Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फॉर्म में लौटे अभिषेक, पंजाब के खिलाफ लगाई फिफ्टी, अर्शदीप-वैशाक की कुटाई

Highlights SRH ने पावरप्ले में 105 रन बनाए विजयकुमार वैशाक के ओवर में लगाए 4 छक्के 18 गेंदों में फिफ्टी के साथ बना नया रिकॉर्ड 264 के स्ट्राइक रेट से बनाए 74 रन Abhishek Sharma Fifty: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 17वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम के बीच मुल्लनपुर स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जा रहा है. इस मैच में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. हालांकि उनका यह निर्णय पूरी तरह से गलत साबित हुआ. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले पावरप्ले के अंदर बिना कोई विकेट खोए 105 रन का स्कोर बना दिया. इसमें सबसे अहम भूमिका युवा बैटर अभिषेक शर्मा की रही. उन्होंने मैदान पर आते ही पंजाब के बॉलर्स की जमकर कुटाई की. पावरप्ले में 105 रन और अर्शदीप सिंह की धुनाई मैच के शुरुआती ओवरों से ही सनराइजर्स हैदराबाद के बैटर्स ने आक्रामक रुख अपना लिया था. पारी का तीसरा ओवर फेंकने आए पंजाब के प्रमुख बॉलर अर्शदीप सिंह की अभिषेक शर्मा ने जमकर क्लास ली. इस ओवर में अभिषेक के बल्ले से दो शानदार चौके और दो लंबे छक्के निकले. दबाव में आकर अर्शदीप ने इसी ओवर के अंदर चार वाइड गेंदे भी फेंक दी. इस प्रकार कुल मिलाकर उनके तीसरे ओवर से पूरे 24 रन आए. इसके बाद भी रन बनने की गति बिल्कुल कम नहीं हुई. विजयकुमार वैशाक के ओवर में लगाए 4 छक्के अर्शदीप सिंह के बाद पारी के पांचवें ओवर में बॉलिंग का काम विजयकुमार वैशाक को मिला. अभिषेक ने उनको भी बिल्कुल नहीं बख्शा. उन्होंने वैशाक के इस एक ही ओवर में चार शानदार छक्के लगाकर 24 रन बटोर लिए. इसी ओवर के दौरान अपना अंतिम छक्का लगाकर उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा किया. यह इस मौजूदा सीजन में उनका पहला अर्धशतक है. 18 गेंदों में फिफ्टी के साथ बना नया रिकॉर्ड अभिषेक ने अपनी फिफ्टी पूरी करने के लिए महज 18 गेंदों का सामना किया. इसके साथ ही उन्होंने एक अहम कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया है. टी20 क्रिकेट के अंदर 20 गेंदों से कम में सबसे ज्यादा बार फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड अब अभिषेक के नाम दर्ज हो गया है. उन्होंने अपने करियर में पांचवीं बार यह शानदार कारनामा किया है. ऐसा करके उन्होंने वेस्टइंडीज के प्लेयर निकोलस पूरन का पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. 𝗕𝗿𝗲𝗮𝘁𝗵𝘁𝗮𝗸𝗶𝗻𝗴 💥 That’s how Abhishek Sharma celebrated his 🔟th #TATAIPL FIFTY 👏👏@SunRisers 105/0 after the powerplay Updates ▶️ https://t.co/DUNkQi9YaV#KhelBindaas | #PBKSvSRH | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/1c758V3tR5 — IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2026 264 के स्ट्राइक रेट से बनाए 74 रन अभिषेक शर्मा की इस तूफानी पारी का अंत आखिरकार शशांक सिंह ने किया. शशांक ने उनको आउट करके अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई. पवेलियन वापस जाने से पहले अभिषेक ने 28 गेंदों का सामना करते हुए कुल 74 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने 264.29 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से रन बटोरे. उनके बल्ले से कुल 5 चौके और 8 छक्के निकले. अभिषेक के आउट होने के बाद आठ दशमलव तीन ओवर के स्पोर्ट्स तक हैदराबाद का कुल स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 122 रन पहुंच चुका था. ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के पास बैठकर राजस्थान के मैनेजर ने चलाया फोन, क्या एक्शन लेगा बोर्ड? PBKS vs SRH: पंजाब ने जीता टॉस, हैदराबाद की बैटिंग, ऐसी है प्लेइंग 11 आपने हमें प्रेरित किया, हार्दिक ने खास अंदाज में 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित को सम्मानित किया The post फॉर्म में लौटे अभिषेक, पंजाब के खिलाफ लगाई फिफ्टी, अर्शदीप-वैशाक की कुटाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान ने अमेरिका के सामने खींच दी लकीर, कहा- अगर बातचीत इजराइल फर्स्ट होता है, तो…

