Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बीबीएमकेयू में शोध, विकास व पीएचडी सेल का पुनर्गठन

Dhanbad News:सेल के पुनर्गठन से बीबीएमकेयू में शोध व अकादमिक गतिविधियों को मिलेगी गति. Dhanbad News:बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय ने शोध और अकादमिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए शोध एवं विकास प्रकोष्ठ (आर एंड डी) और पीएचडी प्रकोष्ठ का पुनर्गठन किया गया है. कुलपति के आदेश पर जारी इन दोनों प्रकोष्ठों के गठन से शोध कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी. शोध एवं विकास प्रकोष्ठ आर एंड डी के समन्वयक के रूप में डॉ अमिता वर्मा (डीन, ह्यूमैनिटीज) को नियुक्त किया गया है. वहीं डॉ डीके गिरि, डॉ एचएस चौधरी और डॉ सरिता मुर्मू को सदस्य बनाया गया है. यह प्रकोष्ठ शोध अनुदान सुविधा, अकादमिक कार्यक्रमों का आयोजन, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से समझौता ज्ञापन (एमओयू), परियोजना निधि प्रबंधन और वार्षिक शोध रिपोर्ट तैयार करने जैसे कार्यों का संचालन करेगा. एचडी प्रकोष्ठ का समन्वयक डॉ. नकुल प्रसाद (एसोसिएट प्रोफेसर, वाणिज्य विभाग) को बनाया गया है, जबकि डॉ. सीमा कुमारी, डॉ. रूपम मलिक और डॉ. तनुजा कुमारी को सदस्य नियुक्त किया गया है। यह प्रकोष्ठ पीएचडी प्रवेश एवं पंजीकरण, शोध गुणवत्ता नियंत्रण, साहित्यिक चोरी (प्लेज़रिज्म) की निगरानी, थीसिस मूल्यांकन, प्रकाशन प्रोत्साहन और शोध अभिलेखों का रखरखाव करेगा. आइआइटी आइएसएम में कार्यशाला का आयोजन आइआइटी आइएसएम में आधुनिक आलोचनात्मक परंपरा में स्त्री लेखिकाएं और विचारक विषय पर कार्यशाला आयोजित की गयी. शिक्षा मंत्रालय (हिंदुस्तान प्रशासन) के जीआइएएन कार्यक्रम के तहत 10 से 14 फरवरी तक यहां वर्चुअल कार्यशाला चलेगी. मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग की प्रो. रजनी सिंह द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में नारीवाद, अनुवाद संबंधी विचार और आलोचनात्मक पद्धतियों पर चर्चा हुई. प्रमुख वक्ताओं में प्रो. मेना मित्रानो (सीए फोसकारी यूनिवर्सिटी, वेनिस), प्रो. रश्मि गौड़ (आइआइटी रुड़की) और प्रो. रजनी सिंह शामिल रहीं. प्रो. सिंह ने दलित नारीवादी ज्ञान मीमांसा, प्रतिनिधित्व, शक्ति संरचना और ज्ञान उत्पादन पर विचार रखे. बताया कि दलित संघर्ष सिर्फ उनका नहीं, बल्कि सामूहिक संघर्ष है. कार्यशाला में इंटरैक्टिव ट्यूटोरियल के माध्यम से प्रतिभागियों ने गहन प्रश्न पूछे गये और महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद किया. इसमें 150 से अधिक प्रतिभागी उपस्थिति थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: बीबीएमकेयू में शोध, विकास व पीएचडी सेल का पुनर्गठन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: आयुष्मान योजना : फिलहाल सात अस्पतालों में ही इलाज की सुविधा

Dhanbad News: सूचीबद्ध 24 में से 17 अस्पतालों में गड़बड़ी का आरोप, चल रही है जांच. स्वास्थ्य मुख्यालय ने जारी किये नये नियम, बेडों की संख्या की होगी जांच Dhanbad News: आयुष्मान योजना से सूचीबद्ध अस्पतालों के लिए स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी नये दिशा निर्देश के बाद जिले के सात अस्पतालों में उपलब्ध बेडों की संख्या की जांच की जायेगी. जिले में 24 अस्पताल आयुष्मान योजना से सूचीबद्ध हैं. वर्तमान में गड़बड़ी के आरोप में सूचीबद्ध 24 में से 17 अस्पतालों की आयुष्मान की नेशनल एंटी फ्रॉड यूनिट (एनएएफयू) जांच कर रही है. मरीजों के इलाज के एवज में इन अस्पतालों को मिलने वाला पैसा रोक दिया गया है. ऐसे में सिर्फ सात अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज की सुविधा दी जा रही है. स्वास्थ्य मुख्यालय द्वारा आयुष्मान से सूचीबद्ध अस्पतालों के लिए जारी नये दिशा निर्देश के बाद इन सात अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों की जांच के निर्देश दिये गये हैं. जारी निर्देश के अनुसार तय मापदंड सुनिश्चित करने के लिए सभी अस्पतालों को छह माह का समय दिया गया है. इसके बाद इन अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों की जांच होगी. मापदंड पूरा नहीं करने पर अस्पतालों को आयुष्मान योजना से बाहर कर दिया जायेगा. वर्तमान में इन अस्पतालों में आयुष्मान से इलाज की सुविधा चौधरी नर्सिंग होम, धनबाद नर्सिंग हाेम प्राइवेट लिमिटेड, डॉ ज्योति भूषण हेल्थ केयर एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड, जिम्स हॉस्पिटल, प्रगति हॉस्पिटल, संजीवनी नर्सिंग होम, यशलोक हॉस्पिटल. इन अस्पतालों में गड़बड़ी की हो रही है जांच असर्फी अस्पताल, एशियन द्वारिकादास जालान अस्पताल, एएसजी आइ हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड, सनराइज हॉस्पिटल, पाटलीपुत्र नर्सिंग होम, सर्वमंगला नर्सिंग होम, राजेश्वरी हेल्थ केयर एंड रिसर्च सेंटर, लाइफ केयर हॉस्पिटल, राज क्लीनिक एंड रिसर्च सेंटर, अविनाश हॉस्पिटल, झारखंड डायबिटिक एंड आइ सेंटर, जय हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, पूजा नर्सिंग होम, जेपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, लाइफ लाइन हॉस्पिटल, आरोग्य नर्सिंग होम. क्या है नया नियम स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी नये दिशा-निर्देश के अनुसार शहरी क्षेत्र में 50 बेड वाले अस्पतालों तथा ग्रामीण क्षेत्र में 30 बेड वाले अस्पतालों को आयुष्मान से सूचीबद्ध किया जायेगा. पहले से सूचीबद्ध अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों की जांच की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: आयुष्मान योजना : फिलहाल सात अस्पतालों में ही इलाज की सुविधा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: क्षेत्रीय राजपूत समाज के महाधिवेशन में हंगामा, चुनाव टला

पुटकी. मुनीडीह में गुरुवार को आयोजित धनबाद – बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज के 10वें महाधिवेशन सह स्थापना दिवस समारोह में जमकर हंगामा हुआ. इसके कारण अधिवेशन बीच में ही समाप्त करना पड़ा. कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने गलत तरीके से चुनाव कराने का आरोप केंद्रीय कमेटी पर लगाते हुए इसका जमकर विरोध किया. मंच पर चढ़कर विरोध जताने पर बिगड़ा माहौल बताया जाता है कि मुनीडीह स्थित राजपूत समाज के केंद्रीय कार्यालय में गुरुवार को महाधिवेशन के दौरान चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही जोन तीन के कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. मंच संचालक के विरोध के साथ वक्ताओं से माइक भी छीन लिया गया. एक युवक ने मतदान पेटी हटा दी. बरडुभी पंचायत के मुखिया मनोज सिंह, दुबराजडीह के मुखिया रमेश सिंह, पीएन सिंह, शिवराम सिंह, डीएल सिंह, चक्रधर सिंह समेत दर्जनों लोग मंच पर चढ़कर विरोध जताने लगे. इससे माहौल बिगड़ गया. उनका कहना था कि समाज के पांचों जोन से कुल 105 लोग जो वोट देंगे, उनका चयन गलत तरीके से किया गया है. लगातार अपील करने के बाद भी वे नये सिरे से चुनाव कराने की मांग पर अड़े रहे. ऐसे में केंद्रीय अध्यक्ष जन्मजेय सिंह चुनाव स्थगित करने की घोषणा कर चलते बने. उन्होंने कहा कि चुनाव पर्यवेक्षक सह सेवानिवृत्त जज रामनारायण सिंह व अन्य पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर जल्द चुनाव की अगली तिथि की घोषणा की जायेगी. बातचीत से मामला सुलझाया