Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वीवो वी70 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म, 50 मेगापिक्सेल ट्रिपल कैमरा के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

Vivo जल्द ही हिंदुस्तान में अपनी नई V70 सीरीज लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने बताया है कि ये फोन फरवरी के तीसरे हफ्ते में एंट्री करेंगे. इस सीरीज में Vivo V70 Elite और Vivo V70 शामिल होंगे. इन्हें आप ई-कॉमर्स साइट्स के साथ-साथ Vivo के ऑनलाइन स्टोर से भी खरीद सकेंगे. परफॉर्मेंस की बात करें तो V70 Elite में तगड़ा Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा, जबकि स्टैंडर्ड V70 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा. आइए जानते हैं इस फोन से जुड़ी बाकी के डिटेल्स. कब लॉन्च होगा Vivo V70 सीरीज Vivo ने कंफर्म कर दिया है कि Vivo V70 सीरीज हिंदुस्तान में 19 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाली है. लॉन्च के बाद ये स्मार्टफोन Flipkart, Amazon और Vivo के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए मिलेंगे. इसके अलावा कुछ ही समय में ये फोन ऑफलाइन मार्केट में भी देखने को मिल सकते हैं. Vivo V70 सीरीज के कंफर्म फीचर्स  Vivo की आने वाली V70 सीरीज काफी दमदार फीचर्स के साथ एंट्री लेने वाली है. Vivo V70 Elite में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा, जबकि स्टैंडर्ड Vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा. फोन में 6.59 इंच की 1.5K डिस्प्ले मिलेगी, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, जबरदस्त 5,000 निट्स तक की ब्राइटनेस और करीब 1.07 बिलियन कलर सपोर्ट मिलेगा. बैटरी की बात करें तो इस सीरीज में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. साथ ही फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलेगा.  कैमरा सेगमेंट में Zeiss के साथ मिलकर 50MP का Sony IMX882 मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जाएगा. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया जाएगा. यह भी पढ़ें: ओप्पो के बजट स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, मिलेगी दमदार बैटरी The post वीवो वी70 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म, 50 मेगापिक्सेल ट्रिपल कैमरा के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

5-6-9 और 10 फरवरी को बारिश की चेतावनी, जमेगा घना कोहरा, दो-दो पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम एक बार फिर करवट लेने लगा है. दो दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव नजर आने लगा है. आईएमडी का अनुमान है कि 5,6 और 9- 10 फरवरी को दो दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 6 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर पश्चिम हिंदुस्तान के मैदानी इलाकों और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर सुबह और रात के दौरान घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति होने की संभावना है. फिर शुरू होगा बारिश और बर्फबारी का दौर (Heavy Rain Alert) हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 5 और 6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में और 6 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. 9 और 10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक और बारिश और बर्फबारी का दौर आने की संभावना है. 5 फरवरी को उत्तराखंड में भी कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना है. कितना रह सकता है न्यूनतम तापमान? मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश को छोड़कर अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम हिंदुस्तान में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. यूपी में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट हो सकती है. अगले 48 घंटों के दौरान मध्य हिंदुस्तान में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा. अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी हिंदुस्तान में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. उसके बाद कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. घना कोहरा, कोल्ड डे की चेतावनी 7 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर सुबह और रात के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 6 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर सुबह और रात के दौरान घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, पूर्वोत्तर राजस्थान, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और झारखंड 5 फरवरी तक और मेघालय 7 फरवरी तक घना कोहरा छाया रह सकता है. The post 5-6-9 और 10 फरवरी को बारिश की चेतावनी, जमेगा घना कोहरा, दो-दो पश्चिमी विक्षोभ का असर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘तुम बच्चा न है जी, चुपचाप बैठो…’, तेजस्वी से सीएम नीतीश बोले- हम तुम्हारे बाप के समय के हैं

