Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान, डीआरयूसीसी की बैठक में उठा मुद्दा

शचिंद्र कुमार दाशSaraikela: चक्रधरपुर में शुक्रवार को डीआरयूसीसी की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में समिति के सदस्य छोटराय किस्कू ने ट्रेनों को समय से संचालित करने और राजखरसावां रेलवे स्टेशन में महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी. किस्कू ने कहा कि सीकेपी-टाटा मेमू, टाटा-बड़बिल मेमू, टाटा-बिलाशपुर मेमू और गोमो-सीकेपी सवारी, टाटा-गुवा सवारी ट्रेन को नियमित व ससमय चलाने की मांग की. इसके अलावा शालिमार-कुरला एक्सप्रेस, यशवंतपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस, आनंदबिहार-पुरी एक्सप्रेस का ठहराव राजखरसावां स्टेशन पर करने और पूरी-बड़बिल एक्सप्रेस का विस्तार चक्रधरपुर तक करने की मांग रखी. छोटराय किस्कू ने रेलवे से जुड़े स्थानीय समस्याओं को भी उठाया. नये स्टेशन बनाने की भी मांग उन्होंने राजखरसावां रेलवे स्टेशन में प्लेटफॉर्म संख्या चार और बड़ाबांबो रेलवे स्टेशन में शौचालय की व्यवस्था करने, महालीमुरुप स्टेशन में फुटओवर ब्रिज और मुरुप रेलवे क्रॉसिंग में अंडर ब्रिज बनाने, जिला मुख्यालय सरायकेला को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने समेत रेलवे से जुड़े कई मांगों को उठाया. बैठक में इन मुद्दों पर साकारात्मक चर्चा भी हुई. प्रेमचंद्र अग्रवाल ने जिले सरायकेला के निकट पांड्रा में रेलवे स्टेशन के निर्माण का प्रस्ताव दिया. जिससे जिला मुख्यालय सरायकेला को रेल कनेक्टिविटी से जोड़ा जा सके. इसके अलावे सरायकेला स्थित रेलवे टिकट बुकिंग काउंटर को शाम पांच बजे तक खोलने की भी मांग की. उन्होंने सीनी और महलीमोरुप रेलवे स्टेशन के बीच संजय नदी पर छोटा रेलवे पुल बनाने का भी प्रस्ताव रखा और इससे होने वाले फायदे भी बताये. इसे भी पढ़ें:  चतरा डीएसपी समेत टंडवा और लावालौंग थाना प्रभारी हाईकोर्ट तलब, मोबाइल जब्त जुड़वां बच्चों ने अफसरों को उलझाया, आरती फेल तो भुगलू-आमरीन पास The post ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान, डीआरयूसीसी की बैठक में उठा मुद्दा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Admission Alert 2026 : करें एग्री बिजनेस मैनेजमेंट में पीजीडीएम, एमबीए में भी ले सकते हैं प्रवेश

Admission Alert 2026 : असम विश्वविद्यालय में एमबीए प्रोग्राम में दाखिले के लिए एप्लीकेशन प्रक्रिया जारी है, वहीं अटल बिहारी वाजपेयी- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, ग्वालियर भी एमबीए में एडमिशन का मौका दे रहा है. नेशनल इंटीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन मैनेजमेंट, हैदराबाद में एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट में पीजीडीएम के लिए आवेदन कर सकते हैं. असम यूनिवर्सिटी के एमबीए प्रोग्राम में लें प्रवेश संस्थान : असम विश्वविद्यालय, सिलचर.कोर्स : एमबीए प्रोग्राम 2026.योग्यता : मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों में ग्रेजुएशन या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए.प्रवेश : कैट/मैट/एटीएमए/एक्सएटी/ सीयूइटी 2025 में से किसी एक में न्यूनतम 50 परसेंट/परसेंटाइल, ग्रुप डिस्कशन एवं इंटरव्यू के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा.कैसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन करना है.अंतिम तिथि : 10 फरवरी, 2026.विवरण देखें : https://www.ausexamination.ac.in/admission/media/noticeforms/1768637796696b4564811d4.pdf एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट में करें पीजीडीएम संस्थान : नेशनल इंटीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन मैनेजमेंट, हैदराबाद.कोर्स : एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (पीजीडीएम-एबीएम) 2026-28.योग्यता : एग्रीकल्चर साइंस या संबधित विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ चार वर्षीय बैचलर डिग्री आवश्यक है.प्रवेश : कैट -2025 के वैध स्कोर के आधार पर एडमिशन दिया जायेगा.