जायेगा. महाधिवेशन में धनबाद, बोकारो, रामगढ़ व पुरुलिया जिले के 58 गांव के प्रतिनिधि आये थे. कार्यक्रम में जीतलाल सिंह,रामचरित्र सिंह, अम्बिका सिंह, राधानाथ राय, अतुल प्रसाद, सूर्यनारायण सिंह, विष्णु सिंह, रामप्रसाद सिंह, गोपाल सिंह, शिबू सिंह, दीनानाथ सिंह, रणजीत सिंह, शीतल सिंह, कामदेव सिंह, राज कुमार सिंह, शिरीष सिंह, नागेश्वर सिंह आदि थे. ये थे चुनाव मैदान में : पहली बार बैलेट पेपर से होने वाले केंद्रीय कमेटी के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार जन्मजेय सिंह, सूर्यनारायण सिंह व शंकर दयाल देव, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर दुर्गा प्रसाद सिंह, सुरेंद्र सिंह, परमेंद्र सिंह, हाजरा सिंह, महामंत्री पद पर रंजीत सिंह ( पत्रकार ), रामविलास सिंह, सिरीश सिंह, संगठन मंत्री पद पर अंबिका प्रसाद सिंह, रघुनाथ सिंह,जगरनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर गोपाल सिंह, रामचरित सिंह मैदान में हैं. चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सेवानिवृत्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरएन सिंह, शंकर सिंह मुखिया, राधानाथ राय, अनिल चटिया व श्रीराम चंद्र सिंह शामिल हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: क्षेत्रीय राजपूत समाज के महाधिवेशन में हंगामा, चुनाव टला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: कोयला गैसीकरण के लिए आवेदकों को एलओए जारी

Dhanbad News: कोयला मंत्रालय ने हिंदुस्तान की महत्वाकांक्षी कोयला गैसीकरण पहल में महत्वपूर्ण प्रगति की है. मंत्रालय ने 8,500 करोड़ रुपये की कोयला गैसीकरण प्रोत्साहन योजना की श्रेणी-टू के तहत चयनित आवेदकों को एलओए जारी किया है. गुरुवार को कोयला सचिव विक्रम देव दत्त ने अतिरिक्त सचिव विस्मिता तेज, ओएसडी (तकनीकी) आशीष कुमार व निदेशक (तकनीकी) बीके ठाकुर की उपस्थिति में आवेदकों को पत्र सौंपा है. गैसीकरण में तकनीकी प्रगति में तेजी लाने का प्रयास बता दें कि कोयला गैसीकरण प्रोत्साहन योजना 2030 तक 100 मिलियन टन कोयला गैसीकरण तक पहुंचने के हिंदुस्तान के महत्वाकांक्षी लक्ष्य में अहम भूमिका निभा रही है. यह पहल कोयला गैसीकरण में तकनीकी प्रगति में तेजी लाने, कार्बन उत्सर्जन को काफी कम करने, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और अधिक टिकाऊ ऊर्जा परिदृश्य के लिए नींव तैयार करने के लिए डिज़ाइन की गई है. श्रेणी-टू के तहत निजी क्षेत्र/प्रशासनी सार्वजनिक उपक्रम (प्रति परियोजना 1,000 करोड़ रुपये या पूंजीगत व्यय का 15 प्रतिशत, जो भी कम हो) के आवंटन के लिए जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड अंगुल, ओडिशा में 2 एमएमटीपीए कोयला गैसीकरण परियोजना को वित्तीय प्रोत्साहन में 569.05 करोड़ रुपये का अवार्ड किया गया है. वहीं न्यू एरा क्लीनटेक सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड भद्रावती, चंद्रपुर, महाराष्ट्र में न्यू एरा क्लीनटेक की कोयला गैसीकरण परियोजना के लिए 1,000 करोड़ रुपये का वित्तीय प्रोत्साहन दिया गया है. इसके अलावा ग्रेटा एनर्जी लिमिटेड को एमआइडीसी भद्रावती, चंद्रपुर, महाराष्ट्र में कोयला गैसीकरण परियोजना के लिए 414.01 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रोत्साहन दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: कोयला गैसीकरण के लिए आवेदकों को एलओए जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आंगनबाड़ी केंद्रों में किराया को लेकर जिच

