Hot News

Bihar MLC Election: प्रशांत किशोर की जन सुराज 20 सितंबर को खोलेगी पत्ते, इन चेहरों पर लग सकती है मुहर, RJD-JDU भी तैयार

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है. पार्टी 20 सितंबर को अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करेगी. जन सुराज सभी संबंधित सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. ऐसे में यह चुनाव पार्टी के लिए बड़ा सियासी टेस्ट माना जा रहा है.

उम्मीदवारों के नाम पर चल रहा मंथन

जन सुराज ने उम्मीदवारों के चयन को लेकर पिछले कुछ दिनों से मंथन तेज कर दिया है. कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम लगभग तय बताए जा रहे हैं. हालांकि, पार्टी ने अभी किसी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

पार्टी इस बार आखिरी चरण में उम्मीदवारों के नाम सामने लाने की रणनीति पर काम कर रही है. पटना में पार्टी स्तर पर लगातार बैठकें हो रही हैं. उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगाने की तैयारी है.

मतदाता सूची में गड़बड़ी का मुद्दा भी उठाया

विधान परिषद चुनाव से पहले जन सुराज ने मतदाता सूची का मुद्दा भी उठाया है. पार्टी ने 1668 डुप्लीकेट नाम होने का दावा किया था. इसे लेकर निर्वाचन आयोग के सामने मामला रखा गया.

पार्टी की ओर से बताया गया कि आयोग ने अंतिम मतदाता सूची में गड़बड़ियां दूर करने का आश्वासन दिया है. जन सुराज लगातार इस मुद्दे को चुनावी प्रक्रिया से जोड़कर उठा रहा है.

पटना शिक्षक सीट पर डॉ. दिव्या ज्योति का नाम चर्चा में

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर भी जन सुराज के संभावित उम्मीदवार की चर्चा तेज है. डॉ. दिव्या ज्योति का नाम संभावित उम्मीदवार के तौर पर सामने आया है.

हालांकि, अंतिम फैसला 20 सितंबर को ही साफ होगा. उसी दिन पता चलेगा कि प्रशांत किशोर की पार्टी किन चेहरों पर भरोसा जताती है.

RJD ने छह सीटों पर उतारे उम्मीदवार

वहीं, RJD ने विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. पार्टी ने 11 सितंबर को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी.

पटना शिक्षक सीट से डॉ. संजीव कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है. पटना स्नातक से दिलीप कुमार को टिकट मिला है.

कोसी स्नातक से नितेश कुमार और दरभंगा स्नातक से अनिल कुमार झा को उम्मीदवार बनाया गया है. सारण शिक्षक सीट से प्रो. जयराम यादव और तिरहुत स्नातक से डॉ. रश्मि विनायक गौतम को मैदान में उतारा गया है.

RJD ने अभी तिरहुत शिक्षक और दरभंगा शिक्षक सीट के लिए उम्मीदवार के नाम घोषित नहीं किए हैं.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

JDU के उम्मीदवारों के नाम भी लगभग तय

दूसरी ओर JDU ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर लिए हैं. हालांकि, पार्टी की ओर से अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है.

चर्चा के मुताबिक पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार, तिरहुत स्नातक से अभिषेक झा, सारण शिक्षक से पुष्कर आनंद और दरभंगा शिक्षक सीट से दिलीप चौधरी का नाम आगे चल रहा है.

पटना स्नातक सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो सकता है. यहां नीरज कुमार के सामने RJD के दिलीप कुमार और जन सुराज की संभावित उम्मीदवार डॉ. दिव्या ज्योति के नाम की चर्चा है. अनुज कुमार का नाम भी संभावित दावेदार के तौर पर सामने आ रहा है.

BJP के पत्ते अभी नहीं खुले

विधान परिषद चुनाव को लेकर BJP ने अभी अपने उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं. ऐसे में जन सुराज की 20 सितंबर की घोषणा पर भी सबकी नजर है. उम्मीदवारों की घोषणा के बाद चुनावी तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है.

Also Read: नया विचार के पत्रकार से मारपीट पर RJD सांसद बोले- खराब व्यवस्था छिपाने के लिए पीटा जा रहा, IP गुप्ता ने कहा- फ्रस्ट्रेशन में ऐसा कर रहे डॉक्टर

The post Bihar MLC Election: प्रशांत किशोर की जन सुराज 20 सितंबर को खोलेगी पत्ते, इन चेहरों पर लग सकती है मुहर, RJD-JDU भी तैयार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top