस्त को बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने का अनुमान है, लेकिन कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. 20 अगस्त को कुछ क्षेत्रों में छिटपुट बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने की संभावना हैं. 21 अगस्त को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है. हालांकि, 17 और 18 अगस्त के मुकाबले बारिश की तीव्रता कम रह सकती है. ये भी पढ़ें- झारखंड के चंदवा में बड़ा सड़क हादसा: डेढ़टंगवा घाटी में कंटेनर ने बाइक-ऑटो को रौंदा, 6 की मौत The post Jharkhand Weather: झारखंड में 21 अगस्त तक बारिश का दौर, 17-18 को भारी बारिश का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Awarapan 2: श्रिया सरन की जगह दिशा पाटनी को क्यों चुना? विशेष भट्ट ने बताई इमरान संग कास्टिंग की वजह

Awarapan 2: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ इन दिनों चर्चा में है. करीब 19 साल बाद इमरान एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में लौटे हैं. फिल्म में इस बार उनके साथ दिशा पाटनी नजर आ रही हैं. वहीं, पहली फिल्म की हीरोइन रहीं श्रिया सरन भी इस फिल्म में कैमियो करती दिखेंगी. अब फिल्म के प्रोड्यूसर और को-राइटर विशेष भट्ट ने बताया है कि आखिर दिशा पटानी को इमरान के साथ क्यों चुना गया. Awarapan 2 Story: इस बार कहानी में क्या है नया? View on Instagram विशेष भट्ट ने Zoom को दिए इंटरव्यू में बताया कि ‘आवारापन 2’ पहली फिल्म की कहानी को सिर्फ आगे बढ़ाने की कोशिश नहीं है. इस बार शिवम की जिंदगी और उसकी दुनिया पूरी तरह बदल चुकी है. पहली फिल्म 2007 के दौर की कहानी थी, जबकि दूसरा पार्ट 2026 की दुनिया में सेट है. उन्होंने कहा कि पहली फिल्म में शिवम राजस्थान से दूर एक अलग दुनिया में रहता था. उसी तरह इस बार भी शिवम एक नई दुनिया में पहुंचता है, जहां उसके साथ नए लोग और नए हालात हैं. यानी दर्शकों को शिवम का वही पुराना अंदाज देखने को मिलेगा, लेकिन इस बार उसकी कहानी और दुनिया बिल्कुल नई होगी. Awarapan 2 Disha Patani: दिशा को क्यों बनाया फिल्म की हीरोइन? दिशा पटानी को इमरान हाशमी के साथ कास्ट करने के पीछे भी खास वजह है. विशेष भट्ट ने बताया कि वह दिशा को काफी समय से जानते हैं और उन्होंने उनके काम को भी देखा है. उन्हें लगा कि फिल्म के किरदार के लिए दिशा बिल्कुल सही रहेंगी. विशेष ने कहा कि दिशा का चेहरा और उनका व्यक्तित्व इस किरदार के लिए फिट बैठता था. फिल्म में उनका किरदार काफी मॉडर्न और आज के समय से जुड़ा हुआ है. यही वजह है कि उन्हें लगा कि दिशा इस भूमिका को अच्छे से निभा सकती हैं. Disha Patani-Shriya Saran: दिशा, श्रिया जैसी नहीं हैं विशेष भट्ट ने एक बात बिल्कुल साफ कर दी कि दिशा पटानी का किरदार पहली फिल्म की श्रिया सरन के किरदार जैसा नहीं है. दोनों के किरदारों में जानबूझकर फर्क रखा गया है. उन्होंने कहा कि दिशा का किरदार एक मॉडर्न और समकालीन लड़की का है, जो एक दूसरे देश में रहती है. इसलिए दर्शकों को दिशा और श्रिया के किरदारों में समानता देखने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. फिल्म में दोनों के बीच एक जानबूझकर रखा गया अंतर है. यह भी पढ़ें: Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office Day 2: इमरान हाशमी या सनी देओल? दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किसका दबदबा, कौन रहा पीछे? The post Awarapan 2: श्रिया सरन की जगह दिशा पाटनी को क्यों चुना? विशेष भट्ट ने बताई इमरान संग कास्टिंग की वजह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

