Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

10वीं और 12वीं बोर्ड की 14 की परीक्षा स्थगित, जानें अब कब होगा इम्तिहान

JAC Board Exam News: झारखंड में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की शुक्रवार (14 फरवरी 2025) को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) ने घोषणा की है कि राज्य प्रशासन द्वारा ‘शब-ए-बारात’ त्योहार के मौके पर अवकाश की घोषणा की वजह से 10वीं और 12वीं की शुक्रवार को होने वाली बोर्ड परीक्षा स्थगित की जाती है. जैक ने कहा कि अब 4 मार्च को ये परीक्षा आयोजित की जाएंगी. 7.84 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा के लिए हैं पंजीकृत झारखंड में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुईं थीं. इस परीक्षा के लिए 7.84 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 14 फरवरी को होने वाली परीक्षाएं अब 4 मार्च को होंगी शुक्रवार को 10वीं बोर्ड के लिए क्षेत्रीय भाषा- खड़िया, खोरठा, कुड़माली, नागपुरी और पंच परगनिया की परीक्षा होनी थी. वहीं, 12वीं कक्षा के लिए अनिवार्य सामान्य भाषा की परीक्षा होनी थी. जैक बोर्ड ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा, ‘ये परीक्षाएं अब 4 मार्च को आयोजित की जाएंगी.’ इसे भी पढ़ें राजधानी एक्सप्रेस का समय बदला, रांची से चलने वाली इन ट्रेनों को कर दिया गया रद्द, यहां देखें लिस्ट झारखंड में मंत्री के काफिले की 3 गाड़ियां आपस में टकरायी, बीडीओ समेत 5 घायल दुनिया के सबसे प्रेरणादायक लोगों में शुमार हुईं सिस्टर लूसी कुरियन, ‘कॉल 100’ की लिस्ट में 7वें नंबर पर गालूडीह में मां की डांट से नाराज 7वीं के छात्र ने ट्रेन से कटकर दे दी जान, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल The post 10वीं और 12वीं बोर्ड की 14 की परीक्षा स्थगित, जानें अब कब होगा इम्तिहान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chapra News : मुआवजे की मांग को लेकर जमींदारी बांध के निर्माण कार्य पर ग्रामीणों ने लगायी रोक

पानापुर. मुआवजे की मांग को लेकर गुरुवार को प्रखंड के रामपुररुद्र 161 व भगवानपुर के दियारा क्षेत्र में चल रहे जमींदारी बांध निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोक दिया. ग्रामीणों का कहना था कि जबतक प्रशासन उनके जमीन का उचित मुआवजा नहीं देती है, तबतक वे निर्माण कार्य नही होने देंगे. उनका आरोप था कि जल संसाधन विभाग उनके जमीन को बगैर मुआवजा दिए ही हड़पना चाहती है. कार्य रोके जाने की सूचना पर एसडीएम मढ़ौरा डॉ. प्रेरणा सिंह, डीसीएलआर मनोहर कुमार साहू, सीओ अभिजीत कुमार व जल संसाधन विभाग के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों से बात की. ग्रामीणों ने बताया कि बहुत ऐसे भूस्वामी है, जिनका नाम लिस्ट में नही दिखा रहा है. दाखिल खारिज व कागजात के सुधार के नाम पर अंचलकर्मियों द्वारा टालमटोल किया जा रहा है. एसडीएम ने सीओ को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर पंचायत में कैंप लगाकर किसानों के कागजातों को दुरुस्त करें, ताकि उन्हें उचित मुआवजा मिल सके. एसडीएम के जाने के बाद मुखिया प्रतिनिधि डॉ वकील राय व सरपंच प्रतिनिधि केश्वर राय सहित किसान सीओ से इस बारे में जानकारी लेना चाह रहे थे, लेकिन सीओ टालमटोल कर वहां से खिसकना चाहते थे. इसी बात से नाराज किसानों ने सीओ की गाड़ी को घेर लिया व जमकर गालीगलौज किया. ग्रामीणों का आरोप था कि कागजात दुरुस्त कराने के लिए हमें अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है, लेकिन काम नहीं हो रहा है. उन्होंने सीओ व अंचलकर्मियों पर घूसखोरी का भी आरोप लगाया. ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए सीओ को मौके से भागना पड़ा. किसान मनोज कुमार प्रसाद, रूदल राय, प्रमोद कुमार सहनी, किशोरी राय, उमेश राय, परमा महतो, पारस राय, कृष्णा महतो, दशरथ राय, कमलदेव राय, अर्जुन महतो आदि का कहना था कि जबतक हमें मुआवजा नहीं मिल जाता है तबतक हम निर्माण कार्य नहीं होने देंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chapra News : मुआवजे की मांग को लेकर जमींदारी बांध के निर्माण कार्य पर ग्रामीणों ने लगायी रोक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