कैसे करें आवेदन : संस्थान की वेबसाइट से निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.अंतिम तिथि : 10 फरवरी, 2026.विवरण देखें : https://www.manage.gov.in/ABM-Admissions/admissions.asp एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश के लिए करें आवेदन संस्थान : अटल बिहारी वाजपेयी- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (एबीवी-आइआइआइटीएम), ग्वालियर.कोर्स : दो वर्षीय फुल टाइम एमबीए प्रोग्राम (2026-27).योग्यता : किसी भी डिसिप्लीन में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों में बैचलर डिग्री आवश्यक है, जिसमें मैथमेटिक्स/स्टेटिस्टिक्स एक विषय के तौर पर शामिल हो.प्रवेश : कैट/ मैट/सीमैट/एटीएमए/जीमैट/जीआरइ/सीयूइटी के स्कोर के माध्यम से प्रवेश मिलेगा.कैसे करें आवेदन : इंस्टीट्यूट की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना है.अंतिम तिथि : 3 मार्च, 2026.विवरण देखें : www.iiitm.ac.in/images/2026/Jan_2026/Advertisement-for-Admissions-for-Two-Years-Full-Time-MBA-Programme-Academic-Session-2026-2027.pdf यह भी पढ़ें : Admission Alert 2026 : जर्मन समेत कई भाषाओं के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए करें अप्लाई The post Admission Alert 2026 : करें एग्री बिजनेस मैनेजमेंट में पीजीडीएम, एमबीए में भी ले सकते हैं प्रवेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या साइड-बाय-साइड फ्रिज आपके घर के लिए सही है? खरीदने से पहले जान लें ये 3 सवालों का जवाब

साइड-बाय-साइड फ्रिज हमेशा से लोगों का ध्यान खींचते रहे हैं. उनकी लंबी डबल डोर डिजाइन और स्टाइलिश लुक किचन को तुरंत प्रीमियम फील दे देता है. लेकिन सिर्फ दिखने में अच्छे होना ही काफी नहीं है. असली सवाल ये है कि क्या ये हिंदुस्तानीय घरों के लिए सच में काम के होते हैं? हमारे यहां किचन अक्सर छोटे होते हैं, खाना बनाने में बड़े-बड़े बर्तन इस्तेमाल होते हैं और लोग एक साथ ज्यादा राशन स्टोर करके रखते हैं. आइए आज जानने की कोशिश करते हैं कि क्या साइड-बाय-साइड फ्रिज इंडियन किचन और रोजमर्रा की जररतों के हिसाब से सही ऑप्शन हैं या सिर्फ दिखावे के लिए अच्छे लगते हैं. क्या साइड-बाय-साइड फ्रिज इंडियन किचन के लिए सही ऑप्शन है? अगर आप साइड-बाय-साइड फ्रिज लेने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले अपनी किचन की जगह जरूर देख लें. ऐसे फ्रिज की चौड़ाई सिंगल या डबल डोर फ्रिज से ज्यादा होती है. अगर आपका किचन थोड़ा छोटा है तो ये दिक्कत दे सकती है. इसलिए फ्रिज रखने की जगह, दरवाजा खुलने की स्पेस और हवा आने-जाने की जगह ठीक से नाप लें. अगर किचन में दोनों दरवाजे आराम से खुल सकते हैं, तो यह बढ़िया ऑप्शन रहेगा. क्या साइड-बाय-साइड फ्रिज में बड़े बर्तन रखा जा सकता है? ये बात अक्सर लोगों के दिमाग में आती है क्योंकि हिंदुस्तानीय खाना बनाने में बड़े बर्तन और चौड़े डिब्बे इस्तेमाल होते हैं. साइड-बाय-साइड फ्रिज में ऊंचाई में तो काफी जगह मिल जाती है, लेकिन शेल्फ थोड़े तंग होते हैं. रोजमर्रा के सामान को रखने में तो फ्रिज बढ़िया है. लेकिन बड़ी कड़ाही, प्रेशर कुकर या बड़े कंटेनर रखने के लिए शेल्फ को एडजस्ट करना पड़ सकता है. क्या साइड-बाय-साइड फ्रिज ज्यादा बिजली खपत करते हैं? साइड-बाय-साइड फ्रिज थोड़े बड़े होते हैं और इनमें नए-नए फीचर्स भी मिलते हैं. इसलिए ये थोड़ी ज्यादा बिजली खा सकते हैं. लेकिन अगर ये इन्वर्टर कम्प्रेसर वाले हों या हाई स्टार रेटिंग वाले हों, तो बिजली की खपत काबू में रहती है. असली फर्क तो आपके यूज और फ्रिज खोलने-बंद करने की आदतों पर पड़ता है. नया विचार पर पहली बार अनुभव सिन्हा बेबाक पीएम मोदी से राष्ट्रवाद तक सब पर खुलकर बोले. फुल पॉडकास्ट जल्द क्या साइड-बाय-साइड फ्रिज आपके घर के लिए सही है? खरीदने से पहले जान लें ये 3 सवालों का जवाब 2 यह भी पढ़ें: क्या आपको पता है फ्रिज को डिफ्रॉस्ट करने का सही तरीका? जान लें वरना एक गलती करवा देगी हजारों का नुकसान The post क्या साइड-बाय-साइड फ्रिज आपके घर के लिए सही है? खरीदने से पहले जान लें ये 3 सवालों का जवाब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बारिश-बर्फबारी और घना कोहरा, 11 फरवरी तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मूड, चल सकती हैं तेज हवाएं

