Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नेटफ्लिक्स-यूट्यूब सब्सक्राइबर्स के लिए खुशखबरी: डिजिटल फ्रॉड रोकने को RBI सख्त, जानें ई-मेंडेट के नए नियम

RBI New Rules: डिजिटल फ्रॉड को रोकने और ग्राहकों को सशक्त बनाने के लिए RBI ने ई-मेंडेट (Recurring Payments) के सिस्टम को पूरी तरह बदल दिया है. अब बैंकों को विदेशी कंपनियों को भुगतान करने से पहले आपसे इजाजत लेनी होगी. 24 घंटे पहले आएगा ‘वॉर्निंग’ मैसेज अब जब भी आपके कार्ड या UPI से किसी विदेशी सर्विस (जैसे Apple, Amazon Prime) के पैसे कटने वाले होंगे, तो बैंक आपको 24 घंटे पहले एक अलर्ट भेजेगा. इस अलर्ट में ये बातें साफ लिखी होंगी: किस कंपनी को पैसे जा रहे हैं. कितनी राशि काटी जा रही है. पैसे कटने का सही समय और तारीख. ई-मेंडेट का रेफरेंस नंबर. पेमेंट की लिमिट और वेरिफिकेशन RBI ने ट्रांजैक्शन की सुरक्षा के लिए लिमिट तय कर दी है: ₹15,000 तक: सामान्य पेमेंट के लिए एडिशनल ऑथेंटिकेशन की जरूरत नहीं होगी, लेकिन अलर्ट जरूर आएगा. ₹15,000 से ज्यादा: इस राशि से ऊपर के हर ट्रांजैक्शन के लिए बैंक को आपसे OTP (AFA) के जरिए वेरिफिकेशन करना अनिवार्य होगा. ₹1 लाख तक: क्रेडिट कार्ड बिल, इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड के लिए यह लिमिट ₹1 लाख तय की गई है. पैसे कट गए तो रिफंड कैसे मिलेगा ? अगर आपके खाते से गलत तरीके से पैसे कट जाते हैं, तो डरने की जरूरत नहीं है: 3 दिन के भीतर रिपोर्ट: अगर आप 3 वर्किंग डेज में शिकायत करते हैं, तो आपकी ‘जीरो लायबिलिटी’ होगी और पूरा रिफंड मिलेगा. 4 से 7 दिन की देरी: इस स्थिति में आपको ₹5,000 से ₹25,000 तक का नुकसान उठाना पड़ सकता है (खाते के प्रकार के आधार पर). 7 दिन के बाद: रिफंड बैंक की अपनी पॉलिसी पर निर्भर करेगा. कुछ जरूरी बातें कोई चार्ज नहीं: बैंक इस ई-मेंडेट सुविधा के लिए आपसे कोई फीस नहीं वसूल सकते. कार्ड बदलने पर: अगर आपका कार्ड एक्सपायर हो गया है और नया कार्ड आया है, तो पुराने ऑटो-पेमेंट अपने आप नए कार्ड पर शिफ्ट हो जाएंगे. छूट: FASTag और NCMC के ऑटो-रिफिल पर 24 घंटे पहले वाले नोटिफिकेशन की जरूरत नहीं है. Also Read: सिविलियन पेंशनर्स के लिए भी ‘वन रैंक वन पेंशन’ ? आयोग के सामने NC-JCM ने रखीं ये 5 बड़ी शर्तें The post नेटफ्लिक्स-यूट्यूब सब्सक्राइबर्स के लिए खुशसमाचारी: डिजिटल फ्रॉड रोकने को RBI सख्त, जानें ई-मेंडेट के नए नियम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

2026 Kia Syros आई अपग्रेड होकर, मिलेंगे ज्यादा वेरिएंट्स और स्मार्ट फीचर्स

Kia India ने इंडियन ऑटो मार्केट में 2026 Kia Syros को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बार ग्राहकों की जरूरत और फीडबैक को ध्यान में रखते हुए लाइनअप को और मजबूत किया है. Kia Syros में नये HTE, HTE(O), HTK+(O) और HTX(O) वेरिएंट्स शामिल किए गए हैं. इसकी शुरुआती कीमत 8,39,900 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. खास बात यह है कि अब इसमें ज्यादा ऑटोमैटिक ऑप्शन्स, खासकर डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स भी शामिल किए गए हैं. एक्सटीरियर और डिजाइन में क्या नया? 2026 Kia Syros के डिजाइन को पहले से ज्यादा स्पोर्टी और रग्ड बनाया गया है. इसमें नया फ्रंट बंपर दिया गया है, जिसमें बॉडी-कलर्ड एयरो इंसर्ट्स और ग्लॉसी ब्लैक स्किड प्लेट्स के साथ LED फॉग लैम्प्स शामिल हैं. पीछे की तरफ भी नया बंपर और LED हाई-माउंटेड स्टॉप लैम्प दिया गया है, जो इसके लुक को और प्रीमियम बनाता है. साइड प्रोफाइल को बेहतर बनाने के लिए ग्लॉसी ब्लैक रूफ रेल्स और ORVMs के साथ बॉडी-कलर्ड साइड गार्निश दिया गया है. HTX और HTX(O) वेरिएंट में नये 17-इंच (43.66 सेमी) स्पोर्टी क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिनमें नियोन कलर ब्रेक कैलिपर्स भी मिलते हैं. इसके अलावा, नये कलर ऑप्शन्स जैसे Magma Red, Ivory Silver Matte और Ivory Silver Gloss भी शामिल किए गए हैं, जो इसकी रोड प्रेजेंस को और अट्रैक्टिव बनाते