Bihar Politics: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन का माहौल गरमा गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीधे-सीधे तेजस्वी यादव को निशाने पर ले लिया. उन्होंने कड़े शब्दों में फटकार लगाई. नीतीश कुमार ने तेजस्वी से कहा, “चुपचाप बैठकर मेरी बातें सुनो. 6 विधायकों को खींचने के लिए पैसे कहां से लाए थे. गड़बड़ करते थे, उसी का पैसा था. गड़बड़ करते थे, इसलिए तुम लोगों को छोड़ दिए.” मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद सदन में हलचल मच गई. सीएम नीतीश ने तेजस्वी को डांटा नीतीश की बात सुनकर तेजस्वी यादव मुस्कुराते नजर आए और उन्होंने कहा, “कुछ भी बोलिएगा.” इस पर मुख्यमंत्री और ज्यादा सख्त हो गए. उन्होंने तेजस्वी को डांटते हुए बैठने को कहा. जब तेजस्वी फिर कुछ बोलने की कोशिश करने लगे तो नीतीश कुमार ने कहा, “अरे बैठो. तुम बच्चा न है जी. हम तुम्हारे बाप के समय के हैं. हम तुमको मानते हैं. तुमको बनाए हैं.” मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद सत्ता पक्ष के विधायक मेज थपथपाते दिखे, जबकि विपक्ष की तरफ से विरोध के स्वर भी उठे. सदन में कुछ देर तक शोर-शराबे की स्थिति बनी रही. तेजस्वी बोले- प्रशासन की नींद बेटियों की चीख से भी नहीं टूटती इससे पहले राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव ने प्रशासन पर तीखा हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि प्रशासन की दो पहचान हैं- झूठी वाहवाही और पूरी लापरवाही. उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की नींद बेटियों की चीख से भी नहीं टूटती. तेजस्वी यादव ने सदन में अपराध के आंकड़े पढ़ते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया और कहा कि भाजपाइयों ने लोकतंत्र को “गन तंत्र” बना दिया है. पैर में चोट के कारण तेजस्वी यादव परेशान दिखे और उन्होंने स्पीकर से बैठकर बोलने की अनुमति ली. Also Read: सदन में अपराध पर गरजे तेजस्वी यादव, बोले- थाना खामोश है, प्रशासन बेहोश है, प्रशासन मदहोश है The post ‘तुम बच्चा न है जी, चुपचाप बैठो…’, तेजस्वी से सीएम नीतीश बोले- हम तुम्हारे बाप के समय के हैं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल चुनाव से पहले 1500 रुपए बेरोजगारी भत्ता की सौगात, नयी योजना लाएगी ममता बनर्जी सरकार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले ममता बनर्जी की प्रशासन ने युवाओं को लुभाने के लिए बड़ी घोषणा की है. चुनाव से पहले पेश किये गये बंगाल के अंतरिम बजट में वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा है कि ममता बनर्जी की प्रशासन बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 रुपए भत्ता देने के लिए एक नयी योजना लाएगी. उन्होंने कहा कि यह भत्ता युवाओं को 5 वर्ष तक मिलेगा. The post बंगाल चुनाव से पहले 1500 रुपए बेरोजगारी भत्ता की सौगात, नयी योजना लाएगी ममता बनर्जी प्रशासन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारत-अमेरिका ट्रेड डील तैयार, मार्च में साइनिंग संभव, टैरिफ घटेगा, व्यापार 500 अरब डॉलर लक्ष्य

India-US Trade Deal: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को बताया कि हिंदुस्तान-अमेरिका के बीच होने वाले द्विपक्षीय ट्रेड समझौते (BTA) का पहला हिस्सा लगभग तैयार है. अगले 4–5 दिनों में दोनों देशों का जॉइंट स्टेटमेंट जारी हो सकता है और मार्च के मध्य तक इस समझौते पर आधिकारिक साइन होने की उम्मीद है. टैरिफ और समझौते पर क्या बोले मंत्री? पीयूष गोयल के मुताबिक, जॉइंट स्टेटमेंट के बाद अमेरिका अपनी तरफ से एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी कर सकता है, जिससे टैरिफ करीब 18% तक कम किए जा सकते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका और हिंदुस्तान के टैरिफ सिस्टम अलग हैं, इसलिए हिंदुस्तान में टैरिफ में बदलाव केवल कानूनी समझौता साइन होने