Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विश्वविद्यालय में सेमिनार आयोजन की एक निर्धारित व पारदर्शी प्रक्रिया – कुलपति

मधेपुरा. बीएन मंडल विश्वविद्यालय में हाल के दिनों में पीएम-उषा योजना के तहत आयोजित सेमिनार में वक्ताओं के चयन को लेकर उत्पन्न हुये भ्रम पर कुलपति प्रो बीएस झा ने स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने बताया कि पीएम-उषा के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी सेमिनारों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है. कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में सेमिनार आयोजन की एक निर्धारित व पारदर्शी प्रक्रिया है, जिस विभाग में सेमिनार होता है, वहां विभागाध्यक्ष कन्वेनर होते हैं और उनके द्वारा आयोजन सचिव की नियुक्ति की जाती है. वक्ताओं के नाम तय होने के बाद उन्हें कोर कमेटी के समक्ष रखा जाता है और स्वीकृति मिलने के बाद ही अंतिम सूची जारी की जाती है. उन्होंने बताया कि मनोविज्ञान विभाग के एक शिक्षक ने बिना कोर कमेटी या विश्वविद्यालय प्रशासन की जानकारी व अनुमति के कुछ हिंदुस्तान विरोधी विदेशी वक्ताओं के नाम तय कर अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर दिया. विश्वविद्यालय स्तर से इस सूची की कोई स्वीकृति नहीं दी गयी थी.कुलपति के अनुसार इस मामले की जानकारी उन्हें भी नहीं थी. दो फरवरी को एबीवीपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने इस पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया. सूची देखने के बाद उसमें बांग्लादेश के एक वक्ता का नाम पाए जाने पर उन्होंने तुरंत मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष और पीएम-उषा सॉफ्ट कंपोनेंट कोर कमेटी के अध्यक्ष को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी हिंदुस्तान विरोधी विदेशी वक्ता को सेमिनार में शामिल नहीं किया जायेगा. वीसी ने बताया कि तत्काल कार्रवाई करते हुये प्रो एमआइ रहमान को आयोजन समिति के सचिव पद से हटा दिया गया और उसी दिन उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया. यह पूरी कार्रवाई एबीवीपी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में फोन पर की गयी, इसके बाद कार्यकर्ता संतुष्ट होकर लौट गये. इसके बावजूद तीन फरवरी को नॉर्थ कैंपस स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी में आयोजित सेमिनार के दौरान, जब पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति अपना व्याख्यान दे रहे थे, उसी समय एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी. कुलपति ने दोहराया कि सेमिनार आयोजन व वक्ता चयन में उनकी कोई सीधी भूमिका नहीं होती और यह पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत संचालित होती है. उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही सभी सेमिनारों को स्थगित करने का आदेश दिया गया है तथा भविष्य में ऐसी चूक न हो, इसके लिए निर्देश जारी किये गये हैं. कुलपति ने कहा कि उनके खिलाफ बेवजह और तथ्यहीन आरोप लगाये जा रहे हैं तथा उनके संबंध में भ्रामक बातें फैलायी जा रही है, जिनका तथ्यों से कोई लेना-देना नहीं है. The post विश्वविद्यालय में सेमिनार आयोजन की एक निर्धारित व पारदर्शी प्रक्रिया – कुलपति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फाइलेरिया उन्मूलन को 11 फरवरी को मेगा ड्राइव पर प्रशासन का फोकस