हैं. इंजन और परफॉर्मेंस नयी Syros में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 118 bhp की पावर और 172 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा, 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है, जो 113 hp की पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है. ट्रांसमिशन ऑप्शन्स में 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड DCT और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल हैं. हाई- टेक फीचर्स Kia Syros में करीब 30-इंच का ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले दिया गया है, जो केबिन को प्रीमियम और हाई-टेक फील देता है. इसमें ड्यूल पैन सनरूफ मिलता है, जिससे अंदर ज्यादा रोशनी और ओपन फील मिलता है. वेंटिलेटेड सीट्स फ्रंट और रियर दोनों के लिए दी गई हैं, जिससे लंबी यात्रा में भी आराम बना रहता है. सेकंड-रो सीट्स में 60:40 स्प्लिट के साथ स्लाइड और रिक्लाइन फंक्शन मिलता है, जिससे स्पेस और कम्फर्ट को आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है. इस SUV में 80 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स मिलते हैं, जिनमें OTA अपडेट और Kia Connect डायग्नोस्टिक्स शामिल हैं. सेफ्टी के लिहाज से इसे 5-स्टार BNCAP रेटिंग मिली है, जो इसकी मजबूती को दर्शाती है. इसमें 20 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइव और पैसेंजर्स दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं. वेरिएंट्स और कीमत 2026 Kia Syros टोटल 7 वेरिएंट्स HTE, HTE(O), HTK(EX), HTK+, HTK+(O), HTX और HTX(O) में लॉन्च है, जिनकी कीमत- HTE (पेट्रोल MT): ₹8.40 लाख HTE(O): ₹9.20 लाख (पेट्रोल), ₹10 लाख (डीजल) HTK(EX): ₹9.80 लाख (पेट्रोल), ₹10.60 लाख (डीजल) HTK+: ₹10.74 लाख (पेट्रोल MT), ₹11.94 लाख (DCT), ₹11.54 लाख (डीजल MT), ₹12.74 लाख (डीजल AT) HTK+(O): ₹12 लाख (पेट्रोल MT), ₹13.20 लाख (DCT), ₹12.80 लाख (डीजल MT), ₹14 लाख (डीजल AT) HTX: ₹14 लाख (पेट्रोल DCT), ₹14.80 लाख (डीजल AT) HTX(O): ₹15 लाख (पेट्रोल DCT), ₹15.80 लाख (डीजल AT) डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट अब HTK+ से उपलब्ध है, जिसकी कीमत ₹12.73 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. यह भी पढ़ें: कम बजट वाली बड़ी फैमिली की टेंशन खत्म, 5.65 लाख से शुरू होती हैं ये 7-सीटर कारें The post 2026 Kia Syros आई अपग्रेड होकर, मिलेंगे ज्यादा वेरिएंट्स और स्मार्ट फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

5 करोड़ का कर्ज क्यों नहीं चुका पाए राजपाल यादव? एक्टर ने खुद बताया सच

Rajpal Yadav: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि पुराना कानूनी विवाद है. 250 से ज्यादा फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाने वाले इस अभिनेता को लेकर लंबे समय से यह सवाल उठता रहा है कि आखिर इतनी बड़ी फिल्मोग्राफी होने के बावजूद वह 5 करोड़ रुपये का कर्ज क्यों नहीं चुका पाए. इस मुद्दे ने तब और तूल पकड़ा जब चेक बाउंस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा. अब हाल ही में शुभांकर मिश्रा दिए एक इंटरव्यू में राजपाल यादव ने इन तमाम सवालों पर खुलकर अपनी बात रखी है. उन्होंने साफ किया कि यह मामला केवल पैसों की तंगी का नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा सिद्धांत और जटिल परिस्थितियां जुड़ी थीं, जिन्हें समझे बिना पूरी सच्चाई जानना मुश्किल है. मामला सिर्फ पैसों का नहीं था राजपाल यादव ने साफ किया कि यह पूरा विवाद केवल पैसों की कमी का नहीं था, बल्कि एक बड़े सिद्धांत से जुड़ा हुआ था. उन्होंने कहा, “लोगों को लगता है कि मैंने पैसे नहीं चुकाए इसलिए जेल गया, लेकिन सच्चाई इससे अलग है. अगर मामला सिर्फ 5 करोड़ का होता, तो यह बहुत पहले सुलझ जाता.” उनके मुताबिक, इस पूरे विवाद की वजह से उन्हें 17 से 22 करोड़ रुपये तक का नुकसान झेलना पड़ा. इंडस्ट्री से मिला पूरा साथ अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए अभिनेता ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री ने हमेशा उनका साथ दिया है. उन्होंने कहा कि 25 साल के करियर में उन्हें लगातार काम मिलता रहा और 250 से ज्यादा फिल्मों में काम करना इसी सपोर्ट का नतीजा है. राजपाल ने यह भी कहा कि ऐसा कोई निर्माता या निर्देशक नहीं है जिसने उन्हें दोबारा काम के लिए न बुलाया हो. मामला सिर्फ पैसों का नहीं था राजपाल यादव ने साफ किया कि यह पूरा विवाद केवल पैसों की कमी का नहीं था, बल्कि एक बड़े सिद्धांत से जुड़ा हुआ था. उन्होंने कहा, “लोगों को लगता है कि मैंने पैसे नहीं चुकाए इसलिए जेल गया, लेकिन सच्चाई इससे अलग है. अगर मामला सिर्फ 5 करोड़ का होता, तो यह बहुत पहले सुलझ जाता.” उनके मुताबिक, इस पूरे विवाद की वजह से उन्हें 17 से 22 करोड़ रुपये तक का नुकसान झेलना पड़ा. इंडस्ट्री से मिला पूरा साथ अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए अभिनेता ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री ने हमेशा उनका साथ दिया है. उन्होंने कहा कि 25 साल के करियर में उन्हें लगातार काम मिलता रहा और 250 से ज्यादा फिल्मों में काम करना इसी सपोर्ट का नतीजा है. राजपाल ने यह भी कहा कि ऐसा कोई निर्माता या निर्देशक नहीं है जिसने उन्हें दोबारा काम के लिए न बुलाया हो. मदद करने के अपने उसूल इंटरव्यू के दौरान Nawazuddin Siddiqui द्वारा उन्हें “दयालु” कहे जाने पर राजपाल ने कहा कि वह मदद करने में विश्वास रखते हैं, लेकिन उसका दिखावा नहीं करते. उनके अनुसार, असली मदद वही होती है जिसके बारे में लोगों को पता न चले. धोखाधड़ी के आरोपों पर दिया जवाब फिल्म प्रोजेक्ट से जुड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में हर प्रोजेक्ट सफल नहीं होता और असफलता को धोखाधड़ी नहीं कहा जा सकता. उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च हो चुके थे, लेकिन रिलीज में बाधाएं आ गईं. न्याय व्यवस्था पर भरोसा राजपाल यादव ने अपनी कानूनी लड़ाई पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पूरी सच्चाई समझें और केवल सतही बातों के आधार पर राय न बनाएं. धोखाधड़ी के आरोपों पर दिया जवाब फिल्म प्रोजेक्ट से जुड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में हर प्रोजेक्ट सफल नहीं होता और असफलता को धोखाधड़ी नहीं कहा जा सकता. उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च हो चुके थे, लेकिन रिलीज में बाधाएं आ गईं. न्याय व्यवस्था पर भरोसा राजपाल यादव ने अपनी कानूनी लड़ाई पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पूरी सच्चाई समझें और केवल सतही बातों के आधार पर राय न बनाएं. यह भी पढ़ें: 34वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने दिखाई दमदार वापसी, 5वें मंगलवार कमाई में दिखा उछाल The post 5 करोड़ का कर्ज क्यों नहीं चुका पाए राजपाल यादव? एक्टर ने खुद बताया सच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रांची में पुलिस मुठभेड़: जमीन कारोबारी भार्गव सिंह का हत्यारा सत्यम पाठक ढेर होते-होते बचा

Ranchi Crime News, रांची (प्रणव की रिपोर्ट): राजधानी रांची में जमीन कारोबारी और पूर्व पार्षद के करीबियों से जुड़े हत्याकांड के मामले में रांची पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. बुधवार की सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित कांके डैम के समीप पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच सीधी मुठभेड़ हुई. गुप्त सूचना के आधार पर शूटर को दबोचने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई शुरू की, जिसमें सत्यम पाठक के दोनों पैरों में गोली लगी. घायल शूटर को तत्काल रिम्स (RIMS) में भर्ती कराया गया है, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उसका इलाज चल रहा है. 