Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में एटीएम कार्ड बदलकर उचक्के ने उड़ाये 40 हजार 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के न्यू बस स्टैंड के समीप मंगलवार की दोपहर एसबीआई के एटीएम से एक उचक्के ने एक वृद्ध का एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से 40 हजार रुपए उड़ा लिए। ठगी के शिकार वृद्ध की पहचान मुसरीघरारी नगर पंचायत के वार्ड 01 निवासी विनोद गुप्ता के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार उक्त वृद्ध अपने एटीएम कार्ड से एसबीआई के एटीएम केंद्र से रुपये की निकासी करने गये थे। इस बीच एक अनजान युवक ने उक्त वृद्ध को अपना एटीएम कार्ड दिखाने को कहा। एटीएम कार्ड दिखाने के क्रम में उक्त युवक ने वृद्ध का एटीएम कार्ड बदल लिया और उनके खाते से 40 हजार की निकासी कर ली। ठगी के शिकार वृद्ध ने इस घटना की सूचना मुसरीघरारी थाने को दे दी है।

समस्तीपुर

गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के गंगापुर पैक्स के सौजन्य से कंबल वितरण समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में स्थानीय 500 गरीब, असहाय एवं वृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। आयोजित समारोह में पैक्स अध्यक्ष जय कुमार सिंह उर्फ मुन्नाजी ने कहा कि आज जरूरतमंद गरीब, असहाय एवं वृद्धजनों के बीच भीषण ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया जा रहा है। मौके पर सुरेंद्र कुमार शर्मा,सुनील प्रसाद सिंह,अजय कुमार, राजेश कुमार सिंह,वीरेंद्र प्रसाद सिंह ,विनोद चौधरी, जय नारायण प्रसाद सिंह,कामता प्रसाद सिंह, विकास कुमार, रोशन कुमार, स्वर्ण सिंह,निशांत कुमार, प्रशांत कुमार, आशीष कुमार, अनुराग कुमार आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

यज्ञ से पर्यावरण होता है शुद्ध, भगवती पार्वती प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह 

नया विचार मोरवा । प्रखंड के धर्मपुर बांदे गंगाधर नाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में माता पार्वती प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ समारोह का आयोजन किया गया है।प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ समारोह में भगवती पार्वती की प्रतिमा को अन्नाधिवास, जलाधिवास एवं जलाधिवास के साथ पूजा अर्चना की गई।इस अवसर पर आयोजित यज्ञ समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यज्ञ करने, एवं इसके द्वारा घी तिल चावल के हविष्यान्न के द्वारा आहूति से धरती का पर्यावरण पवित्र होता है।इस अवसर पर आयोजन द्वारा सुश्री रामायणी कुमारी श्रीराम कथा का भी आयोजन किया गया है। पंडित विजय झा, दिलीप झा के मार्गदर्शन में मुख्य यजमान दीपक पाण्डेय, रामनरेश झा, रवीन्द्र झा, संतोष झा, दीपक मिश्र, प्रमोद कुमार झा,कुमुद कुमार झा, डॉ मनोहर प्रसाद सिंह, अशोक दास, धर्मनाथ साह वीरू, मनोज कुमार शर्मा,राजीव कुमार पाण्डेय सहित समस्त ग्रामीणो के द्वारा सक्रिय सहयोग किया जा रहा है।

ताजा ख़बर, बिहार

बिहार में स्टील, टीवी, सीमेंट कुछ नहीं बनता, सिर्फ नौजवान लड़कों को मजदूर बनाया जा रहा है : प्रशांत किशोर

नया विचार – जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश के 35 साल के शासन का विश्लेषण करते हुए कहा कि बिहार में स्टील, टीवी, सीमेंट आदि नहीं बनता है। बिहार में सिर्फ एक चीज बन रही है, हमारे नौजवान लड़कों को मजदूर बनाया जा रहा है। हमारे राज्य में स्टील या सीमेंट की फैक्ट्री नहीं है, इसलिए हमारे युवाओं को दूसरे राज्यों में जाकर मजदूरी करनी पड़ती है। हमारे राज्य के युवा दूसरे राज्यों में जाकर मजदूरी करने को मजबूर हैं। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू-नीतीश ने मिलकर पूरे समाज को अनपढ़ बना दिया है। इसका नतीजा यह है कि हमारे सारे शिशु मजदूर ही बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालू और नीतीश के राज में ज्यादा फर्क नहीं है। लालू जी के राज में अपराधी जनता को परेशान करते थे और नीतीश कुमार भाजपा के राज में अधिकारी जनता को परेशान करते हैं। नीतीश कुमार के अफसर राज का आलम यह है कि आम लोगों को चाहे जमीन संबंधी कोई काम करवाना हो या जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हो, अधिकारी बिना रिश्वत लिए काम नहीं करते।