के बाद ही संभव होगा. हिंदुस्तान-अमेरिका की वित्तीय स्थिति क्यों है ‘कम्प्लीमेंट्री’? मंत्री ने कहा कि दोनों देशों की वित्तीय स्थिति एक-दूसरे को सपोर्ट करती है, इसलिए यह डील दोनों के लिए फायदेमंद रहेगी. पीएम नरेंद्र मोदी की फरवरी 2025 में अमेरिका यात्रा के बाद से ही इस समझौते पर बातचीत तेज हुई थी. प्रशासन ने साफ किया कि बातचीत के दौरान हिंदुस्तान ने अपने जरूरी सेक्टर खासतौर पर कृषि और डेयरी को सुरक्षित रखा है. करीब एक साल चली बातचीत में दोनों देशों ने अपने-अपने अहम क्षेत्रों की सुरक्षा के साथ डील को अंतिम रूप दिया. इस समझौते का मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार को मौजूदा 191 अरब डॉलर से बढ़ाकर 2030 तक 500 अरब डॉलर तक पहुंचाना है. किन सेक्टरों को होगा सबसे ज्यादा फायदा ? पीयूष गोयल के अनुसार यह समझौता MSME, किसानों, युवाओं और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए बड़े मौके लेकर आएगा. खास तौर पर फूड प्रोसेसिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है. Also Read : क्या आप भी सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं? जानें SBI की 2026 की इन FD स्कीम्स ने बढ़ाया निवेशकों का भरोसा The post हिंदुस्तान-अमेरिका ट्रेड डील तैयार, मार्च में साइनिंग संभव, टैरिफ घटेगा, व्यापार 500 अरब डॉलर लक्ष्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दरभंगा से चलने वाली ट्रेनों का बदला शेड्यूल, रेलवे ने जारी की सूची, टाइम टेबल पर आया अपडेट

Bihar Train News: पूर्वोत्तर रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है. इनमें तीन अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस भी शामिल हैं. रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह बदलाव ट्रेनों के खुलने वाले स्टेशनों और स्टेशनों के समय में किया गया है. रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यह बदलाव पूरे रूट में नहीं, बल्कि केवल शुरुआती और अंतिम स्टेशनों पर लागू होगा. इससे ट्रेनों की टाइम टेबल व्यवस्था सुधरेगी और लेट होने की समस्या कम होगी. क्या-क्या बदलाव हुआ सबसे ज्यादा असर दरभंगा से चलने वाली ट्रेनों पर पड़ा है. 1 अप्रैल से दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब सुबह 8:20 के बजाय 08:15 बजे खुलेगी. इसी तरह दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस शाम 5:20 के बजाय 5:15 बजे रवाना होगी. जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस और सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस भी पांच मिनट पहले चलाई जाएंगी. अप्रैल के पहले सप्ताह में कई अन्य ट्रेनों के समय में भी बदलाव होगा. 2 अप्रैल से दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस दोपहर 3:00 के बजाय 2:55 बजे चलेगी. 3 अप्रैल से दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस सुबह 4:30 की जगह 4:20 बजे खुलेगी. जयनगर से अमृतसर जाने वाली सरयु यमुना एक्सप्रेस भी पांच मिनट पहले रवाना होगी. इसके अलावा दो अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस और सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया गया है. रेलवे ने कुछ ट्रेनों के अंतिम स्टेशनों पर पहुंचने के समय में भी बदलाव किया है. पुणे-दरभंगा, नई दिल्ली-दरभंगा, अमृतसर-दरभंगा, अहमदाबाद-दरभंगा और मदार-दरभंगा अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस अब बदले हुए समय पर दरभंगा पहुंचेंगी. अमृतसर-जयनगर, एलटीटी-जयनगर, एलटीटी-रक्सौल और आनंद विहार से आने वाली ट्रेनों के पहुंचने का समय भी बदला गया है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें इसे भी पढ़ें: बिहार के 8 जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम का हाल, IMD ने अगले 24 घंटे के लिए जारी की एडवाइजरी The post दरभंगा से चलने वाली ट्रेनों का बदला शेड्यूल, रेलवे ने जारी की सूची, टाइम टेबल पर आया अपडेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आधा भारत नहीं जानता महाशिवरात्रि की शुरुआत का यह राज, जानें पौराणिक कथाओं में छिपा ये रहस्य