न बैठने की जगह, न पीने लायक पानी, सीएजी रिपोर्ट का दावा- हावड़ा समेत देश के 458 रेलवे स्टेशन सुविधाविहीन

कोलकाता/नई दिल्ली : रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को उपलब्ध कराए जाने वाले पेयजल की गुणवत्ता को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंदुस्तान के कई स्टेशनों पर कूलरों का पानी पीने योग्य नहीं है. इसमें ई-कोलाई बैक्टीरिया पाया गया है. यदि यह बैक्टीरिया पेट में प्रवेश कर जाता है, तो इससे गंभीर संक्रमण हो सकते हैं. संसद में पेश हुई रिपोर्ट कैग की रिपोर्ट में न केवल पीने के पानी की कमी पाई गई है, बल्कि कई स्टेशनों पर शौचालय, बैठने की जगह और पानी के नल जैसी कई न्यूनतम सुविधाओं का भी अभाव है. रेलवे की यात्री सेवाओं की यह स्थिति 12 अगस्त को संसद में प्रस्तुत सीएजी की रिपोर्ट “हिंदुस्तानीय रेलवे के गैर-उपनगरीय रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं और स्वच्छता” (Passenger Amenities and Sanitation at Non-Suburban Railway Stations in Indian Railways) में सामने आई है. हावड़ा और सियालदह में मूलभूत सुविधाओं की कमी देश के कई महत्वपूर्ण एनएसजी-1 स्टेशनों पर रेल सेवाओं की अपर्याप्त व्यवस्था पाई गई है. इनमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, हावड़ा, सियालदह, नई दिल्ली और मुंबई सेंट्रल शामिल हैं. इन स्टेशनों पर बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, मूत्रालय, शौचालय, कूड़ेदान और इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन संकेतक बोर्ड भी नहीं हैं. 2,035 स्टेशनों पर पीने के पानी के नलों की कमी सीएजी की रिपोर्ट में कहा गया है कि 12 स्टेशनों पर पीने के पानी के नलों की कमी थी, आठ स्टेशनों पर पंखों की कमी थी और आठ स्टेशनों पर वाटर कूलर की कमी थी. इसके अलावा पांच स्टेशनों पर साइनबोर्ड की भी कमी थी. 2,035 स्टेशनों पर पीने के पानी के नलों की कमी. सीएजी रिपोर्ट के अनुसार 201 स्टेशनों पर शौचालयों की कमी है. 403 स्टेशनों पर मूत्रालयों की कमी है. 2,035 स्टेशनों पर पीने के पानी के नलों की कमी है. पीने के पानी में ई-कोलाई सीएजी की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि छह क्षेत्रों में स्थित 59 केंद्रों पर पेयजल में बैक्टीरिया की जांच की गई. कई केंद्रों पर पेयजल में ई. कोलाई बैक्टीरिया की उपस्थिति पाई गई. क्या कहा गया है रिपोर्ट में दक्षिणी रेलवे के कोयंबटूर और पलक्कड़ जंक्शनों पर कूलरों के पानी में ई-कोलाई पाया गया है. दक्षिण मध्य रेलवे के हैदराबाद स्टेशन पर भी यही बैक्टीरिया पाया गया था. सेंट्रल रेलवे के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), भिवंडी रोड, कल्याण और लोनावला स्टेशनों पर वाटर कूलर के नमूनों में भी ई-कोलाई पाया गया है. पूर्वी रेलवे के मधुपुर स्टेशन पर पानी में ई-कोलाई की उपस्थिति भी पाई गई. इसके अतिरिक्त, 2022-23 में आठ जोन के 49 स्टेशनों और 2023-24 में नौ जोन के 56 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म के नलों से लिए गए पेयजल के नमूनों में ई-कोलाई सहित कई बैक्टीरिया पाए गए. 512 स्टेशनों में से 458 में कमियां सीएजी ने रेलवे की यात्री सेवाओं की जांच के लिए देश भर के 512 गैर-उपनगरीय स्टेशनों का निरीक्षण किया. इनमें से 458 स्टेशन, यानी 89 प्रतिशत से अधिक स्टेशन, न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं से वंचित पाए गए. कुछ स्थानों पर कुछ सेवाएं बिल्कुल भी उपलब्ध नहीं थीं, जबकि अन्य स्थानों पर सेवाएं रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों से नीचे थीं. 