समस्तीपुर

बोल बम के जयकारों से गूंज उठा खुदनेश्वर स्थान 

नया विचार मोरवा ।नरक निवारण चतुर्दशी के अवसर पर ऐतिहासिक बाबा खुदनेश्वर स्थान श्रद्धालुओं द्वारा बोल बम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। अहले सुबह से श्रद्धालुओं द्वारा बाबा खुदनेश्वर के स्वयंभू मनोकामना ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक शुरू कर दिया गया। बाबा खुदनेश्वर के शिवलिंग के साथ ही, माता पार्वती,भगवान गणेश, कार्तिक,भैरव, हनुमान जी, सिद्धिदात्री माता, भगवान विष्णु लक्ष्मी तथा द्वादश ज्योतिर्लिंगों पर हजारों श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किया गया। मौके पर न्यास समिति अध्यक्ष ईन्द्रदेव शर्मा, जगदीश झा, विभूति नाथ झा, गंगा प्रसाद मिश्र,अमित कुमार झा, चंदन कुमार झा, सुशील कुमार वर्मा सहित मंदिर न्यास समिति सदस्यों द्वारा सहयोग किया जा रहा था।

समस्तीपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को मिली विश्व व्यापी प्रतिष्ठा : शशिधर 

मोरवा में भाजपा का सम्मान समारोह नया विचार मोरवा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान को विश्व व्यापी प्रतिष्ठा मिली है। उक्त बातें कहीं भाजपा समस्तीपुर दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशि धर झा ने मोरवा खुदनेश्वर स्थान के सामुदायिक भवन में आयोजित अटल बिहारी शताब्दी समारोह सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए।जिलाध्यक्ष श्री झा ने स्पष्ट किया कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री द्वारा विदेशों में चल रहे युद्ध को बुद्ध के रास्ते पर लाकर शांति व्यवस्था का प्रयास किया गया है, इसमें सफलता भी मिली है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि धारा 370 हटा कर एक देश एक संविधान का निर्माण कर देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। जिलाध्यक्ष द्वारा भाजपा प्रशासन की देशवासियों के लिए जन्म से मृत्यु तक दिये जाने वाले लाभों एवं उपलब्धियों को विस्तार से बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव मे एन डी ए गठबंधन की प्रशासन बनाने के लिए अभी से युद्ध स्तर पर तैयार होने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने सभी मंच मोर्चा, शक्ति को सशक्त करने के साथ ही एक बूथ सौ युथ को सफल बनाने का आग्रह किया। जिला अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव में दसों सीट एन डी ए गठबंधन को दिलाने पर ही सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान सफल होना बताया। इसके लिए सभी नये पुराने कार्यकर्ताओं को पुरानी बातें भूलकर एक जुट होकर पार्टी के द्वारा देश सेवा में अग्रसर रहने का आह्वान किया। समस्तीपुर उत्तरी की जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने केंद्र प्रशासन के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना आदि योजनाओं को विस्तार से बताते हुए जिला के सारे कार्यकर्ताओं को एकजुट रह कर भाजपा की प्रतिष्ठा में चार चांद लगाने की अपील की। पूर्व जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष शुरू होने पर जिला भाजपा द्वारा शुरू किए गए कार्य क्रमों के लिए धन्यवाद दिया । साथ ही,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हिंदुस्तान का इतिहास पुरुष बताते हुए उनके हाथों को देश से प्रदेश तक मजबूत करने में सहयोग के साथ ही नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों को हर संभव सहयोग देने की अपील की। पूर्व जिला अध्यक्ष ने केंद्र प्रशासन की उपलब्धियों को विस्तार से बताते हुए मोरवा विधानसभा में फिर से गठबंधन उम्मीद वार को जिताने का आह्वान किया। इसके पूर्व जिला अध्यक्ष द्वारा बाबा खुदनेश्वर की पूजा अर्चना की गई।राष्ट्र गान के बाद मंडल अध्यक्ष उदय चौधरी एवं प्रमोद सहनी द्वारा दोनों जिला अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष सहित डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं को चादर माला पाग एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र कुमार चौधरी के संचालन में प्रदेश नेत्री विमला सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिंह, राम याद शांडिल्य, कौशल पाण्डेय, प्रभात ठाकुर,कैप्टन कमलेश सहनी, वीणा देवी,अजय कुमार, मंडल अध्यक्ष उदय कुमार चौधरी, प्रमोद कुमार सहनी, पूर्व अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह,हरि पोद्दार, रामेश्वर राय,नवीन कुमार झा,दीपक कुमार, मोहन मल्लिक,प्रेमलाल दास, धर्मेंद्र सहनी, दिलीप कुशवाहा ,सुशील वर्मा,अजय कुमार चौधरी, राजकुमार पंडित, नरेंद्र सिंह, हरेन्द्र ठाकुर,श्याम सुन्दर त्यागी,आदि ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष राम याद शांडिल्य ने किया।मौके पर त्रिलोकी झा, रामदयाल राय,शिव शंकर राय, राजीव कुमार सहित संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताजा ख़बर, बिहार

‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी के बेटे और पसमांदा वाले अली अनवर ने छोड़ा नीतीश का साथ, बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का दांव

नया विचार पटना- बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को कांग्रेस ने झटका दिया है। पूर्व राज्यसभा सदस्य अली अनवर अंसारी और ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी के बेटे भगीरथ मांझी ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इनके साथ कुछ अन्य नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सभी का पार्टी में स्वागत किया। अली अनवर अंसारी जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं और वो अप्रैल 2006 से दिसंबर 2017 तक उच्च सदन (राज्यसभा) के सदस्य भी रहे। उन्होंने कहा कि वो राहुल गांधी के विचारों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। JDU वाले अली अनवर अब कांग्रेस में अली अनवर अंसारी ने कहा, ‘राहुल जी के विचारों से बिहार में भाजपा और जद (यू) में खलबली मच गई है। राहुल जी की बातों से राज्य में दलित, आदिवासी, अति पिछड़ों, अकलियतों और पसमांदा मुसलमानों में उत्साह का संचार हुआ है।’ ‘पसमांदा मुस्लिम महाज’ नामक संगठन के संस्थापक अली अनवर अंसारी ने कहा कि उनके प्रयासों का नतीजा है कि देश-दुनिया के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में ‘पसमांदा सियासत’ पर शोध हो रहा है। कांग्रेस जॉइन करने के बाद अली अनवर अंसारी ने कहा, ‘खरगे जी और राहुल गांधी जी के विचारों से पहले से ही प्रभावित था। जब ‘संविधान रक्षा सम्मेलन’ की श्रृंखला शुरू हुई, तब मुझे आमंत्रित किया गया, जिसके बाद हम लोगों ने मिलकर कई जगहों पर इस सम्मेलन का आयोजन किया। बिहार में राहुल गांधी जी के विचारों से दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक लोगों में उत्साह का संचार हुआ है। हम सभी कांग्रेस पार्टी के विचारों से सहमति रखते हैं और साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।’ माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी के बेटे भी ‘हाथ’ के साथ वहीं, जून 2023 में ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी के बेटे भगीरथ मांझी ने जेडीयू की सदस्यता ली थी। बड़े ही तामझाम से पटना के जेडीयू ऑफिस में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दशरथ मांझी और उनके दामाद मिथुन मांझी को मेंबर बनाया था। तब, उम्मीद की जा रही थी कि गया से भगीरथ मांझी या उनके दामाद मिथुन मांझी जेडीयू से चुनाव लड़ेंगे। मगर, लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने पल्टी मारी और बाजी पलट गया। गया लोकसभी सीट एनडीए के पार्टनर जीतन राम मांझी के खाते में चला गया। हाल ही में 18 जनवरी को पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में के दौरान भागीरथ मांझी की मुलाकात कांग्रेस नेता राहुल गांधी से हुई थी। राहुल गांधी ने उन्हें सम्मानित किया था। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अली अनवर अंसारी और भगीरथ मांझी के कांग्रेस जॉइन करने को लेकर एक बड़ा बदलाव कहा जा रहा है। इस कार्यक्रम में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश भी मौजूद थे। इसके अलावा नीतीश के गृह जिले नालंदा के रहने वाले फेमस हार्ट सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद ने भी राहुल गांधी पर भरोसा जताया। अब ये हस्तियां कांग्रेस के साथ इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता मनोज प्रजापति, आम आदमी पार्टी के नेता निशांत आनंद, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े जगदीश प्रसाद, भाजपा की नेता रहीं निखत अब्बास, लेखक और पत्रकार फ्रैंक हुजूर भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कुल सात नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को जॉइन किया जिसमें बिहार से अली अनवर अंसारी और भगीरथ मांझी शामिल हैं। •अली अनवर अंसारी: पूर्व सांसद, प्रख्यात राजनेता, समाज सेवक और वरिष्ठ पत्रकार रहे हैं। इनकी मुस्लिम दलित समुदाय के संघर्षों पर लिखी किताबें बहुत विख्यात हैं। •भगीरथ मांझी: ये ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी जी के सुपुत्र हैं और कांग्रेस और राहुल गांधी जी की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए •डॉ. जगदीश प्रसाद: प्रसिद्ध हार्ट सर्जन और हिंदुस्तान प्रशासन में पूर्व स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक रहे हैं। बिहार के नालंदा जिले से आते हैं। •मनोज प्रजापति: अखिल हिंदुस्तानीय प्रजापति कुंभकार संघ के राज्य अध्यक्ष हैं। ये सामाजिक और आर्थिक पहलुओं के द्वारा अपने समुदाय को ऊपर उठाने का काम करते आए हैं। •निशांत आनंद: AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे हैं। 4 साल से AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर काम करते आए हैं। •निखत अब्बास: BJP की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता रही हैं, इन्होंने BJP के साथ बहुत काम किया है। •फ्रैंक हुजूर, प्रसिद्ध लेखक: राहुल गांधी जी के समर्थन में हमेशा योगदान देते रहे हैं। ये हिंदुस्तान की विविधता के हिमायती हैं।