US Iran Talks: ईरान ने प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए एक्स पर लिखा- अगर हम इस्लामाबाद में अमेरिका फर्स्ट के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हैं, तो दोनों पक्षों और दुनिया के लिए फायदेमंद समझौता होने की संभावना है. लेकिन अगर हमारा सामना इजरायल फर्स्ट के प्रतिनिधियों से होता है, तो कोई समझौता नहीं होगा. उन्होंने कहा- हम निश्चित रूप से पहले से भी ज्यादा जोर-शोर से अपना बचाव जारी रखेंगे, और दुनिया को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. जेडी वेंस और शहबा शरीफ के बीच हुई बातचीत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ एक बैठक की. इस दौरान वेंस के साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर भी मौजूद थे. पाकिस्तान की ओर से बैठक में विदेश मंत्री सीनेटर मोहम्मद इशाक डार और गृह मंत्री सीनेटर सैयद मोहसिन रजा नकवी भी मौजूद थे. पाक पीएम ने कहा- ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता स्थायी शांति की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा. ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से मुलाकात की अमेरिका के साथ जारी शांति वार्ता के बीच मोहम्मद बाकिर गालिबफ के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की और बातचीत की. बैठक में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची भी शामिल थे. If we negotiate in Islamabad with representatives of ‘America First,’ an agreement beneficial to both sides and the world is probable. However, if we face representatives of ‘Israel First,’ there will be no deal; we will inevitably continue our defense even more vigorously than… — Aref| First VP Iran (@fvpresidentiran) April 11, 2026 जेडी वेंस का पाकिस्तान में ऐसे हुआ स्वागत जेडी वेंस के नूर खान एयरबेस पहुंचने पर पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार और सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने उनकी अगवानी की. वेंस के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जारेड कुशनर भी हैं. ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ने ईरानियों का स्वागत मिलिट्री यूनिफॉर्म में किया, लेकिन जेडी वेंस का सूट में क्यों? The post ईरान ने अमेरिका के सामने खींच दी लकीर, कहा- अगर बातचीत इजराइल फर्स्ट होता है, तो… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारत कोई धर्मशाला नहीं है…, बांकुड़ा में गरजे अमित शाह, बोले- जड़ से मिटा देंगे TMC का सिंडिकेट राज

Amit Shah West Bengal Visit: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जीतने के लिए हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. शनिवार को बांकुड़ा जिले के ओंडा में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस प्रशासन पर तीखा प्रहार किया. अमित शाह ने सीधे शब्दों में कहा कि बंगाल में भाजपा की प्रशासन बनते ही तृणमूल कांग्रेस के ‘सिंडिकेट राज’ को हमेशा के लिए दफन कर दिया जायेगा. उन्होंने बंगाल की कानून व्यवस्था और घुसपैठ के मुद्दे पर भी कड़ा रुख अपनाया. घुसपैठियों पर कड़ा प्रहार- हिंदुस्तान धर्मशाला नहीं है अमित शाह ने सीमा पार से हो रही घुसपैठ को देश की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया. उन्होंने कहा- हिंदुस्तान कोई धर्मशाला नहीं है कि कोई भी यहां चला आये. भाजपा प्रशासन राज्य की सीमाओं को सुरक्षित करेगी और देश के लिए खतरा बने हर एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर बाहर निकाला जायेगा. उन्होंने वादा किया कि भाजपा प्रशासन बनते ही बंगाल में घुसपैठ पर पूरी तरह लगाम लगेगी. स्त्रीओं के गुनहगारों को ‘न्याय के कठघरे’ तक पहुंचाने की गारंटी राज्य में स्त्रीओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों का जिक्र करते हुए अमित शाह ने ममता बनर्जी प्रशासन को घेरा. उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा शासन में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने कहा- ममता दीदी के शासनकाल में जिन लोगों ने भी स्त्रीओं पर अत्याचार किये हैं, उन्हें न्याय के कठघरे में लाया जायेगा. हमारी प्रशासन स्त्रीओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बांकुड़ा के आलू किसानों के लिए ‘बड़ा वादा’ कृषि प्रधान जिले बांकुड़ा के किसानों के लिए अमित शाह ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की. उन्होंने आलू किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी उपज को केवल बंगाल तक सीमित नहीं रखा जायेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रशासन बांकुड़ा के आलू को देशभर की मंडियों में भेजेगी, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके और बिचौलिये उनका हक न मार सकें. इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ इसे भी पढ़ें : कोयलांचल का सियासी मिजाज : आसनसोल दक्षिण में फिर खिलेगा कमल या होगी तृणमूल की वापसी? Amit Shah West Bengal Visit: सिंडिकेट राज पर होगा आखिरी प्रहार अमित शाह ने टीएमसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘सिंडिकेट राज’ ने बंगाल के विकास को रोक दिया है. उन्होंने दावा किया कि चुनाव के नतीजे आते ही यह वसूली और सिंडिकेट का स्पोर्ट्स खत्म हो जायेगा. बांकुड़ा की जनता से वोट की अपील करते हुए उन्होंने ‘सोनार बांग्ला’ के निर्माण में सहयोग मांगा. इसे भी पढ़ें बर्धमान के कालना में आज गरजेंगे पीएम मोदी, 13 को कांकसा में ममता बनर्जी भरेंगी हुंकार बंगाल में स्त्रीओं-बेरोजगारों को हर महीने 3000 रुपए, भाजपा के 15 पेज के संकल्प पत्र की खास बातें यहां पढ़ें अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र, बंगाल के सीएम पर किया बड़ा ऐलान, कहा- 6 महीने में लागू करेंगे UCC बंगाल चुनाव 2026 के लिए अमित शाह का एक्शन प्लान, खड़गपुर में दिलीप घोष के लिए रोड शो, बांकुड़ा में मेगा रैली The post हिंदुस्तान कोई धर्मशाला नहीं है…, बांकुड़ा में गरजे अमित शाह, बोले- जड़ से मिटा देंगे TMC का सिंडिकेट राज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PBKS vs SRH: पंजाब ने जीता टॉस, हैदराबाद की बैटिंग, ऐसी है प्लेइंग 11

Highlights पंजाब किंग्स का पहले बॉलिंग का फैसला दोनोंं टीम की प्लेइंग इलेवन पंजाब की टीम में एक बदलाव  हैदराबाद की टीम में दो बदलाव  PBKS vs SRH: आईपीएल 2026 का 17वा मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुल्लांपुर के स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जा रहा है. इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का तय किया है. यह एक दिन का मैच है. इसके साथ ही हैदराबाद  ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं और पंजाब की टीम में एक बदलाव हुआ है. पंजाब किंग्स का पहले बॉलिंग का फैसला पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद अपनी योजना बताई. उन्होंने कहा कि वह पहले बॉलिंग करेंगे. श्रेयस ने इसका कारण बताते हुए कहा कि यह दिन का मैच है. उनकी टीम यह देखना चाहती है कि मुल्लांपुर की पिच दिन के समय कैसा स्पोर्ट्स दिखाती है. श्रेयस ने बताया कि टीम के सभी लोग एक दूसरे का और टीम के सभी युवा सदस्यो का पूरा साथ दे रहे हैं. दोनोंं टीम की प्लेइंग इलेवन पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (डब्ल्यू), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (सी), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल. सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा. पंजाब की टीम में एक बदलाव  अपनी टीम के बारे में बात करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि वह अपनी पुरानी टीम के साथ ही मैदान में उतर रहे हैं. टीम में केवल एक बदलाव किया गया है. इस मैच में नेहल को आराम दिया गया है. नेहल की जगह प्रियांश