Hot News

Bihar Budget 2026: बिहार के बजट में शिक्षा पर सबसे ज्यादा जोर, स्कूल और कॉलेजों पर 68 हजार 216.95 करोड़ होंगे खर्च

Bihar Budget 2026: मंगलवार को वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने बजट 2026-27 पेश किया. इस बार शिक्षा विभाग पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया. शिक्षा और उच्च शिक्षा पर इस बार 68, 216.95 करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे. सदन में मंत्री बिजेंद्र यादव ने बताया, 2026–27 के लिए क्लास 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को लगभग 12.50 करोड़ फ्री किताबें और स्कूल डायरी देने का लक्ष्य तय किया गया.

2 लाख 27 हजार से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति जारी

शिक्षा किसी भी राज्य की रीढ़ मानी जाती है. लगभग 68 हजार 217 करोड़ रुपए कुल व्यय का बहुत बड़ा हिस्सा है. प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा में बड़ी भर्ती प्रक्रिया पिछले कुछ सालों में चलती रही है. बिजेंद्र यादव ने बताया कि 2 लाख 27 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है. 28 हजार से ज्याद प्रधानाध्यापकों और 4 हजार 700 से अधिक प्रधानाध्यापक स्तर के शिक्षकों की भी नियुक्ति की जा रही है.​

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का फायदा

PM‑POSHAN के तहत 68 हजार से अधिक स्कूलों में मिड‑डे मील की व्यवस्था रोजाना की जा रही है, जबकि अगले सालों में और स्कूलों में रसोई शेड, भंडारण और पानी की सुविधा बढ़ाई जाएगी. उच्च शिक्षा के मोर्चे पर राज्य ने ‘बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना’ और ‘बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड‑स्टूडेंट प्रीमियम स्कीम’ के ज़रिए लाखों स्टूडेंट्स को 4 लाख रुपए तक सस्ती दर पर शिक्षा लोन देने की सुविधा दी है. बजट भाषण में बताया गया कि अब तक 1 लाख 80 हजार से ज्यादा छात्रों को इस योजना के तहत लाभ मिल चुका है.

मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों पर फोकस

नए मेडिकल कॉलेजों, इंजीनियरिंग कॉलेजों और पॉलिटेक्निक संस्थानों की स्थापना और अपग्रेड करने पर भी जोर दिया जा रहा है. कई जिलों में नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण या विस्तार चल रहा है, ताकि स्वास्थ्य‑शिक्षा दोनों मजबूत हो. PM‑SHRI स्कूल, मॉडल स्कूल और ‘एक जिला–एक उत्कृष्ट विद्यालय’ जैसी योजनाओं के ज़रिए स्कूलों को स्मार्ट क्लास, लैब, लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स सुविधाओं से लैस करने का लक्ष्य है.

Also Read: Bihar Budget Session: सदन में उठा अवैध खनन का मुद्दा, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल तो क्या बोले विजय सिन्हा?

The post Bihar Budget 2026: बिहार के बजट में शिक्षा पर सबसे ज्यादा जोर, स्कूल और कॉलेजों पर 68 हजार 216.95 करोड़ होंगे खर्च appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top