धनबाद. जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन साल से हाउस रेंट का भुगतान विभाग ने नहीं किया है. केंद्र की सेविका-सहायिकाओं ने बताया कि 2021 से 2024 तक भवन किराया बकाया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार भवन के किराये का आवंटन तो आ गया है लेकिन विभाग का निर्देश है कि भवन के किराये की राशि मकान मालिक के एकाउंट में भेजी जायेगी. इसके लिए संचालिका मकान मालिक का एकाउंट नंबर दें. इधर केंद्र संचालिकाओं का कहना है तीन साल तक कौन मकान मालिक किराया बकाया रखेगा. हमें हर माह किराये का भुगतान करना होता है. विभाग ने पहले से कोई सूचना नहीं दी थी. अचानक फरमान जारी कर दिया गया है. पहले हमें हमारे द्वारा भुगतान किया गया किराया विभाग दे दे, उसके बाद मकान मालिक के एकांउट में किराया डालें. विभाग के आदेश का पालन होगाविभाग का आदेश है कि आंगनबाड़ी केंद्र का हाउस रेंट डायरेक्ट मकान मालिक के बैंक एकाउंट में ट्रांसफर किया जायेगा. इसके लिए सेविकाओं से मकान मालिक का बैंक एकाउंट नंबर मांगा गया है. शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग-अलग भवन किराया दिया जायेगा. भवन विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार होना चाहिए. हर हाल में विभाग के आदेश का पालन करना है. संचिता भगत, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सदर डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आंगनबाड़ी केंद्रों में किराया को लेकर जिच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: जेबीवीएनएल के सब स्टेशन में केबल जला, अफरातफरी

पुटकी. पुटकी के चिरुडीह स्थित झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सब स्टेशन फीडर के गुरुवार को पुर्वाह्न 11 बजे ट्रिप करने के दौरान स्पार्किंग से झाड़ियों में आग लग गयी. इससे सब स्टेशन में बिछे चार केबल जल गए. इस घटना में हजारों रुपये का नुकसान हुआ है. इस दौरान आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी. इससे करीब एक घंटे तक अफरा तफरी का माहौल रहा. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और जले केबल को बदला गया. इस दौरान करीब एक घंटे तक मनईटांड़, कपूरिया, पुटकी फीडर में बिजली आपूर्ति ठप रही. शहर के कई इलाकों में सात घंटे कटी रही बिजली डीवीसी के पुटकी यार्ड में कंडक्टर बदलने के लिए गुरुवार को गणेशपुर वन व टू फीडर से संबंधित इलाकों में सात घंटे बिजली कटौती की गयी. इसे लेकर डीवीसी ने अपने पुटकी यार्ड से निकलने वाले 33 केवीए गणेशपुर के दोनों फीडर से दिन के 11 बजे बिजली सप्लाई बंद कर दी. मेंटेनेंस का काम पूरा करने के बाद शाम छह बजे दोनों फीडर से बिजली आपूर्ति शुरू की गयी. इससे पुटकी, चिरूडीह, लोयाबाद, सियालगुदरी, मुनीडीह समेत अन्य इलाकों में रहने वाले उपभोक्ताओं को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: जेबीवीएनएल के सब स्टेशन में केबल जला, अफरातफरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: प्रमोशन के नाम पर घूस लेते सब पोस्टमास्टर गिरफ्तार

धनबाद. धनबाद सीबीआइ की टीम ने बुधवार देर शाम कोयला नगर पोस्ट ऑफिस के सब पोस्टमास्टर प्रभात रंजन को घूस की राशि के साथ जगजीवन नगर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया. प्रभात रंजन को गोविंदपुर केके पॉलिटेक्निक डाक घर में पदस्थापित ग्रामीण डाक सेवक से प्रमोशन के नाम पर 30 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा गया है. गिरफ्तारी के बाद सीबीआइ की टीम उन्हें अपने साथ कार्यालय ले गयी, जहां उनसे पूछताछ की गयी. इस दौरान अधिकारियों को उनके पास से कुछ कागजात भी मिले. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सीबीआइ ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले में कई खुलासा होने की संभावना है. एमटीएस में होना था प्रमोशन ग्रामीण डाक सेवक अमन कुमार का एमटीएस में प्रमोशन होना था. इसे लेकर वह लगातार हेड पोस्टऑफिस जाकर जानकारी ले रहे थे. इसी बीच जनवरी महीने में हेड पोस्टऑफिस के एक क्लर्क ने जल्द काम कराने के लिए प्रभात रंजन से संपर्क करने का सुझाव दिया. जब वह प्रभात रंजन से मिले, तो उन्होंने 70 हजार रुपये की मांग की. इस पर अमन कुमार ने सात जनवरी को सीबीआइ से इसकी शिकायत की थी. सीमेंट की बोरी में मिले घूस के रुपये जानकारी के अनुसार अमन ने प्रभात रंजन से बात की, तो प्रभात रंजन ने शाम में अमन को अपने पास बुलाया, लेकिन वह नहीं मिले. फिर देर शाम अमन ने उनको फोन किया, तो उन्होंने उसे घर पर बुलाया. अमन देर शाम 30 हजार रुपये लेकर जगजीवन नगर स्थित प्रभात रंजन के घर गया और 30 हजार रुपये बतौर रिश्वत दे दिये. इस बीच सीबीआइ की टीम वहां पहुंच गयी. टीम की भनक मिलते हीं प्रभात ने रुपये एक सिमेंट की बोरी में छुपा दिये, जहां से सीबीआइ की टीम ने तलाशी के क्रम में ढूढ निकाला. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. रैकेट में कई लोगों के शामिल होने की आशंका प्रभात रंजन की गिरफ्तारी के बाद इस रैकेट में कई लोगों के शामिल रहने की बात सामने आ रही है. इस बात की संभावना जतायी जा रही है कि कई लोग पकड़ में आयेंगे. सनद रहे प्रभात रंजन एक यूनियन के प्रतिनिधि भी थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: प्रमोशन के नाम पर घूस लेते सब पोस्टमास्टर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: वेलेंटाइन डे आज, दो करोड़ का होगा कारोबार

धनबाद. वैलेंटाइन डे शुक्रवार को है. कपल्स को इसका बेसब्री से इंतजार है, तो इस मौके को कैश करने के लिए बाजार भी तैयार है. होटल-रेस्टोरेंट को सजाया गया है. कहीं कैंडल लाइट डिनर की व्यवस्था है, तो कहीं मॉक टेल व काक टेल की. वेलेंटाइन डे पर अनुमानित दो करोड़ के कारोबार का अनुमान है. जानकारी के मुताबिक धनबाद जिले में छोटे-बड़े लगभग 150 होटल-रेस्टोरेंट हैं. बड़े रेस्टोरेंट में जहां चार से पांच लाख का कारोबार होगा, वहीं छोटे रेस्टोरेंट में डेढ़ से दो लाख के कारोबार की उम्मीद है. इसे लेकर होटलों को 1.5 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है, वहीं गिफ्ट हैंपर व फूलों पर लगभग पचास लाख का कारोबार होगा. होलट-रेस्टोरेंट के महाप्रबंधकों ने कहा होटल सोनोटेल के महाप्रबंधक ने कहा कि वैलेंटाइन डे का काफी इंतजार रहता है. यहां कैंडल लाइट बुफे डिनर की व्यवस्था है. कपल्स के लिए रूम के साथ डिनर स्पेशल का ऑफर दिया जा रहा है. वेडलॉक के महाप्रबंधक सोमेन के अनुसार हर साल यहां वेलेंटाइन डे पर ऑर्केस्ट्रा, कैंडल लाइट डीनर, मॉक टेल-काक टेल की व्यवस्था की जाती है. होटल रेडिशन में विशेष व्यवस्था की गयी है. होटल 17 डिग्री के महाप्रबंधक संतोष कुमार ने कहा कि इस बार कपल्स के लिए रेस्टोरेंट में ही गिफ्ट हैंपर की व्यवस्था है. गिफ्ट कारोबारी ने कहा ऑब्लाइज के संचालक सुरेंद्र अरोड़ा का कहना है कि वेलेंटाइन डे को लेकर गिफ्ट हैंपर, कार्ड का अच्छा कारोबार है. इधर, दो सालों से कार्ड का प्रचलन बढ़ा है. गिफ्ट दुकानदार सोनू ने बताया कि सभी कुछ यूनिक गिफ्ट देना चाहते हैं. इसकी पूरी व्यवस्था है. फूल कारोबारी ने कहा फूल कारोबारी नीरज ने बताया कि गुलाब का खूब कारोबार होता है. बेंगलुरु से गुलाब मंगाया गया है. इसके अलावा बंगाल से भी गुलाब मंगाये गये हैं. अनुमानित पांच से छह लाख के फूलों की बिक्री की उम्मीद है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: वेलेंटाइन डे आज, दो करोड़ का होगा कारोबार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPL 2025 का हुआ खुलासा, केकेआर और बंगलुरु के बीच होगा पहला मैच, इस दिन होगा फाइनल!