70वीं पीटी पुनर्परीक्षा के लिए भी नये प्रश्नपत्र करवाये गये थे प्रिंट : बीपीएससी

पटना. चार जनवरी को होने वाली एकीकृत 70वीं बीपीएससी संयुक्त पीटी पुनर्परीक्षा के लिए भी तीन नये प्रश्नपत्र सेट कराये गये थे. आयोग के प्रावधान अनुसार एलीमेंट ऑफ सरप्राइज के तहत इनमें से एक सेट प्रश्नपत्र का चयन कर पुनर्परीक्षा में उपयोग किया गया. उक्त जानकारी बीपीएससी ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी और कुछ कोचिंग संचालकों द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाये जा रहे भ्रम का विरोध किया कि एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा में प्रश्नपत्र का नया सेट प्रिंट नहीं कराकर 13 दिसंबर को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रिंट कराये गये प्रश्नपत्र के सेट में से ही अप्रयुक्त प्रश्नपत्र के एक सेट का इस्तेमाल किया था. आयोग की मानें, तो नये प्रश्नपत्र सेट प्रिंट कराने के कारण ही पुनर्परीक्षा आयोजित करने में 21 दिनों का समय लगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 70वीं पीटी पुनर्परीक्षा के लिए भी नये प्रश्नपत्र करवाये गये थे प्रिंट : बीपीएससी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chapra News : अप लिच्छवी एक्सप्रेस पर पथराव के मामले में आरपीएफ ने दर्ज की प्राथमिकी

एकमा. छपरा रेल थाना क्षेत्र के एकमा रेलवे स्टेशन पर अप लिच्छवी एक्सप्रेस पर अज्ञात उपद्रवियों द्वारा पथराव किये जाने का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की. रेल थाना छपरा के प्रभारी के अनुसार जब ट्रेन मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे के एकमा स्टेशन पर पहुंची, तब उसके कुछ कोच के दरवाजे अंदर से बंद थे, जिसमें यात्री बैठे हुए थे. स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद बाहर खड़े कुछ लोगों ने अंदर बैठे यात्रियों से दरवाजे खोलने की मांग की. जब यात्रियों ने दरवाजा खोलने से इनकार किया, तो स्टेशन पर मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. ट्रेन के चलते ही कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया, जिससे रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचा. आरपीएफ ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पथराव और रेलवे संपत्ति को क्षति पहुंचाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से संयम बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है. वहीं पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हेतु शुरू कर दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chapra News : अप लिच्छवी एक्सप्रेस पर पथराव के मामले में आरपीएफ ने दर्ज की प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ऑटो चालक की ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