प्रतिनिधि, अमौर. प्रखंड विकास पदाधिकारी राजा राम पंडित की अध्यक्षता में बीडीओ कक्ष में ब्लॉक कोऑर्डिनेशन कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. इस बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान को सफल बनाना और क्षेत्र को फाइलेरिया मुक्त करने के लिए रणनीति तैयार करना रहा.बैठक के दौरान फाइलेरिया उन्मूलन में एमडीए राउंड की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई. बीडीओ ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जिसे केवल नियमित दवा सेवन और सामुदायिक सतर्कता से ही जड़ से मिटाया जा सकता है. इसमें समुदाय के प्रत्येक पात्र व्यक्ति द्वारा एल्बेंडाजोल, डीईसी एवं आइवरमेक्टिन दवाओं का सेवन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.अधिकारियों ने जोर दिया कि दवा का सेवन स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में ही किया जाना चाहिए ताकि अभियान की प्रामाणिकता और सुरक्षा बनी रहे. उन्होंने बताया कि आगामी 11 फरवरी को पूरे प्रखंड में एक मेगा ड्राइव का आयोजन किया जाएगा.इस विशेष अभियान की सफलता के लिए जीविका दीदियों को सबसे महत्वपूर्ण कड़ी माना गया है. जीविका एवं आशा घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया के खतरों और दवा के फायदों के बारे में जागरूक करेंगी. वे सुनिश्चित करेंगी कि उनके समूह और आसपास के परिवारों में कोई भी व्यक्ति दवा सेवन से वंचित न रहे. दवाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की भ्रांति को दूर करने में जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी रहेगी. बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस और पंचायती राज संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया. बीडीओ ने निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें ताकि जनभागीदारी को सुदृढ़ किया जा सके और कोई भी घर छूटने न पाए. मौके पर प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी डॉ एहतमामुल हक, बीसीएम मुकेश कुमार, बीपीएम मुकुंद कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. The post फाइलेरिया उन्मूलन को 11 फरवरी को मेगा ड्राइव पर प्रशासन का फोकस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने को लेकर केस दर्ज

ग्वालपाड़ा . थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर चौमुख में धोखाधड़ी कर जमीन की रजिस्ट्री कराने और विरोध करने पर जानलेवा हमला व पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने को पीड़ित ने मामला दर्ज कराया है. पीड़ित दशरथ साह ने आवेदन देकर बताया कि वर्ष 2008 में मौजा-शाहपुर चौमुख में वैध रूप से जमीन खरीदी थी, जिसका दाखिल-खारिज और लगान रसीद उनके पास है. कहा कि महेन्द्र मेहता, सरोजनी देवी और सचिदानंद शर्मा ने साजिश रचकर उक्त जमीन में से कुछ हिस्से को फर्जी तरीके से किसी अन्य के नाम निबंधित (रजिस्ट्री) करा दिया. जांच में पाया कि रजिस्ट्री के दौरान इस्तेमाल किए गए वोटर आईडी कार्ड भी गलत था. दशरथ साह ने बताया कि उनलोगों के द्वारा पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की गयी है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. The post पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने को लेकर केस दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नंदनिया में 50 हजार रुपये में ग्रामीणों ने बनाया 100 मीटर लंबा चचरी पुल

बैसा. प्रखंड के नन्दनिया कब्रिस्तान के समीप गोढ़ीटोला और नंदनिया गांव को जोड़ने वाली धार पर आरसीसी पुल निर्माण की मांग अधूरी है. इस मार्ग पर आवागमन का एकमात्र साधन चचरी पुल ही है. इस बार ग्रामीणों ने करीब 50 हजार रुपये की लागत से लगभग 100 मीटर लंबा चचरी पुल तैयार किया है. इस बीच, इस संबंध में विधायक अख्तरुल ईमान ने बताया कि पुल निर्माण का मामला टेंडर प्रक्रिया में है और एक महीने के भीतर टेंडर हो जाने की संभावना है. इधर, पंचायत मुखिया साजिया तब्बसुम एवं मुखिया प्रतिनिधि अबु अमामा उर्फ बाबा ने बताया कि दोमुख धार पर वर्षों से स्थायी पुल निर्माण की मांग की जा रही है. नदी का जलस्तर घटते ही हर साल की तरह इस बार भी ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से चचरी पुल का निर्माण कराया है ताकि किसी तरह संपर्क बना रहे. ग्रामीणों के अनुसार करीब 50 हजार रुपये की लागत से लगभग 100 मीटर लंबा चचरी पुल तैयार किया गया