समस्तीपुर

किन्नरों ने मारपीट मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए किया प्रदर्शन, पुलिस से भी की मारपीट

नया विचार सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में सैकड़ो कि संख्या में किन्नरों ने पुलिस की लापरवाही को लेकर जमकर प्रदर्शन किया ।जिस दौरान मुसरीघरारी चौराहा बाधित कर प्रदर्शन किया जिस बजह से यातायात भी प्रभावित हुआ ।वही पुलिस के समझाने बुझाने के घण्टो बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया ।पूरा मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में शिशु के जन्मदिन पर बधाई मांगने पहुंचे किन्नरों की एक टोली पर गृहस्वामी ने जानलेवा हमला कर दिया। इसमें करीब आधा दर्जन किन्नर गंभीर रूप से जख्मी हो गये । स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है. जख्मियों की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ निवासी रूपा किन्नर, सुहाना किन्नर, खुशी किन्नर, रूबी किन्नर, नैना किन्नर, सानिया किन्नर, नेहा किन्नर के रूप में बताई गई है. जख्मी रूपा किन्नर के बताया कि वह किन्नरों की गुरु है. हरपुर एलौथ स्थित अल्फा विद्यालय के पास एक मकान में सभी किन्नर रहते हैं ।जहां गृहस्वामी समेत आठ-दस लोगों ने लाठी और लोहे के राॅड से जानलेवा हमला कर दिया. बाद में स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया. जख्मियों ने स्थानीय पुलिस से घटना की शिकायत की थी वही आज गृहस्वामी के खिलाफ कोई कार्यवाई नही होने से नाराज किन्नरों ने सैकड़ो की संख्या में मुसरीघरारी थाना का पहले घेराव किया उसके बाद मुसरीघरारी चौराहे को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया उस प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर भी किन्नरों ने हमला किया । वही एएसपी संजय पांडे ने बताया कि आवेदन मिलते ही पुलिस कार्रवाई कर रही थी लेकिन पुलिस की कार्यवाही न करने की गलत अफवाह को लेकर किन्नरों ने प्रदर्शन किया है ।पुलिस जांच कर जल्द ही उचित कार्यवाही करेगी ।

बिहार

पर्यटकों से गुलजार हुआ बिहार का डल झील, अब तक पहुंची 41 प्रजातियों की विदेशी पक्षियां