Bihar News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित कोल्हुआ पैगम्बरपुर के बैरिया फील्ड के पास एक किराए के कमरे में 30 वर्षीय ऑटो चालक उमेश साह का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया. वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ससुराल में रह रहा था. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन मृतक के परिवारवालों का आरोप है कि उमेश की हत्या की गई है. परिजनों का आरोप  उमेश की बहन रेणु देवी ने आरोप लगाया कि उसके भाई को ससुराल के लोगों ने मारकर शव को फंदे से लटका दिया. रेणु का कहना है कि उमेश और उसकी पत्नी के बीच किसी अन्य व्यक्ति को लेकर विवाद था. इस कारण दोनों में अक्सर झगड़े होते थे. बुधवार रात भी पति-पत्नी के बीच इसी कारण विवाद हुआ था, और वह रात को रेणु से मदद के लिए भी पहुंचे थे. रेणु ने उन्हें समझाया था कि अगले दिन पंचायत बैठाकर मामले को सुलझा लिया जाएगा. इसके बाद गुरुवार सुबह रेणु को फोन आया कि उमेश ने सुसाइड कर लिया है. जब वह मौके पर पहुंची, तो देखा कि उसका भाई फंदे से लटका हुआ था. पुलिस जांच में जुटी घटना की जानकारी मिलने के बाद अहियापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की. FSL टीम को भी बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है. ये भी पढ़े: मुजफ्फरपुर के छाता बाजार में सुविधाओं की कमी, सड़क जाम और अतिक्रमण से व्यापारियों की बढ़ी परेशानी संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या  रेणु देवी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि उमेश की हत्या उसके ससुराल वालों ने मिलकर की है, खासकर उसकी भाभी के किसी अन्य व्यक्ति से रिश्ते होने के कारण विवाद बढ़ चुका था. पुलिस इस हत्या के मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही सच सामने लाने का दावा कर रही है. The post ऑटो चालक की ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फ्लिपकार्ट डकैती कांड में शामिल वैशाली जिले के दो अपराधी को पुलिस ने दबोचा, अब तक पांच आरोपी  गए जेल

भागलपुर: सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा में फ्लिपकार्ट के गोदाम में डकैती के दौरान डिलीवरी ब्वॉय प्रकाश मिश्रा की हत्या करने में शामिल दो और अपराधी को पुलिस ने दबोच लिया है. उनकी पहचान वैशाली जिले के सराय थाना के मरिचा राम गांव निवासी नीतीश कुमार उर्फ दुर्लभ और लालगंज थाना के युसूफपुर के मोहित दादा उर्फ जयप्रकाश के रूप में किया गया है. दोनों अपराधी पताही पावर ग्रिड न्यू फोरलेन के समीप किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे थे. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों अपराधियों को दबोच लिया है. उनको कोर्ट में प्रस्तुत करके न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद जारी है.  अभिषेक कुमार उर्फ भक्कू ने कोर्ट में किया था सरेंडर फ्लिपकार्ट डकैती व हत्या कांड में पुलिस इससे पहले संदीप झा को झारखंड के बोकारो व राजा महतो को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गिरफ्तार कर जेल भेजा था. वहीं, अभिषेक कुमार उर्फ भक्कू ने कोर्ट में सरेंडर किया था. इस कांड में फरार चल रहे शूटर अहियापुर के सलेमपुर निवासी मो. वसीम उर्फ खान, विष्णु कुमार, कल्लू कुमार, नन्की, टिंकू, सुमंत समेत अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार दोनों अपराधी दुर्लभ और मोहित पूर्व में जेल भेजे गए अभिषेक कुमार उर्फ भक्कू का दोस्त है. उसने ही दोनों को डकैती के लिए लेकर पहुंचे थे. सदर थाने में पकड़े गए अपराधी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी सदर थाने की पुलिस ने मधौल कांटी न्यू बाईपास फोरलेन स्थित मादापुर से हाइवे लुटेरा गिरोह के एक शातिर को दबोचा है. उसकी पहचान वैशाली जिले के सराय थाना के मरिचाराम गांव निवासी विसुन कुमार साह के रूप में किया गया है. उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा व लाल रंग की अपाचे बाइक बरामद की गयी है. बाइक का इंजन व चेचिस नंबर खरोचा हुआ है. इससे आशंका है कि चोरी या फिर लूट की बाइक से पकड़ा गया शातिर आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहा था. मामले को लेकर जमादार रामनारायण सिंह के बयान पर थाने में आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पकड़ाये शातिर विसुन कुमार साह ने बरामद कट्टा के बारे में बताया है कि फ्लिपकार्ट डकैती कांड का साजिशकर्ता राजा महतो ने उसको कट्टा रखने के लिए दिया था. इसका इस्तेमाल डकैती कांड में भी किया गया था.  