है, जिसके सहारे साल के करीब छह महीने लोग प्रखंड मुख्यालय, बाजार, अस्पताल और अन्य आवश्यक स्थानों तक पहुंचते हैं. बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ते ही यह संपर्क पूरी तरह टूट जाता है और लोगों को कई कोस की दूरी तय कर वैकल्पिक मार्गों से जाना पड़ता है. पुल नहीं बनने का असर केवल नंदनिया और गोढ़ीटोला तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके कारण बैसा प्रखंड की 13 पंचायतों के दर्जनों गांव प्रभावित हैं और करीब 50 हजार से अधिक आबादी को प्रत्यक्ष रूप से भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. बरसात में आवागमन बाधित होने से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर सीधा असर पड़ता है. पुल के अभाव में विकास की अन्य योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं और जरूरी सुविधाएं लोगों तक सहजता से नहीं पहुंच पा रही हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शीघ्र स्थायी आरसीसी पुल निर्माण की मांग की है. The post नंदनिया में 50 हजार रुपये में ग्रामीणों ने बनाया 100 मीटर लंबा चचरी पुल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तमाड़ में आग की आड़ में गोलीकांड, महिला की निर्मम हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

शुभम हल्दारRanchi: रांची जिला के तमाड़ थाना क्षेत्र की तालाडीह मानकीडीह निवासी एतवारी कुमार की आग में जलने से संदिग्ध मौत के मामले में नया खुलासा करते हुए बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश ने इसे हत्या करार दिया और इसकी गुत्थी सुलझाने का दावा किया. जांच में सामने आया कि आग लगने की घटना के पीछे साजिश के तहत की गई गोलीबारी में युवती की जान गई है. इसका मतलब है कि उसकी हत्या गोली मारकर की गई है. पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.  पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा पुलिस के अनुसार, स्त्री की मौत आग लगने की घटना में होने की सूचना मिली थी. प्रथम दृष्टया मामला आग से झुलसकर मौत का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्त्री की मौत गोली लगने से होने की पुष्टि हुई. जिसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया. जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत स्त्री की गोली मारकर हत्या की और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से घर में आग लगा दी. घटना को हादसे का रूप देने की पूरी कोशिश की गई थी. हथियार भी बरामद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश द्वारा टीम गठित कर छापेमारी की गई. जिसमें सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. घटना में प्रयुक्त हथियार समेत अन्य साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों के नाम सोनाराम लोहरा, सोमा लोहरा, लखीराम मुंडा, कालीचरण लोहरा, अमित लोहरा, विष्णु महतो. इसे भी पढ़ें:  चतरा डीएसपी समेत टंडवा और लावालौंग थाना प्रभारी हाईकोर्ट तलब, मोबाइल जब्त जुड़वां बच्चों ने अफसरों को उलझाया, आरती फेल तो भुगलू-आमरीन पास The post तमाड़ में आग की आड़ में गोलीकांड, स्त्री की निर्मम हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप से बाहर? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Highlights फिजियो कर रहे हैं जांच, पर उम्मीद बहुत कम अभ्यास मैच में हुआ था हादसा टीम संयोजन पर पड़ेगा असर कौन ले सकता है हर्षित की जगह? क्या होगी टीम इंडिया की प्राथमिकता? Harshit Rana Injury Update: तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) घुटने में चोट लगने के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर हैं. शुक्रवार को कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात को स्वीकार किया कि राणा की हालत अभी अच्छी नहीं दिख रही है. भले ही कप्तान ने अभी आधिकारिक तौर पर उन्हें बाहर नहीं किया