Mahashivratri 2026: इस साल महाशिवरात्रि का पावन पर्व 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा. यह पर्व भगवान शंकर को समर्पित है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन जो भी भक्त विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा और व्रत करता है, महादेव उसकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं. महाशिवरात्रि की शुरुआत को लेकर कई प्रचलित कथाएं हैं, जिनमें से एक के बारे में आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे. पौराणिक कथा पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सृष्टि के सृजनकर्ता भगवान ब्रह्मा और पालनकर्ता भगवान विष्णु के बीच एक बार अपनी श्रेष्ठता को लेकर विवाद शुरू हो गया. यह विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और युद्ध में बदल गया, जिससे जगत में हाहाकार मच गया. देवताओं की चिंता बढ़ने लगी कि यदि यह युद्ध नहीं रुका, तो सृष्टि का विनाश हो जाएगा. भगवान शंकर ज्योतिर्लिंग के रूप में हुए प्रकट जब विवाद चरम पर था, तब संसार की रक्षा के लिए भगवान शिव एक विशाल और अनंत ‘ज्योतिर्लिंग’ के रूप में प्रकट हुए. इस ज्योतिर्लिंग का न कोई आदि था और न ही अंत. इसकी विशालता ने सभी को हैरान कर दिया. जिज्ञासा में आकर भगवान विष्णु वराह (सूअर) का रूप लेकर इसकी गहराई खोजने लगे, वहीं ब्रह्मा हंस का रूप लेकर इसकी ऊंचाई तक पहुंचने का प्रयास करने लगे. भगवान विष्णु और ब्रह्मा का अहंकार हुआ नष्ट कई युगों तक प्रयास करने के बाद भी दोनों देवताओं को उस ज्योतिर्लिंग का छोर नहीं मिला. इससे दोनों के बीच उत्पन्न अहंकार की भावना शांत हो गई. दोनों ने शिव की महिमा स्वीकार कर उस दिव्य प्रकाश को प्रणाम किया. तभी उस अनंत प्रकाश के भीतर से दिव्य ‘ॐ’ की ध्वनि गूंज उठी. इस रूप में सामने आए महादेव उस ज्योतिर्लिंग के मध्य तीन अक्षर प्रकट हुए— दाहिनी ओर सूर्य के समान तेजस्वी ‘अ’, बाईं ओर अग्नि सदृश ‘उ’ और मध्य में चंद्रमा की शीतलता लिए ‘म’. इन अक्षरों के बीच साक्षात महादेव स्फटिक (चमकदार, साफ पत्थर) के समान निर्मल रूप में प्रकट हुए. भगवान शिव की इस महिमा को देख ब्रह्मा और विष्णु भाव-विभोर हो गए और उनकी स्तुति करने लगे. महाशिवरात्रि की हुई शुरुआत महादेव ने दोनों की भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद दिया. मान्यता है कि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी के दिन ही शिव पहली बार ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए थे. इसी पावन स्मृति में हर वर्ष ‘महाशिवरात्रि’ का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है. यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा का है विशेष महत्व, जानें सही तिथि The post आधा हिंदुस्तान नहीं जानता महाशिवरात्रि की शुरुआत का यह राज, जानें पौराणिक कथाओं में छिपा ये रहस्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के 8 जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम का हाल, IMD ने अगले 24 घंटे के लिए जारी की एडवाइजरी

Bihar Ka Mausam: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 6 फरवरी तक के लिए जारी किये पूर्वानुमान में बताया कि बिहार के कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई गई है. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना का अलर्ट बाकी जिलों में कैसा रहेगा मौसम का हाल मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि बिहार के बाकी जिलों में फिलहाल किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है. दक्षिण बिहार और मध्य बिहार के जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा. इन इलाकों में आसमान साफ रहेगा और दिन में हल्की धूप देखने को मिलेगी. तापमान की बात करें तो बिहार में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस सिवान में रिकॉर्ड किया गया है. कई जिलों में रात का तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. दिन का तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना का अलर्ट बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें पटना को लेकर क्या अपडेट पटना शहर के मौसम की बात करें तो आने वाले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा. अधिकतम तापमान लगभग 24 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. सुबह हल्की ठंड और शाम के समय ठंडक महसूस होगी. इसे भी पढ़ें: पटना नीट छात्रा मौत मामले में DGP का बड़ा एक्शन, हॉस्टल पर गिरेगी गाज, रद्द होगा लाइसेंस The post बिहार के 8 जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम का हाल, IMD ने अगले 24 घंटे के लिए जारी की एडवाइजरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोडरमा में केंद्र पर गरजे सीएम हेमंत सोरेन – बजट में झारखंड को ठेंगा दिखाया, हम दिखा दें तो?