24 घंटे के भीतर पुलिस की करारी चोट मंगलवार को पंडरा के ओटीसी मैदान के पास जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सत्यम पाठक की पहचान की थी. बुधवार सुबह जैसे ही उसके कांके डैम के पास होने की सूचना मिली, पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी. Also Read: अनुकंपा नियुक्ति में देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त: रांची DC को अवमानना का नोटिस मास्टरमाइंड विजय टेटे के इशारे पर हुई हत्या? पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इस पूरे हत्याकांड की साजिश का मास्टर माइंड विजय टेटे है. जमीन विवाद और वर्चस्व की लड़ाई में भार्गव सिंह को रास्ते से हटाने के लिए सत्यम पाठक को सुपारी दी गई थी. पुलिस सूत्रों का कहना है कि सत्यम की गिरफ्तारी से कई बड़े राज का पर्दाफाश हो सकता है. फिलहाल विजय टेटे फरार है और उसकी संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. कानून व्यवस्था पर एसएसपी का सख्त संदेश इस एनकाउंटर के बाद पुलिस प्रशासन ने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर की शांति भंग करने वाले और व्यापारियों को निशाना बनाने वाले अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी. कांके डैम के पास हुई इस कार्रवाई के बाद से पंडरा और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है. Also Read: हजारीबाग ट्रेजरी घोटाला: 28 करोड़ के गबन के आरोपी धीरेंद्र सिंह की जमानत खारिज, कोर्ट ने माना गंभीर अपराध The post रांची में पुलिस मुठभेड़: जमीन कारोबारी भार्गव सिंह का हत्यारा सत्यम पाठक ढेर होते-होते बचा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इससे पहले मंदिर को अत्यंत भव्य रूप से सजाया गया था और लगभग 51 क्विंटल फूलों से धाम को अलंकृत किया गया। कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पूजा-अर्चना की. अब 22 अप्रैल से अगले छह महीनों तक मंदिर के कपाट खुले रहेंगे. भक्तों का उत्साह और भव्य स्वागत डोली के केदारनाथ धाम पहुंचने पर लगभग छह से आठ हजार श्रद्धालु उपस्थित रहे. पूरे क्षेत्र में “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा. भक्तों ने बाबा केदार का भव्य स्वागत किया और आस्था से सराबोर माहौल बन गया. बुधवार सुबह मंदिर के कपाट खुलने के बाद इससे एक बार फिर धाम में धार्मिक गतिविधियां शुरू हो गई. कपाट बंद और पुनः उद्घाटन की प्रक्रिया पिछले वर्ष 23 अक्टूबर 2025 (भैया दूज) को सुबह 8:30 बजे केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए गए थे. अब छह महीने से अधिक समय बाद मंदिर पुनः भक्तों के लिए खोला जा रहा है, जिससे चारधाम यात्रा का नया चरण शुरू होगा. पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट, दीं शुभकामनाएं केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा कि देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आज श्री केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान के साथ सभी भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं. उन्होंने चारधाम यात्रा को आस्था, एकता और हिंदुस्तान की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का दिव्य उत्सव बताया. पीएम मोदी ने कहा कि यह यात्रा सनातन संस्कृति की गहरी झलक प्रस्तुत करती है. उन्होंने चारधाम यात्रा के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं के लिए पत्र लिखकर अपनी भावनाएं भी व्यक्त कीं. अंत में उन्होंने बाबा केदार से सभी यात्रियों पर कृपा बनाए रखने और यात्रा को मंगलमय बनाने की प्रार्थना की. हर-हर महादेव. बद्रीनाथ धाम की तैयारी भी शुरू दूसरी ओर बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खोलने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है. नरसिंह मंदिर से आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और गरुड़ डोली बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हो चुकी है, जो यात्रा की धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाती है. ये भी पढ़ें: खुलने वाले हैं बद्रीनाथ मंदिर के कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के दर्शन चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ इस वर्ष चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. 20 अप्रैल तक 21 लाख से अधिक श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. इनमें लगभग सात लाख श्रद्धालु केदारनाथ और छह लाख बद्रीनाथ धाम के लिए पंजीकरण कर चुके हैं. The post केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना में अपराधी का एनकाउंटर, पुलिस ने दिलीप कुमार के पैर में मारी गोली