को टीम में स्पोर्ट्सने का मौका मिला है. हैदराबाद की टीम में दो बदलाव  सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने भी अपनी बात सबके सामने रखी. ईशान ने कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो वह भी पहले बॉलिंग करना ही पसंद करते. ईशान ने बताया कि उनकी टीम काफी युवा है और टीम में कई नए बॉलर मौजूद हैं. हैदराबाद की टीम में आज दो बदलाव किए गए हैं. लियाम लिविंगस्टोन आज का मैच नहीं स्पोर्ट्स रहे हैं. लिविंगस्टोन की जगह सलिल अरोरा को मौका मिला है. इसके अलावा प्रफुल्ल हिंगे आज अपना पहला मैच स्पोर्ट्स रहे हैं. ये भी पढ़ें- आपने हमें प्रेरित किया, हार्दिक ने खास अंदाज में 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित को सम्मानित किया CSK vs DC: चेन्नई में आज बरसेंगे रन या ओस बनेगी विलेन? यहां पढ़ें मौसम का अपडेट PBKS vs SRH: क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच का मजा? जानें मौसम और पिच का हाल The post PBKS vs SRH: पंजाब ने जीता टॉस, हैदराबाद की बैटिंग, ऐसी है प्लेइंग 11 appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘कब आओगे तुम’… गुमला में एलपीजी सिलेंडर बना विरोध का प्रतीक, युवक का अनोखा प्रदर्शन वायरल

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट LPG Cylinder Crisis: एलपीजी सिलेंडर की कमी पर कभी नारे, कभी धरना-प्रदर्शन तो आम है, लेकिन झारखंड के गुमला में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी को लेकर एक युवक का अनोखा विरोध इन दिनों सुर्खियों में है. आमतौर पर लोग गैस की किल्लत पर नारेबाजी या धरना-प्रदर्शन करते हैं, लेकिन इस बार विरोध का अंदाज बिल्कुल अलग और रचनात्मक देखने को मिला. यही वजह है कि यह मामला अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. “कब आओगे तुम” की तख्ती लगाकर जताई पीड़ा गुमला शहर के लोहरदगा रोड स्थित मिशन चौक पर मंटू गुप्ता नामक युवक ने अपनी परेशानी को एक अलग अंदाज में सामने रखा. युवक ने एक तख्ती पर अपना डीएस नंबर लिखते हुए बड़ा सवाल किया, “कब आओगे तुम”. इस तख्ती को उसने गैस सिलेंडर के ऊपर रख दिया और उसे सड़क पर छोड़ दिया. सड़क के बीच रखा सिलेंडर यह दृश्य वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था. सड़क के बीच रखा सिलेंडर और उस पर लिखा यह सवाल लोगों को रुककर सोचने पर मजबूर कर रहा था. यह विरोध न केवल प्रतीकात्मक था, बल्कि आम लोगों की परेशानी को सीधे तौर पर दर्शा रहा था. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस अनोखे प्रदर्शन का फोटो और वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. व्यवस्था पर करारा व्यंग्य कई यूजर्स ने इसे आम जनता की मजबूरी का प्रतीक बताया, तो कुछ ने इसे व्यवस्था पर करारा व्यंग्य कहा. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि गैस जैसी बुनियादी जरूरत की चीज के लिए इस तरह का विरोध यह दिखाता है कि हालात कितने गंभीर हो चुके हैं. गैस आपूर्ति में अनियमितता से बढ़ी परेशानी स्थानीय लोगों के अनुसार, गुमला और आसपास के इलाकों में इन दिनों एलपीजी गैस की आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है. कई उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा है, जिससे उनके दैनिक जीवन पर सीधा असर पड़ रहा है. खाना बनाने में हो रही परेशानी खाना बनाने जैसी बुनियादी जरूरत के लिए लोग परेशान हैं और बार-बार गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं. डीएस नंबर होने के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिलना उपभोक्ताओं के लिए बड़ी समस्या बन गया है. प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल इस पूरे मामले पर अभी तक संबंधित विभाग या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. यही वजह है कि लोगों के बीच नाराजगी और बढ़ती जा रही है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर गैस आपूर्ति में इतनी अनियमितता क्यों है और इसका समाधान कब तक निकलेगा. युवक के इस अनोखे विरोध ने प्रशासन