2018 तक हो जानी थी व्यवस्था रेलवे बोर्ड ने अप्रैल 2018 में स्टेशनों के लिए न्यूनतम आवश्यक सेवाओं के मानदंड निर्धारित किए थे. सभी स्टेशनों को 31 अगस्त, 2018 तक इन्हें लागू करने या सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था. न्यूनतम सेवाओं में पेयजल, प्रतीक्षा कक्ष, बैठने का क्षेत्र, प्लेटफार्म कैनोपी, मूत्रालय, शौचालय, ऊंचा प्लेटफार्म, पंखा, फुट ओवरब्रिज, कूड़ेदान, घड़ी और सार्वजनिक संबोधन प्रणाली शामिल हैं. प्रतिदिन चलती है 7,424 से अधिक ट्रेनें सीएजी ने कहा है कि देश में कुल 5,908 गैर-उपनगरीय समूह स्टेशन हैं. 2023-24 में हिंदुस्तानीय रेलवे ने प्रतिदिन 7,424 से अधिक गैर-उपनगरीय यात्री ट्रेनें चलाईं. उस वर्ष गैर-उपनगरीय यात्रियों की संख्या लगभग 292.4 करोड़ थी. यात्रियों की इस विशाल संख्या को ध्यान में रखते हुए, सीएजी ने कहा है कि स्टेशनों पर यात्री सेवा और स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखना महत्वपूर्ण है. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें सीएजी ने रेलवे को दी सलाह सीएजी ने पेयजल की गुणवत्ता को विशेष महत्व दिया है. इसने जल आपूर्ति प्रणालियों के नियमित निरीक्षण और सभी निर्धारित मानकों के अनुसार पेयजल के नियमित परीक्षण की सिफारिश की है. सीएजी ने कहा कि यह रिपोर्ट मुख्य रूप से 2019-20 से 2023-24 तक की जांच से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण करती है. इसके अलावा, कुछ ऐसी घटनाएं जो पहले पता चली थीं, लेकिन रिपोर्ट में उल्लेखित नहीं हैं, और आवश्यकतानुसार, 2023-24 के बाद की कुछ घटनाओं को भी ध्यान में रखा गया है. Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र The post न बैठने की जगह, न पीने लायक पानी, सीएजी रिपोर्ट का दावा- हावड़ा समेत देश के 458 रेलवे स्टेशन सुविधाविहीन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM मोदी के बयान पर पी चिदंबरम का तंज, कहा- मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व

P Chidambaram On PM Modi: कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर जोरदार पलटवार किया है. चिदंबरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व है. उनका यह बयान प्रधानमंत्री मोदी के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से दिए गए संबोधन के एक दिन बाद आया. PM मोदी ने दिमागी नक्सल को पहचानने और अलग करने की कही थी बात शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि प्रशासन की कार्रवाई के कारण सशस्त्र नक्सलवाद अब लगभग खत्म होने की स्थिति में है. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले माओवादी मानसिकता वाले लोग प्रशासनी समितियों और नीतियों को प्रभावित करते थे. पीएम मोदी ने कहा था कि देश को अब ऐसे लोगों की पहचान करनी होगी जिनमें दिमागी नक्सल जैसी विचारधारा मौजूद है. उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने और विकसित हिंदुस्तान 2047 के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने पर जोर दिया. चिदंबरम ने एक्स पर किया पलटवार प्रधानमंत्री के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पी चिदंबरम ने रविवार को X पर लिखा- I am proud to be a dimagi naxal! यानी- मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व है. चिदंबरम का यह बयान पीएम मोदी की टिप्पणी पर नेतृत्वक