Encounter In Bihar: बिहार में लगातार एनकाउंटर जारी है. इस बीच फिर पटना में एक अपराधी का एनकाउंटर किया गया. हाल ही में राजधानी के रामकृष्ण नगर इलाके के एक ज्वेलरी शॉप में 20 लाख की लूट हुई थी. इस लूटकांड में शामिल अपराधी दिलीप कुमार का एनकाउंटर किया गया है. इसकी पुष्टि पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने की. एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने क्या बताया? एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने एनकाउंटर को लेकर बताया कि रामकृष्ण नगर इलाके में ज्वेलरी शॉप से लूटकांड की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई थी. जांच के दौरान उदित नाम के एक व्यक्ति का पता चला. उसी ने दिलीप और रोहन के बारे में बताया. इसके बाद पुलिस ने दिलीप और रोहन को पकड़ा. दोनों ने लूटकांड में संलिप्तता स्वीकार की. दिलीप ही वह व्यक्ति था, जिसने दुकानदार के मालिक के साथ मारपीट की थी. आगे एसएसपी ने यह भी बताया कि लूटकांड की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बेउर के कृषि फार्म पहुंचे थे. यहीं पर चोरी के गहनों को बांटा और हथियार भी छिपा दिए थे. दिलीप को लेकर जब पुलिस हथियार बरामद करने के लिए कृषि फार्म के पास पहुंची तो दिलीप ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और गोली दिलीप के पैर में लगी. घटनास्थल से क्या-क्या हुआ बरामद? एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि घटनास्थल से जिंदा कारतूस, एक कट्टा, गोली और खोखा भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार किए गए अपराधियों से पूछताछ के आधार पर ही अन्य अपराधियों के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही अन्य अपराधियों के पकड़े जाने की संभावना है. क्या हुई थी पूरी घटना? जानकारी के मुताबिक, 19 अप्रैल को एक ज्वेलरी शॉप में मोटरसाइकिल पर सवार करीब पांच से छह अपराधी अचानक घुस आए. अंदर घुसते ही उन्होंने दुकानदार धनंजय कुमार पर पिस्तौल तान दी और उन्हें काबू में कर लिया. जब दुकानदार ने विरोध करने की कोशिश की, तो अपराधियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए. इसके बाद अपराधियों ने उन्हें धमकाकर चुप कराया और दुकान में रखे सोने और चांदी के गहनों को लूट लिया. बताया जा रहा है कि लूटे गए गहनों की कीमत करीब 20 लाख रुपए के आस-पास है. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी तेजी से मौके से फरार हो गए. इसके बाद से पुलिस लगातार जांच-पड़ताल में जुटी है. Also Read: पटना एयरपोर्ट के एराइवल एरिया में टाइल्स गिरने का वीडियो तेजस्वी ने किया शेयर, BJP पर भड़के The post पटना में अपराधी का एनकाउंटर, पुलिस ने दिलीप कुमार के पैर में मारी गोली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Split या Window AC? गर्मियों से पहले जान लें कौन सा रहेगा आपके लिए बेहतर

गर्मी में टेंपरेचर बढ़ते ही घर के लिए AC खरीदने का ख्याल तो आता ही है, लेकिन असली कन्फ्यूजन तब शुरू होता है जब सामने दो ऑप्शन हों Split AC और Window AC. दोनों ही ठंडक देने का काम करते हैं, लेकिन सवाल ये है कि किसे खरीदना ज्यादा अच्छा ऑप्शन रहेगा. दोनों के डिजाइन, इंस्टॉलेशन और परफॉर्मेंस में काफी फर्क होता है. साथ ही बजट और आराम को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. ऐसे में सही एसी का चुनाव करना मुश्किल हो सकता है. Split AC vs Window AC: क्या है बेसिक अंतर? Window AC एक सिंगल यूनिट होता है, जिसमें कंप्रेसर और कूलिंग सिस्टम समेत सभी पार्ट्स एक ही बॉक्स में लगे होते हैं. इसे आमतौर