Hot News

सऊदी अरब का रक्षक बनेगा पाकिस्तान! खाड़ी में बढ़ते तनाव के बीच बोला- हर सैन्य मदद देने को तैयार

नए रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी अरब को सैन्य मदद देने का ऐलान किया है. रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि समझौते के तहत सऊदी अरब की रक्षा के लिए पाकिस्तान अपनी उपलब्ध सैन्य क्षमताओं का इस्तेमाल करेगा. पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, उन्होंने यह पुष्टि नहीं की कि पाकिस्तानी सेना पहले से यमन में हूती ठिकानों पर हवाई हमलों में शामिल रही है या नहीं.

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने रोम में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सऊदी अरब की रक्षा के लिए पाकिस्तान हर उपलब्ध साधन का इस्तेमाल करने को तैयार है. उनसे जब पूछा गया कि क्या पाकिस्तान ने यमन में ईरानी ठिकानों के खिलाफ हवाई हमलों में हिस्सा लिया है, तो उन्होंने सीधे तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की. उन्होंने कहा कि समझौते के तहत पाकिस्तान की सैन्य क्षमताएं सऊदी अरब के लिए उपलब्ध रहेंगी.

सऊदी पर हूती हमलों के बाद बढ़ी चिंता

आसिफ के मुताबिक यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमले तेज किए हैं. उन्होंने दावा किया कि हूतियों ने यमन के लाल सागर तट पर अपनी पकड़ बढ़ाई है और रणनीतिक इलाकों तक पहुंच बनाई है. पाकिस्तान का कहना है कि इन घटनाओं से सऊदी अरब की सुरक्षा के साथ-साथ लाल सागर और बाब-अल-मंदेब जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर भी खतरा बढ़ा है.

पाकिस्तान बोला- सऊदी का दुश्मन हमारा दुश्मन

ख्वाजा आसिफ ने सऊदी अरब के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को स्पष्ट करते हुए कहा कि सऊदी अरब के किसी भी दुश्मन को लेकर पाकिस्तान की स्थिति साफ है. इससे संकेत मिलता है कि नया रक्षा समझौता केवल कूटनीतिक सहयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर सैन्य सहयोग का रास्ता भी खोलता है.

क्या है मक्का ज्वाइंट डिफेंस एग्रीमेंट?

सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की ने अगस्त में मक्का ज्वाइंट डिफेंस एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए थे. समझौते के मुताबिक तीनों देशों में से किसी एक पर सशस्त्र हमला होने की स्थिति में उसे सभी पर हमला माना जाएगा. तीनों देशों ने इसे सामूहिक रक्षा और सैन्य सहयोग मजबूत करने वाला समझौता बताया है.

तीनों देशों के सैन्य प्रमुखों की बैठक भी हुई

25 सितंबर 2026 रियाद में पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के सैन्य प्रमुखों ने बैठक की थी. इसमें खुफिया जानकारी साझा करने, सैन्य समन्वय और सैन्य क्षमताओं के बेहतर इस्तेमाल पर चर्चा हुई. बैठक में सऊदी अरब पर हूती हमलों और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर भी विचार किया गया.

अभी तैयार हो रहा है गठबंधन का पूरा ढांचा

रक्षा समझौते के बावजूद इसके संचालन और कमांड से जुड़ी पूरी व्यवस्था अभी विकसित की जा रही है. पाकिस्तान के मुताबिक तीनों देश एक सचिवालय और गठबंधन के संस्थागत ढांचे को तैयार कर रहे हैं. फिलहाल समझौते में अन्य देशों को शामिल करने की कोई तत्काल योजना नहीं बताई गई है.

ईरान के साथ बातचीत की वकालत भी कर रहा पाक

दिलचस्प बात यह है कि सऊदी अरब को सैन्य समर्थन देने की बात कहने के साथ पाकिस्तान ईरान के साथ बातचीत के पक्ष में भी है. ख्वाजा आसिफ ने कहा कि इस्लामाबाद क्षेत्र में जारी व्यापक संघर्ष को बातचीत के जरिए खत्म करने की कोशिशों का समर्थन करता है. पाकिस्तान पहले भी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत की मेजबानी कर चुका है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका अब फारस की खाड़ी में वापस नहीं आएगा, खामेनेई के सैन्य सलाहकार का दावा

The post सऊदी अरब का रक्षक बनेगा पाकिस्तान! खाड़ी में बढ़ते तनाव के बीच बोला- हर सैन्य मदद देने को तैयार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top