नया विचार बेगूसराय– बिहार के बेगूसराय जिले स्थिति कावर झील आजकल पर्यटकों से गुलजार है. एशिया का यह दूसरा सबसे बड़ा पक्षी अभयारण्य है. यह अभयारण्य प्रकृति के सौंदर्य और पक्षी संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है. इस पक्षी अभयारण्य में इस साल 107 प्रजाति के देसी और करीब 40 प्रजाति के विदेशी पक्षी प्रवास करने आये हैं. इस कारण यह जगह पक्षी प्रेमियों के लिए खास बन गया है. यहां लोगों को कई प्रवासी पक्षी और देसी पक्षी की प्रजाति देखने को मिल रही है. इन पक्षियों को कावर का स्वच्छ जल, कम ठंड एवं धान के अवशेष के रूप में चारा की पर्याप्त उपलब्धता के कारण रुकने में आसानी होती है. सात समंदर पार से आती हैं प्रवासी पक्षियां ठंड बढ़ते ही कावर झील पक्षी विहार में प्रवासी मेहमान पक्षियों का आगमन शुरू हो गया है. सात समंदर पार से मीलों दूर सफर तय कर रंग-बिरंगे पक्षियों का झील में उतरना शुरू हो गया है. पक्षियों की चहचहाहट व कलरव से लोगों का मन प्रफुल्लित हो रहा है. वहीं झील की रमणीयता बढ़ गई है. रंग-बिरंगे पक्षियों की कलरव से झील की सुंदरता में चार चांद लग गया है. प्रत्येक वर्ष दर्जनों प्रजाति के पक्षी यहां आते हैं. आनेवाले पक्षियों की संख्या सैकड़ों में नहीं बल्कि कई हजारों में होती है. इस झील में पांच माह के प्रवास के बाद गर्मी शुरू होते ही अपने वतन को लौट जाते हैं. यहां दिखती हैं 40 से ज्यादा प्रवासी प्रजातियां इस जगह को 20 जनवरी 1989 को कावर पक्षी बिहार घोषित किया गया. दो जनवरी 1989 को वन मंत्रालय ने कावर को देशभर के 10 रामसर साइट में शामिल किया. इस झील में मुख्य रूप से लालसर, दीघौंच, कसुरार, डुमर, निलसर, डार्टर, ब्लैक नेकेड स्टाक, कूट, किगफिशर, मूर हेन, ग्रै हेरान, कामन इगरेट, लार्ज इगरेट, स्नालर इगरेट, लिटिस इगरेट, नाइट हेरान, लिटिल ग्रीब, शावलर, शिकरा, इजिप्शियन वल्चर, बार हेडेड गीज, पर्पल हेरान, टिल, पर्पल हेरान आदि प्रजाति के मेहमान पक्षी ठंडे इलाके वाले देश साइबेरिया, स्विट्जरलैंड, इंडो तिब्बत, वर्मा, थाईलैंड, जापान, रूस, अफगानिस्तान, मंगोलिया, इंडोनेशिया आदि देशों से यहां पहुंचते हैं. पर्यटकों को भा रही है प्रकृति की सुंदरता पर्यटकों के लिए प्रशासनी स्तर पर कोई खास व्यवस्था नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों ने निजी स्तर पर नाव के साथ-साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश की है. कावर झील में पक्षी देखने आयी चंदा सिंह कहती हैं कि पक्षी अभयारण्य एक ऐसी जगह है, जहां आप सुंदर पक्षियों के साथ प्रकृति के मनोरम दृश्य का भी आनंद उठा सकते हैं. यहां मौजूद प्रवासी पक्षियां अपनी ओर आकर्षित करती है. सुविधाओं की कमी के बावजूद उनका कहना है कि यह जगह दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के लिए शानदार पर्यटन स्थल है. नेचर फोटोग्राफी के शौकीन अभिनव सिन्हा कहते हैं कि रंग-बिरंगे पक्षियों की खूबसूरती और प्रकृति की सुंदरता को अपनी नजरों में कैद करना हमें यहां अच्छा लगता है. कैसे आएं कावर झील पक्षी अभयारण्य बेगूसराय में स्थित कावर झील पक्षी अभ्यारण एक प्राकृतिक पर्यटन स्थल है. यहां आने के लिए आप रेल, सड़क और हवाई मार्ग का उपयोग कर सकते हैं. रेल मार्ग – इस पक्षी अभ्यारण तक आने के लिए सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन बेगूसराय स्टेशन है, जिसकी दूरी कावर झील से मात्र 30 किलोमीटर है. वायु मार्ग – कावर झील पक्षी अभयारण्य का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा पटना एयरपोर्ट है. इस एयरपोर्ट से पक्षी अभयारण्य तक की दूरी केवल 160 किलोमीटर है. पटना एयरपोर्ट तक पहुंच कर आप बेगूसराय के लिए बस या कैब लेकर कावर झील पक्षी अभयारण्य तक आ सकते हैं. सड़क मार्ग – पटना को बेगूसराय से जोड़ने वाली सड़क हिंदुस्तान के प्रमुख शहरों से जुड़ी हुई है. इसलिए आप सड़क मार्ग से भी कावर झील पक्षी अभयारण्य तक आ सकते हैं.