पर खिड़की या दीवार में फिट किया जाता है. वहीं, Split AC दो हिस्सों में आता है एक इनडोर यूनिट और एक आउटडोर यूनिट. इनडोर यूनिट कमरे के अंदर ठंडी हवा देती है, जबकि आउटडोर यूनिट में कंप्रेसर होता है, जिसे घर के बाहर लगाया जाता है. Split AC vs Window AC: किन बातों पर करें कंपेरिजन? इंस्टॉलेशन: Window AC लगाना आसान और कम खर्चीला होता है, जबकि Split AC के लिए प्रोफेशनल इंस्टॉलेशन की जरूरत पड़ती है. नॉइज (शोर): Window AC में आवाज ज्यादा आती है, क्योंकि सभी पार्ट्स एक ही यूनिट में होते हैं. Split AC इसके मुकाबले काफी शांत चलता है. कूलिंग और एयर फ्लो: Split AC में एयर फ्लो बेहतर होता है और यह कमरे को समान रूप से ठंडा करता है. लुक और डिजाइन: Split AC ज्यादा मॉडर्न और स्टाइलिश दिखता है, जबकि Window AC थोड़ा बेसिक लुक देता है. कीमत: Window AC सस्ता होता है, जबकि Split AC की शुरुआती कीमत ज्यादा होती है, लेकिन यह लंबे समय के लिए ज्यादा एफिशिएंट साबित हो सकता है. Split AC vs Window AC: कौन सा चुनें? आपका चुनाव आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है. अगर आप आसान इंस्टॉलेशन और कम खर्च में AC चाहते हैं, तो Window AC एक अच्छा ऑप्शन है, खासकर रेंट पर रहने वालों के लिए. लेकिन अगर आप कम शोर, बेहतर कूलिंग और मॉडर्न फीचर्स चाहते हैं, तो Split AC आपके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा. यह भी पढ़ें: AC खरीदने से पहले जान लें ये सीक्रेट, सही Ton चुना तो आधा हो सकता है बिजली बिल The post Split या Window AC? गर्मियों से पहले जान लें कौन सा रहेगा आपके लिए बेहतर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल में शाम से सुबह तक नहीं चला सकते बाइक और स्कूटी, मतदान के दौरान ‘डबल लोड’ पर रोक

मुख्य बातें दूसरे फेज के लिए भी लागू इन मामलों में छूट आयोग का पक्ष Bengal Election: कोलकाता. बंगाल में बाइक और स्कूटी चलाने वालों के लिए बुरी समाचार है. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने मतदान के दौरान सुरक्षा और शांति बनाये रखने के लिए बाइक के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदियां लगा दी हैं. इस आदेश के तहत शाम छह बजे से सुबह छह बजे के बीच सड़कों पर बाइक और स्कूटर चलाने की अनुमति नहीं होगी. वहीं, गुरुवार की सुबह छह बजे से शाम छह बजे के बीच पीछे बैठकर सवारी करने पर रोक रहेगी. हालांकि आपातकालीन मामलों में छूट रहेगी. दूसरे फेज के लिए भी लागू चुनाव आयोग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार यह नियम मतदान से दो दिन पहले से लागू होगा और 21 अप्रैल से प्रभावी भी हो गया है. आयोग ने स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए बाइक रैलियों पर भी बैन लगाया है. ये पाबंदियां उन सभी 152 विधानसभा क्षेत्रों में 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान के साथ ही दूसरे फेज के चुनाव के लिए भी लागू होंगी. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें इन मामलों में छूट आपातकालीन हालात (मेडिकल इमरजेंसी), पारिवारिक समारोह या स्कूल जाने वाले बच्चों को छोड़ने-लाने जैसी गतिविधियों के लिए छूट रहेगी. वोटिंग के दिन कुछ सीमित छूट दी गयी है. परिवार के सदस्यों को सुबह छह बजे से शाम छह बजे के बीच वोट डालने और दूसरी जरूरी चीजों के लिए पीछे बैठकर सफर करने की इजाजत होगी. आयोग का पक्ष इन पाबंदियों का मकसद किसी भी तरह की डराने-धमकाने और रुकावट डालने की कोशिशों को रोकना और वोटरों के लिए एक शांत और अच्छा माहौल बनाना है. जो लोग इन पाबंदियों से छूट चाहते हैं, उन्हें अपने स्थानीय थाने से पहले ही लिखित इजाजत लेनी होगी. Also Read: SIR in Bengal: बंगाल में आ गया वोटरों का फाइनल लिस्ट, पहले फेज में ये वोटर डाल सकेंगे वोट The post बंगाल में शाम से सुबह तक नहीं चला सकते बाइक और स्कूटी, मतदान के दौरान ‘डबल लोड’ पर रोक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोना हुआ सस्ता और चांदी भी फिसली, क्या आपके शहर में बदले हैं दाम?