तंज के रूप में देखा जा रहा है. कांग्रेस ने भी PM मोदी के बयान की आलोचना की इससे पहले कांग्रेस ने भी प्रधानमंत्री मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान की आलोचना की थी. पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा कि इस शब्द का कोई स्पष्ट अर्थ या कानूनी परिभाषा नहीं है. उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नेतृत्वक विरोधियों के लिए अर्बन नक्सल शब्द का इस्तेमाल किया था. बाद में संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ किया था कि अर्बन नक्सल की कोई आधिकारिक कानूनी परिभाषा नहीं है. जयराम रमेश बोले- पहले आलोचना, बाद में वही मांग स्वीकार जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि केंद्र प्रशासन पहले अपने आलोचकों और विपक्ष की मांगों को अर्बन नक्सल या दूसरे नाम देकर खारिज करती है, लेकिन बाद में उन्हीं मुद्दों को स्वीकार कर लेती है. उन्होंने जातिगत जनगणना का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले इसे भी अर्बन नक्सल सोच से जोड़कर देखा गया, लेकिन बाद में प्रशासन ने जाति आधारित जनगणना की घोषणा कर दी. दिमागी नक्सल बयान पर बढ़ी नेतृत्वक बयानबाजी प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण के बाद दिमागी नक्सल शब्द को लेकर नेतृत्वक विवाद तेज हो गया है. एक तरफ पीएम मोदी ने इसे देश की प्रगति और युवाओं के भविष्य से जोड़ते हुए ऐसी विचारधारा से सतर्क रहने की बात कही, वहीं कांग्रेस नेताओं ने इसे नेतृत्वक विरोधियों को निशाना बनाने वाला बयान बताया है. Also Read: PM मोदी के भाषण पर पवन खेड़ा का तंज, कहा – टेलीप्रॉम्पटर हटा तो जबान लड़खड़ाई, EVM हटा तो क्या होगा? The post PM मोदी के बयान पर पी चिदंबरम का तंज, कहा- मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रोज सिर्फ 3 मिनट की ये एक्टिविटी, 13 तरह के कैंसर का खतरा हो सकता है कम, नई स्टडी का दावा

Cancer Risk Reduction: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारा ज्यादातर समय बैठे-बैठे ही गुजर जाता है. ऑफिस में घंटों कुर्सी पर बैठना, घर पर मोबाइल चलाना और छोटी दूरी के लिए भी गाड़ी का इस्तेमाल करना अब आम हो गया है. लेकिन शरीर को लगातार कम एक्टिव रखना सेहत के लिए परेशानी बढ़ा सकता है. इसी बीच एक नई स्टडी ने रोजाना की छोटी-छोटी फिजिकल एक्टिविटी को लेकर उम्मीद जगाई है. बीएमसी मेडिसिन में प्रकाशित इस रिसर्च में करीब 60,000 लोगों के डेटा का अध्ययन किया गया. इसमें यह समझने की कोशिश की गई कि रोजमर्रा की छोटी लेकिन तेज फिजिकल एक्टिविटी का कैंसर के जोखिम से क्या संबंध है. PC: AI Image सिर्फ 3 मिनट की तेज एक्टिविटी पर भी ध्यान स्टडी के मुताबिक, रोजाना थोड़ी देर की एक्टिविटी, जैसे सीढ़ियां चढ़ना-उतरना, तेज चलना या कुछ मिनट जॉगिंग करना, शरीर को एक्टिव रखने में मदद कर सकता है. रिसर्च में ऐसी एक्टिविटीज और तेरह तरह के कैंसर के कम जोखिम के बीच संबंध देखा गया. यहां खास बात यह है कि इसके लिए घंटों जिम में पसीना बहाना ही जरूरी नहीं बताया गया. रोजमर्रा के कामों के बीच छोटे-छोटे एक्टिव ब्रेक भी शरीर की एक्टिवनेस बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: आयुष्मान हिंदुस्तान-PMJAY योजना : आज बंगाल में मनेगा ‘आयुष्मान दिवस’, 6 करोड़ लोगों को मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज 15 मिनट की वॉक भी हो सकती है काम की रिसर्च में यह भी देखा गया कि करीब पंद्रह मिनट की वॉक या हल्की शारीरिक गतिविधि भी