का ध्यान जरूर खींचा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहा है. इसे भी पढ़ें: दूल्हे ने थाना में आवेदन देकर शादी के लिए जंगल से जलावन लाने की मांगी अनुमति विरोध बना जनभावना की आवाज मंटू गुप्ता का यह प्रदर्शन अब सिर्फ एक व्यक्ति का विरोध नहीं रह गया है, बल्कि यह पूरे इलाके की जनभावना का प्रतीक बन गया है. जिस सादगी और रचनात्मकता के साथ उन्होंने अपनी बात रखी, उसने लोगों के दिलों को छू लिया है. यह घटना यह भी दर्शाती है कि जब समस्याएं लंबे समय तक बनी रहती हैं, तो लोग अपने तरीके से विरोध दर्ज कराने के नए-नए रास्ते खोज लेते हैं. अब देखना होगा कि यह वायरल विरोध प्रशासन को कितनी जल्दी जगाता है और लोगों को राहत कब मिलती है. इसे भी पढ़ें: गढ़वा में पलायन का दंश! हैदराबाद में एक और मजदूर की मौत, एक हफ्ते में दो घरों के बुझा चिराग The post ‘कब आओगे तुम’… गुमला में एलपीजी सिलेंडर बना विरोध का प्रतीक, युवक का अनोखा प्रदर्शन वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कितनी रैंक पर मिलेगी IIT रुड़की में एडमिशन? जानें प्लेसमेंट की पूरी डिटेल

Best College Admission Episode 12: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT),रुड़की हिंदुस्तान के सबसे पुराने और पॉपुलर टेक्निकल इंस्टीट्यूट में से एक है. अगर आपका सपना देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने का है, तो IIT रुड़की एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. NIRF रैंकिंग 2025 में आईआईटी रुड़की को इंजीनियरिंग की कैटेगरी में 6th रैंक मिला है. यहां देश-विदेश से स्टूडेंट्स पढ़ाई करने आते हैं. आइए बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सीरिज के एपिसोड 12 में हम IIT रुड़की में एडमिशन प्रोसेस को जानेंगे और साथ ही यहां के प्लेसमेंट रिकॉर्ड के बारे में भी जानेंगे.  कोर्स स्ट्रक्चर IIT Roorkee में केवल इंजीनियरिंग ही नहीं, बल्कि आर्किटेक्चर, मैनेजमेंट और साइंस के कई कोर्स कराए जाते हैं. हर कोर्स में एंट्री का रास्ता अलग है: BTech (बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) BArch (बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर) MTech/MSc MBA एडमिशन प्रोसेस  IIT रुड़की (Best College Admission) में बीटेक कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को JEE Advanced एग्जाम पास करना पड़ता है. जेईई एडवांस में मिले स्कोर के आधार पर JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉट की जाती है. वहीं GATE स्कोर के बेसिस पर MTech में एडमिशन दिया जाता है.  Best College Admission: IIT रुड़की अनुमानित कटऑफ ब्रांच का नाम (BTech) फर्स्ट राउंड  लास्ट राउंड  कंप्यूटर साइंस (CSE) 275 592 डेटा साइंस एंड AI 564 845 इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) 1048 1486 इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 1254 2091 मैकेनिकल इंजीनियरिंग  2155 3897 केमिकल इंजीनियरिंग  3428 4816 इंजीनियरिंग फिजिक्स 2633 4544 सिविल इंजीनियरिंग  5247 6870 मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग 6280 7341 बायोसाइंसेज एंड बायोइंजीनियरिंग 752 8159 आर्किटेक्चर (BArch) 12842 17665 प्लेसमेंट डिटेल्स  आईआईटी रुड़की का प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी अच्छा है. Deloitte, Accenture, Cognizant, Adani, Indian Oil और Vedanta जैसी टॉप कंपनीज प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. 2025 में स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज लगभग 24 लाख रूपये प्रतिवर्ष देखा गया है.  IIT Roorkee MBA Placement 2025 यह भी पढ़ें: केमिकल और फार्मा में करियर का सपना? जानें ICT मुंबई एडमिशन और कटऑफ की पूरी डिटेल The post कितनी रैंक पर मिलेगी IIT रुड़की में एडमिशन? जानें प्लेसमेंट की पूरी डिटेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ने ईरानियों का स्वागत मिलिट्री यूनिफॉर्म में किया, लेकिन जेडी वेंस का सूट में क्यों?