ताजा ख़बर, पटना

कंधार हाईजैक के दो दशक बाद, पटना रचेगा इतिहास, ऐसा क्या होने जा रहा, जानिए

नया विचार पटना– बिहार की राजधानी पटना के एयरपोर्ट से 26 साल बाद मई में फिर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होंगी। नए टर्मिनल का काम फरवरी तक पूरा होगा और अप्रैल में उद्घाटन होगा। सिंगापुर, बैंकॉक, काठमांडू और म्यांमार के लिए सीधी उड़ानें मिलेंगी। इससे बिहार के लोगों को दिल्ली या कोलकाता जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। समय और पैसे की बचत होगी। कार्गो सेवा से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। पटना से 26 साल बाद विदेश के लिए डायरेक्ट फ्लाइट JDU ने इसे बिहार के विकास में एक स्वर्णिम अध्याय बताया है। JDU ने कहा है कि ‘बिहार के विकास में एक और स्वर्णिम अध्याय! माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार का एयरपोर्ट अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए हो रहा तैयार। यह कदम न केवल राज्य की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देगा, बल्कि व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देगा।’ कंधार हाईजैक के बाद से बंद थी इंटरनेशनल फ्लाइट कंधार हाईजैक के बाद से ही पटना से इंटरनेशनल फ्लाइट्स बंद कर दी गई थीं। आपको बता दें कि अब फिर से पटना एयरपोर्ट से जल्द ही इंटरनेशनल फ्लाइट्स उड़ेंगीं। नए टर्मिनल का निर्माण तेजी से चल रहा है। फरवरी में निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। अप्रैल में नए टर्मिनल का उद्घाटन होगा। इसके बाद मई से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो सकती हैं। नए टर्मिनल के साथ इमिग्रेशन काउंटर पटना एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल के बनने के बाद इमिग्रेशन काउंटर भी शुरू हो जाएंगे। इससे विदेश यात्रा और आसान होगी। 1999 से पटना से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद थीं। 26 साल बाद फिर से ये उड़ानें शुरू होंगी। मई से पटना से काठमांडू, म्यांमार, बैंकॉक और सिंगापुर के लिए सीधी उड़ानें शुरू हो सकती हैं। अभी तक बिहार के लोगों को इन देशों में जाने के लिए दिल्ली या कोलकाता जाना पड़ता था। सीधी उड़ानें शुरू होने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया प्लानिंग में जुटी AAI पटना एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए तैयार करने में जुटी है। कई विमानन कंपनियां पटना से उड़ानें शुरू करने में रुचि दिखा रही हैं। यात्रा मार्ग और यात्रियों की संख्या का सर्वे किया जा रहा है। पटना से सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने से यात्रियों का समय और पैसा बचेगा। इसके अलावा, विदेशों में कार्गो भेजने की भी योजना है। इससे बिहार के व्यापारियों और उद्यमियों को अपने उत्पाद विदेशी बाजारों में भेजने में आसानी होगी। पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन नए टर्मिनल का उद्घाटन अप्रैल में होगा। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। 1999 में इंडियन एयरलाइंस के एक विमान के अपहरण के बाद पटना से नेपाल के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद कर दी गई थीं। तब से पटना एयरपोर्ट सिर्फ नाम का ही अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट रह गया था। अब 26 साल बाद फिर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने से बिहार के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top