है, लेकिन उनकी बातों से साफ लग रहा है कि राणा के लिए अब वापसी करना बहुत मुश्किल होगा. कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के पसंदीदा खिलाड़ियों में गिने जाने वाले हर्षित के लिए यह समय पर ठीक होना एक बड़ी चुनौती बन गया है. हिंदुस्तानीय टीम को अपना पहला मैच शनिवार को अमेरिका के खिलाफ स्पोर्ट्सना है, लेकिन उससे पहले ही टीम के समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे हैं. फिजियो कर रहे हैं जांच, पर उम्मीद बहुत कम कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए साफ कहा कि फिलहाल हर्षित राणा को पूरी तरह से बाहर नहीं माना गया है. उन्होंने कहा, राणा अभी बाहर नहीं हुए हैं, हमारे फिजियो उनकी जांच कर रहे हैं और हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन सच कहूं तो उनकी चोट की स्थिति अच्छी नहीं लग रही है.  कप्तान भले ही ज्यादा जानकारी देने से बच रहे हों, लेकिन टीम के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि 24 साल के इस गेंदबाज के लिए टूर्नामेंट के बीच में ठीक होकर लौटना लगभग नामुमकिन है. अभ्यास मैच में हुआ था हादसा यह चोट तब लगी जब हिंदुस्तानीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना अभ्यास मैच स्पोर्ट्स रही थी. उस मैच में हर्षित राणा ने सिर्फ एक ओवर फेंका था, जिसमें उन्होंने 16 रन दिए थे. उसी दौरान उन्हें घुटने में तकलीफ महसूस हुई और वो मैदान से बाहर चले गए. हर्षित भले ही हिंदुस्तान की पहली पसंद वाली प्लेइंग इलेवन का हिस्सा शायद नहीं बनते, लेकिन टूर्नामेंट के बीच में या किसी विशेष परिस्थिति में वो टीम के लिए एक उपयोगी हथियार साबित हो सकते थे. उनके पास निचले क्रम में बल्लेबाजी करने की भी क्षमता है, जो टीम को गहराई देती है. Harshit Rana has not been ruled out yet, the physios are assessing him but he does not look good: India captain Suryakumar Yadav #T20WC pic.twitter.com/Z3Q6IHzS9I — Press Trust of India (@PTI_News) February 6, 2026 टीम संयोजन पर पड़ेगा असर सूर्यकुमार ने माना कि राणा का जाना टीम के लिए एक झटका है. उन्होंने कहा, चिंता की कोई बात नहीं है, हमारे पास कल के मैच के लिए 11 खिलाड़ी तैयार हैं. लेकिन हां, यह निश्चित रूप से एक झटका है क्योंकि 15 खिलाड़ियों की टीम बहुत सोच-समझकर बनाई जाती है. हर्षित को भी काफी विचार के बाद टीम में शामिल किया गया था. कप्तान ने आगे कहा कि अगर वो उपलब्ध नहीं होते हैं, तो टीम को अलग-अलग प्लान पर काम करना होगा. हमारे पास टूर्नामेंट में हर टीम के खिलाफ स्पोर्ट्सने के लिए पर्याप्त खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन उनकी कमी हमें जरूर खलेगी. कौन ले सकता है हर्षित की जगह? अगर हर्षित राणा बाहर होते हैं, तो उनकी जगह लेने के लिए रेस शुरू हो जाएगी. माना जा रहा है कि अनुभवी गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज इस दौड़ में सबसे आगे हैं. टीम मैनेजमेंट यह देखेगा कि पिछले एक-दो सालों में किन तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. इसके साथ ही टीम की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं. ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे हैं और उनकी उपलब्धता पर भी सवालिया निशान लगा हुआ है. ऐसे में टीम को बहुत संभलकर फैसला लेना होगा. क्या होगी टीम इंडिया की प्राथमिकता? जब सूर्यकुमार से पूछा गया कि क्या वो हर्षित की जगह किसी ऐसे गेंदबाज को लेंगे जो बल्लेबाजी भी कर सके, तो उन्होंने बहुत मजेदार जवाब दिया. उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि नया गेंदबाज बल्लेबाजी भी कर सके. अगर आप नौवें नंबर पर आने वाले खिलाड़ी से छक्का मारने की उम्मीद कर रहे हैं, तो फिर उनसे पहले के आठ बल्लेबाज क्या करेंगे? उन्होंने साफ किया कि टीम के पास कुछ विकल्प हैं और हम उनमें से जो सबसे बेहतर होगा, उसी का चुनाव करेंगे. ये भी पढ़ें- क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, हैकर्स ने कमाई पर भी किया हाथ साफ फाइनल में टीम इंडिया का धमाल, वैभव का शतक, इंग्लैंड को मिला 412 रन का टारगेट वैभव सूर्यवंशी का तूफान, वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ लगाई सेंचुरी, बनाए 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड The post हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप से बाहर? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुबह उठते ही आईने में दिखता है सूजा हुआ चेहरा? रात की ये 5 गलतियां बनती हैं सबसे बड़ी वजह

Swollen Face Reason: कई लोगों की यह शिकायत होती है कि सुबह उठते ही उनका चेहरा सूजा हुआ सा नजर आने लगता है. इसके साथ ही आंखें भारी लगती हैं और स्किन भी ढीली-सी महसूस होती है. जब ऐसा होता है, तो दिन की शुरुआत ही खराब लगने लगती है. ज्यादातर लोग इसका कारण कम पानी पीना या नींद की कमी मानते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि इसके पीछे रोजमर्रा की कुछ गलत आदतें भी जिम्मेदार होती हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं कारणों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से हर सुबह आपका चेहरा सूजा हुआ दिखाई देने लगता है. इसलिए आइए जानते हैं इन कारणों को विस्तार से. रात में ज्यादा नमक वाला खाना अगर आपका चेहरा सुबह के समय सूजा हुआ लग रहा है तो इसके पीछे एक कारण यह भी हो सकता है कि आपने पिछली रात नमक, अचार, चिप्स, फास्ट फूड्स या फिर पैक्ड स्नैक्स खाये हों. इस तरह की चीजें आपके शरीर में पानी को होल्ड कर देती हैं. जब ऐसा होता है तो आपका चेहरा अगली सुबह सूजा हुआ और अजीब सा दिखने लगता है. यह भी पढ़ें: 30 की उम्र के बाद क्यों तेजी से ढीली पड़ने लगती है आपकी स्किन? उम्र नहीं, ये गलतियां हैं जिम्मेदार देर रात तक जागना और नींद पूरी न होना नींद की कमी से सिर्फ थकान ही नहीं होती बल्कि चेहरे पर सूजन भी दिखने लग जाती है. नींद पूरी न होने की वजह से शरीर में हार्मोन्स का बैलेंस बिगड़ जाता है और इसका सीधा असर चेहरे पर देखने को मिलता है. इसके अलावा नींद पूरी न होने की वजह से आपको डार्क सर्कल्स, आंखों के नीचे सूजन और भारीपन की समस्या हो सकती है. गलत तरीके से सोना आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन कई बार गलत पॉजिशन में सोने की वजह से भी अगली सुबह आपके चेहरे पर सूजन दिख सकती है. अगर आप पेट के बल या फिर एक ही करवट में सोते हैं तो भी चेहरे पर दबाव पड़ने की वजह से सूजन की समस्या हो सकती है. अगर आप एक ही तरह से सोते हैं तो आपके चेहरे में फ्लूइड इकठ्ठा हो जाता है जिस वजह से सूजन नजर आने लगती है. इसके अलावा सिर को काफी ज्यादा नीचे रखकर सोने से भी चेहरे पर सूजन दिखने लगती है. यह भी पढ़ें: Beauty Tips: हर रात सोने से पहले अपनाएं ये रूटीन और पाएं 10 साल तक जवान दिखने वाली त्वचा, रिंकल्स और डार्क सर्कल्स से भी मिलेगा छुटकारा एलर्जी या स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का असर कई बार नए फेस क्रीम, सीरम या फिर मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की वजह से भी चेहरे पर सूजन दिखने लगती है. इसके अलावा एलर्जी के कारण भी चेहरा सूजा हुआ लगता है. अगर आप चाहते हैं कि सुबह के समय चेहरा सूजा हुआ न लगे तो यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप एक सही स्किनकेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें. शरीर में पानी की कमी आपको शायद यह सुनकर अजीब लगे, लेकिन शरीर में पानी की कमी होने की वजह से चेहरा सूजा हुआ लगने लगता है. जब आप पानी नहीं पीते हैं तो आपका शरीर पहले से मौजूद पानी को रोककर रखने लगता है और आपका चेहरा सूजा हुआ दिखता है. यह भी पढ़ें: Beauty Tips: दादी-नानी के ये नुस्खे आज भी महंगे सीरम्स को दे रहे हैं टक्कर, हर उम्र की स्त्रीओं के लिए खास स्किन केयर टिप्स नया विचार पर पहली बार अनुभव सिन्हा बेबाक, पीएम मोदी से राष्ट्रवाद तक सब पर खुलकर बोले. फुल पॉडकास्ट जल्द | नया विचार सुबह उठते ही आईने में दिखता है सूजा हुआ चेहरा? रात की ये 5 गलतियां बनती हैं सबसे बड़ी वजह 2 The post सुबह उठते ही आईने में दिखता है सूजा हुआ चेहरा? रात की ये 5 गलतियां बनती हैं सबसे बड़ी वजह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, हैकर्स ने कमाई पर भी किया हाथ साफ