फायदेमंद हो सकती है. वहीं तेज चलना, सीढ़ियां चढ़ना या जॉगिंग जैसी एक्टिविटी शरीर को और ज्यादा मूवमेंट देती हैं. हालांकि, यह समझना जरूरी है कि स्टडी केवल फिजिकल एक्टिविटी और कैंसर के जोखिम के बीच संबंध दिखाती है. इसका मतलब यह नहीं है कि सिर्फ तीन मिनट की जॉगिंग कैंसर से बचने की गारंटी देती है. इसलिए लंबे समय तक बैठे रहने के बजाय दिन में छोटे-छोटे ब्रेक लें, थोड़ा चलें, सीढ़ियों का इस्तेमाल करें और अपनी क्षमता के अनुसार नियमित एक्सरसाइज को रूटीन का हिस्सा बनाएं. साथ ही बैलेंस्ड खान-पान और नियमित स्वास्थ्य जांच पर भी ध्यान देना जरूरी है. यह भी पढ़ें: मौसम बदलते ही हो गया फ्लू? जल्दी ठीक होने के लिए खाएं ये हेल्दी फूड्स The post रोज सिर्फ 3 मिनट की ये एक्टिविटी, 13 तरह के कैंसर का खतरा हो सकता है कम, नई स्टडी का दावा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्रिकेटर विनोद कांबली की जिंदगी पर बनेगी वेब सीरीज, जानिए कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार

हिंदुस्तानीय क्रिकेट के पूर्व स्टार बल्लेबाज विनोद कांबली की जिंदगी अब फिल्म नहीं, बल्कि वेब सीरीज के जरिए दर्शकों तक पहुंचेगी. डायरेक्टर अभिजीत देशपांडे उनकी जिंदगी पर ‘कांबली’ नाम से हिंदी सीरीज बना रहे हैं. यह प्रोजेक्ट ZEE5 के लिए तैयार किया जा रहा है. इस सीरीज को 200 नॉटआउट प्रोडक्शंस के रवि भागचंदका प्रोड्यूस कर रहे हैं. अभिजीत देशपांडे ने बताया कि उन्होंने 2019 में कांबली की जिंदगी पर रिसर्च और कहानी लिखना शुरू किया था. शुरुआत में इसे मराठी फिल्म बनाने का प्लान था, लेकिन रिसर्च के दौरान उन्हें लगा कि कांबली की जिंदगी की कहानी इतनी बड़ी है कि उसे एक फिल्म में समेटना मुश्किल होगा. इसलिए इसे वेब सीरीज में बदलने का फैसला किया गया. इसे भी पढ़े- 8 अक्टूबर नहीं… अब 2 अक्टूबर से शुरू हो सकता है वर्ल्ड कप, जानें ICC का पूरा प्लान क्रिकेट से निजी जिंदगी तक सीरीज में कांबली के क्रिकेट करियर के साथ उनकी निजी जिंदगी और संघर्षों को भी दिखाया जाएगा. उनकी शानदार प्रतिभा, क्रिकेट में मिली बड़ी कामयाबी और करियर में आई मुश्किलों को कहानी का हिस्सा बनाया जाएगा. डायरेक्टर का कहना है कि इसे सिर्फ क्रिकेट या विवादों की कहानी के तौर पर पेश नहीं किया जाएगा. कोशिश रहेगी कि दर्शक कांबली को एक क्रिकेटर के साथ-साथ एक इंसान के तौर पर भी समझ सकें. कौन निभाएगा कांबली का किरदार कांबली का किरदार कौन निभाएगा, यह अभी तय नहीं हुआ है. मेकर्स ऐसे नए कलाकार की तलाश में हैं, जो शक्ल-सूरत के साथ कांबली के व्यक्तित्व और अंदाज से भी मेल खाता हो. टीम किसी बड़े स्टार के बजाय किरदार के लिए सही कलाकार को प्राथमिकता दे रही है. विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर, एक्स कब से शुरू हो सकती है शूटिंग सीरीज की शूटिंग की तारीख अभी फाइनल नहीं हुई है. हालांकि, मेकर्स नवंबर 2026 से शूटिंग शुरू करने की तैयारी में हैं. योजना के मुताबिक शूटिंग को एक ही शेड्यूल में पूरा किया जाएगा और इसमें करीब तीन से चार महीने लग सकते हैं. सीरीज पूरी होने के बाद अभिजीत देशपांडे वी शांताराम की बायोपिक पर दोबारा काम शुरू करेंगे. इसे भी पढ़े- TNPL 2026: मैच के दौरान गर्लफ्रेंड को कर रहा था मैसेज, क्रिकेटर पर लगा ₹1 लाख का जुर्माना The post क्रिकेटर विनोद कांबली की जिंदगी पर बनेगी वेब सीरीज, जानिए कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोने से लदा 1788 कमरों वाला दुनिया का सबसे बड़ा रिहायशी महल, जिसमें समा जाएं 2-4 क्रिकेट स्टेडियम

