Hot News

Bihar Train News: रेलवे यात्रियों के लिए बेहद खास खबर, नए नियम के बाद अब एजेंट से पहले ले सकते हैं तत्काल टिकट

Bihar Train News: कई बार त्योहारों, छुट्टियों या फिर विशेष परिस्थिती के वक्त कहीं जाने के लिए बिहार के साथ-साथ कई राज्यों में ट्रेन का टिकट बुक करवाना बेहद मुश्किल हो जाता है. कई बार तो वेबसाइट ही क्रैश हो जाता या फिर ट्रेनों में भीड़भाड़ की स्थिती के कारण टिकट मिल पाना सिर दर्द बन जाता है. लेकिन, इसी परेशानी को देखते हुए रेलवे की ओर से नया नियम लागू कर दिया गया है, जिसके बाद ट्रेन यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है. रेलवे की ओर से यह बेहद खास कदम माना जा रहा है.

इन यात्रियों को मिलेगा फायदा

दरअसल, अब तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान जिन लोगों के IRCTC अकाउंट आधार से लिंक होंगे, उन्हें बुकिंग खुलने के पहले 10 मिनट तक प्राथमिकता दी जाएगी. यानी कि, साफ तौर पर कहा जा सकता है कि, पहले 10 मिनट तक जो एजेंट हैं, वे टिकट बुक नहीं कर पायेंगे. बल्कि, उनका ही टिकट बुक होगा, जिसका अकाउंट आधार से लिंक होगा. इधर, रेलवे की माने तो, IRCTC के 13 करोड़ एक्टिव यूज़र हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 1.2 करोड़ यूजर्स ही ऐसे हैं, जिनका अकाउंट आधार से लिंक है. वहीं, बाकी करीब 11 करोड़ 80 लाख अकाउंट्स की अब विशेष जांच की जाएगी.

रेलवे जांच में करेगा एआई का इस्तेमाल

बता दें कि, इस बार रेलवे की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल जांच के लिए किया जा रहा है. ऐसे एजेंटों को पकड़ा जाएगा, जो ऑटोमेटिक सॉफ्टवेयर या टूल्स का इस्तेमाल कर टिकट बुक करते हैं. समाचार की माने तो, करीब 20 लाख अकाउंट अब तक संदिग्ध पाए गए हैं. जांच के बाद ही एक्शन लिया जाएगा. वहीं, रेलवे के इस नियम से जो असली यात्री हैं, उन्हें टिकट लेने में बेहद आसानी होगी. पहले 10 मिनट में जिनका अकाउंट आधार से लिंक होगा, उन्हें ही प्राथमिकता दी जाएगी.

Also Read: बिहार की स्त्री अफसर के ठिकानों पर छापा: नकद, जेवर, जमीन और फ्लैट… करोड़ों की संपत्ति का हुआ खुलासा

The post Bihar Train News: रेलवे यात्रियों के लिए बेहद खास समाचार, नए नियम के बाद अब एजेंट से पहले ले सकते हैं तत्काल टिकट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top