दो दो पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से उत्तर हिंदुस्तान समेत कई और इलाकों में मौसम के तेवर तल्ख हो सकते हैं. आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी का नया दौर जारी हो सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 6 फरवरी को भी आंधी बारिश और बर्फबारी का दौर कई इलाकों में दिख सकता है. इसके अलावा 9 से 11 फरवरी के बीच एक बार फिर मौसम का मूड बिगड़ सकता है. वहीं, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में 7 फरवरी तक घना कोहरा छाया रह सकता है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 6 फरवरी को और फिर 9 से 11 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. 6 फरवरी तक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में और 7 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश में सुबह और रात के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद समेत हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. 9 से 11 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी के साथ एक और गीला दौर आने की संभावना है. अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान में तेज हवाएं चलने की संभावना है. न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी हिंदुस्तान में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. अगले 4 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और अगले 3 दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी. अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर, गुजरात राज्य और मध्य हिंदुस्तान में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. घना कोहरा और कोल्ड डे की चेतावनी मौसम विभाग के मुताबिक 6 फरवरी तक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में और 7 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश में सुबह और रात के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. The post बारिश-बर्फबारी और घना कोहरा, 11 फरवरी तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मूड, चल सकती हैं तेज हवाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पहली बार ऑन स्क्रीन साथ दिखेंगी बॉलीवुड की ये जोड़ियां, हर फिल्म में दिखेगा फ्रेश रोमांस

New On Screen Couples: 2026 का साल बॉलीवुड के लिए काफी दिलचस्प रहने वाला है. इस बार सिर्फ बड़ी फिल्में ही नहीं, बल्कि नई ऑन-स्क्रीन जोड़ियां भी दर्शकों का ध्यान खींचने वाली हैं. कई ऐसे कलाकार पहली बार एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे, जिनकी केमिस्ट्री को लेकर अभी से चर्चा शुरू हो चुकी है. पौराणिक कहानी हो, रोमांटिक ड्रामा, थ्रिलर या हॉरर-कॉमेडी, हर जॉनर में फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी. यही वजह है कि 2026 को नई जोड़ियों का साल कहा जा रहा है. रणदीप हुड्डा और श्रद्धा कपूर की जोड़ी सबसे पहले बात करें रणदीप हुड्डा और श्रद्धा कपूर की, जो फिल्म ‘ईथा’ में पहली बार साथ नजर आएंगे. यह फिल्म तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी से प्रेरित एक बायोपिक ड्रामा है. लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दोनों पति-पत्नी का किरदार निभा रहे हैं, जिससे उनकी जोड़ी को लेकर खास उत्सुकता है. फिल्म साल के आखिर में रिलीज होने की उम्मीद है. रणबीर कपूर और साई पल्लवी वहीं, रणबीर कपूर और साई पल्लवी की जोड़ी ‘रामायण पार्ट 1’ में सबसे ज्यादा चर्चा में है. नितेश तिवारी की इस भव्य फिल्म में रणबीर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगे. इस कास्टिंग को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. फिल्म का पहला भाग दिवाली के आसपास नवंबर 2026 में रिलीज किया जाएगा. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की नई जोड़ी ‘ओ रोमियो’ में देखने को मिलेगी. ट्रेलर और गानों के बाद से ही दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन वीक के दौरान सिनेमाघरों में आएगी और एक इमोशनल लव स्टोरी पेश करेगी. अड़ीवी शेष और मृणाल ठाकुर की जोड़ी एक्शन और थ्रिल के शौकीनों के लिए अड़ीवी शेष और मृणाल ठाकुर की जोड़ी ‘डकोइट’ में दिखाई देगी. यह पैन-इंडिया फिल्म हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में शूट की गई है, जिसमें रोमांस के साथ-साथ जबरदस्त एक्शन और हाई-वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिलेगा. फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होगी. भूत बंगला में दिखेंगे अक्षय और वामिका इसके अलावा अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की फ्रेश जोड़ी ‘भूत बंगला’ में नजर आएगी. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म हंसी और डर का मजेदार कॉम्बिनेशन लेकर आ रही है. फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. यह भी पढ़ें: मनोज वाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर बवाल, UP की पूर्व मुख्यमंत्री ने की बैन की मांग The post पहली बार ऑन स्क्रीन साथ दिखेंगी बॉलीवुड की ये जोड़ियां, हर फिल्म में दिखेगा फ्रेश रोमांस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फाइनल में टीम इंडिया का धमाल, वैभव का शतक, इंग्लैंड को मिला 412 रन का टारगेट

Highlights इंग्लैंड को दिया 412 रन का टारगेट वैभव ने लगाई शानदार सेंचुरी सूर्यवंशी ने बनाए वर्ल्ड रिकॉर्ड म्हात्रे की कप्तानी पारी U19 World Cup 2026 Final: जिम्बाब्वे के हरारे में हिंदुस्तान और इंग्लैंड के बीच अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 (U19 World Cup 2026) का फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्सा जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते 9 विकेट खोकर हुए 411 रन बनाए. हिंदुस्तानीय कप्तान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. इसके बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने शानदार 175 रन की पारी स्पोर्ट्सी. वहीं कप्तान म्हात्रे ने भी फिफ्टी लगाई.  इंग्लैंड को दिया 412 रन का टारगेट टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 411 रन बनाए. जिसमें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 15 चौके और 15 छक्कों की मदद से 175 रन की पारी स्पोर्ट्सी. वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी 53 रन की पारी स्पोर्ट्सी. इसके बाद आखिरी ओवर्स में आकर अभिज्ञान कुंदू और कनिष्क चौहान ने तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 400 रन के पार पहुंचाया. अभिज्ञान ने 31 गेंदों में 40 रन की पारी स्पोर्ट्सी, वहीं कनिष्क ने भी 20 बॉल में नाबाद 37 रन बनाए. इसके अलावा इंग्लैंड की ओर से जेम्स मींटो ने 8 ओवर में 63 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. वैभव ने लगाई शानदार सेंचुरी इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने क्रीज पर आते पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बनाया उसके बाद चौथी गेंद पर चौके के साथ अपना खाता खोला. इसके बाद उन्होने रुकने का नाम नहीं लिया. उन्होंने महज 55 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया. वहीं वैभव ने 80 बॉल पर 175 रन की पारी स्पोर्ट्सी, जिसमें उनके बल्ले से 15 चौके और 15 छक्के निकले.  सूर्यवंशी ने बनाए वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस पारी में 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाए. वह अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. इसके अलावा इस पूरे टूर्नामेंट यानी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अब वैभव के नाम है. सूर्यवंशी ने अंडर 19 वनडे क्रिकेट के इतिहास में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं. वह 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं. म्हात्रे की कप्तानी पारी अंडर 19 टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई. उन्होंने फाइनल जैसे बड़े मैच में कप्तानी पारी स्पोर्ट्सी और अपना अर्धशतक पूरा किया. म्हात्रे ने 51 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाकर सूझबूझ और आक्रामकता का बेहतरीन तालमेल दिखाया. उन्होंने टीम को एक ठोस शुरुआत देने का काम कर दिया है. ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी का तूफान, वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ लगाई सेंचुरी, बनाए 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड बिहार के लाल का धमाल, वैभव ने वर्ल्ड कप फाइनल में स्पोर्ट्सी 175 रन की पारी फाइनल में हिंदुस्तान ने जीता टॉस,इंग्लैंड की पहले गेंदबाजी, ऐसी है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन The post फाइनल में टीम इंडिया का धमाल, वैभव का शतक, इंग्लैंड को मिला 412 रन का टारगेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बोकारो के एनसीडी विभाग में डॉक्टर नदारद, सदर अस्पताल के भरोसे कैंसर स्क्रीनिंग

बोकारो से रंजीत कुमार की रिपोर्ट Bokaro News: झारखंड के बोकारो में एनसीडी विभाग (नन कम्यूनिकेबल डिजीज डिपार्टमेंट) बिना डॉक्टर के ही संचालित किया जा रहा है. इस विभाग की जिम्मेदारी ओरल, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर की जांच करने की है. लेकिन, इस विभाग में कैंसर की स्क्रीनिंग करने के लिए सदर अस्पताल से डॉक्टरों को बुलाया जाता है. इस विभाग में ले-देकर ए-ग्रेड की एक नर्स सुजाता कुमारी हैं, जिनके भरोसे पूरा डिपार्टमेंट चल रहा है. स्क्रीनिंग के बाद कैंसर के संदेहास्पद मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है. 12 साल पहले शुरू हुई एनसीडी विभाग वर्ष 2014 के दौरान बोकारो में एनसीडी विभाग की शुरुआत की गयी. 12 साल पहले कैंसर एक्सपर्ट के तौर पर डॉक्टर का एक पद स्वीकृत किया गया. इसके बाद भी बहाली नहीं हुई. वर्तमान में एनसीडी में तीन डॉक्टर और 40 पारा कर्मी (एएनएम, जीएनएम, काउंसेलिंग सहित अन्य) कार्यरत हैं. एनसीडी में योगदान देने के बाद भी उन्हें स्वास्थ्य विभाग में प्रतिनियुक्त करके दूसरे कामों में लगा दिया गया है. एक नर्स के भरोसे चल रहा एनसीडी विभाग सदर अस्पताल में जीएनएम और एएनएम को इमजरेंसी सेवा (एक नर्स सुजाता कुमारी को छोड़ कर) और ओपीडी सेवा में तैनात कर दिया गया. एनसीडी के डाटा इंट्री ऑपरेटर असीम कुमार को सीएस कार्यालय के काम पर तैनात कर दिया गया. सदर अस्पताल के एक कमरे में ओरल, ब्रेस्ट और सर्वाइकिल स्क्रीनिंग सेंटर की व्यवस्था शुरू की गयी. इसमें चिकित्सक के बजाय केवल एक ए ग्रेड नर्स सुजाता को तैनात किया गया है. हालांकि, इस काम के लिए कम से कम 15 डॉक्टर और 60 पैरा-मेडिकल कर्मचारियों की जरूरत है. 2,35,710 मरीजों की स्क्रिनिंग, 548 संदेह में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकडों में बताया गया है कि सत्र 2025-26 (अप्रैल 2025 से जनवरी 2026) में कुल 235710 मरीजों की स्क्रिनिंग की गयी. इस दौरान 548 लोगों को संदेह के दायरे में रखा गया है. सर्वाइकल कैंसर के 30865 मरीजों की स्क्रिनिंग हुई. इसमें 132 पर संदेह है. ब्रेस्ट कैंसर के 59570 मरीजें की स्क्रिनिंग हुई. इसमें 140 पर संदेह है. ओरल कैंसर के 145275 मरीजों की स्क्रिनिंग हुई. इसमें 276 मरीजों को संदेह के दायरे में रखा गया है. इसे भी पढ़ें: 18 साल से पति-पत्नी के हाथ में सत्ता, सरायकेला में बनते रहे पार्षद क्या कहते हैं सिविल सर्जन बोकारो के सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि मुख्यालय को डॉक्टरों और पैरा-मेडिकल कर्मचारियों की कमी की जानकारी लगातार दी जा रही है. जल्द ही कैंसर के एक्सपर्ट डॉक्टर की नियुक्ति की जाएगी. स्क्रीनिंग में अभी तक कोई परेशानी नहीं हुई है. नर्स को ट्रेंड कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें: रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट The post बोकारो के एनसीडी विभाग में डॉक्टर नदारद, सदर अस्पताल के भरोसे कैंसर स्क्रीनिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वैशाली में एनकाउंटर, मारा गया कुख्यात शूटर प्रिंस, 28 मामलों में था आरोपी