Highlights 1.6 मिलियन फॉलोअर्स वाले पेज पर हैकर्स का कब्जा पासवर्ड गलत बताने पर हुआ शक 4 फरवरी को खुला राज, ईमेल आईडी भी बदली भाई सोनू सिंह ने दर्ज कराई FIR पुलिस ट्रैक कर रही है आईपी एड्रेस अनुभव सिन्हा का पॉडकास्ट रिंकू सिंह (Rinku Singh) इन दिनों एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं. मैदान पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले रिंकू सिंह साइबर ठगों का शिकार हो गए हैं. समाचार है कि रिंकू सिंह का ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है. बात सिर्फ अकाउंट हैक होने तक सीमित नहीं है, बल्कि हैकर्स ने रिंकू के अकाउंट से होने वाली कमाई पर भी अपना कब्जा जमा लिया है. इस मामले में रिंकू सिंह के भाई सोनू सिंह ने अलीगढ़ पुलिस से शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 1.6 मिलियन फॉलोअर्स वाले पेज पर हैकर्स का कब्जा रिंकू सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनके फेसबुक पेज पर करीब 1.6 मिलियन यानी 16 लाख फॉलोअर्स हैं. हैकर्स ने न सिर्फ इस पेज का एक्सेस रिंकू से छीन लिया है, बल्कि अब वे खुद इस पेज को चला रहे हैं. रिंकू सिंह ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनके नाम से कोई और व्यक्ति इस आईडी का इस्तेमाल कर रहा है. पेज मोनेटाइज था, यानी इससे अच्छी खासी कमाई होती थी. अब यह पैसा रिंकू के बजाय हैकर्स के बैंक खाते में जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी हो रहा है. पासवर्ड गलत बताने पर हुआ शक क्रिकेट के बिजी शेड्यूल के चलते रिंकू सिंह अक्सर अपना सोशल मीडिया खुद मैनेज नहीं कर पाते. उन्होंने बताया कि वह काफी समय से अपनी फेसबुक आईडी पर ध्यान नहीं दे पाए थे. हाल ही में जब उन्होंने अपनी आईडी लॉग-इन करने की कोशिश की, तो बार-बार पासवर्ड गलत बताया जाने लगा. शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद कोई तकनीकी दिक्कत होगी, लेकिन जब उनके पेज पर कुछ ऐसी फोटो और वीडियो अपलोड होने लगे जो उन्होंने पोस्ट ही नहीं किए थे, तब उन्हें खतरे का अहसास हुआ. इसके बाद उन्होंने तुरंत अपने भाई सोनू सिंह को इसकी जानकारी दी. 4 फरवरी को खुला राज, ईमेल आईडी भी बदली अलीगढ़ के ओजोन सिटी गोल्ड स्टेट में रहने वाले रिंकू सिंह के भाई सोनू सिंह ने बताया कि रिंकू साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप वार्म-अप मैच से लौटने के बाद फिलहाल मुंबई में हैं. 4 फरवरी को जब रिंकू ने अपना अकाउंट खोलने की कोशिश की, तो पता चला कि उनके अकाउंट की पूरी सेटिंग ही बदल दी गई है. जांच करने पर सामने आया कि अकाउंट से जुड़ी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी को चेंज कर दिया गया है. पहले यह अकाउंट ‘rinkukumar344.8.7’ ईमेल आईडी से लिंक था, जिसे हैकर्स ने हटाकर ‘commercial.rinkukumar’ कर दिया है. इससे यह साफ हो गया कि अकाउंट पूरी तरह से हैकर्स के कंट्रोल में है. क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक! 💥 सोचिए, 1.6 मिलियन फॉलोअर्स वाला अकाउंट अचानक हैक हो जाए, मेल आईडी बदल दी जाए और मॉनिटाइजेशन के पैसे गायब हो जाए। 😱💸 रिंकू सिंह जब लॉगिन करने गए, तो अकाउंट खुला ही नहीं। अंतर्राष्ट्रीय मैच में व्यस्त होने के बावजूद Rinku Singh… pic.twitter.com/CU9z3GJAvt — Vishu (@Vivekdubey8) February 6, 2026 भाई सोनू सिंह ने दर्ज कराई FIR मामले की गंभीरता को देखते हुए रिंकू सिंह के भाई सोनू सिंह ने अलीगढ़ के एसएसपी से मुलाकात की और लिखित शिकायत दी. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए साइबर थाने में अज्ञात हैकर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मामले को साइबर सेल को सौंप दिया है. शिकायत में बताया गया है कि हैकर्स ने अकाउंट के लॉग-इन क्रेडेंशियल बदल दिए हैं और अब वे रिंकू के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. पुलिस ट्रैक कर रही है आईपी एड्रेस अलीगढ़ पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. पुलिस उस आईपी एड्रेस और ईमेल आईडी को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है, जिसके जरिए अकाउंट में बदलाव किए गए थे. इसके अलावा, पुलिस ने फेसबुक (मेटा) के अधिकारियों को भी पत्र लिखा है ताकि अकाउंट को रिकवर करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके. पुलिस का कहना है कि जल्द ही हैकर्स का पता लगा लिया जाएगा और रिंकू सिंह का अकाउंट उन्हें वापस मिल जाएगा. फिलहाल साइबर टीम इस बात का भी पता लगा रही है कि पैसे किस खाते में ट्रांसफर हो रहे हैं. अनुभव सिन्हा का पॉडकास्ट अनुभव सिन्हा का बेबाक पॉडकास्ट नया विचार पर पहली बार अनुभव सिन्हा बेबाक, पीएम मोदी से राष्ट्रवाद तक सब पर खुलकर बोले.फुल पॉडकास्ट जल्द. ये भी पढ़ें- फाइनल में टीम इंडिया का धमाल, वैभव का शतक, इंग्लैंड को मिला 412 रन का टारगेट वैभव सूर्यवंशी का तूफान, वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ लगाई सेंचुरी, बनाए 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड बिहार के लाल का धमाल, वैभव ने वर्ल्ड कप फाइनल में स्पोर्ट्सी 175 रन की पारी The post क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, हैकर्स ने कमाई पर भी किया हाथ साफ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिस्टम फेल, जनता बेहाल : नरक बना गुमला का घाघरा प्रखंड, सड़कें बनी तालाब, मुख्य चौक पर पसरी गंदगी

Gumla Ghaghra News, गुमला : गुमला जिले के घाघरा प्रखंड मुख्यालय इन दिनों भारी अव्यवस्था व बदहाली से जूझ रहा है. हालात ऐसे हैं कि मुख्यालय के किसी भी मार्ग पर निकलने पर नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहता हुआ दिखायी देता है. कई स्थानों पर समुचित नाली व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों का पानी सीधे मुख्य सड़कों पर फैल रहा है, जिससे आमलोगों को परेशानी हो रही है. घाघरा-गुमला-लोहरदगा-नेतरहाट मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है. बड़े-बड़े गड्ढे हैं साप्ताहिक हाट जाने वाले रास्ते में नेतरहाट रोड से ग्रीन गोला रोड होते हुए साप्ताहिक हाट जाने वाले रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिनमें सालों भर पानी जमा रहता है. बाजार से लोहरदगा रोड की ओर जाने वाली सड़क, पाकरटोली क्षेत्र समेत कई स्थानों पर सड़कें जर्जर अवस्था में हैं. पाकरटोली में पीसीसी सड़क तो बनायी गयी है, लेकिन पीसीसी के बीच स्लैब नहीं होने के कारण खुले नाले दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं. Also Read: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान, डीआरयूसीसी की बैठक में उठा मुद्दा हादसे का शिकार होने से बचते हैं हर रोज बचते हैं राहगीर स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां लगभग रोज कोई न कोई राहगीर हादसे का शिकार होते बचते हैं. लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग पर वीडियो हॉल के समीप पूरी बस्ती का गंदा पानी सड़क पर बहता है, जिससे दुर्गंध इतनी तेज होती है कि राहगीरों को नाक बंद कर गुजरना पड़ता है. घाघरा की शान माने जाने वाला चांदनी चौक भी इस अव्यवस्था से अछूता नहीं है, यहां खुली नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है. यही हाल जलका रोड, कॉलेज रोड और देवी मंडप रोड समेत अन्य इलाकों की भी है, जहां गंदगी और गड्ढों की भरमार है. जिसके कारण सालों भर गंदा पानी जमा