पुलिस जवानों के सहयोग से पकड़ाया  थाने में दर्ज प्राथमिकी में जमादार ने बताया है कि बुधवार की रात मधौल कांटी न्यू बाईपास फोरलेन पर गश्ती कर रहे थे. जैसे ही मादापुर मनोकामना मंदिर के समीप पहुंचे कि देखा कि कांटी की ओर से लाल रंग के अपाचे पर सवार होकर युवक तेजी आ रहा है. उसको टॉर्च की रौशनी देकर रुकने का इशारा किया तो वह तेजी से गाड़ी भगाने लगा. जिसको पुलिस जवानों के सहयोग से पकड़ लिया गया. भागने का कारण पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. उसने अपना नाम विसुन कुमार साह बताया . उसके कमर में खोसा हुआ एक लोडेड देसी कट्टा बरामद हुआ. बाइक का इंजन व चेचिस नंबर भी स्पष्ट नहीं था. उसने पुलिस को बताया कि वह बाइक चोरी करके लाता है. इसी का इस्तेमाल लूट कांड में करता है. इसे भी पढ़ें: अपराध से अर्जित संपत्ति मामलों को लेकर भागलपुर पुलिस सख्त, 77 अपराधी रडार पर The post फ्लिपकार्ट डकैती कांड में शामिल वैशाली जिले के दो अपराधी को पुलिस ने दबोचा, अब तक पांच आरोपी  गए जेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RSS New Building: दिल्ली में RSS का नया आधुनिक ऑफिस, बिल्डिंग देख रह जाएंगे दंग

RSS New Building: भाजपा का वैचारिक संगठन आरएसएस दिल्ली में काफी अरसे बाद पुराने कार्यालय से काम करना शुरू करेगा. लगभग 3.75 हेक्टेयर में बने मुख्यालय में 13 मंजिला तीन इमारत का निर्माण किया गया है, जिसमें 300 कमरे और ऑफिस बनाया गया है. दिल्ली के संघ का नया मुख्यालय आधुनिक तकनीक और परंपरागत हिंदुस्तानीय कला का संगम है. इस इमारत का निर्माण पिछले 8 साल से चल रहा था, लेकिन कोरोना के कारण निर्माण में देरी हुई. इमारतों का नाम साधना, प्रेरणा और अर्चना रखा गया तीन टॉवर वाले इस 13 मंजिला इमारतों का नाम साधना, प्रेरणा और अर्चना के नाम पर रखा गया है. जबकि ऑडिटोरियम का नाम विश्व हिंदू परिषद से जुड़े रहे अशोक सिंघल के नाम पर रखा गया है. आधुनिक तरीके से निर्मित ऑडिटोरियम में 450 से अधिक लोगों के बैठने की सुविधा है, जबकि एक अन्य ऑडिटोरियम का निर्माण किया गया है, जिसमें एक हजार लोग बैठ सकते हैं. Rss new modern office in delhi आधुनिक सुविधा के साथ परंपरा पर दिया गया है फोकस अत्याधुनिक संघ कार्यालय में सादगी को विशेष महत्व दिया गया है और इसके निर्माण में गुजरात और राजस्थानी कला के साथ अन्य कलाओं को तरजीह दी गयी है. कार्यालय में संघ के कार्यकर्ताओं को ठहरने की समुचित व्यवस्था के साथ लाइब्रेरी और जल संचयन की सुविधा उपलब्ध है. बिजली की जरूरतों को पूरा करने के लिए सोलर पावर प्लांट, स्वास्थ्य केंद्र और सीवेज ट्रीटमेंट की भी सुविधा मौजूद है. संघ का यह कार्यालय वर्ष 1962 से काम कर रहा है, लेकिन पुनर्निर्माण के कारण वर्ष 2016 से संघ किराए के जगह से काम कर रहा था. नये केशव कुंज कार्यालय का उद्घाटन 19 फरवरी को शिवाजी जयंती पर सरसंघचालक मोहनराव भागवत और प्रशासन्यवाह दत्तात्रेय होसबोले करेंगे. सुरक्षा व्यवस्था और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्यालय का निर्माण किया गया है. पर्यावरण के मद्देनजर लकड़ी की खपत कम से कम करने के लिए दरवाजे और खिड़कियों के फ्रेम ग्रेनाइट पत्थर के