Asim Munir: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर का हालिया बदला हुआ अंदाज चर्चा में है. शनिवार को जब वह अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का स्वागत करने नूर खान एयरबेस पहुंचे, तो उन्होंने अपनी सेना की वर्दी के बजाय काला सूट पहना हुआ था.  हैरानी की बात यह है कि उसी दिन कुछ घंटे पहले ईरान के डेलिगेशन का स्वागत करते समय वह अपनी मिलिट्री यूनिफॉर्म (कॉम्बैट ड्रेस) में नजर आए थे. डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक ही दिन में दो अलग-अलग कपड़ों का चुनाव महज संयोग नहीं, बल्कि दुनिया को एक खास मैसेज देने की कोशिश है. ईरान को ‘सैनिक’ और अमेरिका को ‘डिप्लोमैट’ वाला संदेश इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, आसिम मुनीर का यह कदम सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है. रिटायर मेजर जनरल संजय मेस्टन ने इस पर कहा कि मुनीर अमेरिका के सामने खुद को एक राजनेता (स्टेट्समैन) और ईरान के सामने एक सख्त सैनिक के रूप में पेश करना चाहते हैं. वहीं, डिफेंस एक्सपर्ट संदीप उन्नीथन का कहना है कि ईरान के साथ मीटिंग के दौरान कॉम्बैट ड्रेस पहनना एक कड़ा संदेश है, क्योंकि पिछले कुछ समय में दोनों देशों के बीच मिसाइल हमलों और सीमा विवाद को लेकर तनाव रहा है. इस्लामाबाद में चल रही है ‘पीस डील’ की कोशिश दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के बाद अब सुलह की बातचीत के लिए पाकिस्तान ने हाथ बढ़ाया है. जेडी वेंस के साथ इस दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर और अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ भी इस्लामाबाद पहुंचे हैं. वहीं ईरान की तरफ से संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ और राष्ट्रपति सैय्यद अब्बास अराघची शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये दोनों पक्ष पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अलग-अलग मुलाकात करेंगे, जिसमें ईरान लेबनान पर इजरायली हमलों का मुद्दा भी उठा सकता है. ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका पीस प्लान: ट्रंप और गालीबाफ की टीम सुलह के लिए पहुंची पाकिस्तान पीएम के बजाय आर्मी चीफ क्यों आए आगे? जानकारों के बीच इस बात की भी चर्चा है कि विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बजाय आर्मी चीफ आसिम मुनीर खुद एयरबेस पहुंचे. एक्सपर्ट्स इसे मुनीर की पावर दिखाने का एक तरीका मान रहे हैं. पाकिस्तान खुद इस समय अफगानिस्तान के साथ संघर्ष में उलझा हुआ है, लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता (मीडिएशन) करके वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी भूमिका को बड़ा दिखाना चाहता है. आज नूर खान एयरबेस पर होने वाली इस बातचीत पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं. ये भी पढ़ें: रिपोर्ट में दावा: ईरान नहीं खोल पा रहा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, खुद बिछाई बारूदी सुरंगों को ढूंढने में छूट रहे पसीने The post पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ने ईरानियों का स्वागत मिलिट्री यूनिफॉर्म में किया, लेकिन जेडी वेंस का सूट में क्यों? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बदल गई पैन कार्ड आवेदन प्रक्रिया, अब कैटेगरी के हिसाब से भरने होंगे 4 अलग फॉर्म