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 22 April 2026: अगर आप आज सोने-चांदी के गहने खरीदने या इनमें इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं, तो बाजार का मिजाज समझना बहुत जरूरी है. 22 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई है, जिससे बाजार में एक स्थिरता का माहौल बना हुआ है. ग्लोबल मार्केट में डॉलर की मजबूती और अमेरिका-ईरान के बीच चल रही बातचीत का सीधा असर सोने-चांदी के कीमतों पर पड़ रहा है. हालांकि आपको बता दें कि  यहां दिए गए रेट्स पिछले क्लोजिंग सेशन और आज की शुरुआती हलचल के आधार पर हैं.  सोने की कीमतों में क्यों आई सुस्ती? आज 24 कैरेट सोने का भाव 15,528 रुपये प्रति ग्राम पर टिका हुआ है, जिसमें कल के मुकाबले मात्र 1 रुपये की गिरावट आई है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक इंटरनेशनल लेवल पर जियोपॉलिटिकल टेंशन्स साफ नहीं होते, तब तक सोने की चाल ऐसी ही बनी रहेगी. अगर आप 10 ग्राम सोना लेने जा रहे हैं, तो आज आपको लगभग 1,55,280 रुपये खर्च करने होंगे. आज का सोने का रेट टेबल 22 अप्रैल 2026: शुद्धता  रेट (प्रति ग्राम) बदलाव (कल से) 24 कैरेट ₹15,528 – ₹1 22 कैरेट ₹14,234 – ₹1 18 कैरेट ₹11,646 – ₹1 सोर्स: गुडरिटर्न्स शहरों के हिसाब से सोने के ताजा भाव: शहर 24 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) मुंबई ₹1,55,280 ₹1,42,340 दिल्ली ₹1,55,430 ₹1,42,490 कोलकाता ₹1,55,280 ₹1,42,340 बेंगलुरु ₹1,55,280 ₹1,42,340 चेन्नई ₹1,55,990 ₹1,42,990 पटना ₹1,56,920 ₹1,43,850 रांची ₹1,56,920 ₹1,43,850 सोर्स: गुडरिटर्न्स चांदी की चमक बढ़ी या घटी? चांदी की बात करें तो आज इसमें 100 रुपये प्रति किलो की हल्की गिरावट दर्ज की गई है. फिलहाल चांदी 2,64,900 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है. अप्रैल महीने में चांदी ने काफी उतार-चढ़ाव देखा है, जहां यह 2.75 लाख रुपये के ऊंचे स्तर तक भी गई थी. इंडस्ट्रियल डिमांड और ग्लोबल संकेतों की वजह से चांदी की कीमतों में यह छोटा बदलाव देखने को मिला है.  आज का चांदी का रेट टेबल 22 अप्रैल 2026: वजन आज का भाव कल का भाव 1 ग्राम ₹264.90 ₹265 100 ग्राम ₹26,490 ₹26,500 1 किलोग्राम ₹2,64,900 ₹2,65,000 सोर्स: गुडरिटर्न्स शहरों के हिसाब से चांदी के ताजा भाव: शहर चांदी (प्रति 100 ग्राम) चांदी (प्रति 1 किलोग्राम) मुंबई ₹26,490 ₹2,64,900 दिल्ली ₹26,490 ₹2,64,900 कोलकाता ₹26,490 ₹2,64,900 बेंगलुरु ₹26,490 ₹2,64,900 चेन्नई ₹27,490 ₹2,74,900 पटना ₹27,500 ₹2,75,000 रांची ₹27,500 ₹2,75,000 सोर्स: गुडरिटर्न्स ये भी पढ़ें: बिहार से झारखंड तक, आज पेट्रोल-डीजल ने कहां-कहां रंग बदला? यहां देखें रेट लिस्ट The post सोना हुआ सस्ता और चांदी भी फिसली, क्या आपके शहर में बदले हैं दाम? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