Koderma News: झारखंड के कोडरमा की दिग्गज नेता शालिनी गुप्ता गुरुवार 5 फरवरी 2026 को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो गई हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से कोडरमा के लोकाई मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे. इस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भव्य स्वागत किया गया. समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा नगर विकास मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू और पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने भी शिरकत की. इस मौके पर दिशोम गुरु पद्मश्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई. चतरा में अंबेडकर विश्वविद्यालय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र प्रशासन ने बजट में ठेंगा दिखाया. अगर हम भी ठेंगा दिखा दें, तो देश अंधेरे में डूब जाएगा. उन्होंने कहा कि हम कुत्ते बिल्ली की तरह लड़ना नहीं चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जेपीएससी की उम्र सीमा घटाने का अनुरोध कर रहे हैं. हम उस पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि चतरा में अंबेडकर विश्वविद्यालय बनाएंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड के सवा तीन करोड़ जनता को ठेंगा दिखाया गया. मंईयां सम्मान योजना में कोई कमीशन नहीं. एक बटन दबता है और सीधा उनके खातों में पैसा जाता है. संघर्षों से पैदा हुआ है झारखंड: हेमंत सोरेन इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, ‘मैं शालिनी गुप्ता और उनके नेतृत्व में शामिल होने वाले सैकड़ों कार्यकर्ताओं का स्वागत करता हूं.’ उन्होंने कहा कि आज जेएमएम में एक और कड़ी जुड़ी है और वह शालिनी गुप्ता हैं. मैं कोडरमा कई बार आया हूं. लंगे समय के बाद झारखंड अलग राज्य बना है. गुरुजी और अनगिनत झारखंडियों ने आंदोलन करके अलग राज्य लिया. यह झारखंड संघर्षों से पैदा हुआ है.’ कोडरमा में बाल मजदूरी सबसे अधिक मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि झारखंड वीरों की धरती है. यहां भगवान बिरसा मुंडा और चांद भैरव जैसे वीर पैदा हुए. उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर झारखंड अलग होने तक सभी आंदोलन में यहां के लोगों ने त्याग और बलिदान दिया. उन्होंने कहा कि कोडरमा के लोगों को पेट पालने के लिए अब दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा. उन्होंने यह भी कहा कि कोडरमा में बाल मजदूरी सबसे अधिक है. भाजपा ने मजदूरों को सड़कों पर ला दिया मुख्यमंत्री सोरेन ने आगे कहा कि झारखंड में लोहा, कोयला, अभ्रक सबकुछ है, लेकिन इसे गरीब राज्य बनाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली, मुंबई और गुजरात को बड़ा शहर बनाना है. झारखंड-बिहार को मजदूर बना दिया गया है, ताकि उन शहरों में यहां के लोगों को मजदूर बनाया जाए. भाजपा ने कोरोना में लॉकडाउन कर लोगों को सड़कों पर ला दिया. उस समय आपका बेटा मजदूरों को हवाई जहाज से लाने और सुरक्षित घर तक पहुंचाने का काम किया. रांची से नहीं, गांव से चलती है हमारी प्रशासन: हेमंत उन्होंने कहा कि गरीब हैं तो कुछ भी करेंगे, अब ऐसा नहीं चलेगा. पिछले 15 सालों में इन लोगों ने झारखंड को बर्बाद कर दिया. हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि देश-विदेश में कहीं भी कोई हादसा होगा, हमारी प्रशासन मदद करेगी. हमारी प्रशासन रांची से नहीं, गांव से चलती है. झामुमो के बेहतर नेतृत्वकर्ता हैं हेमंत: सुदिव्य कुमार सोनू समारोह में नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि यह खुशी की बात है कि कोडरमा की जनता ने करवट लेने का मन बनाया है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आपके संघष का फल जरूर मिलेगा. कोडरमा के लोगों को समस्या के निराकरण के लिए दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी. नारी शक्ति के लिए हेमंत सोरेन ने सबसे अधिक काम किया है. उन्होंने कहा कि झामुमो आंदोलन के रास्ते यहां तक पहुंचा है और हेमंत सोरेन उसके बेहतर नेतृत्वकर्ता हैं. झारखंड जिनका है, उन्हीं का रहेगा: शालिनी गुप्ता कोडरमा में जनसभा को संबोधित करते हुए शालिनी गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विकास पुरुष बताया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आने से नयी ऊर्जा नयी उत्साह का संचार हुआ है. इससे कोडरमा को एक नई दिशा मिलेगी. उन्होंने कहा कि हमारे समर्थक पिछले 15 साल से संघर्ष कर रहे हैं. अब हम सबको कोडरमा की समस्या को दूर करना है. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि अब झारखंड हमारा है. लेकिन, झारखंड जिनका है, उन्हीं का था और उन्हीं का रहेगा भी. इसे भी पढ़ें: रमा खलखो से ज्यादा अमीर रोशनी खलखो, किस पर कितना केस? हेमंत सोरेन ने झारखंड का बढ़ाया मान अपने संबोधन में शालिनी गुप्ता ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड का मान-सम्मान को बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि दावोस में मुख्यमंत्री ने झारखंड का परचम लहराया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने हेमंत सोरेन को जेल में रखा. इन जालसाजों को झारखंड से दूर रखना है. केंद्र झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघष को आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘जब तक मेरे शरीर में प्राण रहेगा, मैं आखिरी सांस तक आपके साथ रहूंगी.’ इसे भी पढ़ें: नेतृत्वक कुनबा बढ़ाने में जुटे झारखंड के दिग्गज! पति, पत्नी, बेटा मैदान में The post कोडरमा में केंद्र पर गरजे सीएम हेमंत सोरेन – बजट में झारखंड को ठेंगा दिखाया, हम दिखा दें तो? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हल्की भूख को शांत करने का बढ़िया ऑप्शन है चना पापड़ी चाट

Chana Papdi Chaat: चाट का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. वैसे तो आपने कई तरह के चाट का स्वाद चखा होगा. आज हम आपके लिए चना पापड़ी चाट की रेसिपी लेकर आए हैं. यह चाट खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. शिशु तो चाट के शौकीन होते ही हैं बड़े भी इसे उंगलियां चाट कर खाएंगे. आप इसे जरूर बनाकर ट्राई करें. हम आपको इसकी फटाफट बनने वाली रेसिपी बताते हैं. चना पापड़ी चाट बनाने की सामग्री आटा – 1 कप बेसन – 2 बड़े चम्मच मैदा – 1 बड़ा चम्मच काले चने – 1 कप छोटा प्याज – 1 टमाटर -1 दही – 2 बड़े चम्मच हरा धनिया – आवश्यकतानुसार हरी मिर्च – 1 मूली – आवश्यकता अनुसार सफेद नमक – 1 चम्मच काला नमक – 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच चाट मसाला – 1 चम्मच गर्म मसाला – 1/2 चम्मच बडा नींबू – 1 सोडा – 1/4 चम्मच यह भी पढ़ें: मुंह से नहीं जाएगा आलू चाट सुशी रोल का स्वाद, नोट कर लें रेसिपी चना पापड़ी चाट बनाने की विधि चना पापड़ी चाट बनाने के लिए 5-6 घंटे पहले चना को भिगो कर पानी में रख दें. इसके बाद प्रेशर कुकर में चना, एक चम्मच सफेद नमक और सोडा डाल कर 6-7 सीटी लगा दें.   फिर टमाटर, प्याज, हरा धनिया और हरी मिर्च को महीन काट लें. साथ ही एक नींबू काट लें और थोडी सी मूली भी कस लें. फिर आप आटा में बेसन, मैदा, 1 चम्मच नमक डालकर गूंथ लें और इसे पतली पतली बेल लें. अब इसे कपड़े पर 20 मिनट के लिए फैला लें. फिर एक कड़ाही में तेल को खूब गर्म करके अलट पलट कर तल लें. इसके बाद चने मे टमाटर, पयाज, हरा धनिया, हरी मिर्च, मूली, नीबूं का रस, चाट मसाला, गरम मसाला, थोड़ी लालमिर्च और काला नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. अब एक प्लेट में पापड़ी को रख कर उसके ऊपर से इस मिश्रण को डालें. फिर इसके ऊपर से 2 चम्मच दही डाल दें. आपकी चटपटी चना पापड़ी चाट बनकर तैयार हो चुकी है. अब आप इसे सर्व कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: Gajar Cutlet Recipe: इस रेसिपी से घर पर बनाएं कुरकुरे गाजर कटलेट, हर किसी को आएगा पसंद यह भी पढ़ें: Basket Chaat Recipe: शाम के नाश्ते में चटपटा खाने का करे दिल, तो ट्राई करें बास्केट चाट The post हल्की भूख को शांत करने का बढ़िया ऑप्शन है चना पापड़ी चाट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top