IPL 2025 के नीलामी पूरी होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें संस्करण की शुरुआत 22 मार्च, शनिवार की पूरी संभावना मानी जा रही है. परंपरा के अनुसार, सीजन का पहला मुकाबला गत चैंपियन टीम के घरेलू मैदान पर स्पोर्ट्सा जाएगा. पिछली बार की चैंपियन कोलकाता नाइराइडर्स (KKR) थी, इसलिए परंपरा के अनुसार इस बार कोलकाता के ईडन गार्डन्स में उद्घाटन मैच होगा, जहां मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी घरेलू दर्शकों के सामने मैदान में उतरेगी. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक केकेआर का सामना पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा. आरसीबी ने हाल ही में अपने नए कप्तान के रूप में रजत पाटीदार की घोषणा की है. वहीं, पिछले सीजन की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) भी अपने घरेलू मैदान पर अपना पहला मुकाबला स्पोर्ट्सेगी. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 23 मार्च, रविवार को होने वाले इस मुकाबले में एसआरएच का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. यह मैच दोपहर के समय स्पोर्ट्सा जाएगा. आईपीएल 2024 के पूरे शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा अभी तक बीसीसीआई द्वारा नहीं की गई है, लेकिन फ्रेंचाइजी को कुछ महत्वपूर्ण मैचों की तिथियां अनौपचारिक रूप से साझा कर दी गई हैं. सूत्रों के अनुसार, इस साल फाइनल मुकाबला 25 मई, रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में स्पोर्ट्सा जाएगा, जो गत विजेता टीम का घरेलू मैदान भी है. इससे पहले, 12 जनवरी को मुंबई में हुई बीसीसीआई की विशेष आम बैठक (SGM) में उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने संकेत दिया था कि आईपीएल 23 मार्च से शुरू हो सकता है. हालांकि, अब यह सामने आया है कि बीसीसीआई ने प्रसारकों के अनुरोध पर इसे एक दिन पहले यानी शनिवार से शुरू करने का फैसला किया है. टूर्नामेंट के पूरे शेड्यूल की घोषणा 4-5 दिनों में की जा सकती है. नई जगहों पर भी होंगे मैच इस बार आईपीएल के 10 प्रमुख आयोजन स्थलों – अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, लखनऊ, मुल्लापुर, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और हैदराबाद के अलावा दो नए स्थानों गुवाहाटी और धर्मशाला में भी मैच स्पोर्ट्से जाएंगे. राजस्थान रॉयल्स ने गुवाहाटी को अपना दूसरा घरेलू मैदान चुना है और वे वहां 26 और 30 मार्च को मैच स्पोर्ट्सेंगे. इन दोनों मुकाबलों में उनके प्रतिद्वंदी कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स होंगे, जो रात के समय स्पोर्ट्से जाएंगे. दूसरी ओर, पंजाब किंग्स के कुछ घरेलू मुकाबले धर्मशाला में स्पोर्ट्से जाएंगे, जैसा कि पिछले साल भी हुआ था. समाचारों के मुताबिक, इस बार हिमाचल प्रदेश के इस खूबसूरत शहर को तीन मैचों की मेजबानी मिल सकती है. इसके अलावा दिल्ली के शुरुआती मैच भी विजाग में होने की संभावना है.   प्लेऑफ मुकाबले इस साल क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर मुकाबले हैदराबाद में स्पोर्ट्से जाएंगे, जबकि क्वालिफायर 2 और फाइनल कोलकाता में होगा. आईपीएल 2024 के रोमांचक मुकाबलों का इंतजार सभी क्रिकेट प्रेमियों को है, और जल्द ही टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम जारी किया जाएगा. WPL 2025 live Streaming: कब और कहां फ्री में देखें स्त्री प्रीमियर लीग के लाइव मैच विराट कोहली ने रणवीर इलाहाबादिया को कर दिया अनफॉलो, एक शो में की थी ‘गंदी बात’ The post IPL 2025 का हुआ खुलासा, केकेआर और बंगलुरु के बीच होगा पहला मैच, इस दिन होगा फाइनल! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rain Storm Havoc: वैलेंटाइन डे के दिन बारिश-आंधी-तूफान का कहर, IMD का हाई अलर्ट 

