Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के आज दूसरे दिन वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव बजट पेश करेंगे. इससे पहले सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने सत्ता पक्ष से कई सवाल किए. इसी क्रम में मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद ने अवैध खनन का मुद्दा उठाया. इतना ही नहीं, उन्होंने प्रशासन की कार्यवाही पर भी सवाल खड़े किए.
मनोहर प्रसाद ने सदन में क्या कहा?
मनोहर प्रसाद ने कहा कि नियमों की अनदेखी कर बालू और खनिजों का अवैध खनन किया जा रहा है. इससे राजस्व को नुकसान हो रहा. इसके साथ ही पर्यावरण और लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है. विधायक ने काफी लंबे समय से अपने इलाके में अवैध खनन की बात कही. साथ ही यह भी कहा कि इसमें कोई सुधार नहीं किया जा रहा है. इस दौरान विधायक ने अवैध खनन पर एक्शन लेने की मांग की.
विजय सिन्हा ने क्या दिया जवाब?
इस दौरान सदन में मौजूद उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा, प्रशासन अवैध खनन को लेकर पूरी तरह से गंभीर है. लगातार कार्रवाई भी की जा रही है. डिप्टी सीएम ने मनिहारी में भी छापेमारी का उदाहरण दिया और कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की गई है. किसी भी सूरत में प्रशासन अवैध खनन बर्दाश्त नहीं करेगी. इस दौरान ओवरलोडिंग को लेकर डिप्टी सीएम ने दावा किया कि बिहार देश का पहला राज्य है, जहां यह पूरी तरह बंद हो चुका है.
एक्शन में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा
बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा लगातार जमीन से जुड़े मामले हो या फिर अवैध खनन का मामला हो, वे एक्शन मोड में हैं. कई जिलों में आयोजित किए गए जनसंवाद कार्यक्रम में वे शामिल हो चुके हैं. इस दौरान लोगों की शिकायतें दूर करने के साथ-साथ अगर कहीं उन्हें गड़बड़ी की जानकारी मिली तो अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेते भी दिखे. ऐसे में अवैध खनन के मुद्दे पर भी उन्होंने अपनी बात रखी.
Also Read: Anant Singh: बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने ली शपथ, सीएम नीतीश कुमार के छुए पैर
The post Bihar Budget Session: सदन में उठा अवैध खनन का मुद्दा, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल तो क्या बोले विजय सिन्हा? appeared first on Naya Vichar.

