Hot News

Bihar Crime: बिहार में लड़की ने बीच सड़क पर की छूरेबाजी, टोटो ड्रावर को किया घायल

Bihar Crime: किशनगंज. बिहार के किशनगंज में एक टोटो चालक को लड़की से किराया मांगना महंगा पड़ा. एक युवती ने बीच सड़क पर टोटो चालक को चाकूओं से गोद दिया. पोठिया थाना क्षेत्र के छतरगाछ बाजार में छूरेबाजी की इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया. स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित चालक को रेफरल अस्पताल छतरगाछ ले जाकर उपचार कराया गया है. चालक के हाथ में गहरे जख्म हैं. इस घटना से ऑटो और ई-रिक्शा चालकों में रोष व्याप्त हो गया है.

किराया मांगने पर हुई झड़प

घटना के संबंध में सारोगोरा पंचायत के खाड़ीबस्ती बक्सा गांव निवासी टोटो चालक सोनेलाल राम ने बताया कि शाम को किशनगंज से वह अपनी टोटो से चार पैसेंजर को लेकर छतरगाछ के लिए निकला था. छतरगाछ बाजार पहुंचने पर टोटो में बैठे तीन लोगों ने उतरने के बाद तो किराया दे दिया, लेकिन एक युवती से किराया मांगने पर वह झगड़ा-झंझट करने पर उतारू हो गयी. वह ड्राइवर पर हाथ चलाने लगी. इसी क्रम में नजदीक के चिकन दुकान से एक चाकू उठाकर टोटो चालक पर लड़की ने जानलेवा हमला कर दिया. हमले से बचाव करने में चालक के हाथ की उंगलियां गंभीर रूप से जख्मी हो गई है.

मौके पर पहुंची पुलिस

हमले के बाद पीड़ित ने डायल-112 पर घटना की सूचना दी. सूचना मिलने पर पहाड़कट्टा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपित युवती को हिरासत में ले लिया है. युवती पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के कोल्था पंचायत की रहनेवाली बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती के व्यवहार से लगता है कि वो मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. इधर लड़की को छुड़ाने के लिए भारी पैरवी की जा रही है. पीड़ित रिक्शा ड्राइवर को भी मनाने में कुछ लोग लगे हुए हैं.

Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि

The post Bihar Crime: बिहार में लड़की ने बीच सड़क पर की छूरेबाजी, टोटो ड्रावर को किया घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top