EMotorad की नयी इलेक्ट्रिक साइकिल, दमदार रेंज के साथ मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स

EMotorad ने हिंदुस्तानीय बाजार में अपनी नयी इलेक्ट्रिक साइकिल Viper को 66,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च कर दिया है. यह e-bike न सिर्फ अपने रग्ड और बोल्ड डिजाइन के लिए खास है, बल्कि इसमें कई मॉडर्न फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में अलग बनाते हैं. कंपनी ने इसे देशभर में 500 से ज्यादा डीलरशिप्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराया है. साथ ही, इसकी टेस्ट राइड्स भी शुरू हो चुकी हैं. डिजाइन और बिल्ड Viper का डिजाइन काफी अट्रैक्टिव है और सड़क पर इसकी मजबूत प्रेजेंस देखने को मिलती है. इसमें 20-इंच के फैट टायर्स दिए गए हैं, जो इसे बेहतर ग्रिप और स्टेबिलिटी देते हैं. सेफ्टी के लिए इस e-bike में आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं. साथ ही, इसमें मोटर ऑटो कट-ऑफ फीचर भी मिलता है, जो अचानक ब्रेक लगाने पर एक्स्ट्रा सेफ्टी कन्फर्म करता है. बैटरी, मोटर और रेंज पावर के लिए EMotorad Viper में 48V 250W का रियर हब मोटर दिया गया है, जिसे 48V 15.6Ah की रिमूवेबल बैटरी से जोड़ा गया है. कंपनी के अनुसार, यह सेटअप पैडल असिस्ट के साथ 85 किलोमीटर तक की रेंज देता है. वहीं, थ्रॉटल मोड में यह एक बार चार्ज करने पर करीब 70 किलोमीटर तक चल सकती है. पैडल असिस्ट सिस्टम (PAS) इस e-bike की सबसे खास बात इसका पैडल असिस्ट सिस्टम (PAS) है, जिसमें 5 अलग-अलग लेवल दिए गए हैं. लो लेवल पर राइडर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जबकि हाई लेवल पर मोटर ज्यादा काम संभाल लेता है, जिससे लंबी दूरी की राइडिंग आसान हो जाती है. यानी कि शुरुआत वाले मोड में आपको ज्यादा पैडल मारना पड़ेगा और इसमें मोटर थोड़ी मदद करेगी. लेकिन जैसे-जैसे आप लेवल बढ़ाते जाते हैं, मोटर की मदद भी बढ़ती जाती है. सबसे ऊंचे लेवल पर मोटर ज्यादा काम संभाल लेती है, जिससे आपको कम मेहनत करनी पड़ती है और राइड काफी आसान हो जाती है. फीचर्स और टेक्नोलॉजी फीचर्स की बात करें, तो इसमें डिजिटल डिस्प्ले मिलता है, जो जरूरी राइडिंग जानकारी दिखाता है. साथ ही, इसमें DRL और ब्राइट हेडलाइट के साथ इंटीग्रेटेड लाइटिंग सेटअप दिया गया है. सबसे खास फीचर इसका NFC-बेस्ड कीलेस अनलॉक सिस्टम है, जिससे यूजर सिर्फ एक टैप में साइकिल को अनलॉक कर सकता है. हालांकि, इसमें टर्न इंडिकेटर्स की सुविधा नहीं दी गई है. इसके बावजूद, EMotorad Viper अपने प्रैक्टिकल फीचर्स और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ उन लोगों के लिए एक शानदार ऑप्शन बनकर है, जो नॉर्मल साइकिल से इलेक्ट्रिक साइकिल की ओर अपग्रेड करना चाहते हैं. यह भी पढ़ें: KTM ने लॉन्च की नयी 390 Duke और 390 Adventure, कीमत भी हुई कम The post EMotorad की नयी इलेक्ट्रिक साइकिल, दमदार रेंज के साथ मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top