बनाये गये हैं. पूरे कार्यालय में ऐसे लगभग एक हजार फ्रेम बनाये गये हैं. मुख्यालय के 8वें फ्लोर पर बनी लाइब्रेरी में लगभग 8 हजार से अधिक किताबें है, जिसमें हिंदुस्तान के संविधान के साथ साथ हिंदुत्व, बुद्धिज्म, जैनिज्म, इस्लाम सहित दुनिया के सभी धर्मों के बारे में सभी भाषाओं में लिखी पुस्तकें उपलब्ध होगी. यह भी पढ़ें: MOTN Survey: हिमंत बिस्वा सरमा चुने गए हिंदुस्तान के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, देखें ममता बनर्जी का स्थान The post RSS New Building: दिल्ली में RSS का नया आधुनिक ऑफिस, बिल्डिंग देख रह जाएंगे दंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास जंक्शन, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Bihar News: मुजफ्फरपुर में वर्ल्ड क्लास जंक्शन की दिशा में निर्माण की गति तेज हो गई है. नॉर्थ साइड में तीन मंजिल कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण पूरा हो चुका है, और फुट ओवर ब्रिज का फाउंडेशन लगभग 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है. इस परियोजना का उद्देश्य स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके. नॉर्थ साइड और एलिवेटेड रोड का निर्माण सोनपुर मंडल की ओर से इस परियोजना की अपडेट रिपोर्ट जारी की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, एलिवेटेड रोड के फाउंडेशन और पाये का लगभग 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. साथ ही, मुख्य स्टेशन भवन के फेज-1 में फाउंडेशन और कॉलम का काम पूरा कर लिया गया है. सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ब्लॉक का निर्माण पूरा पूर्वी छोर पर ‘सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ब्लॉक’ का निर्माण भी पूरा कर लिया गया है, जिसमें अब सभी इंजीनियरिंग विभागों के कार्यालयों को शिफ्ट किया जा चुका है. इसके अलावा, ‘प्रस्थान टर्मिनल बिल्डिंग’ के फाउंडेशन का 80 प्रतिशत काम और ‘आगमन टर्मिनल बिल्डिंग’ का स्ट्रक्चर काम भी पूरा हो चुका है. 72 मीटर चौड़ा एयर कॉनकोर्स और यात्री सुविधाएं नई डिज़ाइन के अनुसार, स्टेशन में 72 मीटर चौड़ा एयर कॉनकोर्स बनाया जाएगा, जो सभी प्लेटफार्मों को जोड़ेगा. इसमें रिटेल शॉप्स, खाने-पीने की दुकानों और आरामदायक प्रतीक्षा स्थल की व्यवस्था की जाएगी, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी. अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं का समावेश इस वर्ल्ड क्लास जंक्शन में यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर और सीढ़ियों की व्यवस्था की जाएगी. इसके अलावा, ग्रीन बिल्डिंग के ‘गोल्ड रेटिंग’ के साथ यह स्टेशन इनर्जी एफीसिएंट होगा, जिसमें रेनवाटर हार्वेस्टिंग, मल्टी-लेवल कार पार्किंग, वाई-फाई, फूड कोर्ट और अन्य आधुनिक सुविधाएं भी होंगी. ये भी पढ़े: मुजफ्फरपुर के छाता बाजार में सुविधाओं की कमी, सड़क जाम और अतिक्रमण से व्यापारियों की बढ़ी परेशानी अस्थायी भवनों का निर्माण और सेवाएं प्रारंभिक चरण में स्टेशन निदेशक कार्यालय, कैरेज एंड वैगन स्टोर और यात्री आरक्षण कार्यालय के लिए अस्थायी भवन तैयार किए गए हैं. इसके अलावा, बुकिंग एवं पूछताछ कार्यालय का निर्माण भी पूरा हो चुका है, जिससे यात्री सेवाओं में सुगमता बनी रहेगी. मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन का यह वर्ल्ड क्लास जंक्शन यात्रियों को उच्चतम स्तर की सुविधाएं प्रदान करेगा, और यह स्थान बिहार के प्रमुख परिवहन हब के रूप में स्थापित होगा. The post मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास जंक्शन, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अपराध से अर्जित संपत्ति मामलों को लेकर भागलपुर पुलिस सख्त, 77 अपराधी रडार पर