दुनिया का सबसे बड़ा रिहायशी महल ब्रुनेई के सुल्तान का इस्ताना नुरुल ईमान है. इसमें 1788 कमरे हैं. इसमें 22 कैरेट सोने से सजी अंदरूनी दीवारें हैं. इस महल में एक दो नहीं बल्कि 5 पूल हैं. उनके पास 7000 कारें और न जाने क्या-क्या हैं. The post सोने से लदा 1788 कमरों वाला दुनिया का सबसे बड़ा रिहायशी महल, जिसमें समा जाएं 2-4 क्रिकेट स्टेडियम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नाग पंचमी पर होती है इन 12 नागों की पूजा, अनंत से तक्षक तक जानें सभी के नाम और मंत्र

Naag Panchami 2026: नाग पंचमी का पावन पर्व 17 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा. हर साल यह पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन नाग देवताओं की विशेष पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि आती है, सर्पदंश का भय दूर होता है और कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है. धार्मिक ग्रंथों में कई नागों का उल्लेख मिलता है. इनमें से मुख्य रूप  12 नाग देवताओं के नामों का नाग पंचमी के दिन स्मरण और पूजन किया जाता है. नाग पंचमी 12 नाग देवताओं के नाम नाग पंचमी पर मुख्य रूप से निम्न 12 नागों का स्मरण और पूजन करने की परंपरा बताई गई है: अनंत नाग वासुकि नाग शेषनाग पद्म नाग कंबल नाग कर्कोटक नाग अश्वतर नाग धृतराष्ट्र नाग शंखपाल नाग कालिय नाग तक्षक नाग पिंगल नाग यह भी पढ़ें: कजरी तीज 2026 कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि नाग पंचमी मंत्र 1. नवनाग स्तुति मंत्र अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्. शङ्खपालं धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा॥ एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्. सायङ्काले पठेन्नित्यं प्रातःकाले विशेषतः. तस्य विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्॥ इस मंत्र में प्रमुख नाग देवताओं का स्मरण किया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक इसका जाप करने से सर्प भय से रक्षा होती है. 2. सर्वांगीण सुरक्षा एवं नाग देवताओं की प्रसन्नता का मंत्र सर्वे नागाः प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथिवीतले. ये च हेलिमरीचिस्था येऽन्तरे दिवि संस्थिताः॥ ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिनः. ये च वापीतडागेषु तेषु सर्वेषु वै नमः॥ इस मंत्र के माध्यम से पृथ्वी, आकाश, नदियों, सरोवरों और अन्य स्थानों पर निवास करने वाले सभी नागों को नमन किया जाता है. यह भी पढ़ें: हरियाली तीज पर मां पार्वती को चढ़ाएं ये खास सुहाग सामग्री, जानिए पूजन सामग्री से लेकर व्रत का पूरा धार्मिक रहस्य धार्मिक महत्व नाग पंचमी कालसर्प दोष निवारण: जिनकी कुंडली में राहु-केतु के कारण कालसर्प दोष या सर्प दोष होता है, उनके लिए नाग पंचमी पर 12 नागों का पूजन और मंत्र जाप फलदायक माना गया है. अकाल भय और विष से रक्षा: शास्त्रों के अनुसार, नवनागों या द्वादश नागों का प्रतिदिन स्मरण करने से अकाल मृत्यु, दुर्घटना और विष का डर नहीं रहता. प्रकृति और जीव संरक्षण: नाग पंचमी का पर्व मनुष्य को प्रकृति और वन्यजीवों के सह-अस्तित्व का संदेश देता है, जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहता है. यह भी पढ़ें: सावन सोमवार और नाग पंचमी एक दिन, करें ये उपाय, कालसर्प दोष से मिल सकती है राहत The post नाग पंचमी पर होती है इन 12 नागों की पूजा, अनंत से तक्षक तक जानें सभी के नाम और मंत्र appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top