Hot News

दिल्ली होटल अग्निकांड: दिल दहला देने वाले वीडियो; गोद में बच्चा लिये महिला ने लगाई छलांगे

Delhi Hotel Fire: इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछा दिए थे. जिस पर जान बचाने के लिए अलग-अलग मंजिल से कई लोगों ने छलांग लगा दी. जिसमें वह स्त्री भी शामिल थी, जिसकी गोद में एक बच्चा था. सोशल मीडिया में कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

घबराए हुए लोगों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर लगाई छलांग

घना काला धुआं निकलने और आग के तेजी से इमारत में फैलने के बीच घबराए हुए लोग खिड़कियों के शीशे तोड़ते, खुले स्थानों से बाहर झांकते और मदद के लिए गुहार लगाते नजर आए. सीढ़ियां और आंतरिक गलियारे धुएं से भर जाने के कारण, कई मेहमानों के पास इमारत से नीचे कूदने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग से बचने के प्रयास में कम से कम छह लोगों ने इमारत की विभिन्न मंजिलों से छलांग लगा दी. इनमें एक स्त्री भी शामिल थी, जिसने अपनी गोद में एक छोटे शिशु को ले रखा था.

होटल‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ में लगी आग, 21 लोगों की गई जान

मालवीय नगर के भीड़भाड़ वाले हौज रानी इलाके में स्थित होटल‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ में बुधवार सुबह आग लग गई, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. दिल्ली अग्निशमन सेवा, पुलिस और आपदा राहत इकाइयों की टीमें बचाव अभियान में लगी हुई थीं. इस दौरान कम से कम 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए. घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया.

हर तरफ मची थी अफरा-तफरी

चौथी मंजिल पर फंसे एक विदेशी दंपति ने खिड़की का शीशा और एल्युमिनियम की ग्रिल तोड़ दी तथा पाइप के सहारे नीचे उतरने की कोशिश की, लेकिन दोनों गिर गए. ऊपर से गुजर रहे तारों में फंसते हुए स्त्री सिर के बल जमीन पर गिरी. बचाव कार्य में शामिल एक स्थानीय निवासी ने बताया, हर तरफ अफरा-तफरी मची हुई थी. लोग खिड़कियों में फंसे हुए थे और मदद के लिए चिल्ला रहे थे. कुछ लोगों ने शीशे तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की. हमने कई लोगों को अलग-अलग मंजिलों से कूदते देखा.

स्थानिय लोगों ने लोगों की जान बचाने के लिए लगाए देसी जुगाड़

भयावह दृश्य देखकर इलाके के निवासियों और दुकानदारों ने आपातकालीन सेवाओं के मौके पर पहुंचने से पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी. गद्दे की दुकानों के मालिकों और अन्य स्थानीय लोगों ने तुरंत गद्दे और कंबल इमारत के नीचे संकरी सड़क पर लाकर बिछा दिए, ताकि बचने की कोशिश कर रहे लोगों को नीचे गिरने पर कोई चोट न आए. एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, जिस वक्त स्त्री ने छलांग लगाई, उस वक्त उसने शिशु को कसकर पकड़ रखा था. उससे कुछ देर पहले और बाद में भी कुछ लोग कूदे. जब भी कोई नीचे कूदने की कोशिश करता दिखता तो लोग गद्दों को इधर-उधर कर देते, ताकि उसे चोट न आए.

लोगों को बचाने के लिए स्थानीय निवासियों ने बनाई मानव शृंखला

कई स्थानीय निवासियों ने मानव शृंखला बनाई, अंदर फंसे लोगों को उन्हें खिड़कियों की ओर जाने को कहा, जहां से उन्हें बचाया जा सके या वे सुरक्षित रूप से बाहर कूद सकें. कई लोग वीडियो बना रहे लोगों से रिकॉर्डिंग नहीं करने और बचाव कार्य में मदद करने के लिए कहते हुए भी सुने गए. स्थानीय लोग पीड़ितों को उठाकर पास के अस्पतालों में ले जाते देखे गये.

इमारत से 40 से अधिक लोगों को निकाला गया

अधिकारियों ने बताया कि इमारत से 40 से अधिक लोगों को निकाला गया. मृतकों में कई विदेशी नागरिक शामिल हैं, और अधिकारियों को आशंका है कि घायल लोगों की हालत गंभीर होने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली मालवीय नगर फायर मामला: गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज, 21 लोगों की हो चुकी है मौत

The post दिल्ली होटल अग्निकांड: दिल दहला देने वाले वीडियो; गोद में बच्चा लिये स्त्री ने लगाई छलांगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top