अपराध से अर्जित संपत्ति को लेकर अब भागलपुर ऐसे अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी कर रही है. अब तक भागलपुर पुलिस ने ऐसे कुल 77 अपराधियों सहित तस्करों और माफियाओं की सूची तैयारी की है. जिन्होंने अपराध के जरिये लाखों और करोड़ों रुपये अर्जित किया है. अपराध और अपराधियों को लेकर भागलपुर पुलिस अपनी ओर से लगातार सख्त रुख इख्तियार कर रही है. जहां पुराने से पुराने मामलों में सालों से फरार अपराधियों के विरुद्ध वृहद छापेमारी अभियान चला उनकी गिरफ्तारी की जा रही है तो दूसरी तरफ शहर के चप्पे-चप्पे पर औचक वाहन चेकिंग और रोको-टोको अभियान चला अपराधियों की योजनाओं को ध्वस्त कर रही है. इससे एक तरफ जहां अपराधियों में डर का माहौल बना हुआ है तो दूसरी तरफ कुछ सालों से सुस्त पड़े पुलिस पदाधिकारी भी फिर से एक्टिव हो गये हैं. 77 अपराधियों की सूची तैयार भागलपुर के सीनियर एसपी हृदयकांत ने इसको लेकर पूर्व में ही जिला के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, सर्किल इंस्पेक्टरों और थानाध्यक्षों के साथ हाई लेवल मीटिंग की थी. जिसमें सभी पुलिस पदाधिकारियों को उनके उनके क्षेत्र के ऐसे अपराधियों की सूची बनाने का निर्देश दिया था जोकि पैसों के लिए हत्या या हत्या के प्रयास, रंगदारी, डकैती, लूट, चोरी, शराब, गांजा, ब्राउन सुगर सहित अन्य मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध खनन, इंट्री पासिंग और जमीन पर अवैध कब्जा या जमीन के नाम धोखाधड़ी जैसे मामलों में संलिप्त हैं. ऐसे अपराधियों की सूची बनाने के बाद सभी पुलिस पदाधिकारियों को सूची में शामिल अपराधियों के घरों और उनके चल-अचल संपत्ति का भौतिक सत्यापन सहित मानवीय सूत्रों से ठोंस जानकारी इकट्ठा करने का निर्देश दिया था. उक्त सभी जानकारियों को इकट्ठा करने के बाद भागलपुर पुलिस के विशेष जांच में अब तक कुल 77 ऐसे अपराधियों की सूची तैयार की जा चुकी है. जिन्होंने अपराध के बलबूते और गैर कानूनी धंधे कर अकूट संपत्ति हासिल की है. इनमें ऐसे अपराधी भी शामिल हैं जिन्होंने जमीन को लेकर हत्याएं की या करायी हैं. हाल ही बरारी थाना में दर्ज इंट्री पासिंग सिंडिकेट को लेकर दर्ज करायी गयी प्राथमिकी इसका उदाहरण है. भागलपुर पुलिस ने ऐसे शराब तस्करों की सूची भी तैयार की है जो कि शराब तस्करी के मामलों में एक बार से अधिक या शराब तस्करी की बड़ी खेप के मामलों में प्राथमिक या अप्राथमिक अभियुक्त बनाये जा चुके हैं. वहीं गांजा, ब्राउन सुगर सहित अन्य मादक पदार्थों के मामलों में भी संलिप्त अपराधियों की सूची तैयार की गयी है. विगत कुछ वर्षों में भागलपुर पुलिस जिला में या दूसरे जिलों में रहकर बालू, गिट्टी, मिट्टी आदि अवैध खनन के मामलों में संलिप्त माफियाओं की भी जांच की जा रही है. जमीन का कारोबार कर अचानक से फर्श से अर्श तक पहुंचने वाले लोगोंं की भी सूची तेयार की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ऐसे अपराधियों के संपत्ति के साथ साथ उनके बैंक खातों में किये गये ट्रांजेक्शन आदि की भी जांच कराने की तैयारी कर रही है. फिर खुल सकता है हत्याकांड का मामला पुलिस जिला के लोदीपुर थाना क्षेत्र में अधिवक्ता पुत्र नवविवाहित मनीष घोष की निर्मम हत्या के मामले में भागलपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया था. उक्त मामले में हवाला कारोबार को लेकर मनीष घोष की हत्या किये जाने की बात का खुलासा हुआ था. तत्कालीन पुलिस अधिकारियों और पदाधिकारियों ने हत्या का कारण हवाला कारोबार का खुलासा किया था और इस कारोबार से जुड़े जिला व आसपास के जिलों के बड़े व्हाइट कॉलर लोगों का नाम सामने लाने की भी बात कही थी. पर हत्याकांड के उद्भेदन के बाद पुलिस पदाधिकारियों ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था. पर भागलपुर में आये नये सीनियर एसपी और एसपी सिटी ने जब पुराने मामलों को खंगाला तो मनीष घोष हत्याकांड की भी फाइल सामने आयी. जिसके बाद अब पुलिस अधिकारियों ने एक विशेष टीम को हवाला कारोबार को लेकर तफ्तीश फिर से शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि मामले की जांच को लेकर भागलपुर पुलिस काफी आगे पहुंच चुकी है. कोट : ”अपराध से अर्जित संपत्ति और अपराधियों द्वारा बनायी गयी अकूट संपत्ति को लेकर विशेष जांच की जा रही है. इसके लिए अनुमंडल स्तर से लेकर थाना स्तर तक के पदाधिकारियों को लगाया गया है. इसके लिए अब तक किसी भी प्रशासनी एजेंसी का सहारा नहीं लिया गया है. भागलपुर पुलिस इसकी जांच के लिए सक्षम है. मामले में जरूरत पड़ने पर बिहार पुलिस व अन्य प्रशासनी एजेंसियों का सहारा लेगी. ऐसे सभी पुरानी फाइलों को निकाला जा रहा है जिसमें हत्या, डकैती, लूट, चोरी, मादक पदार्थों व शराब की तस्करी, अवैध खनन, इंट्री पासिंग, जमीन कारोबार आदि मामलों में दर्ज केस के प्राथमिक और अप्राथमिक अभियुक्तों के चल-अचल संपत्ति की जांच करायी जा रही है. वर्तमान में पुलिस की रडार पर अब तक 77 लोगों के नाम की सूची बन चुकी है.”  हृदय कांत, सीनियर एसपी, भागलपुर इसे भी पढ़ें: निशांत की पॉलिटिक्स में एंट्री तेजस्वी के लिए न बन जाए सिरदर्द, जानिए दोनों में से कौन पड़ेगा किस पर भारी The post अपराध से अर्जित संपत्ति मामलों को लेकर भागलपुर पुलिस सख्त, 77 अपराधी रडार पर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: टॉप-10 लिस्ट में शामिल कुख्यात उनिल राय हुआ गिरफ्तार, दियारा में फैला था आतंक

Bihar Crime: मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुरुवार की सुबह टीकारामपुर में छापेमारी कर कुख्यात उनिल राय को पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. उनिल हत्याकांड में फरार चल रहा था और टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल था. गिरफ्तार अपराधी का सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराने के बाद न्यायालय में उपस्थापन उपरांत जेल भेज दिया. कब्जा, फसल लूट, किसानों से रंगदारी वसूलना उसका पेशा था मुफस्सिल थाना को सूचना मिली उनिल राय टीकारामुपर स्थित अपने घर आया हुआ है. इसके बाद मुफस्सिल थाना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने गुरुवार की अहले सुबह टीकारामपुर स्थित उसके घर की घेराबंदी की और घर के अंदर से उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मौके से पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किया. पुलिस की माने तो उनिल राय दियारा क्षेत्र का आतंक था. जमीन पर कब्जा, फसल लूट, किसानों से रंगदारी वसूलना उसका पेशा था. वह हत्याकांड में पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया पुलिस ने बताया कि अप्रैल 2024 में टीकारामपुर में गोलीबारी में चार लोग घायल हुए थे. 11 जून 2024 को बहादुर राय की हत्या हुई थी, जिसमें उनिल भी नामजद था और फरार चल रहा था. उनिल यादव पर मुफस्सिल और खगड़िया जिले में भी हत्या, लूट, रंगदारी जैसे संगीन मामले दर्ज है, जिसके कारण मुंगेर पुलिस ने टॉप टेन सूची में उसे शामिल कर रखा था. मुफस्सिल थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर उनिल राय की गिरफ्तारी की गयी, जिसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें: RJD विधायक ने JDU नेता को घर में बंधक बनाकर पीटा, तोड़ा हाथ-पैर, लगाए बेहद गंभीर आरोप The post Bihar Crime: टॉप-10 लिस्ट में शामिल कुख्यात उनिल राय हुआ गिरफ्तार, दियारा में फैला था आतंक appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top