रहता है. अब सवाल यह उठता है कि प्रखंड मुख्यालय की इस गंभीर बदहाली पर जिम्मेदार अधिकारी आखिर कब संज्ञान लेंगे और कब सुधार कार्य शुरू होगा. Also Read: बोकारो के एनसीडी विभाग में डॉक्टर नदारद, सदर अस्पताल के भरोसे कैंसर स्क्रीनिंग क्या कहते हैं मुखिया इस संबंध में घाघरा प्रखंड के मुखिया से बातचीत की गयी तो उन्होंने बताया कि बाजार टांड रोड से लेकर कोटामाटी नदी तक की सड़क को लेकर जिला प्रशासन के अप्रूवल के लिए भेजा गया था. वहां से अप्रूवड हो गया है. जल्द ही इसका निर्माण हो जाएगा. वहीं, देवी मंडप रोड का निर्माण भी दो बार हो चुका है. तीसरे बार सड़क बनने के लिए ग्राम सभा से पारित हो चुका है. जैसी ही राशि आती है इस सड़क का भी निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. जहां तक जलका रोड की बात है वह पथ निर्माण विभाग के अंडर में आता है. यह पंचायत के अधीन नहीं है. योगेंद्र भगत, मुखिया, घाघरा पंचायत सिस्टम फेल, जनता बेहाल : नरक बना गुमला का घाघरा प्रखंड, सड़कें बनी तालाब, मुख्य चौक पर पसरी गंदगी 5 The post सिस्टम फेल, जनता बेहाल : नरक बना गुमला का घाघरा प्रखंड, सड़कें बनी तालाब, मुख्य चौक पर पसरी गंदगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजाबुरु खदान में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिलने से आक्रोश, चक्का जाम की चेतावनी

Chaibasa: गुवा सेल प्रबंधन की ओर से राजाबुरु खदान में स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार में प्राथमिकता नहीं दिये जाने को लेकर क्षेत्र में आक्रोश है. इसी मुद्दे पर शुक्रवार को गुवा थाना क्षेत्र के काशिया पेचा गांव में सात गांवों के ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में काशियापेचा, बाइहातु, जोजोगुटू, गंगदा, घाटकुरी, जामकुंडिया और राजाबेड़ा गांव के मुंडा, मानकी, डाकुआ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता काशिया पेचा गांव के मुंडा नंदलाल सुरीन और समाजसेवी मांगता सुरीन ने की. बैठक के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गुवा सेल प्रबंधन द्वारा राजाबुरु खदान में बहाली के दौरान इन सात गांवों के ग्रामीणों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है. दूसरे गांव के लोगों को दिया जा रहा रोजगार बैठक में आरोप लगाया गया कि स्थानीय लोगों को छोड़कर दूसरे गांव के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर बीटी मेडिकल कराकर रोजगार दिया जा रहा है. मुंडा नंदलाल सुरीन ने कहा कि जब तक सात गांवों के ग्रामीणों का बीटी मेडिकल नहीं कराया जाएगा और उन्हें रोजगार में प्राथमिकता नहीं दी जाएगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. जरूरत पड़ने पर चक्का जाम भी किया जाएगा. ग्रामीणों ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि सेल खदान क्षेत्र से निकलने वाला लाल पानी गांवों के खेतों में प्रवेश कर रहा है, जिससे खेत बंजर होते जा रहे हैं. वहीं खदान से उड़ने वाली धूल के कारण ग्रामीणों में विभिन्न बीमारियां बढ़ रही हैं. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि गुवा सेल प्रबंधन ने शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की, तो सातों गांव के ग्रामीण एकजुट होकर रणनीति बनाएंगे और राजाबुरु खदान का चक्का जाम करेंगे. बैठक में ये थे उपस्थित बैठक में राजेश सांडिल, पवन चांपिया, कानूराम देवगम, मानसिंह चांपिया, सुरुदास सुरीन, हारी चांपिया, सर्गीया चांपिया, सोमा चांपिया, सागोराम सुरीन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:  चतरा डीएसपी समेत टंडवा और लावालौंग थाना प्रभारी हाईकोर्ट तलब, मोबाइल जब्त जुड़वां बच्चों ने अफसरों को उलझाया, आरती फेल तो भुगलू-आमरीन पास The post राजाबुरु खदान में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिलने से आक्रोश, चक्का जाम की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top