Hot News

Avadh Ojha Net Worth: हर महीने कितना कमाते हैं छात्रों को ‘राजा बनने का मंत्र’ देने वाले गुरु जी? UPSC की दे चुके हैं परीक्षा

Avadh Ojha Net Worth in Hindi: हिंदुस्तान में यूपीएससी (UPSC) की तैयारी कराने वाले मशहूर शिक्षकों में अवध ओझा की भी नाम शामिल है. वह अपने खास अंदाज में पढ़ाने के लिए जाने जाते हैं और छात्रों को जीवन में सफल होने के लिए अलग ही अंदाज में प्रेरित भी करते हैं. अवध ओझा उत्तर प्रदेश से हैं और उन्होंने शिक्षक बनने से पहले उन्होंने भी यूपीएससी की तैयारी की थी और परीक्षा दी थी. हालांकि वह UPSC एग्जाम पास नहीं कर पाए लेकिन इस अनुभव ने उन्हें पढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ाया. आइए यहां जानते हैं अवध ओझा हर महीने कितना कमाते हैं (Avadh Ojha Net Worth in Hindi) और उनके बारे में विस्तार से.

अवध ओझा की कमाई कितनी है? (Avadh Ojha Net Worth in Hindi)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाने-माने शिक्षक अवध ओझा की कुल संपत्ति करीब 10 से 11 करोड़ के आसपास है. अवध ओझा सर की महीने की आय 5 लाख से 10 लाख के बीच बताई जाती है. उनकी आय के कई स्रोत हैं. अवध ओझा सर के UPSC GS Foundation कोर्स की फीस ऑनलाइन मोड में 80,000 और ऑफलाइन मोड में 1.2 लाख है.

यह भी पढ़ें- Vikas Divyakirti Net Worth: दृष्टि IAS वाले विकास दिव्यकीर्ति हर महीने कितना कमाते हैं, जानें UPSC की फीस

अवध ओझा की शिक्षा (Avadh Ojha Education in Hindi)

यूपीएससी कोच अवध ओझा का जन्म 3 जुलाई 1984 को उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में हुआ था. उनके पिता पोस्ट ऑफिस में काम करते थे और मां वकील. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई फातिमा स्कूल से की थी. हालांकि वे खुद UPSC पास नहीं कर पाए, लेकिन इस अनुभव ने उन्हें पढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ाया. परीक्षा में असफल होने के बाद उन्होंने नौकरी करने के बजाय कोचिंग में इतिहास पढ़ाने की शुरुआत की और आज वे लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं.

यह भी पढ़ें- IAF Group Captain Shubhanshu Education: लखनऊ का बेटा जाएगा अंतरिक्ष…IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला कितना पढ़े-लिखे हैं?

यह भी पढ़ें- Ramdhari Singh Dinkar Books in Hindi: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की किताबें कौन सी हैं? देखें लिस्ट

The post Avadh Ojha Net Worth: हर महीने कितना कमाते हैं छात्रों को ‘राजा बनने का मंत्र’ देने वाले गुरु जी? UPSC की दे चुके हैं परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top