PAN Card Form Changes: अगर आप नया पैन कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, तो यह समाचार आपके लिए बहुत जरूरी है. इनकम टैक्स विभाग ने 1 अप्रैल से पैन कार्ड आवेदन की पूरी प्रक्रिया को बदल दिया है. अब तक सिर्फ दो फॉर्म-49A और 49AA चलते थे, लेकिन अब इनकी जगह चार नए फॉर्म ले आए गए हैं.  किसके लिए कौन सा नया फॉर्म है? NDTV Profit की रिपोर्ट के अनुसार, अब आपको अपनी कैटेगरी के हिसाब से फॉर्म चुनना होगा, ताकि कोई भ्रम न रहे: फॉर्म 93: हिंदुस्तान में रहने वाले आम नागरिकों (Individials) के लिए.  फॉर्म 94: हिंदुस्तानीय कंपनियों और संस्थाओं के लिए. फॉर्म 95: विदेशी नागरिकों के लिए.  फॉर्म 96: विदेशी कंपनियों या संस्थाओं के लिए.  आवेदन में क्या बदलाव हुए हैं? पुराने फॉर्म में कई ऐसी जानकारियां मांगी जाती थीं जिनकी जरूरत नहीं थी, जैसे सैल्यूटेशन या नाम के शॉर्ट फॉर्म. अब इन गैर-जरूरी फील्ड्स को हटा दिया गया है. अब आपको अपना पूरा नाम साफ-साफ लिखना होगा, जो आपके आधार कार्ड से मेल खाना चाहिए. पहचान को पुख्ता करने के लिए अब फोटो का साइज भी पहले से बड़ा और स्पष्ट मांगा गया है.  क्या जानकारियां देना अब अनिवार्य है? नए नियमों के तहत अब मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना अनिवार्य कर दिया गया है. इससे आपको आवेदन का स्टेटस और जरूरी अपडेट सीधे फोन पर मिलेंगे. इसके अलावा, अब मां का नाम लिखना भी जरूरी होगा, जो पहले ऑप्शनल था. साथ ही, आपको अपनी रेजिडेंसी स्टेटस (Resident या Non-Resident) की जानकारी भी देनी होगी.  गलतियां सुधारने का क्या तरीका है? अगर आपके पैन कार्ड में कोई गलती है, तो उसे सुधारना अब और आसान हो गया है. प्रशासन ने इसके लिए दो अलग सरल फॉर्म जारी किए हैं—एक इंडिविजुअल्स के लिए और दूसरा कंपनियों के लिए. आप ऑनलाइन या पैन सेंटर जाकर आसानी से सुधार करवा सकते हैं.  ये भी पढ़ें: AY 2025-26 के लिए नए आईटीआर फॉर्म जारी, अब दो घर होने पर भी भर सकेंगे ITR-1 और 4 फॉर्म The post बदल गई पैन कार्ड आवेदन प्रक्रिया, अब कैटेगरी के हिसाब से भरने होंगे 4 अलग फॉर्म appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छपरा समेत इन स्टेशनों से गुजरेगी बनारस-कोलकाता स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम टेबल

Bihar Train News: रेल यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से खास फैसला लिया गया है. गर्मी के मौसम में स्टेशनों पर उमड़ने वाली भीड़ की संभावना को देखते हुए बनारस और कोलकाता के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह ट्रेन अप्रैल में तीन चक्कर लगाएगी, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी. स्पेशल ट्रेन की क्या होगी टाइमिंग? ट्रेन नंबर- 05048, 14, 21 और 28 अप्रैल को सुबह 10:45 बजे बनारस से रवाना होगी. यह वाराणसी जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी और दोपहर 3:10 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी. हावड़ा जैसे विभिन्न स्टेशनों से होते हुए, यह अगले दिन सुबह 6:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी. इसके बाद वापसी में ट्रेन नंबर- 05047, 15, 22 और 29 अप्रैल को सुबह 8:25 बजे कोलकाता से रवाना होगी और रात 11:20 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी. यह अगले दिन सुबह 4:15 बजे बनारस पहुंचेगी. इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का स्टॉपेज जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन वाराणसी जंक्शन, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, रेवती और सुरेमनपुर होते हुए दोपहर 3:10 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी. इसके बाद दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैंडेल और नैहाटी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 6:15 बजे कोलकाता पहुंच जाएगी. ट्रेन में यात्रियों के लिए सुविधाएं यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्पेशल ट्रेन में 20 एसी थर्ड इकोनॉमी