Rain Storm Havoc: फरवरी का महीना अपने सामान्य मिजाज से हटकर मार्च जैसी गर्मी का एहसास करा रहा है. देशभर में मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है. उत्तर हिंदुस्तान में पछुआ हवाओं के कारण वातावरण शुष्क हो गया है, जबकि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही समुद्री हवाओं ने गुजरात और राजस्थान के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज करवाई है. पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी और बारिश के चलते दिन में भी कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है. कश्मीर घाटी में तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 14 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा, पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम और सिक्किम में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. स्काईमेट ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि कुछ क्षेत्रों में हवाएं 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. उत्तर हिंदुस्तान में अधिकतम तापमान पहले ही 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिससे गर्मी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस वर्ष भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. हरियाणा और पंजाब में भी तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है. स्काईमेट के अनुसार, फरवरी में ही मार्च जैसा मौसम देखने को मिल रहा है. फिलहाल, तेज हवाओं के कारण सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है, लेकिन दिन में तेज धूप से गर्मी का एहसास होगा. हालांकि, 14 फरवरी तक बादल छाए रहने की संभावना है, परंतु किसी बड़े मौसम परिवर्तन का अनुमान नहीं है. दिल्ली में मौसम धीरे-धीरे गर्म हो रहा है. गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत तापमान से 1.8 डिग्री अधिक रहा. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तेज हवाओं के साथ अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 14 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 129 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है. इसे भी पढ़ें: फांसी देते समय कैदी के कान में क्या कहता है जल्लाद?  उत्तर प्रदेश में शुष्क हवाएं बह रही हैं, जिससे तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं हो रही है. हालांकि, दिन के समय 30 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया है और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन दिन में तेज धूप गर्मी का संकेत दे रही है. मौसम विभाग ने 14 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश का अलर्ट जारी किया है. राजस्थान में भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. राज्य में अरब सागर से आ रही हवाओं के कारण तेज़ हवा का दौर जारी है. बीकानेर, जोधपुर, नागौर, अलवर और उदयपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. बिहार में भी फरवरी में मार्च जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है. राज्य में न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है. इस वजह से किसानों की रबी की फसल पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है. कई जिलों में सुबह कोहरा देखा जा रहा है, लेकिन मौसम विभाग ने फिलहाल किसी गंभीर मौसम चेतावनी की संभावना नहीं जताई है. इसे भी पढ़ें: पिता के सामने बेटे को जिंदा निगल गई मछली, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा!  जम्मू-कश्मीर में लगातार बर्फबारी और बारिश हो रही है, जिससे घाटी में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग ने 15 फरवरी तक तापमान के जमाव बिंदु से नीचे बने रहने की संभावना जताई है. श्रीनगर, पहलगाम, कुपवाड़ा और काजीगुंड में तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी जारी है. रोहतांग दर्रा और ऊंची चोटियों पर लगातार बर्फ गिरने के कारण शीतलहर का प्रभाव बढ़ गया है. अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर भी भारी बर्फबारी हो रही है. मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते भारी बर्फबारी और तेज हवाओं की संभावना व्यक्त की है. कोल्ड डे को लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है. हिंदुस्तानीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जाए, तब इसे कोल्ड डे माना जाता है. इस दौरान दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं होता, जिससे सर्दी अधिक महसूस होती है. फिलहाल, पूरे देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, और आगामी दिनों में कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. इसे भी पढ़ें: पत्नी के नाम खरीदी गई प्रॉपर्टी का मालिक कौन? खुद पत्नी या फिर परिवार The post Rain Storm Havoc: वैलेंटाइन डे के दिन बारिश-आंधी-तूफान का कहर, IMD का हाई अलर्ट  appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top