Bihar Crime News: पीएमसीएच से फरार दो लाख रुपये के इनामी अपराधी प्रिंस उर्फ अभिषेक को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. इस कार्रवाई में उसका एक साथी घायल हालत में गिरफ्तार किया गया है. प्रिंस पर हाजीपुर कोर्ट में एक पुलिस जवान की हत्या समेत कुल 28 आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप था. पुलिस के अनुसार प्रिंस को कुख्यात अपराधी सुबोध सिंह का शार्प शूटर माना जाता था. वह वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के हसना गांव का रहने वाला था. 300 किलों सोना लूट मामले का मास्टरमाइंड भी प्रिंस था. प्रशासन ने उसके सिर पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. वैशाली: 300 किलो सोना लूट केस का मास्टरमाइंड प्रिंस एनकाउंटर में ढेर. पटना के PMCH से 4 सितंबर को हुआ था फरार, कुख्यात सुबोध सिंह का राइट हैंड माना जाता था. STF और वैशाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई.#Vaishali #Encounter #BiharNews #STF #BreakingNews #prabhatkhabar @bihar_police… pic.twitter.com/zi62z2OPMD — Naya Vichar (@prabhatkhabar) February 6, 2026 इलाज के लिए पीएमसीएच में कराया गया था भर्ती कुछ समय पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेजा था. बीमारी के कारण उसे इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि प्रिंस वैशाली जिले में एक मकान में छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन किया गया और इलाके की घेराबंदी की गई. जैसे ही पुलिस टीम उस मकान के पास पहुंची, प्रिंस ने पुलिस पर गोली चला दी. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें पुलिस ने क्या बताया पुलिस ने जवाबी फायरिंग की. इसमें प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दौरान उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक को पुलिस ने घायल अवस्था में पकड़ लिया. वैशाली के पुलिस कप्तान विक्रम सिहाग ने बताया कि एनकाउंटर के दौरान जिस पिस्टल से फायरिंग की गई थी, उसे जब्त कर लिया गया है. गिरफ्तार साथी के पास से भी हथियार बरामद हुआ है. उसके खिलाफ अलग से मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि प्रिंस के मारे जाने से इलाके में सक्रिय अपराधियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और कानून-व्यवस्था मजबूत होगी. इसे भी पढ़ें: स्पोर्ट्स रहे थे शिशु, मौत बनकर दीवार चीरते हुए कमरे में घुसी बस, गोपालगंज में कोहराम The post वैशाली में एनकाउंटर, मारा गया कुख्यात शूटर प्रिंस, 28 मामलों में था आरोपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

3 बार फेल होने पर घबराई नहीं, रैंक 75 लाकर IAS बनीं सुरभि

IAS Surbhi Singla Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा को रैंक 75 से क्रैक करके सुरभि सिंगला ने इतिहास रच दिया है. हालांकि, उनका सफर आसान नहीं था. UPSC को शानदार रैंक से क्रैक करने के पीछे सुरभि ने काफी संघर्ष किया है. कई असफलताओं का सामना करने के बाद वो आज एक सम्मानित पद पर तैनात हैं. आइए उनकी जर्नी को करीब से देखते हैं. IAS Surbhi Singla Success Story: कौन हैं सुरभि सिंगला? सुरभि सिंगला साल 2021 बैच की IAS ऑफिसर हैं. वो मूलरूप से पंजाब के फगवाड़ा की रहने वाली हैं. बेहद साधारण परिवार से आने वाली सुरभि शुरू से पढ़ाई में अव्वल रही हैं. उन्होंने जालंधर के दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है. इसके बाद वो दिल्ली चली आईं. IIT दिल्ली से पढ़ाई 12वीं की परीक्षा पास होने के बाद सुरभि सिंगला दिल्ली चली आईं. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT Delhi) से उन्होंने कैमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है. साल 2017 में बीटेक पूरा करने का बाद सुरभि का मन सिविल सर्विस में जाने का हुआ. UPSC ऑफिस के बाहर सुरभि View this post on Instagram A post shared by Surbhi Singla (@surbhisingla1995) UPSC की तैयारी इंजीनियरिंग के बाद सुरभि ने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी. सुरभि को शुरुआत में असफलताओं का सामना करना पड़ा. उन्हें लगातार तीन प्रयास में असफलता मिली. इतनी बार फेल होने के बाद भी सुरभि का हौसला कम नहीं हुआ और उन्होंने अपनी गलतियों को सुधारकर फिर से परीक्षा देने का फैसला किया. UPSC में रैंक 75 अपने चौथे प्रयास में सुरभि सिंगला को सफलता हासिल हो गई. वो सिविल सर्विस की परीक्षा रैंक 75 लाकर IAS सर्विस के लिए सेलेक्ट हो गईं. सुरभि को पश्चिम बंगाल कैडर मिला. फिलहाल सुरभि स्त्री एवं बाल विकास विभाग में ऑफिसर रैंक पर तैनात हैं. यह भी पढ़ें: RBI मैनेजर का धाकड़ अंदाज, UPSC में गाड़ा झंडा, बनीं इनकम टैक्स ऑफिसर The post 3 बार फेल होने पर घबराई नहीं, रैंक 75 लाकर IAS बनीं सुरभि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राधा गोविंद यूनिवर्सिटी में मनाई गई खोरठा साहित्यकार गोविंद महतो ‘जंगली’ की 81वीं जयंती

Ranchi (पिठोरिया): राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग में खोरठा साहित्य के अग्रदूत, प्रख्यात साहित्यकार गोविंद महतो ‘जंगली’ की 81वीं जयंती मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत गोविंद महतो ‘जंगली’ की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई. इसके बाद खोरठा विभागाध्यक्ष ओहदार अनाम ने स्वागत भाषण में कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गोविन्द महतो ‘जंगली’ ने खोरठा भाषा और साहित्य को सामाजिक सम्मान दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया. उनका साहित्य खोरठा समाज की चेतना और अस्मिता का प्रतिनिधित्व करता है. गोविंद महतो खोरठा के सच्चे साधक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति बीएन साह ने कहा कि गोविंद महतो ‘जंगली’ खोरठा भाषा के सच्चे साधक थे. उन्होंने अपने लेखन और सामाजिक कार्यों के माध्यम से अपनी मातृभाषा को पहचान दिलाई. उनका जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है. सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि जंगली जी ने खोरठा भाषा को केवल साहित्य तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे आमजन के जीवन से जोड़ा. खोरठा विभाग उनके साहित्यिक योगदान को विद्यार्थियों तक पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रहा है. आने वाली पीढ़ी के लिए धरोहर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि ने कहा कि मातृभाषा में शिक्षा और शोध किसी भी भाषा के संरक्षण का सशक्त माध्यम है. गोविंद महतो ‘जंगली’ का संघर्ष खोरठा भाषा के अकादमिक विकास के लिए मार्गदर्शक है. कुलसचिव डॉ निर्मल कुमार मंडल ने कहा कि जंगली जी का साहित्य ग्रामीण जीवन, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों का सजीव दस्तावेज है. उनका योगदान साहित्य के साथ-साथ सांस्कृतिक आंदोलन के रूप में भी देखा जाता है. लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि किसी भी भाषा और संस्कृति के संरक्षण के लिए संस्थागत सहयोग आवश्यक है. गोविंद महतो ‘जंगली’ जैसे साहित्यकारों का योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है, जिसे संरक्षित और प्रचारित किया जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें: चतरा डीएसपी समेत टंडवा और लावालौंग थाना प्रभारी हाईकोर्ट तलब, मोबाइल जब्त परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार ने कहा कि लोकभाषाओं को शैक्षणिक मंच प्रदान करना आज की आवश्यकता है. गोविंद महतो ‘जंगली’ के प्रयासों का ही परिणाम है कि आज खोरठा भाषा विश्वविद्यालय स्तर पर अध्ययन का विषय बनी है. कार्यक्रम के अंत में खोरठा भाषा और साहित्य के संरक्षण-संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम में शिक्षक, छात्र एवं साहित्यप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें: जुड़वां बच्चों ने अफसरों को उलझाया, आरती फेल तो भुगलू-आमरीन पास The post राधा गोविंद यूनिवर्सिटी में मनाई गई खोरठा साहित्यकार गोविंद महतो ‘जंगली’ की 81वीं जयंती appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top