कोच और दो जनरेटर-सह-सामान वैन होंगे. रेलवे प्रशासन यात्रियों को इस विशेष सेवा का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करता है. इस तरह से रेल यात्रियों के लिए खास तोहफा माना जा रहा है. गर्मी के मौसम में लोग बिहार से बाहर छुट्टियां मनाने जाते हैं. इसकी वजह से ट्रेन में लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है. इसी को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया. Also Read: CM हाउस हो रहा खाली, इस्तीफे से पहले 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हुआ नीतीश कुमार का सामान The post छपरा समेत इन स्टेशनों से गुजरेगी बनारस-कोलकाता स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम टेबल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CM हाउस हो रहा खाली, इस्तीफे से पहले 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हुआ नीतीश कुमार का सामान

Nitish Kumar: बिहार में खरमास बाद नई प्रशासन बनने की चर्चा है. यह भी संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले हफ्ते इस्तीफा दे सकते हैं. लेकिन इससे पहले ही पटना में सीएम हाउस खाली किया जा रहा है. नीतीश कुमार का सामान 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट किया जा रहा है. अब 7 सर्कुलर रोड ही सीएम नीतीश कुमार का नया ठिकाना होगा. पहले भी 7 सर्कुलर रोड में रह चुके हैं सीएम नीतीश जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही अभी 7 सर्कुलर रोड का इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ सीएम ऑफिस के तौर पर किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार ने खुद की देखरेख में ही बंगले को बनवाया था. 2014 में लोकसभा चुनाव में जब हार हुई थी, तब उन्होंने सीएम पद छोड़ दिया था. उस वक्त जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया गया था. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड में रह रहे थे. लेकिन एक बार फिर वे मुख्यमंत्री बने और 1 अणे मार्ग में शिफ्ट हुए. कैसा है 7 सर्कुलर रोड? जानकारी के मुताबिक, 7 सर्कुलर रोड पटना के वीआईपी और हाई सिक्योरिटी जोन में आता है. यहां चारों तरफ ऊंची दीवारें हैं और एंट्री गेट पर सुरक्षाकर्मी मौजूद होते हैं. हर जगह CCTV कैमरे लगे हैं, पुलिस और विशेष सुरक्षा बल की तैनाती है. आवास में आने वाले लोगों के लिए अलग चेकिंग गेट हैं. नीतीश कुमार जैसे वरिष्ठ नेता के लिए सुरक्षा कड़ी रखी जाएगी. परिसर का हर कोना निगरानी में रहेगा. बेहद आलीशान है बंगला इसके साथ ही यह बंगला बड़ा और शानदार है. मुख्य भवन के सामने और पीछे लॉन फैला हुआ है. लॉन के बीच तालाब जैसा स्थान है, जहां छठ पूजा के समय अर्घ्य दिया जाता है. बंगले के चारों ओर पेड़-पौधे और हरियाली से घिरा शांत वातावरण है. अलग गार्डन और वॉकिंग एरिया भी मौजूद है. नीतीश कुमार को सादगी और हरियाली पसंद है. इसलिए यह परिसर उनके जीवनशैली के अनुरूप है. लालू यादव के बन जायेंगे पड़ोसी पटना का 1 अणे मार्ग बिहार की सत्ता का सेंटर प्वाइंट माना जाता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगभग 20 सालों तक यही रहकर सत्ता चलाए. लेकिन अब उनका ठिकाना बदलने वाला है. गौर करने वाली बात यह है कि सीएम नीतीश कुमार अब लालू यादव के पड़ोसी बन जायेंगे. जानकारी के मुताबिक, राबड़ी आवास और 7 सर्कुलर रोड के बीच लगभग 200 मीटर की दूरी है. Also Read: तेजस्वी यादव को अशोक चौधरी ने बताया घटिया, मीडिया का सवाल सुनते ही भड़के The post CM हाउस हो रहा खाली, इस्तीफे से पहले 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हुआ नीतीश कुमार का सामान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top