Hot News

Bihar Crime News: जिसने चोरों के बारे में बताया, उसी की बेटियों को पुलिस ने मारी गोली! जानिए पूरा मामला

Bihar Crime News: बिहार के सीवान जिले में शुक्रवार की सुबह पुलिस की एक कार्रवाई ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया. आरोप है कि जिस युवक ने चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी, उसी की दो बेटियों को पुलिस ने गोली मार दी. यह पूरा मामला भगवानपुर हाट थाना इलाके के खोड़ीपाकड़ गांव से जुड़ा है. इस घटना के बाद गांव के लोगों की तरफ से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं.

क्या हुई पूरी घटना?

घटना सुबह तब हुई जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के पास चहल-पहल देखी. जानकारी के अनुसार, वकील पंडित के घर के लोगों ने देखा कि कुछ युवक ट्रक के चक्के खोल रहे हैं. संदेह होने पर परिवार वालों ने पड़ोसी दुकानदार को फोन कर सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

पुलिस की फायरिंग में 2 बेटियों को लगी गोली

घटना को लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही बिना किसी चेतावनी के अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इसी गोलीबारी में घर के दरवाजे पर खड़ी वकील पंडित की दो बेटियां अंजू कुमारी और नीतू कुमारी गोली का शिकार हो गईं. दोनों के पैर में गोली लगी. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है.

घायल लड़कियों की मां ने क्या बताया?

घायल अंजू और नीतू की मां का कहना है कि कुछ दिन पहले इलाके में चोरी हुई थी, तब भी पुलिस ने उनसे पूछताछ में बदसलूकी की थी. यह भी बताया कि इस बार हमने खुद पुलिस को बुलाया लेकिन पुलिस ने चोरों को पकड़ने के बजाय हम पर ही गोलियां चला दी. ग्रामीणों का दावा है कि गोली सीधे परिवार को निशाना बनाकर चलाई गई थी. तभी पुलिस जिस तरह एनकाउंटर में अपराधियों के पैर में सटीक गोली मारती है, उसी तरह दोनों लड़कियों को भी गोली मारी गई.

क्या कहना है मौके पर मौजूद लोगों का?

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि पुलिस को देखते ही चोर मौके से फरार हो गए थे, इसलिए पुलिस के फायरिंग करने का कोई मतलब नहीं था. घटनास्थल से गोली के खोखे भी बरामद हुए हैं, जिससे आरोप और गंभीर हो गए हैं.

थाना प्रभारी ने किया ये दावा

भगवानपुर हाट थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह का दावा है कि चोरों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई. इस दौरान दो लड़कियों को गोली लग गई. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि गोली पुलिस की है या चोरों की. इस तरह से घटना के बाद लोगों की तरफ से पुलिस पर सवाल खड़ा करने के साथ-साथ न्याय की मांग भी की जा रही है.

Also Read: Bihar New Rail Line: बैजनाथपुर अन्दौली-न्यू झाझा रेल लाइन पर 120 की रफ्तार से दौड़ी स्पेशल ट्रेन, मिलेगा ये बड़ा फायदा

The post Bihar Crime News: जिसने चोरों के बारे में बताया, उसी की बेटियों को पुलिस ने मारी गोली! जानिए पूरा मामला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top